private bus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में फ्लाईओवर पर निजी बस में लगी आग, 10 लोग बाल-बाल बचे
राजमुंदरी। आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में बुधवार को एक फ्लाईओवर पर एक निजी बस में आग लग गयी लेकिन समय रहते सभी  छह यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों के उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब बस तेलंगाना के खम्मम से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक देव कुमार ने बताया कि जब बस फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग की लपटें दिखाई दीं।

चालक ने समय रहते आग को देख लिया और तुरंत बस रोककर यात्रियों को सतर्क किया। इसके बाद बस में सवार सभी छह यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित नीचे उतर गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कोव्वूरु के संभागीय अग्निशमन अधिकारी एवीएनएस वेनु ने बताया कि इस हादसे में बस पूरी तरह जल गयी है।

निजी बस संचालकों की हड़ताल का मिलाजुला असर
जयपुर। निजी बसों में किराया बढ़ाने, अस्थाई परमिट की व्यवस्था ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन करने, चुनावों में निजी बसों को किराया 2250 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए करने सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी बस ऑपरेटर्स ने मंगलवार से बसों का संचालन नहीं किया।

हालांकि निजी ऑपरेटर्स की हड़ताल घोषणा का संचालकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और राजधानी जयपुर से ही विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन हुआ। निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के बाद यूनियन के पदाधिकारियों के साथ परिवहन आयुक्त मनीषा अरोड़ा के साथ बैठक भी आयोजित हुई।

बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव रविप्रकाश सैनी ने बताया कि निजी बस संचालकों कीे मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त के साथ आयोजित वार्ता सकारात्मक हुई और 15 मांगों पर सहमति बनी है।

उन्होंने बताया कि अगर सात दिवस में आदेश जारी नही किए जाते है जो दुबारा से पूरे राजस्थान की यूनियन से वार्ता करके आगे अनिश्चित काल की घोषणा की जाएगी।

रोडवेज बसों पर बढ़ा भार
निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों पर इसका भार पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते ऐसे यात्रियों को अधिक परेशानी हुई जहां रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होता है और वहां केवल निजी बसों का ही संचालन होता है।

निजी बस ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम
जयपुर। निजी बसों में किराया बढ़ाने, अस्थाई परमिट की व्यवस्था ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन करने, चुनावों में निजी बसों को किराया 2250 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए करने सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी बस ऑपरेटर्स मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में निजी बसों का संचालन नहीं होगा।

बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव रविप्रकाश सैनी ने बताया कि निजी बस संचालकों कीे मांग को लेकर वह लंबे समय से आंदोलनरत है और समय समय पर ज्ञापन देकर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे है लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर निजी बस ऑपरेटर्स की समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से प्रदेशभर मे निजी बसों का चक्काजाम रहेगा।

ओम बिड़ला के काफिले में पुलिस जीप को बस ने मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मीं घायल
कोटा। कैथून थाना क्षेत्र में रविवार को लोकसभा स्पीकर के काफिले को स्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को स्वयं बिरला ने अपने एम्बूलेंस से तुरंत एमबीएस अस्पताल  भिजवाया गया। उधर पुलिस ने मामले में बस चालक मुकेश राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज क जांच में जुट गई है।  पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारु ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोटा के दौरे पर आए हुए हैं। वह रविवार को कोटा से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे  इटावा में खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व निजी बस लोक परिवहन की बस का गांव मारवाड़ चौकी के सामने मोड़ पर  टक्कर हो गई। जिससे जीप में सवार हैड कांस्टेबल नवीन तथा वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल  महेन्द्र घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में बिरला ने उनके साथ चल रही एम्बूलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार शुरू हुआ है।

उन्होंने बताया कि तीनों के मामूली चोट आई थी,जिससे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोक परिवहन बस इटावा की तरफ से आ रही थी। वहीं, काफिला कोटा से जा रहा था। इस एस्कॉर्ट में पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी थी।  इस दुर्घटना को लेकर यह बात सामने आ रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। मामले में बस चालक मुकेश राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर, पुलिस उप अधीक्षक कोटा शहर द्वितीय शंकर लाल मीणा व एसएचओ नयापुरा भगवान सहाय एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे।  दूसरी तरफ घटनास्थल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का काफिला कुछ देर के लिए रुका रहा। इससे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर रवाना किया गया।

बड़ा हादसा टला
काफिले के पीछे चल रही एम्बूलेंस चालक अजीज मोहम्मद ने बताया कि उनकी गाड़ी लोकसभा अध्यक्ष के काफिले के साथ ही प्रोटोकोल में चल रही थी। रेंलवे ब्रिज के नीचे काफिले के आगे की गाड़िया तो मुड़ गई। एम्बूलेंस से आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी जैसे ही मुड़ने लगी, सुल्तानपुर इटावा  की तरफ से तेज रफ्तार से बस आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। जिससे उसने आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। एस्कॉर्ट में पांच लोग सवार थे। जिसमें से तीन पुलिस जवान घायल हो गए।

जोधपुर जा रही बस पर पथराव, दो घायल
कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सवारियों  को लेकर जोधपुर जा रही एक निजी बस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए । दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए  अस्पताल ले जाया गया।  इस दौरान हमलावरों ने बस चालक के साथ मारपीट की । पुलिस इंस्पेक्टर गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि कोटा से जोधपुर के लिए जा रही बस के आगे तीन आदमी मोटरसाइकिल पर चल रहे थे।वह बस को आगे निकलने का रास्ता नहीं दे रहे थे। इसी बात पर चालक और बाइक सवारों में कहासुनी हो गई ।उन्होंने के पाटन चौराहे पर बस को रोक लिया और गांव के लोगों को बुलाकर मारपीट और हमला कर दिया ।  बस पर तोड़फोड़ और पथराव किया जिससे दो जने घायल हुए । मामले में  ग्राम तमीजी जिला अजमेर निवासी बस चालक चौथमल माली  की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।