RCA - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RCA, AGM : चुनाव मुख्य मुद्दा, जिला संघों की उपेक्षा पर भी चिंता, आरसीए में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की शुक्रवार को हुई एजीएम में नया चुनाव अहम मुद्दा रहा। इसके साथ ही सदस्यों ने जिला संघों की उपेक्षा का सवाल भी उठाया। बैठक के बाद एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने दावा किया कि सभी विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि चौप में निमार्णाधीन स्टेडियम के साथ उदयपुर और जोधपुर स्टेडियमों में आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें अधिकृत किया गया। वहीं पूर्व एडहॉक कमेटी द्वारा की गई ओम्बुड्समैन की नियुक्ति और विभिन्न कमेटियों के गठन के फैसले रद्द कर दिए गए। बैठक की शुरूआत प्रदेश के दिवंगत टेस्ट क्रिकेटरों और आरसीए में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि के साथ हुई।

निर्विरोध चुनाव का समर्थन
एजीएम में दौसा जिला संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने आरसीए में जल्द निर्विरोध चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार नामांकन पत्र के साथ ही नामांकन वापसी पत्र पर हस्ताक्षर करने को भी तैयार हैं, ताकि सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जा सकें। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। कन्वीनर डीडी कुमावत ने भी समर्थन जताया, लेकिन बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले जिला संघों के चुनाव कराए जाएंगे, उसके बाद ही आरसीए का चुनाव होगा।

जिला संघों को साथ लेकर चलें
सीकर जिला संघ के सचिव सुभाष जोशी और जैसलमेर के सचिव विमल शर्मा ने जिला संघों की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी निर्णय में जिला संघों से कोई राय नहीं ली जा रही। उनका कहना था कि जिला संघ की आरसीए की प्राथमिक इकाई हैं। आरसीए के निर्णयों में जिला संघों की सहभागिता होनी चाहिए। क्रिकेट संचालन में अनुभवी लोगों का सहयोग लिया जाए।

चार जिला संघों पर गिर सकती है गाज
एजीएम के बाद सदस्यों के बीच चार जिलों को लेकर चर्चा सुनी गई। बताया जा रहा है कि एजेंडा के प्रस्ताव पर इन जिलों के साइन भी नहीं कराए गए हैं। इन जिलों पर जल्दी ही गाज गिर सकती है।

एजेंडा पर नहीं हुई कोई चर्चा: विनोद बिना चर्चा के ही साइन हो गए: डीडी
विनोद सारण ने आरोप लगाया कि एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा ही नहीं हुई और न ही सदस्यों को एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा, बैठक में सिर्फ एजेंडा से इतर मुद्दों पर ही बातें हुईं। जबकि कन्वीनर डीडी कुमावत ने जवाब दिया कि बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने कहा कि सभी ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसलिए एजेंडे पर अलग से चर्चा की जरूरत नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि सभी सदस्यों को अपने विचार रखने का पूरा अवसर दिया गया।

सीनियर विमेंस टी-20 के पहले ही दिन बना रिकॉर्ड : सिरोही 4 रन पर ढेर, 10 खिलाड़ी शून्य पर, सीकर ने 2 गेंदों पर जीत लिया मैच
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की सोमवार से शुरू हुई विमेंस टी-20 सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बन गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरोही जिले की टीम मात्र 4 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

इसके बाद सीकर ने महज दो गेंदों पर ही बिना कोई विकेट गंवाए 5 रन जुटा मैच जीत लिया।  पहले दिन कुल 16 मैच खेले गए। इस दौरान चित्तौड़ की सुमित्रा जाट की शतकीय पारी भी देखने को मिली। इससे पहले आरसीए एकेडमी ग्राउण्ड पर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

ऐसे आउट हुई सिरोही टीम :

सिरोही का पहला विकेट पहले ही ओवर में 2 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिरोही का 9वां विकेट भी 2 रन के स्कोर पर गिर गया। इसके बाद पूरी टीम 8.2 ओवर में 4 रन के स्कोर पर सिमट गई। सिरोही की पारी करीब 70 मिनट चली। सिरोही की 11 में से 10 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुईं। मैच में कुल नौ रन बने। इसमें छह अतिरिक्त रन थे, जबकि सिरोही की निकिता ने 2 और सीकर की प्रियंका ने 1 रन बनाया। सीकर की भूमिका जांगिड़ ने 4.2 ओवर में मात्र 2 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि प्रीत कपूर ने 4 ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

न्यूनतम स्कोर मालदीव व माली के नाम :

स्कोरर ओपी शर्मा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड मालदीव और माली के नाम है। मालदीव टीम पोखरा में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन पर ऑलआउट हो गई वहीं माली को रवांडा में मेजबान रवांडा ने 6 रनों पर ऑलआउट किया।

चित्तौड़ की सुमित्रा ने बनाया शतक :

चित्तौड़ की सुमित्रा जाट की 70 गेंदों पर 102 रनों की पारी की बदौलत चित्तौड़ ने बांसवाड़ा को 102 रनों से हराया। चित्तौड़ ने 20 ओवर में 172/3 स्कोर बनाया। बांसवाड़ा 20 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन ही बना सकी।

जयपुर 10 विकेट से जीती :

जयपुर ने डूंगरपुर को 10 विकेट से हराया। डूंगरपुर ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 32 रन बनाए। इसमें बल्लेबाजों ने तो 13 रन ही बनाए, जबकि उन्हें 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। जयपुर ने 35 गेंदों में 33 रन बना मैच जीत लिया।

अन्य मैचों के परिणाम :

झुंझुनूं ने दौसा को 9 रन से हराया। झुंझुनूं- 20 ओवर में 109/7 (बबीता मीणा 68 रन)। दौसा- 20 ओवर में 100/9 (तनिका शर्मा 24 रन, ज्योति सैनी 3 विकेट)।

चूरू ने पाली को 4 विकेट से हराया। पाली- 15.4 ओवर में 75 ऑलआउट (उषा 33, ऑली विशालक्षी 31, अयाना सारण 7 पर 5 विकेट)। चूरू- 19.2 ओवर में 76/6 रन।

उदयपुर ने करौली को 10 विकेट से हराया। करौली- 20 ओवर में 67/5 (पलक पालीवाल 16 रन)। उदयपुर 9 ओवर में 68/0 (प्रियांशी चौधरी नाबाद 32, नताशा मीणा नाबाद 22)।

जोधपुर ने प्रतापगढ़ को 80 रनों से हराया। जोधपुर- 20 ओवर में 157/2 (प्रियंका चौधरी 69, धृति माथुर 55 रन)। प्रतापगढ़- 18.3 ओवर में 77 ऑलआउट (वंशिका सिंह और मैना सियोल 3-3 विकेट)।

अजमेर ने सवाईमाधोपुर को 64 रन से हराया। अजमेर- 20 ओवर में 130/6 (दिक्षा सैनी 36, स्नेहा उबाना 26)। सवाईमाधोपुर- 20 ओवर में 66/9 (कृति शर्मा 3 विकेट)।

आरसीए एडहॉक कमेटी ने किया चौंप में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, गुणवत्ता जांच जरूरी, लेकिन निर्माण कार्य में नहीं हो देरी
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के संयोजक डी.डी. कुमावत ने चौंप स्थित निमार्णाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना का कार्य जल्द ही पुन: शुरू होगा। कुमावत ने कहा कि हमारी कोशिश है कि स्टेडियम का प्रथम चरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में पूरा हो और वे इसका उद्घाटन करें। निरीक्षण के दौरान एडहॉक कमेटी के सदस्य पिंकेश पोरवाल और आशीष तिवाड़ी भी मौजूद थे।

जांच भी चले, निर्माण भी हो :

कुमावत ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम निर्माण से जुड़ी ईडी जांच अपनी जगह जारी रहनी चाहिए और यदि निर्माण में कोई वित्तीय अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता सामने आता है तो दोषियों को सजा भी मिलनी चाहिए। लेकिन खिलाड़ियों के भविष्य और प्रदेश की क्रिकेट जरूरतों को देखते हुए निर्माण कार्य लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

अब तक 200 करोड़ रुपए खर्च :

कुमावत ने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी के अनुसार अब तक स्टेडियम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। कार्य की समीक्षा और मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय तकनीकी समिति गठित की गई है, जिसमें पिंकेश पोरवाल, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी शामिल हैं। यह समिति शीघ्र ही कार्य की गुणवत्ता और लागत पर रिपोर्ट देगी।

निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध :

एडहॉक कमेटी के अनुसार वर्तमान में आरसीए के पास 85 करोड़ रुपये का बैंक लोन उपलब्ध है, जबकि वेदांता ग्रुप पहले ही 260 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है। इस प्रकार पहले चरण के निर्माण के लिए 350 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध है। अनुमति मिलने पर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।

प्रमुख तथ्य :

जुलाई 2021: जेडीए द्वारा 100 एकड़ भूमि का आवंटन

अक्टूबर 2021: भूमि पूजन के साथ कार्य प्रारंभ

75,000 दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनेगा

पहला चरण: 40,000 दर्शकों की क्षमता

दूसरा चरण: 35,000 दर्शकों की अतिरिक्त क्षमता

अनुमानित लागत: 650 करोड़, पहले चरण पर 400 करोड़ खर्च होंगे

वेदांता ग्रुप देगा 300 करोड़, बीसीसीआई से मिलेंगे 100 करोड़

निर्माण कार्य ठप: एडहॉक कमेटी के गठन के बाद रुका कार्य।

राजस्थान के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत चैलेंजर ट्रॉफी से : 1 अगस्त से 150 खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप, 7 को चुनी जाएंगी 8 टीमें, 16 से लीग मैच
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का घरेलू क्रिकेट सत्र 16 अगस्त को आठ टीमों के बीच चैलेंजर ट्रॉफी मैचों से होगा। इससे पहले 1 से 6 अगस्त तक जयपुर में 150 खिलाड़ियों का फिटनेस कैंप लगाया जाएगा। सीनियर सलेक्शन कमेटी 7 अगस्त को चैलेंजर के लिए 8 टीमों का चयन करेगी और उनके बीच लीग मुकाबले 16 से 28 अगस्त तक खेले जाएंगे। आरसीए की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने शुक्रवार को सीनियर चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद कलैंडर की घोषणा की। राजस्थान को अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच 15 से 18 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलना है। इससे पहले 31 अगस्त को चयन समिति 25 खिलाड़ियों का चयन करेगी, जिनका कैंप और प्रैक्टिस मैच 3 से 30 सितम्बर तक चलेंगे। इसके बाद 20 चयनित खिलाड़ियों का कैंप 1 से 11 अक्टूबर तक चलेगा।

टी-20 चैलेंजर लीग 1 नवम्बर से :

मुश्ताक अली टी-20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले 4 टीमों के बीच राजस्थान की टी-20 लीग का आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक किया जाएगा। इसके आधार पर चयनित 25 खिलाड़ियों और रणजी ट्रॉफी टीम का कैंप 15 से 22 नवम्बर तक चलेगा। इसके बाद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय राजस्थान टीम चुनी जाएगी। राजस्थान का पहला मुकाबला 26 नवम्बर को तमिलनाडु से है।

यह घरेलू मैच भी होंगे :

1) अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप 1 से 12 सितम्बर, चैलेंजर (3 दिवसीय) 16 से 22 सितम्बर, कैंप (25 खिलाड़ी) 1 से 4 अक्टूबर, कैम्प (15 खिलाड़ी) 5 से 12 अक्टूबर।

2) अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप 14 अगस्त से 4 सितमबर, 30 खिलाड़ियों का कैंप 17 से 27 सितम्बर, 20 खिलाड़ियों का कैंप 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर।

3) अंडर-19 डेज ट्रॉफी चैलेंजर के बाद कैंप 5 से 12 नवम्बर।

4) अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप 1 से 18 सितम्बर, 6 टीमों के बीच थ्री डे चैलेंजर मैच।

रणजी ट्रॉफी के चार मुकाबले जयपुर में :

जयपुर में- विरुद्ध छत्तीसगढ़ 15 से 18 अक्टूबर, विरुद्ध मुम्बई 1 से 4 नवम्बर, विरुद्ध दिल्ली 16 से 19 नवम्बर, विरुद्ध हिमाचल 22 से 26 जनवरी।

बाहर- विरुद्ध जम्मू-कश्मीर 25 से 28 अक्टूबर, विरुद्ध हैदराबाद 8 से 11 नवम्बर, विरुद्ध पांडिचेरी 29 जनवरी से 1 फरवरी।

अब होगी क्रिकेट सत्र की शुरुआत 16 अगस्त से सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी से, एडहॉक कमेटी को मिला ग्राउण्ड, जयपुर में ही होंगे मैच
जयपुर। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर आरसीए की एडहॉक कमेटी और राजस्थान खेल परिषद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउण्ड को लेकर सहमति बन गई। परिषद ने एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत को पत्र सौंपकर ग्राउण्ड का आवंटन कर दिया। इस मौके पर एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवाड़ी भी मौजूद थे। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि अब राजस्थान टीम अपने रणजी ट्रॉफी मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेलेगी। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्राउण्ड और आरसीए के ऑफिस के किराए पर परिषद के साथ सहमति हो गई है।

नॉर्थ पवेलियन में शिफ्ट होगा दफ्तर :

कुमावत ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के मुख्य मैदान के साथ ही नॉर्थ और साउथ पवेलियन की चाबियां भी परिषद ने हमें सौंप दी हैं। इनका मेंटिनेंस अब एडहॉक कमेटी के जिम्मे होगा। उन्होंने कहा कि आरसीए का दफ्तर अब नॉर्थ पवेलियन में शिफ्ट हो जाएगा। इससे बिल्डिंग का रखरखाव भी सही ढंग से हो सकेगा।

सलेक्शन कमेटी की मीटिंग :

कुमावत ने कहा कि अब जल्दी ही क्रिकेट शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सीनियर सलेक्शन कमेटी की मीटिंग शुक्रवार को होगी, जिसमें कलैंडर तय हो जाएगा। नये सत्र की शुरुआत संभवत: 16 अगस्त से सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी से हो सकती है। इससे पूर्व चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन कर लिया जाएगा। कुमावत ने कहा कि हम जल्दी ही अम्पायर और कोचेज के लिए सेमिनार का भी आयोजन कर रहे हैं।

मुख्य ग्राउण्ड का किराया प्रतिदिन एक लाख :

राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बीसीसीआई के मैचों के लिए स्टेडियम के मुख्य मैदान का किराया प्रतिदिन एक लाख रुपए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि आरसीए के घरेलू मैचों के लिए ग्राउण्ड के किराए में 50 प्रतिशत रियायत होगी और यह 50 हजार रुपए प्रतिदिन होगा। छोटे ग्राउण्ड का किराया 25 हजार रुपए प्रतिदिन तय किया गया है। इसके अलावा आरसीए दफ्तर का किराया भी 50 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया है।

एडहॉक कमेटी की बैठक में घरेलू क्रिकेट सत्र समेत अहम मुद्दों पर मंथन, न चयन समिति आई, न कैलेंडर, कन्वीनर बोले- सब फाइनल है
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी की बैठक से यह उम्मीद की जा रही थी कि घरेलू क्रिकेट सत्र के कैलेंडर और चयन समितियों की घोषणा होगी। हालांकि, बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा जरूर हुई, लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। बैठक के बाद एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई है और अब सब कुछ फाइनल हो चुका है। चयन समितियों और कैलेंडर की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। क्रिकेट सत्र की शुरूआत सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी और महिला क्रिकेट कैंप से होगी। बैठक में कन्वीनर कुमावत के साथ सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव मौजूद रहे।

नाथद्वारा स्टेडियम के निरीक्षण के लिए जाएंगे :

एसएमएस स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर कुमावत ने कहा कि खेल परिषद की ओर से हमें कहा गया है कि कार्यक्रम बताएं और जब चाहें मैदान ले लें। इसके अलावा जयपुर के चार-पांच, नाथद्वारा और उदयपुर सहित कुल 15 मैदान विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को वह अपनी टीम के साथ नाथद्वारा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। जहां सुविधाएं बेहतर होंगी और खर्च कम होगा, वहीं मैच कराए जाएंगे। नाथद्वारा में आयोजन हुआ तो खिलाड़ियों को नई जगह और बेहतर अनुभव मिलेगा।

पूर्व क्रिकेटरों की समिति के सुझावों पर चर्चा :

कुमावत ने बताया कि बैठक में पूर्व खिलाड़ियों की समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्हीं सुझावों के आधार पर घरेलू क्रिकेट कैलेंडर की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

चयन समितियां लगभग तय :

कन्वीनर ने बताया कि सीनियर, जूनियर और महिला चयन समितियों के नामों पर चर्चा पूरी हो चुकी है और जल्द ही आधिकारिक रूप से उनकी घोषणा की जाएगी। घरेलू क्रिकेट कैलेंडर के बारे में उन्होंने कहा कि बरसात के कारण शेड्यूर प्रभावित हुआ है। कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा और क्रिकेट शुरू होगी।

मीटिंग से पहले पहुंचा परिषद का पत्र :

एडहॉक कमेटी की मीटिंग से कुछ देर पहले ही खेल परिषद का पत्र भी पहुंच गया। एडहॉक कमेटी ने 20 जुलाई से मार्च 2026 तक आरसीए एकेडमी और एसएमएस स्टेडियम का ग्राउण्ड मांगा है। परिषद ने पत्र में कहा है कि इस दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के शेड्यूल उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवंटन किया जा सके। परिषद ने 20 जुलाई को एक दिन के लिए ग्राउण्ड अलॉट किया है। शेष अवधि के लिए शेड्यूल मिलने के बाद ग्राउण्ड का आवंटन किया जाएगा।

जमा कराएं 67 लाख रुपए :

परिषद की ओर से पत्र में कहा गया है कि पूर्व में मुख्य क्रिकेट ग्राउण्ड, एकेडमी ग्राउण्ड और नॉर्थ पवेलियन विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और रणजी मैचों के लिए सशुल्क आवंटित किया गया, जिसकी करीब 67 लाख रुपए बकाया राशि अब तक जमा नहीं करवाई गई है। उक्त राशि परिषद को शीघ्र जमा कराएं।

ग्राउण्ड सरकार का, कमेटी सरकार की अब एसएमएस स्टेडियम में होंगे मैच, जल्दी शुरू कराएंगे आरसीए के नए स्टेडियम का काम
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने स्पष्ट किया कि अब क्रिकेट मुकाबले एसएमएस स्टेडियम में ही होंगे। उन्होंने कहा, स्टेडियम और कमेटी दोनों सरकार के हैं, इसलिए अब मैच यहीं आयोजित होंगे। कुमावत ने बताया कि आरसीए और खेल परिषद के बीच ग्राउंड को लेकर एमओयू की प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए कुमावत ने कहा कि क्रिकेट संचालन पूरी पारदर्शिता से होगा। उन्होंने अनुभवी क्रिकेटरों की एक सलाहकार टीम बनाई है, जिसकी पहली बैठक शुक्रवार को होगी।

चोप स्टेडियम निर्माण फिर होगा शुरू :

कुमावत ने कहा कि चोप में निमार्णाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशन में जल्द पुन: शुरू कराया जाएगा। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही इस स्टेडियम का उद्घाटन हो। चोप में स्टेडियम का काम पिछले काफी समय से रुका है। कुमावत ने कहा कि इस संबंध में जो भी अड़चनें हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के स्तर पर जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा।

नाथद्वारा स्टेडियम आरसीए से जुड़ सकता है :

नाथद्वारा में मिराज ग्रुप द्वारा निर्मित नए स्टेडियम को लेकर आरसीए को मेल प्राप्त हुआ है। ग्रुप ने आरसीए से जुड़ने की इच्छा जताई है। कुमावत ने बताया कि जल्द ही एक समिति बनाकर स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा, और मानकों के अनुरूप पाए जाने पर एमओयू किया जा सकता है। कुमावत ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश के सभी शहरों में क्रिकेट हो। नाथद्वारा में रणजी ट्रॉफी सहित बीसीसीआई के मैच आयोजित किए जाएं।

जयपुर की दो टीमें हो सकती हैं घरेलू क्रिकेट में :

कुमावत ने संकेत दिए कि घरेलू क्रिकेट में जयपुर और जयपुर ग्रामीण के नाम से दो टीमें बनाई जा सकती हैं, ताकि जयपुर के अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जयपुर क्रिकेट का केंद्र बन चुका है और बड़ी संख्या में प्रतिभाएं उभर रही हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि उन्हें पूरा अवसर मिले। कुमावत ने कहा कि इस संबंध में एडहॉक कमेटी की पहली बैठक में ही सुझाव भी आया था।

चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता :

चयन में पारदर्शिता का भरोसा दिलाते हुए कुमावत ने कहा कि केवल योग्य खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा। चयन समितियों में निष्पक्ष और जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी खुद की क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके।

आरसीए कार्यालय के ताले 15 माह बाद खुले, कामकाज संभालेगी नई एडहॉक कमेटी
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट में एक बार फिर सकारात्मक माहौल बन रहा है। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का बंद पड़ा मुख्यालय करीब 15 महीने बाद फिर से खुल गया। लंबे अंतराल के बाद अब क्रिकेट संचालन में नई गति आने की उम्मीद है। शुक्रवार को कार्यालय खुलते ही साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। नवनियुक्त एडहॉक कमेटी के सदस्य अब रविवार 6 जुलाई से आरसीए कार्यालय में नियमित बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने शुक्रवार सुबह खेल परिषद अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन को पत्र लिखकर नॉर्थ ब्लॉक स्थित आरसीए मुख्यालय के ताले खोलने की मांग की। इसके बाद उन्होंने आरसीए एकेडमी और पदाधिकारियों के कक्षों का निरीक्षण भी किया।

रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण :

आरसीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एडहॉक कमेटी रविवार को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेगी। इस अवसर पर कन्वीनर दीनदयाल कुमावत के साथ सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव भी मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट को पटरी पर लाना प्राथमिकता :

कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जिस भरोसे के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान में क्रिकेट के पुनरुत्थान की दिशा में यह एक निर्णायक कदम साबित होगा।

आरसीए और परिषद के अहम की लड़ाई अब ग्राउण्ड पर बन आई : खेल परिषद ने मांगा शुल्क, बिहाणी ने एसएमएस स्टेडियम से हटाया ग्राउण्ड स्टाफ, उपकरणों पर ताला लगाया
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जहां हाल ही में आईपीएल के सात मैचों का सफल आयोजन हुआ, अब राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) और राजस्थान खेल परिषद के बीच खिंच रही रस्साकशी का शिकार बनता दिख रहा है। घरेलू क्रिकेट को लेकर चल रहे विवाद के बीच खेल परिषद ने जहां ग्राउंड के लिए प्रतिदिन एक लाख रुपये शुल्क की मांग की है, वहीं आरसीए की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने स्टेडियम से ग्राउंड स्टाफ हटा दिया और उपकरणों पर ताले लगवा दिए हैं। अब यह टकराव मैदान के मेंटिनेंस तक पहुंच चुका है, जिससे क्रिकेट गतिविधियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। प्रशासनिक खींचतान और अहंकार की इस लड़ाई में नुकसान केवल क्रिकेट और खिलाड़ियों का हो रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो यह हरा-भरा मैदान भी राजनीति की भेंट चढ़ सकता है।

शुल्क पर तकरार, ग्राउंड स्टाफ हटाया
एडहॉक कमेटी ने सीनियर स्टेट चैंपियनशिप 'कॉल्विन शील्ड' के लिए एसएमएस स्टेडियम नि:शुल्क उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, लेकिन खेल परिषद ने पुराने बकाया के साथ प्रतिदिन एक लाख रुपये किराए की शर्त रख दी। इस पर नाराज होकर कन्वीनर बिहाणी ने एसएमएस स्टेडियम से आरसीए का पूरा ग्राउंड स्टाफ हटा लिया और उन्हें केएल सैनी स्टेडियम में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही मैदान की देखरेख के उपकरणों को भी लॉक करवा दिया गया है।

ग्राउंड की हालत बिगड़ने की आशंका
अब चिंता इस बात की है कि ग्राउंड स्टाफ और उपकरणों के अभाव में मैदान की देखरेख कैसे होगी। खेल परिषद के पास सीमित संसाधन हैं और इस स्थिति में मैदान की गुणवत्ता गिरने का खतरा है। यदि मैदान खराब होता है तो इसका सीधा असर आगामी रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूनार्मेंटों पर पड़ेगा।

ये कहा बिहाणी ने
आरसीए की ओर से जारी प्रेस नोट में जयदीप बिहाणी ने स्पष्ट किया कि हमने एसएमएस स्टेडियम से अपना स्टाफ हटा लिया है और उपकरणों को लॉक करवा दिया है। स्टाफ को अन्य ग्राउंड्स पर शिफ्ट किया गया है। हमने परिषद से ग्राउंड मांगा था, लेकिन जब अन्य मैदान 7-8 हजार रुपये प्रतिदिन में मिल रहे हैं, तो एक लाख रुपये शुल्क देना कहां उचित होगा।

विवादों के चलते स्थगित हुई एडहॉक कमेटी की बैठक, दोबारा शुरू होने पर तय हुआ कॉल्विन शील्ड का कार्यक्रम
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी द्वारा बुलाई गई बैठक की शुरूआत विवादों के कारण हंगामेदार रही। हालांकि, बाद में बैठक दोबारा शुरू हुई और राज्य के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरूआत के लिए कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता की घोषणा की गई।

बैठक में कमेटी के सभी छह सदस्य मौजूद थे, लेकिन पाली डीसीए के सचिव धर्मवीर सिंह की उपस्थिति पर कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पाली डीसीए की मान्यता आरसीए की जनरल बॉडी द्वारा समाप्त की जा चुकी है, अत: धर्मवीर बैठक में भाग नहीं ले सकते। इस पर धर्मवीर सिंह ने विरोध जताया और कहा कि कन्वीनर के पास उन्हें बैठक से बाहर करने का अधिकार नहीं है। इस विवाद के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा और चार सदस्य धर्मवीर सिंह, धनंजय सिंह, हरीशचंद्र सिंह और रतन सिंह बैठक से चले गए।

दोबारा शुरू हुई बैठक में घोषित हुआ कॉल्विन शील्ड का कार्यक्रम बाद में कन्वीनर जयदीप बिहाणी, सदस्य विमल शर्मा, सीएजी सतीश गर्ग और प्लेयर प्रतिनिधि भारती वर्मा की मौजूदगी में बैठक पुन: शुरू हुई। इसमें तय किया गया कि घरेलू सत्र की शुरूआत 7 जून से राजस्थान सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता काल्विन शील्ड से की जाएगी। यह निर्णय पूर्व की बैठकों (30 जनवरी और 23 फरवरी) के अनुसार लिया गया।

बीसीसीआई के नए नियमों के तहत होगा आयोजन :

एडहॉक कमेटी ने जिला क्रिकेट संघों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि प्रतियोगिता बीसीसीआई के नए नियमों के अनुसार एलीट और प्लेट ग्रुप फॉर्मेट में होगी। प्रत्येक जिला अधिकतम 20 नए खिलाड़ियों के दस्तावेज सत्यापन कर 3 जून तक आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है। गेस्ट प्लेयर्स के लिए एनओसी लेने की अंतिम तिथि भी 3 जून निर्धारित की गई है। एक टीम में 16 खिलाड़ी और 1 कोच की अनुमति होगी।

आरसीए में बवाल: बिहाणी बोले- मैं कन्वीनर, आप बाहर जाओ! नागौर सचिव नांदू गरजे-ऐसे कन्वीनर बहुत देखे
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में दो पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों अपनी सीमाएं लांघ गए। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने खुद को आरसीए का कन्वीनर बताते हुए नागौर जिला संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू को बाहर निकल जाने को कहा। वहीं, नांदू ने तीखे जवाब में कहा कि ऐसे मालिक उन्होंने पहले भी देखे हैं। यह घटना प्रतापगढ़ की युवा क्रिकेटर सुशीला मीणा के सम्मान समारोह से पहले आरसीए एकेडमी के रेस्टोरेंट में हुई। हालांकि कार्यक्रम के बाद एक अच्छी तस्वीर सामने आई, जब खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ सभी जिला सचिव पहली बार साथ बैठे नजर आए।

ऐसे शुरू हुआ विवाद :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट में नांदू के प्रवेश के साथ ही विवाद शुरू हुआ। उन्होंने आरसीए की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरसीए का तो बेड़ा गर्क हो गया है। इस पर कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरसीए सही तरीके से काम कर रहा है। बात इतनी बढ़ गई कि बिहाणी ने नांदू को बाहर निकलने का निर्देश दिया। इसके बाद नांदू कार्यक्रम में शामिल हुए बिना वहां से चले गए।

खेलमंत्री ने स्थिति को संभाला :

कार्यक्रम में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कानून मंत्री जोगाराम पटेल और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर खेलमंत्री ने सभी जिला सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का काम योजनाएं बनाना और खिलाड़ियों तक उनका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संघ से पारदर्शिता और सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही।

पहली बार साथ बैठे सभी जिला सचिव :

आरसीए को भंग कर एडहॉक कमेटी के गठन के बाद यह पहली बार था जब खेलमंत्री की मौजूदगी में सभी जिला सचिव एक साथ बैठे। बैठक में जिला सचिवों ने एडहॉक कमेटी की कार्यप्रणाली और विपरीत परिस्थितियों में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की सराहना की।

RCA Under-19 टूर्नामेंट स्थगित, नहीं हुई JDCA की चयन ट्रायल
जयपुर। जयपुर में गुरुवार तड़के हुई भारी बरसात से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। आरसीए के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबलों को मैदानों पर पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दिया गया।
आरसीए की एडहॉक कमेटी के सदस्य विमल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच खेले जाने थे। जयपुर, भरतपुर, झालावाड़ और उदयपुर की टीमें अंतिम चार में पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि भारी बरसात को देखते हुए टूर्नामेंट के आगे के मैच फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों को अभी अपने घर लौटने के लिए कहा गया है। सेमी फाइनल और फाइनल की तारीखें बाद में तय की जाएगी।
इस बीच मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में गुरुवार को होने वाली जयपुर जिला क्रिकेट संघ की अंडर-16 की चयन ट्रायल को स्थगित करना पड़ा। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर अखिलेश मित्तल ने बताया कि सुबह जल्दी ही सभी को मैसेज भेजकर ट्रायल स्थगित करने की सूचना दे दी गई ताकि बच्चे घर से बाहर नहीं निकलें।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी बरसात का असर पड़ा। भारी वर्षा से मैदान गीला होने सुबह रिमझिम बरसात होने के कारण परेड की रिहर्सल आज इंडोर स्टेडियम में कराई गई।