electrocution - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति
मुंबई। महाराष्ट्र के मध्य मुंबई में एक गणपति पंडाल के पास करंट लगने से एक नाबालिग लड़की और एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना दक्षिण-मध्य मुंबई के कालाचौकी में दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास कल रात करीब 2.20 बजे हुई, जहां गणपति दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। मुंबई अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी करीब 2.42 बजे मिली और वे मौके पर पहुंचे। मंडल के प्रवेश के पास एक अस्थायी पीने के पानी के स्टॉल पर करंट का पता चला।

अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस, बेस्ट और ई-वार्ड नागरिक अधिकारियों के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति काट दी और एहतियात के तौर पर इलाके को भी घेर लिया गया था। बेस्ट अधिकारियों के मुताबिक पोल नंबर डीएलएम-14 के पास दिग्विजय मिल चॉल में निरीक्षण  किया गया, जहाँ गणपति लाइटिंग और कोल्ड-ड्रिंक स्टॉल के लिए एक अस्थायी बिजली मीटर लगाया गया था। बताया जा रहा  है कि एक स्थानीय इलेक्ट्रीशियन ने तारों और एमसीबी को पहले ही अलग कर दिया था, जबकि जगह पर बिजली आपूर्ति बंद थी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए और उन्हें मसिना हॉस्पिटल और ग्लोबल हॉस्पिटल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि मसिना हॉस्पिटल में राघिनी घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों किरण नाइक, तन्वी नरेश हांडे और साहिल संदीप तारे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।       ग्लोबल हॉस्पिटल में सुजाता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 12 साल की एक बच्ची गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। कालाचौकी पुलिस ने संबंधित मीटर निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान मौजूद रहने को कहा है ताकि बिजली करंट का पता लगाने में मदद मिल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार तड़के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में ताजिया आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा पुरानी तहसील चौराहे के पास उस समय हुआ, जब गश्त का ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ताजिया एक ओर झुक गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद ताजिए में करंट दौड़ गया, जिससे उसे उठाए हुए लोग उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सैफ (19), पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला मेवातियान, को मृत घोषित कर दिया। हादसे में साहिल (18) पुत्र शहजाद, अली हसन (18) पुत्र मोहम्मद शफीक, आमिर (22) पुत्र अरबाज, खुर्शीद (30) पुत्र रहीश, असरफ (15) पुत्र असगर, निवासी चमन नगरिया तथा नसीम (30) पुत्र इरशाद सहित सात लोग झुलस गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलूस के दौरान विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन भी अलीगंज पहुंचे और अधिकारियों के साथ घटनास्थल तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रांसफार्मर में आग का कारण बन रहा नीचे पड़ा कचरा
कोटा। शहर में लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर के आस-पास गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही है। इसका कारण हैं ट्रांसफार्मर के पास लगा कचरे का ढेर। बिजली विभाग की ओर से घरों में बिना किसी परेशानी के बिजली सप्लाई करने  के लिए निर्धारित स्थानों पर बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन ट्रांसफार्मर में करंट का खतरा होने से लोगों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालिंयां लगाकर फेंसिंग तक की हुई है। उसके बाद भी हालत यह है कि अधिकतर ट्रांसफार्मर के आस-पास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लोगों ने जालियों के अंदर तक कचरा डाला हुआ है। जिससे गर्मी में शॉर्ट सर्किट होने पर चिंगारी गिरने से उस कचरे में आग लग रही है। जिससे वह आग बढ़कर ट्रांसफार्मर की केबल जला रही है। वहीं कई लोग कचरे के ढेर में आग लगा रहे हैं। जिससे वह बढ़कर भयावह रूप ले रही है। इतना ही नहीं कई जगह पर कचरे के ढेर में लोग जलती बीड़ी व सिगरेट डाल रहे हैं। जिससे भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। गर्मी के सीजन में जब लोगों को बिजली की अधिक जरूरत है। उस समय में ट्रांसफार्मर के आस-पास आग लगने से केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे आग बुझाने के दौरान बिजली बंद करनी पड़ रही है। केबल जलने पर उसे बदलने में समय लगता है। जिससे उस दौरान काफी देर तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां हो चुकी हैं घटनाएं
गत दिनों तलवंडी मैन रोड पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हुई थी। उस समय शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से वहां पड़े कचरे के ढेर में  आग लगी जिससे भयावह रूप ले लिया था। इसी तरह केशवपुरा में नाले के पास, बारां रोड पर निजी स्कूल के पास और नयापुरा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे के पास वाले ट्रांसफार्मर में भी इसी तरह से आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। लाड़पुरा में जगदीश होटल के पास वाले ट्रांसफार्मर में भी कचरे के कारण आग लगने की घटना हो चुकी है। जिससे नयापुरा व लाड़पुरा में तो काफी देर तक लाइट बंद रही थी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बरसात में मवेशियों के लिए करंट का खतरा
जिस तरह से गर्मी में कचरे में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। उसी तरह से ट्रांसफार्मर के पास पड़े कचरे से बरसात के सीजन में मवेशियों में करंट लगने का खतरा रहता है। इसका कारण उस कचरे में खाने की वस्तुएं होने से मवेशी उसे खाने के लिए जैसे ही ट्रांसफार्मर के नजदीक जाते हैं। वैसे ही वे करंट की चपेट में आने से मौत का शिकार हो जाते है। पिछले साल बरसात में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। कुछ समय बाद फिर से बरसात का सीजन भी शुरू होने वाला है।

ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निजी बिजली कम्पनी केईडीएल के जन सम्पर्क अधिकारी कुंज बिहारी मालव ने बताया कि लोगों को बिना किसी परेशानी के बिजली मिल सके इसके लिए ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं। मैन रोड व निर्धारित स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आस-पास लोहे की जालियां व फेंसिंग लगकर सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग ट्रांसफार्मर के पास कचरा डाल रहे हैं। उस कचरे में आग लगा रहे हैं। जिससे ट्रांसफार्मर व उसकी केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। केबल जलने पर उसमें जोड़ नहीं लगता। उसे बदलने में समय लगता है। उतनी देर बिजली बंद रखनी पड़ती है। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  मालव ने बताया कि विभाग की ओर से पूर्व में इस तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। जिसमें बरसात में करंट का खतरा होने व गर्मी में आग लगने की घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जालियों के अंदर भी कचरा डालकर आग लगा रहे हैं।