Vaibhav Gehlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों को अपने विभाजनकारी एजेंडे के लिए काम में लेती है कांग्रेस : तिवाड़ी
जयपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के राष्ट्र विरोधी बयान और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के खिलाफ दिए गए बयान पर पलटवार किया। घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए खास रणनीति के तहत मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा जैसे लोगों को अपना प्रमुख प्रवक्ता बनाया है। ये प्रवक्ता भारत को तोड़ने और कमजोर करने वाले बयान देते हैं। वहीं दूसरी और पाकिस्तान को मजबूत राष्ट्र बताकर भारत को ही धमकाने का काम करते हैं। इन प्रवक्ताओं का मकसद विभाजनकारी ताकतों को प्रोत्साहित करके वोट बंटोरना है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों को अपने विभाजनकारी एजेंडे के लिए काम में लेती है। इन नेताओं की मदद से कांग्रेस पाकिस्तान को मजबूत बताकर देश में अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करती है। ये सब एक दिन में अचानक नहीं होता बल्कि ये एक सोची समझी रणनीति के तहत किया जाता है। इसके बाद जैसे ही इन बयानों पर देश में विरोध होता है तो कांग्रेस खुद को इन बयानों से दूर रखकर किनारा कर लेती है। इन दोनों प्रवक्ताओं का वक्तव्य कांग्रेस पार्टी की वास्तविकता का प्रदर्शन करते हैं। कल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को लेकर जो व्यक्तव्य दिया वह गहलोत की हताशा और खुन्नस से ज्यादा कुछ भी नहीं है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ देश में लोकमत परिष्कार का काम कर रही है, और निःस्वार्थ भाव से किया गया यह काम अपने आप में बड़ा काम है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि अशोक गहलोत की यह खीज और हताशा साफ दर्शाती है, कि उनका बेटा वैभव गहलोत चुनाव हार रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने गहलोत को सम्मान नहीं दिया। जब वे रायबरेली राहुल गांधी के नामांकन में जा रहे थे तो कांग्रेस ने उन्हे वापिस बुलाकर अमेठी भेज दिया। खुद के घर के झगड़े का गुस्सा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में अनर्गल बयान देकर उतार रहे हैं। मोदी की गारंटी केवल एक व्यक्ति की गारंटी नहीं है, बल्कि भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता की गारंटी है। आज बूथ मैनेजमेंट के मामले में भाजपा को कोई सानी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने पहले राउंड में अपनी पराजय पहले ही मान ली थी, इसलिए कांग्रेस पार्टी के लोग मतदान करने नहीं आए। कांग्रेस के पोलिंग बूथ खाली रहे, और भाजपा के प्रत्येक बूथ पर पूरा मतदान हुआ। चुनाव परिणाम आने पर तस्वीर साफ होगी और यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में मान्यता प्राप्त विपक्षी दल जितनी सीटें भी नहीं मिलेंगी।

Congress Second List: राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान; राहुल कस्वां, वैभव गहलोत और उदयलाल आंजना को मिला टिकट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 43 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। टिकट की घोषणा से पहले एआईसीसी मुख्यालय में सीईसी की बैठक हुई थी। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत राजस्थान से अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, टीकाराम जूली, तीनों सह प्रभारी और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया था।

दूसरी सूची में राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से, ललित यादव को अलवर, बृजेंद्र ओला को झुंझुंनु से चुनावी मैदान में उतारा गया है। चूरु से राहुल कस्वां को टिकट मिला है। वह हाल ही में बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह लगातार दो बार बीजेपी के टिकट पर चूरु से चुनाव जीत चुके हैं। बीजेपी ने इस सीट से इस बार उनका टिकट काटकर खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसके चलते राहुल ने अपनी रास्ता बदलने का फैसला किया और कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके दलबदल से कांग्रेस खासी उत्साहित है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

इन्हें मिला टिकट
जालोर- वैभव गहलोत
टोंक सवाई माधोपुर- हरीश मीणा
जोधपुर- करण सिंह
चित्तौड़गढ़- उदयलाल आंजना
बीकानेर- गोविंद मेघवाल
चूरु- राहुल कस्वां
अलवर- ललित यादव
भरतपुर- संजना जाटव
उदयपुर- ताराचंद मीणा
झुंझुंनु- बृजेंद्र ओला

(खबर अपडेट हो रही है)

आरसीए में वैभव की जगह नजर आ सकता है राठौड़ का पराक्रम
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पिछले चार वर्ष से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वैभव छाया है लेकिन अब पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का पराक्रम आरसीए में नजर आ सकता है। चूरू जिला क्रिकेट संघ के मंगलवार को हुए चुनाव में राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ को अध्यक्ष चुना गया है। पराक्रम को अब वैभव गहलोत की जगह आरसीए के नये अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

जिला संघ के नए चुनाव में सुशील शर्मा के एक बार फिर सचिव पद पर चुना गया, जबकि दीनदयाल सारस्वत को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी भागीरथ शर्मा की देखरेख में कार्यकारिणी के सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़, जिला क्रीडा परिषद की ओर से सीताराम प्रजापति और जिला ओलंपिक संघ की ओर से ठाकुरमल शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

खुद क्रिकेटर रह चुके पराक्रम ने अध्यक्ष पद पर चुना जाने के बाद मंगलवार को ही सचिव सुशील शर्मा और कोषाध्यक्ष दीनदयाल के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात की और चूरू में नये स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। पराक्रम ने नवज्योति से बातचीत में कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि एक साल के अन्दर जिले नया क्रिकेट ग्राउण्ड तैयार किया जाए, ताकि यहां आरसीए और बीसीसीआई के घरेलू मैचों का आयोजन संभव हो सके।

जिला संघ की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष- पराक्रम सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष- रघुनन्दन शर्मा, मनोज गढवाल, कमल किशोर पुजारी, सचिव- सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष- दीनदयाल सारस्वत, संयुक्त सचिव- मुरारी लाल शर्मा, जगदीश शर्मा, सदस्य- देवकीनन्दन, वसीम अहमद, अमित सिंह, मनीश शर्मा, दीपक कुमार, सौरभ सारस्वत।

मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन, पत्नी सुनिता गहलोत और पुुत्र वैभव गहलोत साथ में मौजूद
जोधपुुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर  पहुंचकर सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। अब उनका मुकाबला बीजेपी के महेंद्र सिंह राठौड़ से होगा।

गहलोत ने अब तक जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से पांच चुनाव  लड़े हैं और लगातार जीतते आ रहे हैं। बीजेपी ने इस बार मुख्यमंत्री के सामने जोड़ा के पूर्व चैयरमेन प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने इस बार भी सरदारपुर से एक राजपूत चेहरे पर दांव लगाया है। 2018 में भी  बीजेपी ने शंभू सिंह खेतासर को टिकट दिया था, लेकिन वो दो चुनाव हार गए थे।

नामांकन से पहले लिया बहन का आशीर्वाद

गहलोत ने नामांकन से पहले  जोधपुर में अपनी बड़ी बहन विमला देवी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्री सोनिया, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत भी बहन विमला के आवास पर मौजूद रही। बहन विमला ने भाई गहलोत को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही मुंह मीठा करा कर जीत का आशीर्वाद दिया। विमला देवी से आशीर्वाद के बाद गहलोत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद होगी सभा

नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभा करेंगे। सभा जोधपुुर स्थित उम्मेद स्टेडियम में होगी। सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

चुनावी कार्यालय का भी किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावों के लिए अपने चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

राजस्थान में ईडी की छापेमारी की पायलट ने की निंदा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी छापे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को नोटिस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कड़ी निंदा की है। पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड की कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी का समन दिया गया है। भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है।

भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी…

— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 26, 2023

BJP के खिलाफ मुखर नेताओं पर प्रतिशोध की भावना से की ED ने कार्रवाई: आरसी चौधरी
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है। पीसीसी प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बयान जारी कर कहा है कि जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसियों के जरिए उन नेताओं पर कार्रवाई करा रही है जो भाजपा के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा हमेशा भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं, इसलिए डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की कार्रवाई हुई है। चुनावी समय मे भाजपा ने देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसियों को टूल के तौर पर उपयोग में लिया है। भाजपा चिन्हित करके ओबीसी, एससी एसटी वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। भाजपा पेपरलीक के बहाने से युवाओं का ध्यान भटकाना चाहती है। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि जिन भाजपा शासित राज्यों में पेपरलीक की कार्रवाई हुई,वहां ईडी ने क्या कार्रवाई की। क्या वहां किसी को पकड़कर जेल की सलाखो के पीछे भेजा। क्या किसी भी भाजपा शासित राज्य ने पेपरलीक मामले में सख्त कानून बनाया। पेपरलीक के मुद्दे के बहाने भाजपा की जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की इस कार्रवाई की हम कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस समय डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि डरो मत, ये लोग हमें ईडी जैसी एजेंसियों से डराने की कोशिश कर रहे हैं।

ED Raid in Rajasthan: CM गहलोत बोले- BJP को अपना चुनाव चिन्ह ED बना लेना चाहिए
जयपुर। अशोक गहलोत ने राजस्थान में ईडी की कार्रवाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी को अपना चुनाव चिन्ह ईडी बना लेना चाहिए। एंजेसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्होंने पूरे देश में आतंक मचा रखा है। कल हमने महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की थी और आज इन्होंने छापे मरवा दिए। ये चाहते नहीं है कि महिलाओं और गरीबों को लाभ मिले। बीजेपी नहीं चाहती कि हमारी सरकार लोगों को राहत दें। ये हमारी योजनाओं से घबरा गई है। राजस्थान में कांग्रेस रिपीट हो रही है इसलिए बीजेपी डर गई है। बीजेपी ईडी और सीबीआई के सहारे चुनाव जीतना चाहती हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर ईडी की कार्रवाई का होना जनता पर हमला है।

गहलोत ने कहा कि ईडी की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन है। ईडी और सीबीआई की विश्नसनीयता पर सवाल है। जहां-जहां चुनाव होते है वहां-वहां ईडी पहले पहुंच जाती है। ये सबके सामने है कि कांग्रेस के नेताओं को किस तरह से परेशान किया जा रहा है। बीजेपी की द्वेष से भरी कार्रवाई चुनाव में उन्हें साफ कर देगी। चाहे किसी भी एंजेसी का दुरुपयोग कर लें बीजेपी चुनाव में हार जाएगी। हमारी क्रेडेब्लिटी ज्यादा है। हमने 90 फीसदी से ज्यादा बजट घोषणाओं को लागू किया है।

गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश में होर्स ट्रेडिंग करके सरकार बनाई है। राजस्थान में बीजेपी की दाल नहीं गली। जनता हमारे साथ है। छत्तीसगढ़ में भी ईडी सीएम को परेशान कर रही है। वहां ईडी के अधिकारी किराए पर कमरा लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे वैभव गहलोत की केवल टैक्सी की कंपनी है, जिसमें रमाकांत शर्मा उनके पार्टनर हैं। उनके शेयर्स के लेनदेन को लेकर जो बातें कही जा रही है उसका जवाब कंपनी ही देगी।

ED Raid in Rajasthan: राजस्थान में ईडी का बड़ा एक्शन, डोटासरा और हुड़ला के यहां छापे, वैभव गहलोत को भेजा समन
जयपुर। ईडी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर और जयपुर स्थित घर पर रेड मारी है। ये छापेमारी पेपर लीक के मामलों को लेकर की गई। इस बीच डोटासरा ने अपने एक्स हैंडल पर सत्यमेव जयते लिखा। ईडी द्वारा राजस्थान में 11 जगहों पर छापा मारा गया है। काग्रेंस के महवा से प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला के यहां भी छापा मारा गया है। उनके दौसा स्थित घर और पेट्रोल पंप पर रेड मारी गई है। वहीं आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत को फेमा (FEMA) के तहत समन भेजा गया है।

डोटासरा के जयपुर आवास पर गुरुवार सुबह ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल लेकर पहुंची है और घर के बाहर सुरक्षा के जवान तैनात किए गए। डोटासरा की छापेमारी के बाद नेताओं में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने कुछ दिन पहले सीकर में कलम कोचिंग इंस्टिट्यूट पर छापे की कार्रवाई की थी। विधानसभा चुनाव से पहले  ईडी की टीम की छापेमारी गोविंद सिंह डोटासरा पर पड़ने से कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर रंधावा भी मामले पर निगरानी बनाए हुए हैं।

सीएम गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ED की रेड। मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक्स पर लिखा- अब राजस्थान में ED के चेहरे पर चुनाव होंगे। अब प्रदेश में BJP के पास न कोई नेता है, न कोई नेतृत्व। कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित देखते हुए BJP ने ED को चेहरा बनाया है।

अब राजस्थान में होंगे ED के चेहरे पर चुनाव

अब प्रदेश में BJP के पास न कोई नेता है, न कोई नेतृत्व

कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित देखते हुए BJP ने बनाया ED को चेहरा

— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) October 26, 2023

जैकलिन और कनिका की प्रस्तुतियां कपिल देव को देखते ही आया जोश
जोधपुर। जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम ने इतिहास रच दिया। राजस्थान में पहली बार खेली जा रही राजस्थान प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच यहां खेला गया।

इससे पहले आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में जैकलिन और कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति ने दिल जीत लिया। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने चिट्टियां कलाइयां सॉन्ग से एंट्री दी।

इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का युवाओं ने दिल खोल कर स्वागत किया। पहला मैच जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स बीच खेला गया। राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आरपीएल के पहले सीजन के शुरूआत का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस बीच आरपीएल के ब्रांड एम्बेसडर कपिल देव जब बीच मैदान पर पहुंचे तो जोधपुर में खेल प्रेमियों का जोश चरम पर पहुंच गया।
जोधपुर में 31 अगस्त तक मैच होंगे। इसके बाद 3 सितंबर से समापन समारोह (10 सितंबर) तक के सभी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे।

Rajasthan Premier League: जोधपुर और जयपुर के बीच होगा उद्घाटन मैच
जोधपुर/नवज्योति। प्रदेश में पहली बार हो रहे राजस्थान प्रीमियर लीग की धमाकेदार लॉन्चिंग 27 अगस्त को बरकतुल्ला खां स्टेडियम में होगी। इसके लिए भव्य स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन को लेकर प्रदेश के खिलाडियों में जबर्दस्त उत्साह है। जोधपुर में खुशी का माहौल है। ओपनिंग सेरेमनी में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अभिनेत्री जैकलीन फनार्डीज और गायिका कनिका कपूर भी परफॉर्मेंस देंगी। आरपीएल के ब्रांड एम्बेसडर कपिल देव भी मैदान में मौजूद रहेंगे।

वैभव गहलोत ने लिया तैयारियों का जायजा
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आरसीए पदाधिकारियों और आरपीएल कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वैभव गहलोत प्रदेश में पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। वैभव ने शनिवार आरपीएल को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने आरसीए के पदाधिकारियों, जोधपुर जिला क्रिकेट संघ और लीग के लिए गठित कमेटियों और तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को लेकर गहन चर्चा की।

टीमों ने की प्रेक्टिस
जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स की दोनों टीमों ने मैच की पूर्व संध्या पर जमकर अभ्यास किया। आरपीएल में कुल 19 मैच होंगे, जिसमें 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम में खेले जाऐगे, जबकि 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे। आरपीएल का फाइनल और समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 10 सितम्बर को होगा।

जोधपुर के युवा उत्साहित
जोधपुर का बरकतुल्ला खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी ट्रॉफी मैच करवाए हैं। आरपीएल की लॉन्चिंग को लेकर जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।

राजेन्द्र गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने जारी किए, पन्नों में गहलोत के बेटे वैभव का भी ज़िक्र
जयपुर। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने आवास पर बुधवार को मीडिया के सामने लाल डायरी के तीन पन्ने सार्वजनिक कर दिए, जिनमें आरसीए चुनाव से संबंधित बातों का जिक्र है। इसके साथ ही राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया कि डायरी में जो राइटिंग है, वह आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की है। किसी को इस पर कोई शक है तो इसकी किसी भी एजेंसी से जांच करवा लें। डायरी के जारी किए पन्नों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और वर्तमान आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत, आरसीए के पदाधिकारी भवानी समोता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएस सौभाग्य के भी नाम हैं।

राजेंद्र गुढ़ा के अनुसार आरसीए चुनाव से संबंधित जो बात धर्मेंद्र राठौड़ ने इसमें लिखी है। उसमें आरसीए चुनाव के हिसाब की बात की गई है। जिसमें लिखा गया है कि वैभव जी और मेरे (धर्मेंद्र राठौड़) दोनों के आरसीए चुनाव को लेकर चर्चा हुई, भवानी सामोता और राजीव खन्ना ने आरसीए चुनाव का पूरा हिसाब किया। भवानी सामोता ज्यादातर लोगों से जो वादा किया, वह उन्होंने पूरा नहीं किया। जिस पर मैंने (धर्मेंद्र राठौड़) ने कहा कि यह ठीक नहीं है आप इसे पूरा करो। तब भवानी सामोता ने कहा कि मैं साहब की जानकारी में डालता हूं। फिर आपको 31 जनवरी तक बता दूंगा। इसमें आगे जो लिखा हुआ है उसके अनुसार लिखा गया है कि सौभाग्य, पीएस टू सीएण को फोन कर कहा कि मेरा आरसी वाला हिसाब कर दे जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम साहब से बात करके बताता हूं। गुढ़ा ने इस दौरान यह भी कहा कि मुझे इस पूरे मामले में जेल में डाला जा सकता है, लेकिन जेल नहीं गया तो जल्द ही इस डायरी के कुछ और पन्ने भी सामने लाऊंगा। अगर मैं जेल चला गया तो फिर मेरा कोई प्रतिनिधि बाकी पन्ने को सार्वजनिक कर देगा।

सबको साथ लेकर चलेंगे: वैभव
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत एक बार फिर से आरसीए के अध्यक्ष बन गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को वैभव और उनकी टीम के सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी। शनिवार दोपहर हुई आरसीए की साधारण सभा की बैठक में चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर आरसीए अध्यक्ष के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे वैभव गहलोत ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान जयपुर और जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के साथ ही जयपुर में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया वहीं जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम को रिनोवेशन के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय रूप दिया गया। वैभव ने कहा कि नये कार्यकाल के दौरान इन सभी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हमारा लक्ष्य राजस्थान में खिलाड़ियों और खेल सुविधाओं को और बेहतर करना रहेगा। चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने कहा कि आरसीए में सभी को एकजुट देखकर उन्हें बेहद खुशी है और यह एकजुटता भविष्य में भी कायम रहे तो अच्छा है। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने भी यही भावना दोहराई। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और राजस्थान की क्रिकेट की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।

पुरानों को बधाई, नए सदस्यों को शुभकामनाएं
वैभव ने कहा कि अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। हमने जो उपलब्धियां हासिल की, सभी के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने अपनी पुरानी टीम के सभी साथियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी, वहीं नई टीम के सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वैभव गहलोत ने विरोधी गुट के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके नाम वापसी के बाद पहली बार आरसीए में निर्विरोध निर्वाचन हो सका।

मिलकर करेंगे क्रिकेट का विकास
आरसीए के नवनिर्वाचित सचिव भवानी शंकर सामोता ने कहा कि अब चुनाव हो गए हैं। भविष्य में सभी मिल-जुल कर कार्य करेंगे। सामोता ने कहा कि सभी का एक ही उद्देश्य है कि राजस्थान में क्रिकेट का विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बने और राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अभी क्रिकेट कम है, वहां सुविधाओं का विस्तार करेंगे ताकि वहां से भी अच्छे खिलाड़ी निकलकर आएं।

अधूरे कामों को पूरा करेंगे
आरसीए के नये उपाध्यक्ष बने शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान आरसीए ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं लेकिन कुछ काम रह गए, जिन्हें अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष के समक्ष राज्य में जोनल स्तर पर क्रिकेट एकेडमी बनाने और जूनियर स्तर पर एक बड़ा प्राइजमनी टूर्नामेंट शुरू करने का प्रस्ताव रखेंगे, ताकि निचले स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़े। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन सुविधा और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार की पूर्व की घोषणाओं को पूरा कराएंगे।