rajasthan weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देर रात तक रुक-रुक कर बारिश : तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट, आज भी जयपुर सहित कई जगहों पर जारी रह सकता है बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में सुबह बादल छाए और फिर बारिश हुई। दोपहर में एक बार फिर धूप खिली फिर शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात तक बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। नागौर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे। यहां तेज तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली पोल गिर गए। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। टोंक और श्रीगंगानगर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, सीकर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। सीकर-झुंझुनूं में भी तेज अंधड़ के साथ ओले और उदयपुर-प्रतापगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अलवर में तेज देर शाम तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश फलोदी में 42 एमएम दर्ज की गई।

आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 9 अप्रेल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। इस बीच अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास ही दर्ज किया गया।

इस बार मानसून के कमजोर रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम गर्म नहीं हो सका है। इसका असर आने वाले मानसून सीजन पर पड़ने की आशंका है। एक्सपर्ट के अनुसार मानसून को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं। यदि गर्मी तेज पड़ती है और समुद्र का तापमान सामान्य से नीचे रहता है तो मानसून अच्छा रहता है। हालांकि इस बार स्थिति विपरीत हो सकती है। बार-बार बारिश से धरती का तापमान सामान्य से नीचे है। वहीं समुद्र का तापमान फिलहाल सामान्य है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जुलाई-अगस्त के बीच अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना 60 से 80 फीसदी के बीच है। इसका प्रभाव कम बारिश के तौर पर सामने आ सकता है। क्योंकि जुलाई में ही मानसून में सबसे ज्यादा बरसात होती है।

जयपुर में देर शाम बारिश: रात तक बूंदाबांदी, आज भी कई जगह बारिश की संभावना
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजधानी जयपुर में देर शाम हल्की बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी देर रात तक चलती रही। दिनभर बादलों के बीच सूरज की आंखमिचोली भी देखने को मिली। जैसलमेर, बाड़मेर और आस-पास के हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी हुई।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश हुई है। जबकि, सर्वाधिक बारिश झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 28.6 और रात का तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात राज्य में रात का सबसे कम तापमान माउन्ट आबू में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग का मानना है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

गर्मी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि पिछले दिनों सूर्य की तल्खी के कारण चन्द दिनों में ही लोग गर्मी से खासे परेशान हो गए थे।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
जयपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की घिरावट के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन लगातार बारिश होने पर कुछ नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। फिलहाल, मौसम के इस बदले मिजाज से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गया है। इस समय ऐसी गर्मी पड़ रही जो कि अमूमन अप्रेल के मध्य में पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो कि लंबे समय से एक्टिव है, उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हुई है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और अब मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा जो कि आमजन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इधर जयपुर सहित अधिकांश जिलों मे पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली में 38 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ज्यादा है।

अब चलेगी लू

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा वहीं दक्षिण-पश्चिम भागों में 10-11 मार्च को हीटवेव की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने से राजस्थान में गर्मी तेज हो गई। पश्चिम से तेज गर्म हवा चलने से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। इधर जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, रात में इसके उलट ठंडक अच्छी है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जिससे पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट है

क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राजस्थान में गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती है।

इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है। जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।

अब आगे क्या?

वर्तमान में गुजरात व आसपास के लगने वाले अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती (Anticyclonic circulation) तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।  राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने तथा दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

प्रदेश में कई जिलों में हुई मानसून की बारिश, आज भी कई जिलों में बरसेंगे मेघ
जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालाकि राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मानसून आने में अभी दो से तीन दिनों का समय लग सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर ने बुधवार को राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सीकर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर शहर में 25MM, खंडार में 45MM, दौसा के महुवा में 26, सीकर के रींगस में 53MM, अलवर के थानागाजी में 25MM बारिश हुई।

इधर, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में भी मंगलवार देर शाम को कई जगह तेज बारिश हुई। जोधपुर, पाली के भी कुछ स्थानों पर बारिश के बाद लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली।

कहां, कब होगी बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज राजस्थान के सभी 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 जून को बीकानेर और गंगानगर जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 27 जून को बारां, झालावाड़ के एरिया में पानी गिरने की संभावना है। 28 जून को बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर जिलों को छोड़कर शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 29 जून को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और अलवर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य में सर्दी कम होने के बाद अब आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर शुरू होने जा रहा है। 19 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और 40 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चल सकती है। मेघगर्जना के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। उत्तरी भारत में बना सिस्टम और ताकतवर हो गया है, इसलिए मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 19-20 फरवरी के लिए 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ जिलों के लिए मौसम विशेषज्ञों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सर्दी के तेवर तीखे, गलन का अहसास बरकरार
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य में सर्दी के तेवर बेहद तीखे बने हुए हैं। दिन में भी गलन का अहसास हो रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश का तापमान कम हो गया है। हालांकि, अच्छी धूप खिली, लेकिन सर्दी का असर बना रहा। माउंट आबू में रात का तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज हुआ, इससे पेड़-पौधों पर बर्फ की परत जमी नजर आई।

भीलवाड़ा में 4.8, अलवर में 5.0, पिलानी में 4.5, सीकर में 4.5, चूरू में 5.7, अंता में 4.5, फतेहपुर शेखावाटी में 4.0 और करौली में रात का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खेतों में पाला गिरने की भी सूचना है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 24.1 और रात का तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 13-14 फ रवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना काफ ी कम है।

अब बढ़ेगा तापमान
आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा, कई शहरों में गिरा पारा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान में बारिश के बाद मंगलवार को भी कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, चूरू समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, कोटा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगानगर व हनुमानगढ़ के आसपास सुबह घना कोहरा रहा, जिसके कारण इन शहरों में सुबह विजीबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही।

जयपुर, अजमेर, जोधपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहा और सुबह धूप निकली। यहां सर्दी और सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। जयपुर के मौसम केंद्र ने अब अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम साफ  रहने, धूप निकलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आज से दिन होने लगेंगे गर्म
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब प्रदेश में अगले 4-5 दिन आसमान बिल्कुल साफ  रहेगा। कोई वेदर एक्टिविटी नहीं होगी। इससे राज्य के कई शहरों में कल से दिन के तापमान बढ़ने लगेंगे और गर्मी तेज होने लगेगी। कुछ शहरों में अगले 3-4 दिन में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।

बादलों की चादर, कई जगह बारिश
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को आसमान में बादलों की चादर तनी रही और कई जगह हल्की बारिश भी हुई। बीती रात भी चूरू और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुन्झनूं जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 फ रवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश से अब उन किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिनकी सरसों की फसल पक कर तैयार हो गई है या कटाई शुरू हो गई है। जबकि गेहूं-जौ, चने को बारिश के लिए फसल अच्छी मानी जा रही है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में दिनभर बादल, शाम को बरसे
राजधानी जयपुर में दिन भर बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। शहर में बारिश होने से कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला। जयपुर में दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कहां कितना रात का तापमान
अजमेर 14.4, भीलवाड़ा 12.4, टोंक 11.1, अलवर 7.8, पिलानी 8.5, सीकर 13.6, कोटा 15.7, चित्तौड़गढ़ 9.8, उदयपुर 11.4, बाड़मेर 16.4, जैसलमेर 15.0, जोधपुर 16.4, बीकानेर 15.4, चूरू 10.5, श्रीगंगानगर 10.5, धौलपुर 11.9, अंता 13.4, धौलपुर 13.6, जालौर 13.9, सिरोही 10.2, फतेहपुर शेखावाटी 10.7 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

बादल छाने से बढ़ा पारा, कोहरे का रहा असर
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता प्रभावित हुई। प्रदेश के अनेक भागों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.6 और रात का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला विक्षोभ 31 जनवरी से एक फरवरी के दौरान सक्रिय होगा। इसका मुख्य असर राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में हल्की बारिश के रूप में होने की संभावना है। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी
राज्य में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में आठ डिग्री से कहीं पर भी तापमान कम नहीं है।

बादल छाने से बढ़ा पारा, सर्दी से राहत
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य में बादल छाने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, इससे सर्दी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर में आसमान में बादल छाए रहे। इनमें से कुछेक जगह हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25 और रात का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में कोहरा, गलन और कोल्ड डे से राहत मिली है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा अब प्रदेश में नहीं आने से भी सर्दी से राहत है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

दो दिन कोहरा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल के मध्य स्तरों में पश्चिमी जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से बादल छाए हुए हैं। इससे दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 29-30 जनवरी को सुबह राज्य के उत्तरी भागों में कोहरा होने की संभावना है।

रात का तापमान
अजमेर 12.2, भीलवाड़ा 7.4, टोंक 8.4, अलवर 5.2, जयपुर 12.5, पिलानी 10.5, सीकर 13.0, कोटा 10.3, चित्तौड़गढ़ 7.8, उदयपुर 8.2, बाड़मेर 11.4, जैसलमेर 10.6, फलौदी 12.2, बीकानेर 10.8, चूरू 10.6, श्रीगंगानगर 8.0, फतेहपुर शेखावाटी 10.6, करौली 8.3 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।