facing trouble - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य बना परेशानी का सबब
खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग पर धीमी गति से हो रहा सड़क निर्माण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण धूल उड़ने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आवाजाही में उड़ती धूल बाधक बन रही है। ग्रामीणों व राहगीरों ने बताया कि उड़ती धूल राहगीरों की आंखों में पड़ रही है। जिसके कारण कई बार राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैथून-सांगोद मार्ग पर बन सही सड़क के निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा राहगीरों व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों के लिए सड़क पर उड़ती धूल एक बड़ी समस्या बन गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों कैथून-सांगोद मार्ग पर कैथून क्षेत्र से धाकड़खेड़ी क्षेत्र तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व नवीन सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क को खोद कर चौड़ीकरण कर गिट्टियां डाल दी हैं। जिससे सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। कछुए की चाल से चल रहे निर्माण के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने से पीछे चल रहे राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक चालकों को धूल के गुबार में कुछ भी दिखाई नहीं देता। इससे सामने से आने वाले लोग व वाहन कुछ दिखाई नहीं देते। जिससे आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की आंखों में धूल के कण चले जाने से दिखाई देने में समस्या हो रही है।

ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से कैथून-सांगोद सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं सड़क पर पानी का नियमित रूप से छिड़काव करने के लिए निर्माण एजेंसी ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की है। साथ ही शिकायत के बावजूद ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग भी की है।

लोगों को सांस लेने में होने लगी है दिक्कत
ग्रामीण रामबिलास सैनी, मोनू माली, लोकेश मालव ने बताया कि धीमी गति से चल रहे कैथून-सांगोद सड़क निर्माण के कारण सड़क पर धूल उड़ती रहती है। ठेकेदार के सड़क पर पानी नहीं डालने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ आसपास रह रहे लोगों को भी बहुत परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बसे लोगों के घर धूल से भर जाते हैं। सड़क किनारे के दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों की सफाई दिन में कई बार करनी पड़ रही है। लोगों को एलर्जी, श्वास व अस्थमा की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से करने व सड़क पर पानी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में नहीं करने की कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से की गई। फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।

इनका कहना है
सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लगा कि अब गड्ढों व हिचकोलों से राहत मिलेगी। लेकिन सड़क निर्माण में धीमी गति व पानी का छिड़काव नहीं होने से हर समय धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जिससे गुजरते समय कुछ भी दिखाई नहीं देता। आवागमन में परेशानी हो रही है।
- हरिशंकर पारेता, ग्रामीण

सड़क पर उड़ रही धूल से आंखों व सांस की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र ही सड़क पर विभाग द्वारा पानी का छिड़काव नियमित रूप से करवाया जाए। जिससे धूल से राहत मिल सके।
- धनराज अजेमरा, ग्रामीण

सड़क पर पानी का छिड़काव नही होंने से धूल दुकानों में भर जाती है। उड़ती धूल से सब्जियां खराब हो जाती हैं। जिससे धंधा भी कम चल रहा है। नुकसान उठाना पड़ता है। दिन भर दुकान की कई बार सफाई करनी पड़ती है। ठेकेदार से पानी का छिड़काव करने के लिए कई बार बोला। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए।
- कैलाश सैनी, सब्जी विक्रेता

उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती है। अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। निरंतर धूल के संपर्क में रहने से लोगों को अस्थमा का अटैक भी आ सकता है। उड़ती धूल के कारण आंखों की बीमारी हो जाती है। धूल के त्वचा के निरंतर संपर्क में रहने से त्वचा रोग भी हो जाते हंै।
- डॉ. राजेश सामर, फिजीशियन, सीएचसी प्रभारी, कैथून

ठेकेदार को सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करने व निर्माण कार्य में गति लाने के लिए पाबन्द कर दिया जाएगा।
- मुकेश मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

एमबीएस की छतों से टपका पानी, मरीजों की बनी परेशानी
कोटा । शहर में  पिछले दो दिन से रूक रूक कर हो रही बारिश से संभाग के एमबीएस अस्पताल की पोल खोल कर रख दी। नये और पुराने भवन की छतों से टपता पानी मरीजों की परेशानी का सबब बन गया। एमबीएस एक्सरे कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष और गलियारे की  हाल ही में की मरम्मत की बारिश ने पोल खोल कर रख दी। एमबीएस की बिल्डिंग में जगह छत से पानी गिरने लोगों को बैठने तक जगह तक नहीं मिली। एमबीएस के गलियारे लेकर वार्ड में पानी टपकने और गरियारे में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी हुई।

परिसर में कीचड़ व जमा कचरा दे रहा बीमारियों को न्यौता
एमबीएस अस्पताल में परिसर व अस्पताल के अंदर बारिश के चलते जगह जगह पानी टपकने और  गड्डों में पानी जमा होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी हुई।

इंदिरा रसोई सामाने जमा पानी पनप रहे मच्छर
एमबीएस अस्पताल परिसर में संचालित इंदिरा रसोई के आसपास में गंदगी फैली है। जगह जगह पानी जमा होने से उसमें मच्छर पनप रहे है। आस पास की जगह में गंदगी फैली होने से लोगों परेशानी हो रही है।

सीटी स्क्रीन भवन टपक रही छत
पिछले दो दिन से रूक रूक हो रही बारिश में ही एमबीएस की पुरानी बिल्डिंग व नई बिल्डिंग पानी टपक रहा है। सीटी स्क्रीन मशीन वाले भवन में जगह जगह से फॉल सिंलिग गिर रही है। साथ छत से पानी टपक रहा जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

पूछताछ कांउटर टपक रही छत
एमबीएस अस्पताल के पूछताछ काउंटर की छत से पानी गिर रहा जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कमरे में चहुंओर पानी जमा हो रहा है।

एक्सरे कक्ष के गलियारे में जमा हुआ पानी
एमबीएस के एक्सरे कक्ष से सामने बने गलियारे से लेकर वार्डो में चहुंओर पानी जमा होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा। मरीजों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिली।

अस्पताल परिसर में जहां पानी टपक रहा है वहां मरम्मत के लिए संबंधित को निर्देश देर मरम्मत कराई जाएगी।
- डॉ. धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

एसबीआई बैंक एटीएम खराब, उपभोक्ता परेशान
गंगधार। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौमहला की एटीएम मशीन माह में कई बार खराब रहने के कारण आम उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौमहला द्वारा आम उपभोक्ताओं के नगदी लेनदेन व एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करवाने सहित अन्य सुविधाओं के लिए लगाई गई एटीएम मशीन एक माह में कई बार खराब रहने के कारण एटीएम का शटर बंद रहने से आम उपभोक्ता व दूर दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को  निराशा लौटना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार एटीएम मशीन काफी पुरानी होने के कारण भी इसमें आए दिन तकनीकी समस्याएं आने से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि शाखा द्वारा एटीएम कार्ड जारी करवाने पर चार्ज देना होता है,चार्ज देने के बावजूद भी उन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिलने से आम उपभोक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस करता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन अक्सर खराब रहने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैंक में भी लंबे लाइन लगी रहती है
- मनोज कसेरा, केमिस्ट

दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले आम उपभोक्ताओं सहित सभी लोगों को भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन बंद होने से काफी परेशानी होती है अक्सर खाली  लौटना पड़ता है
- मदनलाल बंजारा, आक्या का खेड़ा

भारतीय स्टेट बैंक शाखा का एटीएम मशीन महीने में कई दिनों तक बंद रहती है टेक्नीशियन आता है मशीन सही करके चला जाता है लेकिन जब मशीन से  राशि निकालने के लिए जाते हैं तो अक्सर शटर बंद मिलता है मशीन बंद रहती है  पड़ोस में पूछने पर पता चलता है की मशीन तो अक्सर बंद रहती है
- पवन सिंह शेखावत, पटवारी

भारतीय स्टेट बैंक की लगी एटीएम मशीन अक्सर खराब रहती है कर्मचारी वर्ग को जब भी रूपयो की आवश्यकता होती है तो इमरजेंसी सेवा के रूप में एटीएम मशीन पर ही जाना होता है ऐसे में मशीन अक्सर बंद रहती है । कई उपभोक्ताओं को नए कार्ड भी जारी किए जाते हैं उन्हें भी एक्टिवेट करवाने में मशीन पर ही जाकर एक्टिवेट करवाने होते हैं उन्हें भी काफी व्यवधान और परेशानी का सामना करना पड़ता है
- दिलीप सिंह कुशवाहा, शारीरिक शिक्षक

एटीएम मशीन जब-जब भी बंद हुई समय समय पर टेक्नीशियन को बुलाकर उसमें सुधार किया गया। मशीन अभी भी बंद होने के कारण टेक्नीशियन को सूचना की गई है। गुरुवार को राजकीय अवकाश होने के कारण टेक्नीशियन शुक्रवार को आकर मशीन को सुधार करेगा। मशीन पुरानी होने से कोई विशेष फर्क नहीं होता है तकनीकी चीज हैं खराबी होती रहती है, समय-समय पर सुधार करवाते रहते है।
- राजेश कुमार,  शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ब्रांच चौमहला

हादसों का कारण बन रहे सीवरेज के चैम्बर
कोटा। शहर में पिछले कई सालों से चल रहा सीवरेज लाइन डालने का काम पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं सीवरेज लाइनों के चैम्बर  सुविधा की जगह पर हादसों का कारण बन रहे हैं। सीवरेज चैम्बरों के कारण हादसों का खतरा बालिता रोड समेत शहर में कई जगह है। शहर में नगर विकास न्यास व आरयूआईडीपी की ओर से सीवरेज लाइनें डालने का काम पिछले कई साल पहले शुरू किया था। जिसका अधिकतर काम तो पूरा हो गया है लेकिन कई जगह ऐसी हैं जहां अभी भी काम चल रहा है। जहां काम पूरा हो गया है उसके बाद भी वहां खुले और उबड़-खाबड़ चैम्बर हादसों का कारण बन रहे हैं।

चैम्बर जमीन में नीचे धंस चुके
नदी पार कुन्हाड़ी क्षेत्र में बालिता रोड पर चौराहे से लेकर शीतला माता मंदिर तक सड़क के बीच में कई चैम्बर जमीन में नीचे धंस चुके हैं। स्थानीय   दुकानदार उत्तम चंद शर्मा ने बताया कि आरयूआईडीपी ने यहां सीवरेज का काम किया था। उसके बाद यहां सड़क बनाई गई। लेकिन पिछले एक महीने से अधिक समय हो गया करीब 4 से 5 चैम्बर सड़क से 8 से 10 इंच जमीन में धंस गए। जिससे वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन चैम्बर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों से कई चैम्बर की ढक्कन टूट भी चुके हैं। उन्हें सही करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कई लोग हो चुके चोटिल
स्थानीय निवासी प्रेमचंद माखीजा ने बताया कि चैम्बर के जमीन में धंसने से कई दुकानदार व स्थानीय लोग चोटिल हो चुके हैं। सड़क के बीच में होने से इनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने से ये अधिक खतरनाक हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।  इसी तरह की हालत नाका चुंगी चौराहे के पास कृष्णा विहार कॉलोनी की हो रही है। यहां भी सीवरेज के कई चैम्बर सड़क में धंसे हुए हैं तो कई सड़क के ऊपर निकल रहे हैं। जिससे वहां आने वाले अनजान लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।  स्माल स्केल इंडस्ट्रेीयल एरिया व छावनी रामचंद्रपुरा रोड पर भी कई चैम्बर सड़क के ऊपर निकले हुए हैं। विज्ञान नगर मेन रोड से राीव  प्लाजा तक भी यही स्थिति है।  तीन बत्ती चौराहे से सुभाष सर्किल के बीच सीवरेयज चैम्बर सड़क बनाने से नीचे हो गए हैं। जिससे वहां से निकलने वाले वाहनों को झटके लग रहे हैं।

इनका कहना है
बालिता में सीवरेज का  काम करने के बाद नगर विकास न्यास ने सड़क बनाई थी। जिससे चैम्बर नीचे हो गए हैं। यदि विभाग की गलती से कोई चैम्बर हादसों का कारण बन रहा है तो उसे तुरंत सही करवा दिया जाएगा। शहर में अधिकतर जगह पर सीवरेज का काम होने के बाद सड़क बनाने के बाद चैम्बर ऊचे-नीचे हो रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें सही करवा दिया जाएगा।
- राकेश गर्ग, अधीक्षण अभियंता आरयूआईडीपी

लाखाखेड़ी परमार गांव में आजादी के 75 साल बाद भी नहीं बनी सड़क
चौमहला। क्षेत्र के लाखाखेड़ी परमार गांव में आजादी के 75 साल बाद भी डामर सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पूर्व में मतदान का बहिष्कार कर चुके हैं। लेकिन अभी तक हालात नही सुधरे हैं। डग विधान सभा क्षेत्र के तहसील गंगधार के लाखाखेडी परमार गांव की मुख्य सड़क मार्ग गंगधार-बडौद मार्ग से 4 किमी अंदर है। मुख्य सड़क मार्ग से बर्डिया लाखा तक 2 किमी तक तो सड़क बनी हुई है परंतु बर्डियालाखा से लाखाखेड़ी तक सड़क नही है। 2013 में 80 लाख रु सड़क स्वीकृत हुई थी। जिसका बोर्ड भी पीडब्ल्यूडी ने गांव में लगा रखा है। लेकिन लाखाखेडी गांव में आज तक नहीं बनी। ग्रामीण श्याम सिंह, पुर सिंह, रण सिंह, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, नारायण सिंह, कमल सिंह, प्रहलाद सिंह, कैलाश बाई सहित ग्रामीणों ने बताया कि देश की आजादी को 75 साल हो गए फिर भी हमारे गांव में अभी तक सड़क नहीं बनी। कई बार भाजपा व कांग्रेस के विधायक आए। आश्वासन दिया और चले गए। परंतु आज भी हम परेशान हैं।

बारिश में होती है परेशानी
गांव से बाहर निकलने के लिए कोई सड़क नहीं है। अस्पताल, तहसील, उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति, बैंक, ग्राम पंचायत कहीं भी जाने के लिए हमें पगडंडी से होकर जाना पड़ता है। यहां तक कि बारिश के मौसम में हमें बड़ी परेशानी होती है। गांव में कोई डिलीवरी या कोई बीमार व्यक्ति होता है तो एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है। जिससे बीमार को चारपाई पर डालकर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ता है। तब जाकर हमें सड़क मिलती है। गांव के एक तरफ छोटी काली सिंध नदी है तो दूसरी ओर कच्ची पगडंडी है।

विधायक को ज्ञापन सौंपा
गांव में सड़क बनवाने के लिए मंगलवार को गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक कालूराम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द मिसिंग सड़क के माध्यम से या किसी भी प्रकार से गांव में डामर सड़क बनवाने का आग्रह किया। यदि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क नहीं बनती है तो वह मतदान का बहिष्कार करेंगे तथा किसी भी राजनेता को गांव में नहीं आने देंगे।

पूर्व में भी कर चुके हैं मतदान का बहिष्कार
पंचायती राज चुनाव में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था और कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने नहीं गया। आने वाले चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार करने का फैसला ग्रामीणों ने ले रखा है। जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं के साथ ग्रामीण अड़े हुए हैं।

लाखाखेड़ी परमार गांव का मामला पहले से ही ध्यान में है। यहां सड़क बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा।
- मदनलाल वर्मा, पूर्व विधायक, डग

गांव तक कच्ची सड़क है। बरसात में रास्ता बंद हो जाता है। महिलाओं, स्कूली बच्चों व आमजन को काफी परेशानी होती है।
- श्याम सिंह, पूर्व उपसरपंच

लाखाखेड़ी परमार गांव में सड़क की बड़ी समस्या है। मैंने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। लेकिन कांग्रेस सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। आज भी ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री व सचिव तक ज्ञापन पहुंचा कर जल्द से जल्द इस गांव में सड़क बनवाने की कोशिश करूंगा।
- कालूराम मेघवाल, विधायक, डग

सुविधाएं नहीं, नए बस स्टैंड का स्टीयरिंग फैल
कोटा। एक तरफ तो सरकार व प्रशासन द्वारा आमजन के लिए जगह-जगह पर पीने के पानी और जन सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही अपने उपक्रम रोडवेज के नए बस स्टैंड पर न तो पीने के पानी की सुविधा है और न ही जन सुविधा। जिससे वहां आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 80 फीट रोड पर संजय नगर में रोडवेज का बस स्टैंड है। जिसे कुछ समय पहले ही बनाया गया है। नयापुरा स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड के छोटा पड़ने पर इस नए बस स्टैंड का निर्माण किया गया  था। निर्माण के समय यहां यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाओं को भी विकसित किया गया था। लेकिन रोडवेज प्रशासन की अनदेखी के चलते वर्तमान में बस स्टैंड की दुर्दशा हो रही है। विशेष रूप से आमजन के लिए बनाई गई सुविधाओं की। वर्तमान में बस स्टैंड पर महंगाई राहत शिविर का भी आयोजन किया गया है। वहां आने वाले लोगों के लिए ठंडी के तौर पर बड़े बड़े कूलर लगाए गए हैं। लेकिन शिविर में आने वालों को यदि लघुशंका जाना पड़ रहा है तो यह उनके लिए सबसे दु:खदायी हो रहा है। पीने के पानी के लिए वहां कैम्पर रखे हुए हैं।

तीन में से दो वाटर कूलर खराब
बस स्टैंड पर आमजन व यात्रियों की सुविधा के लिए पीने के पानी की तीन जगह पर व्यवस्था की गई है। उनमें से दो जगह पर तो पानी ही नहीं है। बस स्टैंड के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही दांयी तरफ वाटर कूलर लगा हुआ है।  वर्ष 2015 में लगाए गए इस वाटर कूलर की हालत यह है कि इसकी टोटियां ही गायब हो रही हैं। जिससे वहां आने वाले लोगों को इसके शीतल जल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर शौचालय के बाहर भी पीने के पानी के लिए नल लगाए हुए हैं। लेकिन उनमें से सभी नलों की टोटियां गायब हैं। उसमें इतनी अधिक गंदगी हो रही है जिसे देखकर लगता है जैसे काफी समय से इस पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। जबकि सिफ मेन गेट के बांयी तरफ वाला वाटर कूलर ही चालू है।

शौचालय में जाने से पहले ही बाहर आ रहे लोग
बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर सुलभ शौचालय तो बना हुआ है। जिसमें महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग जन सुविधा व स्नानघर है। लेकिन वह सिर्फ दिखावे का रह गया है। यहां महिला शौचालय पर ताला जड़ा हुआ है। पुरुष शौचालय इतने अधिक गंदे हैं कि उनमें जाने से पहले ही लोग वापस बाहर निकल रहे हैं। हाथ धोने के वाश बेसिन गंदे होने के साथ ही उनके नल और टोटियां ही गायब है। जिससे उनका उपयोग ही नहीं हो पा रहा। किसी का दरवाजा टूटा हुआ है तो किसी का कुंडा गायब है। स्नानघर को रस्सी से बांधा हुआ है जिससे कोई उसका उपयोग नहीं कर सकता।

बस स्टैंड परिसर बना वाहन स्टैड
वैसे तो यह रोडवेज का बस स्टैंड हैं। जहां बुकिंग विंडों के आगे बसों के खड़े होने की जगह बनाई गई है। लेकिन हालत यह है कि वहां बसों से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े हुए हैं। यहां तक कि दो पहिया वाहनों के बीच में बसें खड़ी हैं। जिससे बसों को खड़ा होने की जगह ही नहीं है। साथ ही बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को टिकट विंडों तक जाने में ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मेन गेट के पास कचरे का अम्बार
बस स्टैंड में वैसे तो जगहृ-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन सबसे बुरी हालत तो मेन गेट के पास की है। बस स्टैंड पर मेन गेट से घुसते ही कचरा पात्र तो रखा हुआ है लेकिन दिन के समय ही उसमें इतना अधिक कचरा भरा हुआ था। जिसे देखकर लगता है जैसे कई दिन से इसे साफ ही नहीं किया गया।

इनका कहना है
बस स्टैंड के शौचालय की कुछ दिन पहले ही सफाई करवाई थी। महंगाई राहत शिविर में आने वाले लोग वहां कपड़े व बोतल डालकर उसे जाम कर देते हैं। नलों की टोटियां भी नई लगवाई थी। बार-बार गायब हो जाती हैं। पीने के पानी के लिए तीन चार वाटर कूलर लगे हुए हैं। वाहन एक साइड में लगाने के निर्देश दे रखे हैं। फिर भी यदि शौचालय गंदे हैं और वाटर कूलर बंद हैं तो उन्हें दिखवाकर सही करवा दिया जाएगा।
- अजय कुमार मीणा, मुखय प्रबंधक रोडवेज कोटा आगार

लोगों की पीड़ा
बस से जयपुर जाने के लिए बस स्टैंड पर आई थी। बस आने में समय लग रहा था। काफी देर होने से लघुशंका के लिए शौचालय गई तो वहां ताला लगा हुआ था। जिससे बिना लघुशंका किए लौटना पड़ा। बस में सुविधा नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
- गंगा देवी, संजय नगर

सरकार व प्रशासन लोगों से तो उम्मीद करता है कि वह अपने आस-पास विशेष रूप से शौचालयों व पीने के पानी की जगह को साफ रखे। लेकिन सरकार के ही रोडवेज बस स्टैंड के शौचालय की हालत इतनी खराब है कि उसका उपयोग करना ही मुश्किल है। गर्मी में पीने के पानी की सुविधा तक नहीं है।
- राकेश नागर, जयपुर

शहर से बाहर जाना हो तो नया बस स्टैंड नजदीक पड़ता है। कई बार बस का इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में वहां रहने के दौरान शौचालय जाना पड़े तो उसे देखकर ही उपयोग करने की हिम्मत नहीं होती। रोडवेज प्रशासन की अनदेखी के चलते शौचालय की दुर्दशा हो रही है। जबकि इसे बने अधिक समय भी नहीं हुआ है।
- सरफराज खान, विज्ञान नगर

सरकार ने महंगाई राहत कैम्प लगाया हुआ है। बस स्टैंड पर शिविर में पंजीयन करवाने आई थी। काफी देर हो गई तो लघुशंका जाना था। लेकिन वहां अंदर जाने पर ताला लगा मिला। जिससे परेशानी हुई। यह परेशानी एक महिला की नहीं सभी की है। रोडवेज अधिकारियों को शौचालय तो साफ करवाकर चालू रखने चाहिए।
- शांति देवी, डीसीएम