political rivalry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी पर कठोर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति ने कसा खड़गे पर तंज, बोले-मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित, व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध
बीदर। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक राजनीतिक रूप से कड़ा, लेकिन सौहार्दपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित हैं, जबकि व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। राधाकृष्णन ने बीदर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उनके और खरगे के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारे खरगे जी के साथ मेरा थोड़ा मतभेद है, सिर्फ दृष्टिकोण का मतभेद। कभी-कभी मुझे लगता है कि खरगे जी काले और सफेद के बीच अंतर नहीं कर पाते, और कभी-कभी एक आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक बनने वाले के बीच। इसके अलावा मुझे कोई समस्या नहीं है; वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।

पुडुचेरी मतदान केंद्र पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प : दोनों गुटों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज, इलाका पुलिस छाबनी में तब्दील
पुडुचेरी। पुडुचेरी में मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र के थिरुकन्नूर के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां गृह मंत्री ए. नमशिवायम की भिड़ंत कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सेल्वम से हो रही है। थिरुकन्नूर के सरकारी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए।

इसके बाद वहां पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि मतदान केंद्र के अंदर केवल मतदाताओं को ही मौजूद रहने की अनुमति है। इसके बाद दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में एक हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों गुटों को वहां से खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

टीवीके ने की वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला
चेन्नई। तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक-अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने विजय ने टीवीके समर्थक महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज की है और दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक सलाहकार रहे वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अभिनेता विजय ने पूर्व मंत्री के. ए. सेंगट्टैयान के साथ, जो अन्नाद्रमुक से निष्कासन के बाद टीवीके में शामिल हुए हैं, गुरुवार शाम डीजीपी कार्यालय गए और शिकायत दर्ज की। अपनी शिकायत में विजय ने दावा किया कि सत्तारूढ़ द्रमुक के समर्थक बताए जाने वाले पोनराज ने टीवीके का समर्थन करने वाली महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव
वॉशिंगटन। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर हमलों को रोकने संबंधी शक्तियां को सीमित करने वाला लाया गया वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिर गया। एक दिन पहले यह प्रस्ताव सीनेट में भी खारिज हो चुका है। निचले सदन में गुरुवार को इस प्रस्ताव के खिलाफ 219 मत पड़े जबकि पक्ष में 212 मत। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर भविष्य में कोई भी सैन्य हमला करने से रोकना था।

इससे पहले बुधवार को रिपब्लिक पार्टी के बहुमत वाले ऊपरी सदन (सीनेट) ने भी 53-47 के अंतर से इस प्रस्ताव को रोक दिया था। कांग्रेस में हुए इन हालिया मतदानों से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर डेमोक्रेट पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच गहरा मतभेद है। जहां डेमोक्रेट सांसद ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिक पार्टी के सांसद लगातार राष्ट्रपति का बचाव कर रहे हैं।

सदन में शीर्ष डेमोक्रेट नेता हकीम जेफरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, हम किसी महत्वाकांक्षी राजा को मध्य पूर्व में अंतहीन युद्ध की ओर खींचने की अनुमति नहीं दे सकते। रिपब्लिकन बमों के लिए तो अरबों खर्च कर सकते हैं, लेकिन आम जनता के राशन के बिल या स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

भाजपा के पूर्व विधायक समेत 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा और उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र के काफिले में शामिल कार में तोडफ़ोड़ करने और समर्थकों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समेत 26 लोगों के खिलाफ सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रानीगंज कस्बा निवासी लाल मणि तिवारी की ओर से थाना रानीगंज में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 दिसंबर की रात वह पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा और उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांश ओझा के साथ क्षेत्र से एसआईआर अभियान में शामिल होकर रानीगंज स्थित आवास पर लौट रहे थे कि रानीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों पक्षों का सामना हो गया और विवाद होने लगा जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल भी कराया था।

टूटते झूलों पर झूल रहा बचपन, जख्मी हो रहे बच्चे
कोटा। नए कोटा में कहीं अगर सबसे ज्यादा पार्क हैं तो वह विज्ञान नगर इलाके में हैं। जितनी तेजी से यहां पार्कों का निर्माण हुआ उतनी तेजी से दुर्दशा का शिकार भी हुए। हालात यह हंै, कहीं झूले पूरी तरह टूट गए तो कहीं आधे-अधूरे टूटे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फिसल पट्टी झूले बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। फिसल पट्टी पर लोहे की चद्दर जगह-जगह से कटी हुई है। झूलने के दौरान बच्चे जख्मी हो रहे हैं। महात्मा गांधी बड़ा व छोटा और अजय आहूजा पार्क इन्हीं अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार पार्षदों से लेकर नगर निगम के अफसरों तक चक्कर काटे लेकिन झूलों को दुरूस्त करवाने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजन, टूटे झूले बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं।

नशेड़ियों का जमावड़ा
महात्मा गांधी पार्क में घूमने आर्इं महिलाओं ने बताया कि रात 8 बजे बाद पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। यह हो-हल्ला करते हैं और अपश्ब्द व गाली-गलौच करते हैं। इनकी वजह से महिलाएं पार्क में नहीं आ पाती। मोहल्लेवासियों ने कई बार विज्ञान नगर थाने में भी इसकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

जिनके नाम पर पार्क, उन्हीं की प्रतिमा नहीं
महात्मा गांधी पार्क के संरक्षक मुकेश मेवाड़ा ने बताया कि वार्ड 57 स्थित महात्मा गांधी पार्क को बने करीब 16 साल हो गए लेकिन, अभी तक यहां राष्टÑपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा नहीं लग पाई। हालांकि पिछले पार्षद के कार्यकाल में प्रतिमा लगाने की प्रकिया शुरू हुई थी और नगर निगम ने प्रतिमा स्थल बनवा दिया था। बाद में उनका कार्यकाल खत्म होने के साथ ही प्रतिमा का काम भी रुक गया। वर्तमान पार्षद से आग्रह किया, इस पर उन्होंने बजट जारी होते ही पार्क के विकास का आश्वासन दिया है।

प्रतिमा स्थल पर लगी ग्रेनाइट चुरा ले गए
जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों की समस्या गंभीरता से नहीं लेते। पार्क में लाखों रुपए खर्च किए लेकिन देखरेख के लिए न गार्ड और न ही चौकीदार लगाए गए। नतीजन, टूटे झूलों की चैन गायब हो गई और पौधे नष्ट हो गए। प्रतिमा स्थल पर लगी ग्रेनाइट भी असमाजिक तत्व चुराकर ले गए।

अजय आहूजा पार्क में खुले बिजली के तार
करगील शहीद अजय आहूजा के नाम पर बना पार्क भी अव्यवस्थाओं का शिकार है। यहां बिजली के तार बाहर निकले हुए हैं। पार्क में खेलने के दौरान गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं, झूले टूट चुके हैं।    स्थानीय निवासी हिमांशु व राकेश मेहरा ने बताया कि कई बार पार्षद को शिकायत की लेकिन जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या हल करने में रुचि नहीं रखते। अजय आहुजा पार्क में जगह-जगह बिजली के तार खुले पड़े हैं, कभी भी किसी के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।

राजनेतिक द्वैषता का शिकार हो रहा पार्क
महात्मा गांधी पार्क समिति के लिगल एडवाइजर एडवोकेट अमजद खान बताते हैं, गांधी गृह स्थित महात्मा गांधी बड़ा व छोटा पार्क राजनेतिक द्ववेषता का शिकार हो रहा है। गत वर्ष दक्षिण नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को एक करोड़ के बजट जारी हुए थे। पार्षद ने कुछ चुनिंदा पार्कों में विकास कार्य करवाए लेकिन महात्मा गांधी पार्क को छोड़ दिया। रंग रोगन व मरम्मत के अभाव में गांधीगृह के दोनों पार्क बदहाल हो रहे हैं। अब बजट की राह ताक रहे। इनके विकास पर ध्यान नहीं दिया।

सभी पार्कों में लगेंगे झूले, टैंडर हुए
पार्कों में झूले लगवाने के टैंडर हो चुके हैं। महात्मा गांधी पार्क में रैलिंग ऊंची करवाने, फुटपाथ ट्रैक बनवाने, प्रतिमा स्थल को सही करवाने सहित अन्य कई कार्य करवाने हैं। इसके लिए पांच-छह दिन पहले ही निगम में स्टीमेट दिया है। वहीं, छोटे महात्मा गांधी पार्क में रंग-रोगन करवाना है। पार्कों में रात को असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई नहीं आता।
- कपिल शर्मा, पार्षद वार्ड 57, विज्ञान नगर

कोटा दक्षिण के सभी पार्कों में झूले लगवाने व मरम्मत करवाने के लिए टैंडर जारी कर दिए हैं। करीब 10 दिन में काम शुरू हो जाएंगे। वहीं, जहां बिजली के तार बाहर निकल रहे  हैं, उसको सही करवाने के लिए बिजली विभाग को बोल दिया है। जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। पार्कों में क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाओं में और अधिक सुधार किया जा रहा है।
- एक्यू कुरैशी, एक्सईएन नगर निगम कोटा दक्षिण

विज्ञान नगर के सभी पार्कों में गश्ती दल को भेजकर मामला दिखवाएंगे। पार्कों की मॉनिटरिंग करवाई जाएगी। यदि, वहां कोई असमाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधियां मिलती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश भारद्वाज, सीआई, विज्ञान नगर थाना