Irregularity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कथित राम मंदिर भूमि संपत्ति घोटाले के मुद्दे पर केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर वर्षों पहले चेतावनी और सबूत सामने आने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी। सुरजेवाला ने कहा, "जिन्होंने 'राम' को लूट लिया, वो 'देश' का क्या-क्या करेंगे, ज़रा सोचिए।" उन्होंने दावा किया कि नवंबर 2020 में एक ऑडिट फर्म ने राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न कोई कार्रवाई हुई और न ही किसी को जवाबदेह ठहराया गया।

उन्होंने कहा कि जून 2021 में कांग्रेस ने कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेज़, रजिस्ट्री और अन्य कागजात सार्वजनिक किये थे तथा जिन लोगों के नाम उस समय सामने आये थे, वही नाम आज भी चर्चा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और योगी आदित्यनाथ ने जांच तो बिठायी, लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि "मोदी सरकार 2020 में भी चुप थी और आज भी चुप है, क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट उन्होंने ही बनायी थी।" उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे किरदारों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन असली जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्मारकों के टिकटों में एक जैसी सीरीज प्रवेश द्वार पर पकड़ी गड़बड़ी
जयपुर। पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्मारकों में ट्रायल के रूप में ई-टिकटिंग व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन ट्रॉयल के दौरान ही आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट में टिकट व्यवस्था में गड़बड़ी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार इन स्मारकों में स्टाफ और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड्स ने प्रवेश द्वार पर पर्यटकों को दिए ई-टिकट की चैकिंग के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान टिकट विंडों से एक ही सीरियल के एक से अधिक टिकट पर्यटकों को दिए। इतना ही नहीं इन पर समय भी एक जैसा ही है। सूत्रों के अनुसार स्मारकों के अधीक्षकों ने निदेशालय को पत्र लिखकर इस गड़बड़ी की सूचना दी। एक स्मारक में तो मंगलवार को ई-टिकटिंग की विंडों बंद थी। ऐसे में भीड़ को देखते हुए स्मारक प्रशासन ने स्वयं आफलाइन बुकिंग का काम संभाला। गौरतलब है कि पुरातत्व एवं संग्रहालय के अधीन आने वाले स्मारकों और संग्रहालयों में पिछले दिनों ट्रायल के रूप में यह व्यवस्था शुरू की थी।

स्मारकों में ऐसी गड़बड़ी होती है तो इसके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए स्मारकों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर कहा है।
-महेन्द्र खड़गावत, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग