bajrang punia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलवान बजरंग पूनिया 4 साल के लिए निलंबित
नयी दिल्ली। पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय टीम के चयन ट्रायल में डोप जांच नमूना देने से इनकार करने पर राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पूनिया को इससे पहले नाडा ने 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। पूनिया ने इस निलंबन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद एनएडीए ने 23 जून को पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और चार अक्टूबर को सुनवाई हुई। अब अपने आदेश में एनएडीए के डोपिंग पैनल एडीडीपी ने पूनिया के चार साल के निलंबन को जारी रखा है। इस निलंबन के कारण पूनिया को प्रतिस्पर्धी कुश्ती में भाग लेने और विदेश में प्रशिक्षण की अनुमति नहीं होगी।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनियां ने ज्वॉइन की कांग्रेस, अध्यक्ष खड़गे बोले- चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और पहलवान बजरंग पूनियां ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की। पार्टी मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा कि "चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।"

पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होने खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके अलावा रेसलर विनेश फोगाट ने अपनी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

विनेश ने एक्स पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा कि "भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।"

आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से विनेश और बजरंग ने मुलाकात की।

गौरतलब है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है, जिसका परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की बजरंग पूनियां और विनेश फोगाट से मुलाकात
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पहलवान बजरंग पूनियां और विनेश फोगाट से आज दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

बजरंग पूनियां और विनेश फोगाट की इस मुलाकात को विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि विनेश और बजरंग को विधानसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा कर दी गई है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसके बाद 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम घोषित होने है।

NADA ने बजरंग पुनिया को निलंबित किया
नई दिल्ली। बजरंग पूनिया को हाल ही में राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार करने पर अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) इस मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा उसे अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) से शिकायत करने की योजना बना रहा है।

नाडा ने 23 अप्रैल को सौंपा था पत्र
बजरंग को 23 अप्रैल को नाडा ने अस्थाई निलंबन का पत्र सौंपा था। उन्हें आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सात मई तक अपना जवाब भेजने को कहा गया था। बिश्केक में एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के लिए पुरुषों की राष्ट्रीय टीम चुनने के लिए ट्रायल 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित किया गया था और बजरंग अपना मुकाबला हारने के बाद मूत्र का नमूना दिए बिना ही प्रतियोगिता स्थल से चले गए थे।

नमूने के लिए एक्सपायर किट लाए थे
बजरंग ने अपने निलंबन पर कहा कि उन्होंने कभी भी नाडा अधिकारियों को अपना नमूना देने से इनकार नहीं किया। उन्होंने नाडा पर एक्सपायर हो चुकी किट देने का आरोप लगाते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- मेरे बारे में जो डोप टेस्ट के लिए खबर आ रही है उसके लिए मैं स्पष्ट करना चाहता हूं। मैंने कभी भी नाडा अधिकारियों को नमूना देने से इनकार नहीं किया। मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे मुझे जवाब दें कि वे पहले मेरा नमूना लेने के लिए जो एक्सपायर किट लाए थे, उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए या क्या कार्रवाई की उसका जवाब दे दीजिए और फिर मेरा डोप टेस्ट ले लीजिए।

क्वालीफिकेशन की दौड़ से हो सकते हैं बाहर
उन्होंने कहा, मेरे वकील इस पत्र का जवाब समय अनुसार देंगे। बजरंग अगर तय समय में अपना जवाब देने में असफल रहते हैं तो वह पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

25 अप्रैल को यह मामला नहीं उठाया गया
संजय ने कहा कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि नाडा ने बजरंग को निलंबित करते समय हमें सूचित नहीं किया। मैंने 25 अप्रैल को नाडा महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उस बैठक में यह मामला नहीं उठाया गया था।
संजय ने कहा कि उन्होंने हमें बजरंग पुनिया के निलंबन के बारे में नहीं बताया। मैंने नाडा अधिकारियों को फोन किया और उनके पास मेरे प्रश्न का कोई जवाब नहीं था। अब मैं नाडा को पत्र लिखने और वाडा को इस बारे में सूचित करने की योजना बना रहा हूं।

विनेश के भी किया था नमूना देने से इनकार
इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विनेश फोगाट ने भी पटियाला में महिलाओं के 50 किग्रा का ट्रायल जीतने के बाद शुरू में अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था। संजय ने कहा कि हमें किसी ने भी यह नहीं बताया कि ट्रायल (सोनीपत और पटियाला में) के बाद किसके नमूने लिए गए थे और उन नमूनों का क्या परिणाम रहे। जब क्या होता अगर बजरंग फेडरेशन कप में प्रतिस्पर्धा करने आए होते और हम उन्हें अनुमति दे देते, क्योंकि हमारे पास कोई जानकारी नहीं थी कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

चार पहलवान कोटा हासिल कर चुके है
ओलंपिक के लिए विश्व क्वालिफायर्स का आयोजन नौ मई से तुर्किये में होगा। भारतीय पहलवानों के लिए पेरिस खेलों का कोटा हासिल करने का यह आखिरी मौका होगा। भारत की चार महिला पहलवानों ने अब तक ओलंपिक कोटा हासिल किए है। इसमें विनेश (50 किग्रा) अंतिम पंघाल (53 किग्रा) अंशु मलिक (57 किग्रा) और रितिका हुड्डा (76 किग्रा) का नाम शामिल है।

WFI के निलंबन के बाद बोले बृजभूषण सिंह- समय मेरे काम का मूल्यांकन करेगा, कुश्ती संघ से मेरा रोल खत्म हो गया
नई दिल्ली। सरकार द्वारा भारतीय कुश्ती संघ को निलंबन करने के फैसले के बाद संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि

मेरे काम का मूल्यांकन समय करेगा। हमने 12 साल तक कुश्ती के लिए काम किया है। सरकार को दिल्ली में टूर्नामेंट कराना चाहिए। कुश्ती संघ से मेरा रोल खत्म हो गया है। मैं नहीं कह सकता कि कुश्ती संघ अब क्या करेगा।

बृजभूषण ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे। समय खराब न हो इसलिए चुनाव कराए गए थे। खेल का वातावरण शुरु करना चाहते थे। संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं है। नई कार्यकारिणी सरकार से बात करेगी। उन्होंने कहा कि मैं कुश्ती से संन्यास ले चुका हूं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगा हुआ हूं।

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को किया निलंबित, पहलवानों ने किया था नए अध्यक्ष संजय सिंह का विरोध
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए संघ को निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ की पूरी कार्यकारिणी को रद्द कर दिया है। हाल ही में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह समेत उनकी पूरी टीम को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।

नए अध्यक्ष संजय सिंह ने कई फैसले लिए थे। उन्होंने अंडर 15 और अंडर 20 कुश्ती टूर्नामेंट का एलान किया था जिसे अब रद्द कर दिया गया है। सरकार का इस पर कहना है कि नियमों के खिलाफ जाकर टूर्नामेंट का एलान किया गया था।

नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद से ही कुश्ती सिंह फिर से विवादों से घिर गया था। पहलवान साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर अपना कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुश्ती से सन्यास लेने का एलान किया था। अगले ही दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने भी संजय सिंह का विरोध जताते हुए अपना पद्मश्री लौटा दिया था।

बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवार्ड पीएम आवास के बाहर फुटपाथ पर रखा
एजेंसी/नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा की। पूनिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित करते हुए पत्र पोस्ट कर अपना पुरस्कार लौटाने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है। बजरंग पदक लौटाने पीएम आवास भी पहुंचे लेकिन उन्हे अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पदक बाहर फुटपाथ पर ही रख दिया।  इससे एक दिन पहले महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था और संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने जूते टेबल पर छोड़ दिए थे। वह कुश्ती फेडरेशन आॅफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने से नाराज हैं।

सरकार के आश्वासन के बाद रोका था आंदोलन
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में बजरंग पूनिया ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, उम्मीद है आप स्वस्थ होंगे। आप देश की सेवा में व्यस्त होंगे। आपकी इस भारी व्यस्तता के बीच आपका ध्यान हमारी कुश्ती पर दिलवाना चाहता हूं। आपको पता होगा कि इसी साल जनवरी महीने में देश की महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ पर काबिज बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जब उन महिला पहलवानों ने अपना आंदोलन शुरू किया तो मैं भी उसमें शामिल हो गया। सरकार ने जब ठोस कार्रवाई की बात की तो आंदोलन रुक गया था।

बृजभूषण सिंह कह रहे हैं दबदबा तो कायम रहेगा
उन्होंने पत्र में कहा कि 21 दिसंबर को हुए कुश्ती महासंघ के चुनाव में एक बार फिर बृज भूषण सिंह का कब्जा हो गया है, जबकि गृहमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह बृजभूषण और उनके करीबियों को बाहर कर देंगे। चुनाव के नतीजों के बाद बृजभूषण सिंह ने बयान दिया कि दबदबा है और दबदबा रहेगा। इससे दबाव में आकर एकमात्र ओलंपिक विजेता महिला पहलवान साक्षी ने संन्यास ले लिया।

एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का रिकॉर्ड 634 एथलीटों का दल
नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, चेस वर्ल्ड कप के सिल्वर मेडलिस्ट प्रग्नाननंदा और विवादों में घिरे पहलवान बजरंग पूनिया समेत रिकॉर्ड 634 भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियाई खेल चीन के होंगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू होंगे। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 572 भारतीय खिलाड़ी खेलने गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 850 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की सिफारिश की थी। सबसे ज्यादा एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में होंगे। ट्रैक एंड फील्ड में 65 खिलाड़ी शिरकत करेंगे जिसमें 34 पुरुष और 31 महिला शामिल हैं। एशियाई खेलों की 38 स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुना गया हैं। 22 पुरुष और इतनी ही महिलाओं के साथ 44 फुटबॉलर खेलने जाएंगे। इस सूची में हॉकी का दल तीसरे नंबर पर है जिसमें 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 18 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी हैं। 15 महिला और 15 पुरुषों को मिलाकर 30 क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। इसके अलावा नौकायन में 33 और निशानेबाजी में 30 खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है।

भारोत्तोलन में कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं
भारतीय दल में भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल और रग्बी में किसी भी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं कुराश (मार्शल आर्ट) और भारोत्तोलन (दोनों महिलाएं) में दो खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है जबकि सूची में एक ही जिम्नास्ट शामिल है।

बजरंग सूची में शामिल
भारतीय दल में पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) को भी शामिल किया है। बजरंग की सिफारिश तदर्थ समिति ने की थी। बजरंग पिछले महीने एशियाड ट्रायल्स खेले बिना टीम में चुने गए थे। वहीं पहलवान विशाल कालीरमन 65 किग्रा के भार वर्ग में ट्रायल्स में विजेता रहे थे और उन्होंने मंत्रालय से अपना नाम इसमें शामिल करने का अनुरोध किया है। हालांकि बजरंग ने कहा था कि अगर खाप पंचायत उन्हें एशियाई खेलों से हटने के लिए कहती हैं तो वह नहीं खेलेंगे। चोटिल विनेश फोगाट की जगह पहलवान अंतिम पंघाल (53 किग्रा) का नाम भारतीय दल में शामिल किया गया है।

प्रगनाननंदा भी टीम में शामिल
विश्वकप शतरंज के उपविजेता भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रग्नाननंदा को भी सूची में जगह मिली है। वह शतरंज की टीम में कोनेरु हंपी, डी हरिका के साथ शामिल हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव अब 12 अगस्त को होंगे
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। पहले 11 जुलाई को कुश्ती महासंघ का चुनाव होना था, लेकिन अब ये चुनाव 12 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव पहले 11 जुलाई को होने वाले थे, लेकिन असम कुश्ती संघ (एडब्ल्यूए) की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार मांगने वाली याचिका के बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी।

एक अगस्त को नामांकन दाखिल किए जाएंगे
पांच असंबंद्ध राज्य निकायों की तरफ से मतदान पात्रता के लिए दावा पेश करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी को 11 जुलाई को नई मतदान तारीख निर्धारित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब 12 अगस्त को चुनाव होंगे और आगामी चुनाव के लिए 1 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

कई बार बदल चुकी है तारीख
सबसे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा था कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून तक होंगे. वहीं भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने तब घोषणा की थी कि चुनाव 4 जुलाई को होंगे। इसके बाद रिटर्निंग आॅफिसर ने नई तारीख 6 जुलाई तय की थी।

पहलवानों का बड़ा खुलासा, बीजेपी नेताओं ने दिलाई थी धरने की परमिशन
बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शौषण आरोप के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा पहलवानों की ओर से किया गया है। पहलवान साक्षी मलिक ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति सत्यव्रत केदान भी है। उन्होंने ने कहा कि जनवरी में जब उन्होंने पहली बार धरना दिया था तो इसकी परमिशन बीजेपी नेता तीर्थ राणा और बबीता फोगाट ने दिलाई थी। अपनी इस बात की सच्चाई के लिए पहलवानों ने परमिशन लैटर भी वीडियो में दिखाया है। पहलवान साक्षी मलिक इस वीडियो में कह रही है कि बीजेपी के इन दोनों नेताओं ने ही पहलवानों को बृजभूषण के खिलाफ धरना देने के लिए कहा था।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 4 जुलाई को
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की बीते सप्ताह बैठक के बाद सोमवार को महासंघ के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई।
आईओए  ने कुश्ती महासंघ के चुनाव कराने के लिए चार जुलाई को विशेष आमसभा की बैठक बुलाई है। साथ ही पीठासीन अधिकारी  के रूप में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार की नियुक्ति भी कर दी है।

जारी कर सकते हैं नया कार्यक्रम
आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने सोमवार को पूर्व चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करने की अनुमति मांगी। खेल मंत्रालय के आदेश पर 27 अप्रैल को आईओए की तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था, जिसमें भूपेंदर सिंह बाजवा और ओलंपियन सुमा शिरूर को शामिल किया गया था, जबकि पूर्व जज के नाम की घोषणा बाद में की जानी थी। पहलवानों के साथ बैठक में अनुराग ठाकुर ने 30 जून तक चुनाव कराने की सहमति जताई थी, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के लिए 21 दिन का नोटिस जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखकर महासंघ की चार जुलाई को विशेष आम सभा की बैठक बुलाई गई है। साथ ही पूर्व जज के रूप में पीठासीन अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई। हालांकि यह पीठासीन अधिकारी पर निर्भर करेगा कि वह चार जुलााई को चुनाव कराते हैं या फिर नए सिरे चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हैं।

करीबियों के नामांकन पर रहेगी नजर
खेल मंत्री के साथ पहलवानों की बैठक में यह भी सहमति बनी थी कि बृजभूषण के परिवार का कोई सदस्य या उनका सहयोगी महासंघ का चुनाव नहीं लड़ेगा। देखने वाली बात यह होगी कि महासंघ के चुनाव के लिए बृजभूषण से जुड़े कितने लोग नामांकन भरते हैं। बृजभूषण के बेटे करणभूषण सिंह कुश्ती महासंघ में उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनके दामाद विशाल सिंह बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। चुनाव के लिए वोटर सूची जारी करना आसान नहीं होगा। हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ को कुश्ती महासंघ ने भंग कर नए संघ की स्थापना की है। ज्यादातर मामले अदालत में लंबित हैं। ऐसे में यह पीठासीन अधिकारी पर निर्भर करेगा कि वह किसी राज्य संघ को वोट का अधिकार देते हैं।

नौकरी पर लौटे पहलवान बोले- दोनों दायित्व निभाएंगेे, आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह ''सत्याग्रह के साथ-साथ" रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी।

साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ''यह खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।"

ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए। pic.twitter.com/FWYhnqlinC

— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 5, 2023

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।