cremation ground - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
खानपुर। खानपुर उपखंड क्षेत्र के बेसार ग्राम पंचायत के नयागांव गुजरान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने 12 अगस्त 2026 को प्रमुखता से मुद्दा उठाया था । जिसके बाद महज 24 घंटे में इसका त्वरित असर देखने को मिला है। खबर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सामने आने के बाद ग्राम पंचायत ने श्मशान घाट के विकास की दिशा में पहल की है।

बेसार ग्राम पंचायत के सरपंच मदन लाल वर्मा ने मामले में तत्काल पहल करते हुए श्मशान घाट के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करवाई है। इसके तहत राज्य वित्त आयोग षष्ठम् योजना के अंतर्गत कार्य करवाया जाएगा। प्राप्त स्वीकृति के अनुसार कार्य की अनुमानित लागत 1 लाख 20 हजार रुपये निर्धारित की गई है। कार्य को 3 माह की अवधि में पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद हुई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट के विकास की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि स्वीकृत कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा होगा। साथ ही ग्रामीणों ने गांव की सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी मांग की है।

अंतिम संस्कार के समय चिता से जाग उठा शख्स, श्मशान घाट से भागने लगे लोग
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक शख्स चिता से जाग उठा, जिससे आसपास के लोग डर कर भागने लगे। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुरैना का रहने वाला जीतू प्रजापति बेहोश होकर गिर गया था। बहुत देर तक होश में न आने के वजह से परिवार वालों ने उसे मृत समझ लिया। उसकी अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई और उसे श्मशान घाट पर ले जाकर चिता पर रख दिया गया। अंतिम संस्कार के समय चिता पर ही उसका शरीर हिलने लगा, जिसे देखने के बाद वहां से लोग डर कर भागने लगे। बाद में उसे चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोग उसे गाड़ी में रख रहे हैं। वीडियो में एक डॉक्टर भी नजर आ रहा है।

शांति धाम के रहने वाले जीतू लंबे समय से किडनी की बिमारी से परेशान थे। मंगलवार को अचानक बेहोश हो जाने और देर तक होश न आने से घर वालों ने उन्हें मृत समझ लिया था। फिलहाल अस्पताल से जीतू को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।