health checkup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के हेल्थ चेकअप के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क की सुविधा
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क शुरू किया गया है। स्वास्तिक क्रेडिट सॉल्यूशन की और से रेलवे के साथ अनुबंध से शुरू किए गए। इस कियोस्क से यात्रियों को उनका एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथोंहाथ मिल सकेगा। कंपनी की ओर से मात्र पचास रुपए सहयोग शुल्क से कियोस्क पर एडवांस आईओटी सेंसर से स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके तत्काल रिपोर्ट भी दी जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक हेल्थ चेकअप कियोस्क पर वजन,मोटापा और रक्तचाप सहित स्वास्थ्य के बारह पैरामीटर की अत्याधुनिक तरीके से स्क्रिनिंग की जा रही है, जिससे यात्री इस बात का पता लगा सकेंगे कि वह कितने स्वस्थ हैं। जाहिर है ट्रेन के इंतजार में यात्री कियोस्क पर हेल्थ स्क्रीनिंग से यह जान सकेंगे कि वे कितने स्वस्थ हैं।

स्क्रीनिंग में रेलयात्री के स्वास्थ्य के लिए यदि कोई सचेत करने वाली बात सामने आती है, तो समय रहते किसी अस्पताल के डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार प्रारंभ करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। इस कियोस्क पर कंपनी की ओर से प्रशिक्षित तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं।

मात्र दो मिनट में स्वास्थ्य के 13 पैरामीटर्स की जांच और रिपोर्ट मोबाइल पर :

जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अस्थाई रूप से स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क की मशीन पर यात्री को एक मिनट के लिए खड़ा होना होगा, जिस पर उसे अपना मोबाइल नंबर फीड कर दिए गए निर्देशों की पालना करनी पड़ेगी और अगले ही पल जांच रिपोर्ट उसके मोबाइल में व्हाट्सएप्प अथवा दी गई मेल आई डी पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही यात्री को बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्हाट्सप पर प्रिंटेड रिपोर्ट के साथ हेल्थ टिप्स भी हाथोंहाथ उपलब्ध हो जाते हैं।

स्वास्थ्य के इन पैरामीटर्स की हो रही जांच :

रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क पल्स पर यात्री के रक्तचाप,ऊंचाई,वजन,बॉडी मास इंडेक्स,आंत की वसा,कुल शारीरिक वसा,रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर,शरीर में जल योजन स्तर,शरीर का तापमान,मांसपेशियों का वजन,अस्थि द्रव्यमान,बेसल चयापचय इत्यादि की जांच बिना किसी सेंपल के की जा रही है।

Indo Pak Border पर पकड़ा गया पैंथर जोधपुर लाया गया
जोधपुर। भारत पाक बोर्डर जैसमलमेर में पकड़े गए पैंथर को जोधपुर लाया गया है। यहां पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
माचिया बायोलॉजिकल पार्क के क्षेत्रीय वन अधिकारी बालाराम विश्रोई ने बताया कि जैसलमेर में एक पैंथर को पकड़ा गया। जिसे अब जोधपुर लाने के उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। उपवन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर के शूटर बंशीलाल सांखला, रामरतन एवं जैसलमेर के मनोहरलाल ने इसमें अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि जोधपुर लाए जाने पर वनपाल मनोहरसिंह, वन रक्षक अर्जुनदान, पशु सहायक योगेंद्र कश्यप, पशु चिकित्सक गीता चौधरी आदि शामिल रहे।

कैंसर जांच आपके द्वार अभियान में 4000 लोगों को मिला लाभ
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र और कैंसर केयर महिला प्रकोष्ठ की ओर से निशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान कैंसर जॉच आपके द्वार के तहत 4000 से अधिक लोगों ने कैंसर जांच एवं परामर्ष सुविधा का लाभ उठाया। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के सहयोग से कोटा और बूंदी जिलों भी 13 शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान में जयपुर, सीकर, झुंझुनू, कोटा, बूंदी एवं झालावाड़ क्षेत्र में आयोजित 45 शिविरों के जरिए 40 लोगों की पहचान संभावित कैंसर रोगी के तौर पर की गई है।

अभियान संरक्षिका अनिला कोठारी ने बताया कि अधिकांष रोगियों में कैंसर की पहचान रोग की बढी हुई अवस्था में होती है, ऐसे में उन्हें कैंसर मुक्त करने की संभावना बहुत कम हो जाती है। लोगों में कैंसर को लेकर जागरूकता आए और प्रांरभिक अवस्था में इस रोग पहचान हो इसके लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान में स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर, ओवरी कैंसर, ओरल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और लंग कैंसर की जांच सुविधाओं को जोड़ा गया है। इस अभियान के तहत तैयार स्पेशल कैंसर स्क्रीनिंग बस के जरिए मैमोग्राफी, एक्स-रे, खून जांच के साथ ही पैप स्मीयर, सीए 125, पीएसए जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं आमजन को निःषुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

21 रोगियों में उपचार की हुई शुरूआत
चिकित्सा अधिक्षिका डॉ सुबह पठानियां ने बताया कि अभियान के उदेष्य के अनुसार प्राथमिक स्तर पर जांच करते हुए संभावित कैंसर रोगियों को उपचार से जोडने में सफलता मिली है। अभियान से जुडी डॉ निर्मला महावर ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान और उपचार की शुरूआत से कैंसर को हराना संभव है। अब 21 रोगियों को उपचार से जोडा जा चुका है।