nationalism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 जिला कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन : बोले-2047 के विकसित भारत के लिए मिलकर करें काम, जालोर में शिलान्यास
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को टोंक से वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के टोंक, बूंदी, चूरू, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बाड़मेर जिलों में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही जालोर जिला कार्यालय का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विचार, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के केंद्र होते हैं। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जिसके परिश्रम और त्याग से पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा अंत्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वहीं मदन राठौड़ और राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हिंदी साहित्य के महान कवि और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर जी हिंदी साहित्य के देदीप्यमान नक्षत्र थे, जिनकी ओजस्वी वाणी ने जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिनकर जी को ‘समय के सूर्य’ के रूप में जाना जाता है। उनकी रचनाएं आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि दिनकर जी का साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की चेतना का सशक्त माध्यम है। शर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान समय में भी दिनकर जी की कविताएं युवाओं के लिए मार्गदर्शक का कार्य कर रही हैं। उनकी लेखनी में निहित राष्ट्रभक्ति, साहस और संघर्ष की भावना समाज को नई ऊर्जा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दिनकर जी के आदर्शों को आत्मसात करें और एक सशक्त, जागरूक एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

संघ के 100 वर्ष में छवि और हकीकत के बीच रहा अंतर, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है। हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष देखने की अपील की है। उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा, एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे कई बार लगता है कि संघ की छवि और असलियत के बीच अंतर रहा है।

लोगों की धारणा और जमीन की सच्चाई अलग रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघ की विचारधारा को समझें, उसके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जानें। आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सहकारी संस्थाओं और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संघ ने बड़ा काम किया है। लाखों स्वयंसेवकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा, देश के विकास में संघ का बड़ा योगदान है। हमें देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण शतक के सफर को मिलकर मनाना चाहिए, संघ को समझना चाहिए और उसकी विचारधारा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि यह फिल्म जरूर देखें।

हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना

संघ के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा, पिछले 100 वर्षों में आरएसएस ने लाखों युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। मुझे गर्व है कि मैं भी उन स्वयंसेवकों में से एक हूं जिन्हें यह प्रेरणा मिली है। अभी बहुत काम बाकी है और हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना है। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाना है। गडकरी ने यह भी कहा, हम दलितों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

हिंदुत्व न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। यह किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। सभी धर्मों के लोग भारतीय हो सकते हैं। भारतीय पहचान हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपरा से जुड़ी है। यही प्रेरणा हमें संघ से मिली है। शतक फिल्म संघ की विचारधारा, उससे जुड़ी गलतफहमियों, उसके सामाजिक कार्यों और पिछले 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
नई दिल्ली। राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पुस्तक सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि का विमोचन मंगलवार को यहां नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस असवर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में जो नींव रखी गई। वही आज विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने पुस्तक को अटल जी के विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टि का प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि जैसी पुस्तक का लोकार्पण करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित यह पुस्तक ऐसे समय में आई है। जब देश उनकी जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है।

भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण है। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और आचरण से यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही। बल्कि न्याय, समता और सभी के प्रति सम्मान की पक्षधर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व को सनातन संस्कृति के मूल्यों के आलोक में समझने का एक विनम्र प्रयास है।

साथ ही पुस्तक लिखने का यह उनका पहला प्रयास है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता वीण् सतीशए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं राकेश सिन्हा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे, वरिष्ठ पत्रकार तरूण विजय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मोदी सरकार का नौ साल का कार्यकाल नाकामी से भरा, भाजपा का राष्ट्रवाद फर्जी : खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को नाकाम बताते हुए कहा है कि इस अवधि में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में देशप्रेम का भाव नहीं है और उसका राष्ट्रवाद पूरी तरह से फर्जी है।

खडगे ने तुकबंदी करते हुए ट्वीट कर सरकार पर हमला किया और कहा, ''नौ साल पहले करते थे लाल आँख की बात, फिर झुलाया झूला,की मुस्कुराते हुए मुलाक़ात।

9 साल पहले करते थे "लाल आँख" की बात
फिर झुलाया झूला,की मुस्कुराते हुए मुलाक़ात

गलवान में भारत के 20 जवानों ने दिया प्राणदान
चीन को CLEAN CHIT दे,भुलाया वीरों का बलिदान

चीन हमारी ज़मीन पर जमा रहा क़ब्ज़ा
फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी भाजपा में,शून्य है देशप्रेम का जज़्बा#NaakamiKe9Saal pic.twitter.com/0x6QB9iu3m

— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 1, 2023

गलवान में भारत के 20 जवानों ने दिया प्राणदान, चीन को क्लीन चिट दे, भुलाया वीरों का बलिदान। चीन हमारी जमीन पर जमा रहा क़ब्जा, फर्जी राष्ट्रवादी भाजपा में, शून्य है देशप्रेम का जज्बा।"