old woman - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाश दो सैकेंड में वृद्धा के गले से तोड़ ले गए सोने की चेन
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में हरि मार्ग स्थित सेक्टर-सी में नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने मात्र दो सेकेंड में 68 साल की वृद्ध महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। लूटी गई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। अचानक हुए इस हमले में महिला सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ी, जिससे उसके गम्भीर चोटें आई है। हमले के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़कर सम्भाला और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अचानक हुए हमले से महिला सदमे में है। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने पहले कॉलोनी के दो-तीन चक्कर काटे थे। इसकेबाद ये बदमाश उसके पास भी आए और रामभरोसे के बहाने चेन लूट ले गए। पीड़िता सरोज चोटिया ने बताया कि वह सुबह करीब साढे आठ बजे अपने मकान से करीब 50 मीटर की दूर मंदिर से दर्शन कर वापस आ रही थी। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे हुए बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने पूछा कि रामभरोसे कहां रहता है तो मैंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। इतना कहकर में आगे बढ़ गई तो बदमाशों ने पीछे से गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। अचानक हुए हमले में वह संभल नहीं पाई और सड़क पर गिर गई। तभी पास ही मकान के गेट पर खड़े एक व्यक्ति ने मुझे उठाया और परिजनों को सूचना दी। तब तक बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता के बेटे कपड़ा व्यापारी मनीष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बकरियां चराने गई वृद्धा की हत्या, सोने के गहने गायब
भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र के मुकुनपुरिया गांव में एक वृद्धा की हत्या कर दी। मृतका बकरियां चराने गई थी, जो घर नहीं लौटी और तलाश करने पर उसका खूनसना शव जंगल में मिला। मृतका के सिर व ललाट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि पत्थर से हमला कर यह कत्ल किया गया। मृतका के गले से सोने के गहने गायब मिले हैं, जबकि चांदी के गहने शरीर पर सुरक्षित मिल गये। दूसरी और मृतका के परिजनों सहित समाज के लोगों ने मांडलगढ़ मोर्चरी पर मुआवजे व कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी गणेशराम मीणा ने बताया कि मुकुनपुरिया गांव की छोटी देवी पत्नी नंदा बैरवा सुबह बकरियां चराने गई थी, जो घर नहीं लौटी। सूचना पर वे, स्वयं जाब्ते के साथ मकुनपुरिया पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल में पेड़ के नीचे छोटी रैगर की खूनसनी लाश मिली। उसके सिर व ललाट पर चोटें मिली। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पत्थर से वार कर छोटी की हत्या की।

थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि छोटी के हाथ व पैरों में पहने चांदी के कड़े तो सुरक्षित मिल गये, लेकिन गले में पहना सोने का मांदलिया गायब मिला। घटना से मुकनपुरिया व आस-पास के गांवों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। रात में ही शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां शव को सुरक्षित रखवाया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस पोस्टमार्टम कराने गई तो मृतका के परिजनों व समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर जमा हो गये। ये लोग, मृतक आश्रितों को मुआवजा देने के साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुनील सिहाग,सीआई गणेश मीना मोर्चरी पहुंचे और लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किये। वे, अपनी मांगों पर अड़े रहे। विधायक गोपाल शर्मा, भेरूलाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, सरपंच हरजी रेबारी, पंचायत समिति सदस्य जगदीश बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समाज के लोगों से समझाइश की। लेकिन ये लोग नहीं माने। प्रशासन द्वारा 5 दिन में हत्या का खुलासा करने के आश्वासन पर मांडलगढ़ अस्पताल से शाम को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपा।

वृद्धा की गला रेतकर हत्या
मेड़तासिटी। बड़वासन माता रोड के पास कोमल नगर में अपने घर में अकेली रहने वाली एक वृद्धा की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का पता गुुरुवार देर शाम को लगने पर मेड़ता थानाधिकारी सीआई भजनलाल मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे एवं शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हत्या के बाद मृतका के पहने सोने-चांदी के गहने गायब होने से प्रथम दृष्टिया हत्या लूटपाट की नीयत की गई लगती है। जानकारी के अनुसार छोटीदेवी (65) पत्नि स्व. लिखमीचंद सोनी अपने घर में अकेली रहती थी, छोटीदेवी दिन भर मौहल्ला में लोगों से मिलती रहती थी लेकिन गुरुवार को बाहर नही निकली, देर शाम को मौहल्ले के लोगों को पता चला कि छोटीदेवी की हत्या हो गई। इस पर मौके पर पार्षद दिलीप टाक, पार्षद राजेन्द्र सांखला राजसा, पार्षद ओमप्रकाश गहलोत सहित लोग मौके पर जमा हो गए। पार्षद दिलीप टाक ने बताया कि सूचना देने पर मेड़ता थानाधिकारी सीआई भजनलाल ने मय जाब्ते के मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। पार्षद टाक ने बताया कि मृतका छोटीदेवी के पति एवं पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है, उसकी दो विवाहित पुत्रियां है जो एक पोकरण में एवं मेड़ता में रहती है। सूचना पर मेड़ता में रहने वाली मृतका की बेटी मौके पर घर पहुंच गई। पार्षद टाक ने बताया कि मृतका के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले, एक सोने का झूमका मकान के दरवाजे के पास पड़ा मिला। थानाधिकारी सीआई भजनलाल ने बताया कि छोटीदेवी सोनी (65) वर्ष की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। छोटीदेवी अकेली रहती थी, इसकी दो बेटियां, जिसमें एक बाड़मेर और मेड़ता में रहती है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मेड़ता राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रामेश्वर बेनीवाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।