1 Accused Arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शादी के नाम पर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में जालूपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे मानसरोवर क्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी चेतन कुमार (34) आगरा उत्तर प्रदेश ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 2 जुलाई को मानसरोवर के होटल अनंत में कर्मचारी बनकर छुपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश शेखर सिंह उर्फ सरजू बन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शहर में SB7773 नाम से गैंग बनाकर लोगों को धमकाने, मारपीट, फिरौती और हथियारों के बल पर दहशत फैलाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूट और धमकी सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार आरोपी को करणी विहार क्षेत्र से दबोच लिया।

आरोपी लंबे समय से प्रतापनगर, सांगानेर सदर और मुहाना थाने में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपहरण कर मांगी थी पांच लाख की फिरौती पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2025 को मुहाना थाने में दर्ज मामले में आरोपी ने पीड़ित की कार रोककर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित का अपहरण कर लिया और पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। मौका मिलते ही पीड़ित आरोपी के चंगुल से भाग निकला, लेकिन आरोपी लगातार फोन कर धमकियां देता रहा और रुपए नहीं देने पर कार वापस नहीं करने की बात कहता रहा। बाद में कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। समझौते का दबाव, नहीं मा

व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के इनामी आरोपी कैलाश पूनिया (35) निवासी कालवाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 7500 रुपए का इनाम घोषित था। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि जोबनेर निवासी महावीर सिंह नाथावत ने रिपोर्ट दी कि ट्रैक्टर लोन के लिए आरोपी सुभाष घासल, कैलाश पूनिया और आयुषी पारीक ने एचडीएफसी बैंक के खाली चेक और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए।

बाद में सिविल स्कोर खराब होने का बहाना बनाकर आवेदन निरस्त होने की बात कही गई। पीड़ित को एक फाइनेंस कंपनी से 32 हजार 556 रुपए की बकाया राशि का नोटिस मिला, तब पता चला कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से खुद लोन उठा लिया। करधनी थाना पुलिस की विशेष टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कैलाश पूनिया को 8 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पति की साजिश बेनकाब : गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गाड़ी में डालकर कोटा ले जाने वाले पति वीरेंद्र लोधा (30) निवासी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को रिमांड खत्म हो जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। थानाप्रभारी पूरणमल यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाले वीरेंद्र लोधा ने अपनी पत्नी के परिजनों को सूचना दी कि वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इस पर परिजनों ने वीरेन्द्र को उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही लेकिन इसी दौरान वीरेंद्र अपनी पत्नी को कार में डालकर कोटा पहुंच गया। उधर से मृतका के परिजन कोटा पहुंच गए। जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि विवाहित की हत्या गला घोंटने से हुई है।

पत्नी को शक हुआ तो मार दिया
पुलिस ने जब वीरेन्द्र से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसकी किसी अन्य महिला से बातचीत होती है। ऐसे में उसकी पत्नी को शक था और आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था।

नाना के हत्या आरोपी को भेजा जेल : पत्थर से सिर कुचलकर मारा, दो और हत्याओं की थी योजना
सारथल। खेत पर सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दो और हत्याओं की योजना बनाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी रणजीत काछी (25) निवासी सारथल को शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने खर्च के लिए 2 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर पत्थर से सिर कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौसी के घर जाकर सो गया।
सुबह जब परिजन घटना की जानकारी मिलने पर बाहर गए, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठा घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी दो और हत्याएं करने की योजना बना चुका था और जल्द ही उन्हें अंजाम देने वाला था।

लॉकअप में अन्य बंदियों से रखा अलग
पुलिस के अनुसार आरोपी का व्यवहार बेहद खतरनाक हो चुका था, जिसे देख उसे लॉकअप में अन्य बंदियों से अलग रखा गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ झालावाड़ जिले के थाना अकलेरा, घाटोली और कोतवाली में चोरी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

जमीन विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
उदयपुर। जिले के कोल्यारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढाला गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का खुलासा शनिवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। मृतक के पुत्र की सूचना पर फलासिया थाना पुलिस और कोल्यारी चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फलासिया थानाधिकारी सीताराम के अनुसार, मृतक की पहचान ढाला निवासी शांतिलाल (45) के रूप में हुई है।

मृतक के पुत्र चुन्नीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता शांतिलाल और काका बंशीलाल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बंशीलाल घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आया और शांतिलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी बंशीलाल मौके से फरार हो गया। काफी देर तक कोई मदद नहीं मिलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ : 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 सिलेंडर व उपकरण जब्त
जयपुर। पश्चिम पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग, बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7 सिलेंडर और अवैध रिफिलिंग में उपयोग होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देश पर रसद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के सुपरवीजन में थाना करधनी के थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 29 मार्च 2026 को टीम को सूचना मिली कि कनकपुरा स्थित सेवाराम नगर में जगदम्बा गैस चूल्हा सर्विस पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस और रसद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किलोग्राम) से छोटे अप्रमाणित सिलेंडरों में जुगाड़ तकनीक से एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी और इसे 90 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था। मौके से रामकरण रैगर (35), निवासी प्रेमनगर पावटा कोटपुतली-बहरोड़ (वर्तमान पता: सेवाराम नगर, कनकपुरा, जयपुर) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा), 5 छोटे अप्रमाणित सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण (रेगुलेटर व पाइप) और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस थाना जवाहर सर्किल की बड़ी कार्रवाई : 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त के साथ सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जयपुर।जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 27 किलो 818 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, विक्रेताओं और नशा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “क्लीन स्वीप” के तहत सभी थानाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भीलवाड़ा से जयपुर सप्लाई करने आया था आरोपी
गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रवण कुमार (उम्र 19 वर्ष) निवासी गांव जोजवा, थाना माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोडा पोस्त भीलवाड़ा से लाकर जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना जवाहर सर्किल में मुकदमा नंबर 93/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछकी जा रही है।

सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी (सीबी) टीम ने एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता दिखाते हुए सात वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस मुख्यालय की विशेष टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाकर 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लुकमान मेव पुत्र उस्मान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

धोखाधड़ी और ट्रैक्टर चोरी का मुख्य आरोपी
एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि मामला वर्ष 2019 का है, जब आरोपी लुकमान ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर टोंक के उनियारा क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फाइनेंस की किस्त बाकी होने का झांसा देकर उम्मेद मीना नाम के एक व्यक्ति से उसका ट्रैक्टर छीन लिया था। इस संबंध में थाना उनियारा में धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र रचने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही लुकमान अपनी पहचान छुपाकर दिल्ली, हरियाणा और मथुरा के विभिन्न इलाकों में फरारी काट रहा था।

सीआईडी (सीबी) की घेराबंदी और एक्शन
पुलिस अधीक्षक मैत्रेयी के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा व कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सटीक इनपुट मिला कि आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 28 में छुपकर रह रहा है और पहचान छुपाने के लिए जेसीबी चलाने का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया और दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लुकमान पुत्र उस्मान, मूल रूप से मथुरा उत्तर प्रदेश का निवासी है। उस पर न केवल टोंक में ईनाम घोषित था, बल्कि भरतपुर के कामां थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन शातिर अपराधी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व के साथ एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा व नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए उनियारा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

नकबजनी की वारदातों के खुलासे में बड़ी सफलता : रात्री के समय बंद मकानों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर विक्रम मीना गिरफ्तार, चोरी का माल व नकब बरामद
जयपुर। पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व को नकबजनी की वारदातों के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। रात्री के समय बंद मकानों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर मुलजिम विक्रम मीना उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, नगद रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे की सबल (नकब) बरामद की गई है। विशेष पुलिस आयुक्त स्पेशल ऑपरेशन राहुल प्रकाश के निर्देश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 12.12.2025 को पुलिस थाना रामनगरिया पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज हुआ। परिवादी के अनुसार वह 07.12.2025 को परिवार सहित भरतपुर गया था। 11.12.2025 को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। जांच में सामने आया कि 09.12.2025 की रात अज्ञात चोर ने ताले तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। विशेष टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया तथा तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की।

निरंतर दबिश के दौरान विक्रम मीना उर्फ विक्की को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और नकब बरामद किया गया। विक्रम मीना उर्फ विक्की उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम राघोपुरा, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मौज-मस्ती व लक्ज़री जीवनशैली के लिए रात के समय बंद मकानों को निशाना बनाता था। शाम के समय कॉलोनियों में घूमकर जिन घरों पर ताला लगा होता, उन्हें टारगेट करता और मध्यरात्रि के बाद नकबजनी की वारदात को अंजाम देता था। सोने जैसी धातु की 3 चेन, 2 अंगूठियां, कानों के 4 जोड़ी टॉप्स, 2 पेंडल, 2 चांद-सूरज, 1 नाक की नथनी, 90,000 नकद बरामद।

महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा
झुंझुनूं। 29 नवंबर को शहर के एक कार वर्कशॉप में खड़ी 18 कारों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमावत उर्फ  हांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कपड़े पहनकर स्थानीय मोड़ा पहाड़ के गड्ढे में छुपकर बैठा था। गुरुवार देर रात वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि 2 नाबालिग भी निरुद्ध किए गए हैं। आरोपी पर 9 मामले दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली में 30 नवंबर को वर्कशॉप संचालक नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई के विनोद कुमावत, अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, निखिल कुमावत, निशांत कुमावत, अनुज कुमावत, विपुल निवासी इंदौर, साबिर, इमरान सोती, रोशन सोती, रिजवान खान उर्फ राजा सहित 10-12 लोगों के गिरोह ने वर्कशॉप पर हमला किया, गैराज पहुंचने पर देखा कि वर्कशॉप में खड़ी सभी 18 गाड़िया जल रही थीं। हमलावरों ने पहले वाहनों के शीशे तोड़े और फिर पेट्रोल बम बनाकर विस्फोट कर दिया जिससे पूरी वर्कशॉप में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में सम्पूर्ण संपत्तिए टीन शेड, अलाइनमेंट मशीन, जनरेटर और वहां खड़ी 18 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने में 3 दमकलों को डेढ़ घंटे लगे। घटना में 3 करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा भी किया गया था। आरोपी का शुक्रवार को पुलिस ने बाजार में होकर जुलूस निकाला।

थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले
खैरथल.तिजारा। जिले के मुंडावर में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी, युवती का शव थाने के सामने कमरे में मिला है। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने युवक पर किडनैप कर रेप और फिर हत्या का आरोप लगाया। थाने के सामने मर्डर की घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। युवती के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नसिंर्ग डिप्लोमा का सर्टिफि केट लेने मुंडावर आई थीं। छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तभी आरोपी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फि र गला रेतकर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती के सिर के बाल और ब्लड फैला हुआ था। संभावना है कि युवती और युवक उपेंद्र के बीच छीना झपटी हुई थी। इसी दौरान युवक ने युवती के बाल तक नोच डाले। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी जया सिंह भी मुंडावर थाने पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली है।

किराए के कमरे में रहता था आरोपी
आरोपी उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है और मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को मुंडावर सीएचसी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।