ajmer police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुकान में नकबजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 तेल के पीपे बरामद
अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अजमेर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सारा माल (22 तेल के पीपे) भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को कायस्थ मोहल्ला निवासी परिवादी लेखराज गोलानी ने क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पड़ाव जनता मार्केट स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर रखे 22 तेल के पीपे पार कर दिए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और पुलिस उप अधीक्षक (नगर दक्षिण) के सुपरविजन में क्लॉक टावर थानाधिकारी  भीखाराम काला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी जांच: टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और 'अभय कमांड सेंटर' के फुटेज खंगाले।
मुखबिर तंत्र: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों का रूट मैप तैयार किया गया।
घेराबंदी: कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने नकबजनी की वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. असरफ हुसैन (26 वर्ष): निवासी फूल गली, दरगाह बाजार, अजमेर।
2. सलीम (40 वर्ष): निवासी जिया हाउस, ढोली चौक, खादिम मोहल्ला, अजमेर।
3. अजहर खान (21 वर्ष): निवासी फतेहपुर, आबूनगर, उत्तर प्रदेश।

एसपी अजमेर और गेगल थाना प्रभारी पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना, कोर्ट ने एफएसएल रिपोर्ट देरी से पेश करने को बताया गंभीर लापरवाही
अजमेर। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 ने एफएसएल रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं करने पर जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर और गेगल थाना प्रभारी सुनील बेड़ा पर 10-10 हजार रुपए दण्ड राशि अधिरोपित की है। कोर्ट ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट में देरी से अभियुक्त के अनुच्छेद 21 के तहत त्वरित विचारण के मौलिक अधिकार का हनन होता है। यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है, जिसके लिए राज्य जिम्मेदार है। कोर्ट ने राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय आकाश बनाम राजस्थान राज्य का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सीआरपीसी की धारा 309 के तहत अभियोजन व पुलिस अधिकारियों पर कॉस्ट अधिरोपण उचित है।

यह है मामला: गेगल थाने में मार्च 2023 में हामिद नामक व्यक्ति पर बीरबल व उसके सहयोगियों द्वारा एकराय होकर सामूहिक रूप से हथियारों से हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें हामिद की नाक हथियार के हमले से कट गई थी। इस संबंध में अदालत ने एफएसएल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। जो समय पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की थी।

बेटे की मौत की खबर से आहत मां अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी, हालत नाजुक, हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें
मांगलियावास। सराधना में विषाक्त सेवन से बेटे की अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर सुनते ही मां अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिससे उसके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में महिला का आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना जेएलएन हॉस्पिटल में रविवार दोपहर 1 बजे हुई। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। सराधना चौकी इंचार्ज गोपाराम बिश्नोई ने बताया लुहार बस्ती सराधना निवासी रेखा लुहार (40) पत्नी राकेश दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गई। वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा का पुत्र योगेश (18) 13 मार्च से अस्पताल की आईसीयू में भर्ती था।

रविवार दोपहर उसकी हालत बिगड़ने और फिर मृत्यु हो जाने का सदमा वह सहन नहीं कर सकी और बदहवास हालत में आईसीयू के बाहर से रवाना होकर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर खुली छत पर पहुंचकर सुरक्षा दीवार पर चढ़ पिछवाड़े की ओर कूद पड़ी।परिजन के साथ अन्य मरीजों के परिजन तथा अस्पताल के कर्मचारी भी दौड़कर तुरंत अस्पताल के पिछवाड़े पहुंचे और गंभीर घायलावस्था में उसे आपातकालीन इकाई में ले गए। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। उसके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हो गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली किे रेखा के बेटे योगेश (18) ने 13 मार्च को जहर खा लिया था। इसके बाद उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को योगेश की मौत हो गई। योगेश की मौत की खबर सुनकर मां रेखा बदहवास हो गई और अस्पताल की छत से छलांग लगा दी।

पुष्कर में वकील हत्या का विरोध : चौपाटी पर वकील-पुलिस आमने-सामने, सवारी उतारकर निकाली वाहनों की हवा; आन्दोलन जारी रखने का ऐलान
अजमेर। जानलेवा हमले में पुष्कर के वरिष्ठ एडवोकेट पुरषोत्तम जाखेटिया की हत्या से आक्रोशित वकीलों के आह्वान पर शनिवार को छुटपुट घटनाओं के साथ अजमेर बंद रहा। श्री व्यापारिक महासंघ के समर्थन के चलते अधिकांश कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बन्द रखे, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठान खुले रहने से बंद का आह्वान करने वाले वकीलों और प्रतिष्ठान मालिकों के बीच विवाद हुआ। चौपाटी के सामने एक बार तो वकील और पुलिस वाले आमने-सामने हो गए जिससे पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा और कलक्टर लोक बन्धु सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर गजेन्द्र चौहान को घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। अजमेर बंद की खास बात यह रही कि दिवंगत एडवोकेट जाखेटिया के परिजन वकीलों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएशन ने एडवोकेट पुरषोत्तम जाखेटिया की हत्या के बाद जेएलएन अस्पताल परिसर में धरना देते हुए जो मांग-पत्र दिया था उस पर जिला व पुलिस प्रशासन का सकारात्मक रवैया नहीं होने पर जिला बार ने अजमेर बन्द का आह्वान किया था। शनिवार सुबह से वकीलों ने अपने-अपने क्षेत्र से अजमेर बन्द कराना अपने स्तर पर शुरू कर दिया था। सेशन न्यायालय परिसर स्थित जिला बार कार्यालय से करीब पांच सौ पुरुष व महिला वकीलों का हुजूम अजमेर बंद कराने के लिए रैली के रूप में निकला। ब्यावर रोड सब्जी मंडी में वकीलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और वकीलों की वीडियोग्राफी करने वाले पुलिस वालों से उनकी कहासुनी हो गई।

वकीलों ने कई ऑटोरिक्शा, मिनी बस और सिटी बसों को रोककर उनके पहियों की हवा निकाल दी। जगह-जगह नारेबाजी की। कोटड़ा क्षेत्र की शराब की दुकान भी आन्दोलनकारियों के हत्थे चढ़ी। आन्दोलनकारियों ने मिराज मॉल और पंचशील स्थित सीएसएम मॉल में घुसकर तोड़फोड़ की।

पुलिस और वकील आमने-सामने
आनासागर चौपाटी के सामने एक दुकानदार से कहासुनी होने पर वह आक्रोशित वकीलों के हत्थे चढ़ गया। वकील उसके साथ कोई हरकत करते इससे पहले पुलिस की बड़ी टीम पहुंची। सभी ने उस दुकानदार को बचा वकीलों से उलझने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व वकीलों के बीच धक्कामुक्की हुई। मामला गरम होता इससे पहले वहां बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक रावत और सचिव दीपक गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ वकील पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची तो हुआ 8 माह के गर्भ का खुलासा
अजमेर। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सोमवार को सामने आया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 14 वर्षीय स्कूली छात्रा है। जिससे प्रिंस नाम के युवक ने दोस्ताना संबंध बना लिए। वह कुछ माह पूर्व उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर एक कैफे सेंटर में ले गया, जहां उसने से दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की बात किसी को भी नहीं बताने के लिए उसे धमका भी दिया। जिससे पीड़िता डर गई और किसी को भी कुछ नहीं बताया। कुछ दिन से पीड़ित बालिका के पेट में दर्द उठने लगा। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक के पास ले गए।  चिकित्सक नपे उसकी जांच कर सोनोग्राफी करवाई गई, उसमें उसके 8 माह का गर्भ होने का पता चला।

परिजन ने जब बच्ची से प्यार से पूछताछ की तो उसने प्रिंस नाम के युवक की करतूत बता दी।  फिलहाल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। थानाप्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल मुआयना करवाकर उसके बयान भी दर्ज कराए गए हैं। सीआई शर्मा ने बताया कि पीड़िता के प्रसव होने पर बच्चे का भी डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।

नकली पुलिस चढ़ी असली पुलिस के हत्थे
अजमेर। पिछले दिनों शहर के अलवर गेट, रामगंज, कोतवाली और क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर राह चलते लोगों को मात्र पौन घंटे के अन्दर पुलिस चैकिंग का झांसा देकर गहने उतरवाकर चम्पत होने वाली ईरानी गैंग के मास्टर माइंड को आखिरकार कोतवाली थाना पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पुलिस गहने बरामद करने का प्रयास कर रही है। उसने अन्य कई जगह इस तरह की वारदात करना कबूल किया है।

सीओ अजमेर (उत्तर) भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सत्तार पान वाले की गली महावीर कॉलोनी, बून्दी हाल शिव चौक साजी देहड़ा, कोटा निवासी हसन अली (27) पुत्र यासीन अली उर्फ कुर्बान अली है। आरोपित शातिर बदमाश है। उसके पास मिली आईडी के संबंध में भी पुलिस तस्दीक करा रही है। उसे पुलिस रविवार को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लेगी। उससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।

यहां की थी वारदातें
सीओ भाटी ने बताया कि 20 सितम्बर 2023 को ईरानी गैंग के मास्टर माइण्ड हसन अली ने अपने साथियों की मदद से अजमेर शहर में एकसाथ चार वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें जीपीओ के सामने फॉयसागर रोड कीर्ति नगर निवासी घनश्याम दास (65) को रोका था। उस वक्त वह डिग्गी बाजार खारीकुई अपनी दुकान जा रहे थे। उन्हें पुलिस चैकिंग का झांसा देकर सोने की चेन व अंगूठी खुलवा ली और हाथ की सफाई दिखाकर दूसरा लिफाफा पकड़ाकर चम्पत हो गए। बाद में खोलने पर उसमें कंकड़ निकले। जिस पर उनके परिजन हरिश वाधवानी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा दूसरी वारदात बिहारीगंज निवासी रमाकान्त मिश्रा व उनकी पत्नी प्रभा मिश्रा के साथ रेलवे अस्पताल के पीछे पांच बंगला रोड, जौंसगंज में हुई। उनसे सोने की चूड़ियां खुलवाकर ले गए। तीसरी वारदात धोलाभाटा क्षेत्र में लीलाशाह कॉलोनी धोलाभाटा निवासी लता चोटरानी (60) पत्नी धनराज चौटरानी के साथ हुई। वह घर के निकट ही सब्जी खरीदने के लिए गई थी। उन्हें भी इसी तरह झांसा दे सोने की चेन मय पेण्डिल सहित उतरवाकर ले गए थे। इसी तरह चौथी वारदात बदमाशों ने सावित्री स्कूल चौराहे के निकट बसन्त विहार कॉलोनी निवासी अराध्य खण्डेलवाल (23) पुत्र मनीष खण्डेलवाल के साथ घर के निकट ही अंजाम दी थी। उससे सोने की चेन व अंगूठी उतरवाकर ले गए थे।

तकनीकी अनुसंधान से पकड़ा
एक ही दिन में ताबड़तोड़ वारदातों के बाद एसपी चूनाराम जाट ने कोतवाली थानाप्रभारी विरेन्द्र सिंह को टीम बनाकर आरोपियों को दबोचने के निर्देश दिए। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। जिनमें आरोपी नजर आ गए और यह स्पष्ट हो गया था कि चारों वारदात एक ही गिरोह ने की है। साथ ही वारदात के बाद आरोपी बाइक पर जयपुर चले गए हैं। बदमाशों ने उससे पूर्व कोटा में भी वारदात की थी। ऐसे में पुलिस टीम ने आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया। इसमें साइबर सैल व डीएसटी का भी सहयोग लिया गया। आज आरोपी फिर वारदात अंजाम देने अजमेर आया। जब वह गांधी भवन चौराहे के निकट घूम रहा था तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

वारदात-ए-तरीका
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बाइक पर अलग-अलग शहरों में जाते हैं। कुछ जगह बस का भी उपयोग करते हैं। लेकिन बस कुछ दूरी पर बदल लेते हैं। उसने बताया कि वह व्यस्ततम मार्ग पर भी ऐसे बुजुर्गों को शिकार बनाते हैं। पुलिसकर्मी बनकर उन्हें आगे बड़ी वारदात या विशेष चैकिंग होने या लूटपाट होने का डर दिखाते हैं और गहने उतार कर सुरक्षित घर ले जाने की सलाह देते हैं। गहने उतारने के दौरान उसे कागज/रूमाल/लिफाफे में रखने की सलाह देते हैं और उसी समय हाथ की सफाई दिखाकर उसे बदल देते हैं। वारदात करते ही चम्पत हो जाते हैं। एक शहर में लगातार दो-तीन वारदात कर दूसरे शहर में चले जाते हैं। वारदात के समय मोबाइल का उपयोग नहीं करते हैं। साथ ही गिरोह के लोग अलग-अलग हो जाते हैं ताकि कोई ट्रेस नहीं कर पाए।

ईरानी गैंग के सदस्य
इस तरह की वारदात महाराष्टÑ की ईरानी गैंग द्वारा की जाती है। वह ऐसा करने में माहिर होती है। वर्तमान में ईरानी गैंग के ही सदस्य अलग-अलग शहरों में गिरोह के रूप में रहने लगे हैं, जो वारदातों को अंजाम देते हैं।

कई वारदातें कबूलीं
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ने गिरोह के साथ 1 सितम्बर को कोटा में तीन वारदात की थीं। अजमेर में वारदातों के बाद 21 सितम्बर को कोटा में 2 वारदातें की थीं। इसके अलावा किशनगढ़, ब्यावर, हिण्डोन, गंगापुर सिटी, कोटा, बून्दी, झालावाड़ व उत्तरप्रदेश के गिराल, मैनपुरी, बांदा व विलासपुर, जावरा (मप्र) में कई वारदातें करना स्वीकार किया है।

जेल से छूटते ही वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2019 में भी इसी तरह की वारदात में पकड़ा गया था। उसे जेल भी जाना पड़ा था। वर्ष 2020 में उसे जमानत मिलने के बाद वापस इसी तरह की वारदातें करने लगा।

ये है पुलिस टीम
आरोपित को दबोचने के लिए बनाई गई टीम में कोतवाली थानाप्रभारी एसआई विरेन्द्र सिंह (विशेष योगदान), एएसआई मनीराम, कांस्टेबल मोतीराम (विशेष योगदान), सोनवीर, ओमप्रकाश, बंशीलाल एवं साइबर सैल एएसआई भगवान सिंह (विशेष योगदान), रणवीर सिंह (विशेष योगदान), कांस्टेबल राजकुमार, और डीएसटी के एएसआई शंकर सिंह मय टीम को शामिल किया गया था।

अजमेर में कांस्टेबल ने की ठेला चालक की सरेआम पिटाई
अजमेर। अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर गगवाना स्थित होटल मकराना राज में आईपीएस व गेगल थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा कार्मिकों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और पुलिसकर्मी द्वारा दरगाह बाजार क्षेत्र में फल का ठेला लगाने वाले से सरेआम मारपीट का मामला सामने आ गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने इसे गंभीरता से लिया और रात को ही कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए। साथ ही जिले के सभी थानाप्रभारियों को स्टाफ से थाने पर आने वाले लोगों सहित फील्ड में भी आमजन से अच्छा व्यवहार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। उस दौरान एक ठेला चालक दरगाह बाजार में फेरी लगाते हुए त्रिपोलिया गेट की ओर गया। जिसे कांस्टेबल जितेन्द्र ने ठेला हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने ठेला नहीं हटाया। साथ ही कांस्टेबल की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर कांस्टेबल को गुस्सा आ गया और वह ठेला चालक को पीटते व धक्के देते हुए त्रिपोलिया गेट चौकी में ले गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे अजमेर पुलिस द्वारा बेरहमी से मारपीट करना बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की साख बचाने के लिए तुरंत एक्शन
पुलिस की बदनामी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। एसपी जाट ने आरोपित कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को तुरंत थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया।
ठेला चालक रास्ता अवरुद्ध कर रहा था।
कांस्टेबल का कहना है कि उक्त ठेला चालक को कई बार रास्ते में ठेला खड़ा नहीं करने व रास्ता अवरुद्ध नहीं करने की हिदायत दी थी। लेकिन वह ठेला नहीं हटा रहा था। ऐसे में अन्य ठेला चालकों के भी हौंसले बढ़ते हैं। वे भी सड़क पर तुरंत अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे जायरीन को आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है। इसलिए उसने अपने उच्चाधिकारी को ठेला चालक के संबंध में सूचना दे दी थी। जिन्होंने ठेला चालक को चौकी में बैठाने व उनके आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा था। इसलिए वह ठेला चालक को पुलिस चौकी के अन्दर ले जा रहा था। लेकिन ठेला चालक बदसलूकी करने लगा। वह अन्दर नहीं जा रहा था। वो उससे उलझने लगा। उसने उसका तराजू लेना चाहा तो उसने हाथ पकड़ लिया। इसलिए उसने सख्ती दिखाई थी। बेरहमी से मारपीट का आरोप गलत है।

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा गिरफ्तार
श्रीनगर। पांच वर्ष की मासूम को चॉकलेट खिलाने के बहाने अगवाकर एक दरिंदे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक दुर्गम क्षेत्र में दरिंदगी कर मासूम को साथ लेकर जैसे ही खेड़ा चौराहे पर पहुंचा तो 5 घंटे से मासूम और उसकी खोजबीन में जुटे परिजन व समाजबंधु उस पर टूट पड़े। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसे जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने नसीराबाद अस्पताल में आरोपी व मासूम का मेडिकल करवाने के बाद न्यायाधीश के समक्ष 164 के कलमबद्ध बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि निवाई टोंक में रहने वाला 25 वर्षीय युवक श्रीनगर में रहने वाले अपने नाना के यहां आया हुआ था। पड़ौस में रहने वाले एक परिवार के यहां आई 5 वर्षीय बच्ची को चाकलेट व पानी पताशे खिलाकर लाने का झांसा देकर दोपहर में साथ ले गया। युवक मासूम को बातों ही बातों में गढ़ी वाली माताजी मंदिर के पीछे बने जंगल में ले गया। जहां पर लोगों की आवाजाही देखकर आरोपी उसे दुर्गम स्थल श्रीनगर राजाजी महल के ऊपर बनी एकांत तलहटी पहाड़ी पर ले गया और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दुष्कर्म किया।

सीसीटीवी फुटेज में आया नजर
दोपहर में ही एकाएक ही बच्ची के लापता होने पर परिजन व समाजबंधु खोजबीन में जुट गए। पड़ौस में रहने वाले युवक के भी कहीं दिखाई नहीं देने पर समाजबंधु भी सतर्क होकर आसपास तलाशी में जुट गई। परिजन ने पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो युवक मासूस को ले जाते हुए नजर आया। युवक के साथ ही बच्ची होने की कन्फर्म होने पर परिजन व समाजबंधु अलग-अलग जगहों पर खोजबीन करने लगे। शाम को जैसे ही युवक बच्ची को साथ लेकर खेड़ा चौराहे की ओर आता नजर आया। खून से लथपथ बच्ची के कपड़ों को देखकर लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीयूक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश त्रिपाठी, केकड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा, नसीराबाद सीओ विजय सांखला के सुपरविजन में श्रीनगर थानाप्रभारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस खोजबीन में जुट गई। पुलिस दरिंदे को उस स्थान पर लेकर पहुंची जहां उसने मासूम के साथ घिनौनी हरकत की। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाते हुए खून के धब्बे लगे पत्थर जब्त करने के अलावा अन्य साक्ष्य जुटाए। मासूम की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी व मासूम का मेडिकल करवाते हुए 164 के बयान भी दर्ज करवाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल मासूम की हालत में सुधार है और उसे परिजन को सौंप दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में दीवान जयपाल सिंह, छोटूराम, सिपाही महेंद्र सिंह, महेन्द्रपाल, महावीर, प्यारेलाल, विक्रम, हंसराज, इंद्रसिंह, सुभाष, महिला सिपाही ममता, रणवीर, जयदेव, रामचरण शामिल थे।