odisha train accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवारों की मदद करेंगे सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे का शिकार हुये पीड़ित परिवारों की मदद करने का फैसला किया है। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'दोस्तों पिछले कुछ समय से हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन से ऐसे परिवार हैं, जो ओडिशा ट्रेन दुर्घटना से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजन खो दिए, कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल हुए और पता नहीं कि अब वे अपनी जिंदगी आगे कैसे काटेंगे।

सोनू सूद ने कहा, 'उन लोगों की मदद करने के लिए हमने एक हेल्पलाइन नंबर 9967567520 जारी किया है, जिसे मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं। इस नंबर पर आप हमें पीड़ित परिवार से कनेक्ट कर सकते हैं, तो प्लीज इस पर मैसेज भेजिए। याद रखिए इस नंबर पर आपको फोन नहीं करना है, सिर्फ एसएमएस भेजना है। आप हमें उस परिवार के साथ जोड़े. हम कोशिश करेंगे कि उन्हें वापस कैसे पैरों पर खड़ा किया जाए। हम पीड़ित परिवारों की नौकरी, कारोबार, बच्चों की पढ़ाई को लेकर हर तरह से उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

भयावह होती रेल दुर्घटनाओं की तस्वीर
ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे में करीब तीन सौ लोग मारे गए हैं और एक हजार से भी ज्यादा घायल हुए हैं। इस हादसे में कोलकाता से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और इसी बीच यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस वहां आ गई और कोरोमंडल से टकराकर पलट गई। इस टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेन का इंजन बोगी के ऊपर चढ़ गया। बालासोर के पास बाहानगा बाजार स्टेशन के नजदीक हुए हादसे में पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और यह ट्रेन दूसरी तरफ  से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गई, जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे और उसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से जा टकराई। यह रेल हादसा कितना भयानक था, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रेल की पटरी सीधे ट्रेन के फर्श को चीरते हुए अंदर घुस गई और बोगी के आर-पार हो गई। भारत में आजादी के बाद हुए घातक ट्रेन हादसों में यह हादसा अत्यधिक भीषण हादसा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर किसी का हाथ कटा पड़ा था तो किसी का पैर, किसी का सिर तो किसी का धड़। रेल सुरक्षा आयुक्त (दक्षिण पूर्व सर्किल) ए.एम. चौधरी को इस रेल दुर्घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि प्रारंभिक संकेतों के अनुसार इस दुर्घटना के पीछे मानवीय चूक मानी जा रही है।
कहा जा रहा है कि देश में 16 महीने बाद कोई ऐसा रेल हादसा हुआ है, जिसमें लोगों की जान गई है। इससे पहले 14 जनवरी 2022 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दोमोहानी के पास हुए हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी। तब बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई थी। हादसे के समय ट्रेन की गति कम थी अन्यथा रेल तंत्र की लापरवाही के कारण वह दुर्घटना बहुत बड़ी हो सकती थी। उस समय कहा गया था कि वह हादसा 34 महीने बाद हुआ था। हालांकि वास्तव में ऐसा है नहीं, रेल हादसे निरन्तर होते रहे हैं और लोग ऐसे हादसों की बलि चढ़ते रहे हैं। इसी साल 2 जनवरी को राजस्थान में पाली के नजदीक बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 13 डिब्बे बेपटरी हो गए थे, उस हादसे में 26 यात्री घायल हुए थे। 22 अप्रैल 2021 को लखनऊ-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस ने बरेली-शाहजहांपुर के पास क्रॉसिंग पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 3 फरवरी 2019 को जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरने से सात से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी। ऐसे हादसों में हर बार हताहतों की चीखें खोखले रेल तंत्र की कमियों को उजागर करते हुए समूचे रेल तंत्र को कटघरे में खड़ा करती रही हैं, लेकिन उसके बावजूद रेल हादसों पर लगाम नहीं कसी जा रही।
भारत का रेल तंत्र दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक हैं, जिसे आमजन के लिए जीवनदायी माना जाता है। भले ही देश में हवाई मार्ग और सड़क मार्गों का कितना भी विस्तार हो जाए, फिर भी देश की बहुत बड़ी आबादी यातायात के मामले में रेल नेटवर्क पर ही निर्भर है। रेलों के जरिए प्रतिदिन न केवल करोड़ों लोग यात्रा करते हैं बल्कि यह माल ढुलाई का भी सबसे बड़ा साधन है। इसके बावजूद इस विशालकाय तंत्र को चुस्त-दुरुस्त और सुरक्षित बनाने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता और प्राय: इसी कारण रेल हादसे होते रहे हैं। इतने विशाल तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए रेलवे को प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होती है लेकिन विशेषज्ञ इसके आवंटन को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा रेल तंत्र को मजबूत करने और आधुनिक जामा पहनाने के उद्देश्य से रेल बजट का आम बजट में ही विलय कर दिया गया था, लेकिन अभी तक उससे भी कुछ खास हासिल होता नहीं दिखा। प्रति वर्ष बजट पेश करते समय रेल पटरियों के सुधार, सुरक्षा उपकरणों को पुख्ता करने तथा रेल यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के दावे किए जाते हैं। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि फिर भी रेल हादसों पर लगाम क्यों नहीं लग रही? एक तरफ हम देश में बुलेट ट्रेनें चलाने का दम भरते हैं, लेकिन दूसरी ओर पहले से मौजूद विस्तृत रेल तंत्र की अव्यवस्थाओं को दूर करने में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाते। बहरहाल बार-बार होते रेल हादसों की बहुत लंबी फेहरिस्त है लेकिन चिंता की बात यही है कि ऐसे हर हादसे की जांच के लिए एक समिति का गठन होता है और फिर अगले हादसे के इंतजार में उस हादसे को भुला दिया जाता है। अभी तक हुए ऐसे तमाम हादसों की जांच का क्या निष्कर्ष निकला, कोई नहीं जानता।
-योगेश कुमार गोयल
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

ओडिशा ट्रेन हादसे मेंं मोदी सरकार विफल : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर फिर निशाना साधा और मोदी सरकार पर  अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह पता लगाने के बजाय कि इस भीषण दुर्घटना का कारण क्या है। सरकार अब इस हादसे के पीछे साजिश होने की कहानी गढ़ रही है और यात्री सुरक्षा पर ध्यान देने से भाग रही है।"

श्रीनेत ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भीषण रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटका रही है। भाजपा सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हट रही है।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ''हकीकत यह है कि रेल हादसे इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता नहीं है।" इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्री के  खोखले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

खडग़े ने पत्र में लिखा, ''भारतीय इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ट्रेन दुर्घटना से हम सभी की आंखें खुली की खुली रह गयी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी खोखले दावों की पोल अब खुल कर सामने आ गई है।" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वैष्णव को इस्तीफा दे देना चाहिए।

ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई जांच के लिए रेलवे ने पत्र भेजा
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने ओडिशा रेल हादसे के आपराधिक कोण की जांच के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आज पत्र लिख दिया।  सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों ने यहां बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में बहनगा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार शाम को हुए भीषण हादसे की जांच सीबीआई से कराने के सरकार के फैसले के अनुरूप रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को आज अनुरोध पत्र भेज दिया।

दुर्घटना की जांच में उठने वाले सवालों के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि किसी भी संभावना की ना तो पुष्टि करने की स्थिति है और ना ही खंडन करने की। रेलवे बोर्ड को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। लाहोटी शाम करीब छह बजे प्रधानमंत्री कार्यालय भी गये। समझा जाता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को दुर्घटना की जांच एवं घायलों के उपचार आदि की जानकारी दी और सीबीआई जांच के बारे में विचार विमर्श किया।

उम्मीद है कि आज देर शाम तक सीबीआई की टीम बहनगा स्टेशन पर पहुंच कर जांच शुरू कर देगी। रेल संरक्षा आयुक्त (दक्षिण पूर्व सर्किल) की जांच पहले ही शुरू हो चुकी है और 15 से 20 दिन में उनकी रिपोर्ट आने की आशा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल बहनगा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि अब की जांच में रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से जो संकेत एवं इनपुट मिले हैं, उनके आधार पर आगे की जांच सीबीआई को देने का फैसला किया जा रहा है और रेलवे बोर्ड इस बारे में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखेगा।            रेलवे के सूत्रों से कल यह पता चला था कि बहनगा बाजार स्टेशन पर रिले रूम खुला मिला था जो एक बहुत अहम संरक्षा चूक है। सामान्यत: रिले रूम सिगनल एवं टेलीकॉम (एस एंड टी) स्टॉफ के जिम्मे होता है लेकिन इसका ताले की दो चाबियां होतीं हैं। एक चाबी स्टेशन मास्टर के पास होती है और दूसरी चाबी एस एंड टी स्टॉफ के पास होती है। नियम के अनुसार रिले रूम तब ही खोला जाता है जब कोई ट्रेन परिचालन नहीं हो रहा हो। यदि ट्रेन परिचालन के वक्त रिले रूम खोलने की जरूरत पड़े तो एस एंड टी स्टॉफ मूवमेंट ऑथोराइजेशन रजिस्टर में हस्ताक्षर कराया जाता है और लिखवाया जाता है कि रिले रूम खुले रहने की स्थिति में ट्रेन का सुरक्षित परिचालन हो सकता है।

Odisha Train Accident: सहवाग स्कूल के बोर्डिंग फैसिलिटी में मृतकों के बच्चों को फ्री एजुकेशन देंगे वीरेंद्र सहवाग
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद कई लोग मृतकों और घायलों की मदद के लिए आगे आए हैं। मददगारों की लिस्ट में अगला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का जुड़ गया है। इस भीषण हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई और 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

वीरेंद्र सहवाग ने इस हादसे पर अपनाा दुख जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे इस रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के बच्चों को फ्री एजुकेशन देंगे।

This image will haunt us for a long time.

In this hour of grief, the least I can do is to take care of education of children of those who lost their life in this tragic accident. I offer such children free education at Sehwag International School’s boarding facility 🙏🏼 pic.twitter.com/b9DAuWEoTy

— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 4, 2023

सहवाग ने लिखा, “यह तस्वीर हमें लंबे समय तक परेशान करेगी। दुख की इस घड़ी में मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं कि इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखूं। मैं ऐसे बच्चों को सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की बोर्डिंग सुविधा में मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश करता हूं।"

Train Accident: सीबीआई जांच का फैसला, दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल
एजेंसी/नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को हुई रेल दुर्घटना के कारणों की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा, जिन परिस्थितियों में यह दुर्घटना हुई है और अब तक जो भी सूचनाएं रेलवे एवं प्रशासन की ओर से प्राप्त हुर्इं हैं। उसे देखते हुए आगे की जांच के लिए पूर मामले को सीबीआई को देने का फैसला किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस बारे में रेलवे बोर्ड जल्द ही कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को एक पत्र भेजने वाला है और इसके बाद सीबीआई जल्द से जल्द जांच शुरू कर देगी। सीबीआई जांच के साथ रेल संरक्षा आयुक्त की जांच भी चलेगी।

हादसे की जांच पूरी,  दोषियों पर होगी कार्रवाई
वैष्णव ने कहा कि रेल दुर्घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुई है। दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रेल हादसे की जांच पूरी हो चुकी है और रेल सुरक्षा आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। मालगाड़ी में कोयला लदा है और हल्दिया जा रही है। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे। अप लाइन की मरम्मत का काम अभी जारी है। सोमवार तक उसे भी यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

वैष्णव का इस्तीफा लें मोदी : कांग्रेस
कांग्रेस ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति रविवार को संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुघर्टना में करीब 300 निर्दोष यात्री मारे गए हैं, इसलिए पीएम मोदी को दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रवक्ता पवन खेड़ा, राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पहले बड़ी रेल दुर्घटना पर रेल मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे।

जनहित याचिका दायर
ट्रेन हादसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में वकील विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मोदी ने पटनायक से ताजा स्थिति की ली जानकारी
पीएम मोदी ने रेल दुर्घटना संकट के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया।  सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा कि मोदी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र किसी भी तरह की सहायता देने को तैयार है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता मिलेगी। यह अनुग्रह राशि केवल ओडिशा के पीड़ितों के लिए लागू है।

Odisha Train Accident: रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर रेल मंत्री का इस्तीफा लें मोदी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति रविवार को संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुघर्टना में करीब 300 निर्दोष यात्री मारे गए हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का इस्तीफा लेना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा पार्टी के राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले बड़ी रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री, माधवराव सिंधिया और नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और इस बार मोदी को नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर रेल मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए।

उन्होंने कहा, इस्तीफा देने का मतलब है नैतिक जिम्मेदारी लेना। इस सरकार में न जिम्मेदारी दिखती  है, न नैतिकता। प्रधानमंत्री जी, ये देश उम्मीद करता है कि जिस तरह लाल बहदुर शास्त्री जी, नीतीश कुमार जी, माधव राव ङ्क्षसधिया जी ने इस्तीफा दिया था। उस तरह आप भी अपने रेल मंत्री का इस्तीफा लें।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और उनके नवीनीकरण का बजट हर साल कम होता जा रहा है। यही नहीं जो बजट है उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कैग की रिपोर्ट बताती है कि 2017 से 2021 के बीच ट्रेनों के पटरी से उतरने की कुल 1,127 घटनाएं हुई हैं।

केंद्र सरकार पर रेलवे को खोखला करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा,'''हम हाई-स्पीड ट्रेन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन 10-15 चमकती ट्रेन दिखाकर आप पूरा ढांचा खोखला कर देंगे, ये मंजूर नहीं है। आप रेल मंत्री के ट््िवटर टाइमलाइन पर जाएंगे तो रेलवे की हकीकत दिख जाएगी। रेल विभाग में 3.12 लाख पद खाली हैं। नौ फरवरी को रेल मंत्रालय में सर्कुलेट हुई आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया था कि सिग्नल इंटरलॉकिंग सिस्टम में खामी है। ये सही नहीं हुई तो हादसे होते रहेंगे। सवाल है कि इस रिपोर्ट को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।"

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री सदी के सबसे भयावह रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेकर रेल मंत्री का इस्तीफा लेंगे। संसद की स्थाई समिति की इस संबंध में आई रिपोर्ट पर प्रधनमंत्री की तरफ से कौन जवाब देगा।

उन्होंने कहा ,''आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार में रेलवे सुरक्षा के लिए अलग इंजीनियर्स की टीम होती थी, जो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और उनकी मरम्मत का काम देखती थी। आजादी के बाद हमारी सरकारों ने तय किया कि रेलवे अपना मुनाफा देखेगा। ऐसे में यात्री तथा रेलवे सुरक्षा की ङ्क्षचता करते हुए अलग से रेलवे सुरक्षा आयोग बनाया था जिसे नागरिक उड्डयन के अंतर्गत रखा गया था। रिपोर्ट में रेलवे बोर्ड की यह कहते हुए आलोचना की गई थी कि वह रेलवे सुरक्षा आयोग की सिफारिशों पर ध्यान नहीं दे रहा था।"

Odisha Train Accident: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव से हुई दुर्घटना- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
भुवनेश्वर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में बालासोर जिले के बहानगा में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉङ्क्षकग सिस्टम में बदलाव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है।

राज्य मुख्य सचिव पी के जेना ने रविवार को दुर्घटना में 275 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक शव की दो बार गिनती और गिनती के दौरान कुछ अन्य गलतियों के कारण शनिवार को मृतकों की संख्या 288 हो गई थी।

जेना ने कहा कि अब तक 275 शवों में से 88 की पहचान की जा चुकी है। मुख्य सचिव ने कहा कि 170 शवों को पहचान के लिए भुवनेश्वर लाया गया और बाद में मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को सौंप दिया गया जबकि 17 और शवों को लाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि 88 शवों में से 78 को पहले ही उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है और बाकी 10 शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने  मीडियाकर्मियों से  कहा कि दुर्घटना के मूल कारण की पहचान कर ली गई है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की भी पहचान कर ली गई है। हादसे की जांच पूरी हो चुकी है और रेल सुरक्षा आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुई और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहानगा रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

वैष्णव, जो दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं और व्यक्तिगत रूप से शनिवार से बहाली के काम की निगरानी कर रहे हैं, ने कहा कि बहाली का काम पूरा करने और बुधवार सुबह तक ट्रेन की आवाजाही को सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत कार्य में करीब एक हजार कर्मचारी लगे हुए हैं।

शालीमार-चेन्नई कॉर्मंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम बालासोर जिले के बहानगा रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकरा गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। रेल मंत्री की मौजूदगी में शनिवार देर रात करीब 21 क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया।

ट्रैक को साफ कर दिया गया है और वर्तमान में दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त करीब 1000 मीटर लंबाई का नया ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। बिजली के खंभों को ठीक करने और ओवरहेड वायर को ठीक करने का काम भी चल रहा है।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा स्थिति, खासकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी दी।

पटनायक ने आश्वासन दिया है कि ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। डॉक्टर और  मेडिकल छात्र घायलों की  जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने के लिए डॉक्टर, छात्र और आम लोग सामने आगे आ रहे हैं।

पटनायक ने कहा,''हर जीवन कीमती है।बचाव अभियान से लेकर घायलों को अस्पतालों तक ले जाने, इलाज की व्यवस्था करने तक, हम जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"

पटनायक ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी और केवल ओडिशा के यात्रियों के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

बाइडेन ने ओड़िशा रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और मॉस्को एंड ऑल रस के पैट्रिआर्क किरिल ने भारत के ओडिशा राज्य में हुई रेल दुर्घटना पर  शनिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।

बाइडेन ने एक बयान में कहा, मैं और मेरी पत्नी जिल बाइडेन भारत में घातक रेल दुर्घटना की दुखद खबर से स्तब्ध है। हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने इस भयानक घटना में अपने प्रियजनों को खोया है और कई लोग घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोग भारत के लोगों के साथ शोक मना रहे हैं।

पैट्रिआर्क किरिल ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक पत्र में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इन शोकाकुल दिनों में, मैं उन सभी के साथ सहानुभूति रखता हूं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने रिश्तेदारों, प्रियजनों और दोस्तों को खो दिया। कृपया उन्हें सांत्वना और समर्थन दें।

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार शाम ओड़िशा के बालासोर शहर के पास कोलकाता से चेन्नई जा रही एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के कारण पटरी से उतर गए और विपरीत ट्रैक पर गिर गए। कुछ देर बाद एक और पैसेंजर ट्रेन उनसे टकरा जाने से कुल 17 डिब्बे पटरी से उतरे और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ओडिशा पुलिस ने लोगों को अफवाहों से बचने की परामर्श जारी की
भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने कहा है कि यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया संचालक शरारतपूर्ण तरीके से बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुलिस की ओर से रविवार को ट्वीट की श्रृंखला में कहा गया कि जीआरपी, ओडिशा द्वारा दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही  है।

एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा,''हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें। अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विभिन्न अस्पतालों में 1175 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर घायल मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 382 यात्रियों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

चिंताजनक बात यह है कि 288 मृतकों में से 200 से ज्यादा शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि कृपया इस दी गई वेबसाइट से फोटो लें और हाइलाइट करें ताकि रिश्तेदार और परिजन की पहचान कर सकें।

बालासोर ट्रेन हादसे में शीर्ष न्यायालय में जनहित याचिका दायर
नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में वकील विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

तिवारी ने कहा कि उन्होंने बालासोर में हुए भयानक ट्रेन दुर्घटना को लेकर उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि इस जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए वह सोमवार या मंगलवार को शीर्ष अदालत की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष इस मामले को रखेंगे।

बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में तिवारी ने शीर्ष अदालत से रेलवे के सुरक्षा मापदंडों की न्यायिक समीक्षा करने और कवच को लागू करने मांग की गई है।

उच्चतम न्यायालय के सामने 54 पन्नों की याचिका में उन्होंने कहा, ''मैं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय रेलवे में कवच सुरक्षा पद्धति नामक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली को लागू करने हेतु निर्देश देने की मांग करता हूं।"

याचिकाकर्ता तिवारी ने उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को प्रतिवादी बनाया है और मांग किया  है कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया जाए और दो जून को हुए ट्रेन हादसे की जांच कराने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने मांग किया कि जांच आयोग को दुर्घटना के मूल कारणों का पता लगाना चाहिए और शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए।

Odisha Train Accident: रेड्डी ने रेल दुर्घटना बचाव कार्यों में मदद के लिए भेजी स्पेशल टीम
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री जी अमरनाथ के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया और उसे ओड़शिा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्यो में मदद करने के लिए भेजा।

रेड्डी ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समिति को ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय और रेलवे अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ''शिकायतों से निपटने और तुरंत जवाब देने के लिए जिला कलेक्टरों के कार्यालयों में जांच और शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित करें।"

ओडिशा से भेजी गई उच्च स्तरीय समिति में अमरनाथ के साथ नागरिक आपूर्ति आयुक्त अरुण कुमार, वाणिज्यिक कर संयुक्त आयुक्त आनंद और श्रीकाकुलम संयुक्त आयुक्त नवीन शामिल हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एंबुलेंस तैयार रखने सहित घायलों के इलाज के लिए विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों के अस्पतालों में व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त  किया और अधिकारियों को यह जांच करने का भी निर्देश दिया कि मृतकों और घायलों में कोई आंध्र प्रदेश का यात्री तो नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी शुक्रवार की शाम से पटरी से उतरने वाली तीन ट्रेनों के क्षतिग्रस्त डिब्बो से जीवित लोगों और मृतकों को बाहर निकालना जारी रखे हुए हैं। दुर्घटना में जिसमें कम से कम 233 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए।

इस बीच, ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के वाल्टेयर डिवीजन ने राहत के लिए विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में तीन हेल्पलाइन स्थापित की हैं,जिसमें विशाखापत्तनम (0891 - 2746330 और 0891 - 2744619), विजयनगरम (08922 - 221202 और 08922 - 221206), और श्रीकाकुलम (08942 - 286213 और 08942 - 286245) हेल्पलाइन नंबर हैं।