train accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडोनेशिया में भीषण हादसा : दो ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत ; 81 अन्य घायल , बचाव और राहत कार्य जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बेकासी शहर में सोमवार देर रात दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने रेलवे के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। ट्रेनों की यह टक्कर बेकासी तैमूर स्टेशन पर हुई, जब एक उपनगरीय यात्री ट्रेन और एक लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं। लंबी दूरी की ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले डिब्बे को टक्कर मार दी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित था।

दो ट्रेनों की टक्कर में एक दूसरे पर चढ़े डिब्बे : रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, एजेंसियों ने की मॉकड्रिल
जयपुर। शिवदासपुरा-पदमपुरा स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद डिब्बा पटरी से उतरकर ट्रेन पर चढ़ गया। घटना के बाद वहां लोगों की अफरा-तफरी मच गया। सूचना पर रेलवे, चिकित्सा, आरपीएफ, जीआरपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, अग्निशमन दल और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरु किया। इसके बाद लोगों को मॉकड्रिल की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि अभ्यास के दौरान एक नकली रेल दुर्घटना परिदृश्य तैयार किया गया और तत्काल राहत बचाव और चिकित्सा सहायता गतिविधियां संचालित की गई। इसका उद्देश्य संसाधनों का त्वरित संचालन सुनिश्चित करना, संचार माध्यमों का आकलन करना और विभिन्न विभागों के बीच वास्तविक समय समन्वय का अभ्यास करना था। सभी संबंधित कर्मचारियों, आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से मॉकड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

एकनाथ शिंदे ने ठाणे ट्रेन हादसे पर जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनायें शोकाकुल परिवारों के साथ
मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। शिंदे ने इस हादसे को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताया और कहा कि “ मेरी संवेदनायें शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ”

शिंदे ने प्रेस को दिये बयान में कहा कि मुंब्रा में हुए इस भयानक हादसे से मैं बेहद दुखी हूं। इस रूट पर हर सुबह हजारों यात्री सफर करते हैं। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के दुख में शामिल हूं। उन्होंने कहा कि ठाणे और कलवा के अस्पतालों को घायलों को तत्काल और उचित उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “मैंने खुद डॉक्टरों से बात की है। रेलवे ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और जांच के जरिए जल्द ही हादसे के सही कारणों का पता चल जाएगा। गौरतलब है कि इस ट्रेन हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं।

Train Accident: कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती स्थान रंगापानी के आसपास कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कंचनजंगा की 3 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रेलवे ने रखा अपना पक्ष
हादसे पर रेलवे बोर्ड चेयरमेन ने कहा कि लोकोपायलट ने सिग्नल को नजरअंदाज किया। लोकोपायलट ने सिग्नल अनदेखी की वजह से हादसा हुआ। गार्ड और लोकोपायलट दोनों की मौत हो गई है।

मृतकों के लिए मुआवज़े का एलान
ट्रेन हादसे में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों की 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया शोक
रेल मंत्री अश्विनी वैषणव ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पोस्ट में लिखा कि "एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं"।

ममता बनर्जी ने जताया शोक
हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाताया है। ममता बनर्जी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि "अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फाँसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, पुनर्प्राप्ति, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू."

(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)

बांग्लादेश में उपद्रवियों ने एक ट्रेन में लगाई आग, 4 लोगों की मौत
ढाका। बांग्लादेश के ढाका में तड़के उपद्रवियों ने एक ट्रेन के 3 डिब्बों में आग लगा दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यहां की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही तीन अग्निशमन इकाइयां घटनास्थल पर पहुंची और तीन डिब्बों मे लगी आग पर काबू पाया। इस बीच ट्रेन से बाहर निकलने के दौरान कई लोगों को चोटें आईं।

ढाका और दक्षिण एशियाई देश में अन्य जगहों पर पुलिस और श्रमिकों के बीच घातक झड़पें हो रही हैं। बंगलादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके गाजमें एक ओवरपास पर एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। चल रहे विपक्षी आंदोलन के कारण कथित तौर पर तोडफ़ोड़ करने वालों द्वारा गाजीपुर में रेलवे लाइन के एक हिस्से को तोड़ दिए जाने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई थी।

बनाड़ केंट स्टेशन के बीच युवक रेल से कटा, सिर धड़ अलग हुए
जोधपुर। शहर में बनाड़- केंट रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक पर एक युवक की रेल की चपेट में आने पर दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सिर धड़ अलग अलग होकर बिखर गए। जिसे एकत्र कर राइकबाग स्टेशन पर लाया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो पाई मगर वह राजसमंद का बताया जाता है।

माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल हड़मान ने बताया कि शाम सात बजे के आस पास बनाड़ केंट स्टेशन के बीच में एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका सिर धड़ अलग अलग होने के साथ शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। धड़ और सिर अलग अलग स्थानों पर पड़े मिले। जिसका वीडियो मौके पर बनाकर लोगों ने वायरल किया। हैडकांस्टेबल हड़मान के अनुसार मृतक के पास में एक मोबाइल मिला है, जिससे उसकी पहचान राजसमंद निवासी मोहनसिंह के रूप में हो रही है। सोमवार को परिजन के आने पर पूरी तरह पहचान हो पाएगी। वह जोधपुर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। वह विवाहित था या अविवाहित इस बारे में अभी पता नहीं चला है। उसके किसी महिला के साथ रहने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल परिजन आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बंगाल के ओंडा में दो मालगाड़ियों की टक्कर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के ओंडा में रविवार को दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गये और दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की खडग़पुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे हुई घटना में किसी के हताहत या घायल होने की रिपोर्टें नहीं है।

यह दुर्घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी स्पष्ट रूप से लाल सिग्नल से आगे निकलकर मुख्य ट्रैक के सामने वाली लूप लाइन को पार करने के बाद ओंडा स्टेशन पर एक अन्य खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी।

Train Accident: सीबीआई जांच का फैसला, दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल
एजेंसी/नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को हुई रेल दुर्घटना के कारणों की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा, जिन परिस्थितियों में यह दुर्घटना हुई है और अब तक जो भी सूचनाएं रेलवे एवं प्रशासन की ओर से प्राप्त हुर्इं हैं। उसे देखते हुए आगे की जांच के लिए पूर मामले को सीबीआई को देने का फैसला किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस बारे में रेलवे बोर्ड जल्द ही कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को एक पत्र भेजने वाला है और इसके बाद सीबीआई जल्द से जल्द जांच शुरू कर देगी। सीबीआई जांच के साथ रेल संरक्षा आयुक्त की जांच भी चलेगी।

हादसे की जांच पूरी,  दोषियों पर होगी कार्रवाई
वैष्णव ने कहा कि रेल दुर्घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में बदलाव के कारण हुई है। दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रेल हादसे की जांच पूरी हो चुकी है और रेल सुरक्षा आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। मालगाड़ी में कोयला लदा है और हल्दिया जा रही है। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे। अप लाइन की मरम्मत का काम अभी जारी है। सोमवार तक उसे भी यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

वैष्णव का इस्तीफा लें मोदी : कांग्रेस
कांग्रेस ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति रविवार को संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुघर्टना में करीब 300 निर्दोष यात्री मारे गए हैं, इसलिए पीएम मोदी को दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रवक्ता पवन खेड़ा, राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पहले बड़ी रेल दुर्घटना पर रेल मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे।

जनहित याचिका दायर
ट्रेन हादसा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में वकील विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मोदी ने पटनायक से ताजा स्थिति की ली जानकारी
पीएम मोदी ने रेल दुर्घटना संकट के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया।  सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा कि मोदी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र किसी भी तरह की सहायता देने को तैयार है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता मिलेगी। यह अनुग्रह राशि केवल ओडिशा के पीड़ितों के लिए लागू है।

टक्कर रोधी उपकरण होता तो टल सकता था रेल हादसा : ममता
बालासोर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद शनिवार को कहा कि अगर टक्कर रोधी उपकरण होता तो बड़ा हादसा टल सकता था। बंगाल की ओर से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य के 40 डॉक्टरों और 110 एम्बुलेंस को दुर्घटनास्थल पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बंगाल सरकार ने यात्रियों को दुर्घटनास्थल से निकालने के लिए बसें भी लगायी हैं। उन्होंने कहा कि टक्कर रोधी उपकरण होते तो इतनी बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता था और हताहतों की संख्या को लेकर रेल मंत्री के साथ उनका विवाद भी हुआ। बनर्जी ने उल्लेख किया कि रेल हादसे में 500 लोगों की जान गंवाई है क्योंकि अभी तीन बोगियों में और शव हैं।

बनर्जी ने कहा कि ट्रेन में सवार 60 फीसदी यात्री पश्चिम बंगाल से हैं। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में रेलमंत्री रह चुकी हैं और इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के अधिकारी दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत अभियान की निगरानी में जुटे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह घायल यात्रियों को देखने के लिए बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल भी जाएंगी।