manav kaul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शब्दों को आने देना चाहिए, उनसे सुंदर कुछ नहीं होता : मानव कौल
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आखिरी दिन की शुरुआत लेखक और अभिनेता मानव कौल के अपनी पहली लेखन यात्रा के बारे में अनुभव साझा करने से हुई। फ्रंट लॉन में सुबह 10 बजे हुए सत्र ‘ए बर्ड ऑन माई विंडो सिल’ में उन्होंने कहा कि आप मुझे मेरे चेहरे के बजाय मेरे लेखन से ज्यादा पहचान सकते हैं। उन्होंने किताबों, एकांत और अकेले यात्रा करने के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। उन्होंने ‘चाय’ से जुड़ी अपनी यादों का भी जिक्र किया और बताया कि यह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा कैसे बन गई, जो बाद में उनकी लेखनी का भी जरूरी पहलू बन गई।

कौल ने बताया कि असली अनुभवों से मिली प्रेरणा ही उनके लेखन का आधार है। उन्होंने कहा कि शब्दों को आने देना होता है और जब वे आते हैं, तो उससे सुंदर कुछ नहीं होता। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि मैं और मेरा दोस्त सलीम होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठकर गुजरती ट्रेनों को देखा करते थे। हम हमेशा सोचते थे कि ये तेज रफ्तार ट्रेनें कहां जा रही हैं, कहां समाप्त होती हैं। मैं उन सभी जगहों को देखना चाहता था और आज भी मुझमें वही बच्चा जिंदा है, जो उन जगहों पर जाना और उन लोगों से मिलना चाहता है।

मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ दिखी टूटती प्रेम की कहानियां
नवज्योति, जयपुर। जेकेके की शाम मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ के नाम रही। इस नाटक की शुरुआत कैफे के दृश्य से हुई, जहां तीन प्रेमी युगल जो प्रेम के तीन पड़ावों पर थे। प्रेम के बारे में माना जाता है कि उसमें अपनी इच्छाओं को सबसे स्वतंत्र रहकर अभिव्यक्त किया जा सकता है। उस में भी कैसे एक लड़की बार-बार अपनी इच्छाओं को न बता पाने की बात कहती है। वह सिर्फ  इतना भर अभिव्यक्त करती है कि मैं सिर्फ  दिखा सकती हूं। उसका यह कहना भर प्रेम में बराबरी न होने की तरफ इशारा करता है। फिर भी यह टूटे बिखरे रिश्ते एक दूसरे की तरफ  आकर्षित रहने का मिथक बनाए रखते हैं। कितना आसान होता है पुरुष के लिए अपनी बात मनवा लेना। इस बात का अहसास भी न होना की कुछ गलत हो रहा है। कहानी अपने तीखे हास्य व्यंग्यों से भरी रही संवाद में प्रेमिका कहती है कि औरतों पर सब कविताएं पुरुषों ने लिखी और देखो तो यह नाटक भी पुरुष ने लिखा।

चिड़िया बनकर उड़ना चाहती हूं :
कितना मुश्किल है प्रेमिका के लिए यह कहना कि मैं चिड़िया बनना चाहती हूं और हमेशा के लिए उड़ना चाहती हूं। कितना आसान है उड़ने की तमाम संभावनाओं को नकारते हुए प्रेमी का यह कहना कि बनो तो पेंग्विन, पंख भी रहें और उड़ने कि उम्मीद भी पर उड़ कभी ना पाओ। नाटक में प्रेमिका उड़ने की खुशबू को पहचानती है और घर में बंद हो जाने की सुरक्षा को नकारती है। यह सब करने के लिए उसे अपना रिश्ता तोड़ना पड़ता है। बीच-बीच में टैगोर का गीत तोमाय गान शोनाबो इस टूटती प्रेम कहानी को और उदास करता है। नाटक में प्रियंका चौधरी मानसी भावलकर और सखी गोखले ने इति, चारू और शील का किरदार अदा किया। वहीं कौस्तुब हरित, घनश्याम और ऋषभ ने उदय रोहित और समीर की भूमिका निभाई।