pakistan army - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीएलए ने दी पकड़े गए पाकिस्तानी सैनिकों को जान से मारने की धमकी, तस्वीरें और वीडियो किए जारी
क्वेटा। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 21 फरवरी के बाद उसके लड़ाकों को रिहा करने के लिए बातचीत शुरू नहीं हुई, तो वह अपनी हिरासत में लिए गये पाकिस्तानी सैनिकों को मार देगा। गौरतलब है कि बीएलए ने 14 फरवरी को कुछ तस्वीरें और वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने सात पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ लिया है। इस समूह ने सात दिन की समयसीमा देते हुए मांग की है कि पकड़े गए सैनिकों के बदले हिरासत में लिए गए उसके लड़ाकों को रिहा किया जाए।

पाकिस्तानी सेना ने हालांकि इन दावों को खारिज कर दिया था। उनकी ओर से यह तर्क दिया गया कि वीडियो में दिखने वाले लोग पाकिस्तानी सैनिक नहीं हैं और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बीएलए की ओर से इसके बाद जारी एक नए वीडियो में, सातों बंदी एक साथ नजर आ रहे हैं और वे अपने आधिकारिक आर्मी सर्विस कार्ड दिखा रहे हैं। उनमें से एक, सिपाही मोहम्मद शहराम, अपने सैन्य पहचान पत्र और राष्ट्रीय पहचान पत्र को हाथ में लेकर बोल रहा है।

बेहद परेशान दिख रहे शहराम ने सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे इनकार पर सवाल उठाया। उसने पूछा, अगर ये कार्ड असली नहीं हैं, तो इन्हें किसने जारी किया? अगर हम सेना के नहीं हैं, तो हमारी भर्ती क्यों की गई थी? उसने कहा कि वह अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा है और उसके पिता विकलांग हैं जो उसी पर निर्भर हैं।

बीएलए ने दो अन्य व्यक्तियों के वीडियो भी जारी किए हैं, जिनकी पहचान खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर गांव के दीदार उल्लाह और गुजरांवाला के उस्मान के रूप में हुई है। दोनों ने अपने पहचान पत्र दिखाए और पुष्टि की कि वे पाकिस्तान सेना के सेवारत सदस्य हैं। सशस्त्र समूह की चेतावनी 21 फरवरी को समाप्त होने वाली है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान न तो बातचीत करता है और न ही औपचारिक रूप से उन्हें स्वीकार करता है, तो बंदियों को मार दिया जाएगा।

इस पूरी घटना ने 1999 के कारगिल युद्ध की यादें ताजा कर दी हैं, जब जनरल परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व ने शुरुआत में यह मानने से इनकार कर दिया था कि उनके नियमित सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार काम कर रहे थे। उस समय, युद्ध के मैदान के सबूतों और बरामद शवों ने आधिकारिक बयानों को गलत साबित कर दिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की किरकिरी हुई थी। फील्ड मार्शल असीम मुनीर के शासन में सेना को विश्वसनीयता की ऐसी ही परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति एक पुरानी रणनीति को दर्शाती है, पहले दावों को चुनौती देना, जनता की धारणा को नियंत्रित करना और संस्थागत जवाबदेही से बचना।

बलोच विद्रोहियों के पास एडवांस्ड हथियार, पाक सेना टक्कर नहीं ले सकती : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि पाकिस्तानी फौजियों के पास हथियारों की कमी है। उन्होंने कहा कि बलूच विद्रोहियों के पास ऐसे अमेरिकी हथियार हैं जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये विद्रोही बलूचिस्तान में हमले कर रहे हैं और अफगानिस्तान से समर्थन पा रहे हैं। पाक रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी संसद में कहा कि विद्रोहियों के पास महंगी राइफलें और नाइट विजन डिवाइस हैं। एक राइफल की कीमत 20 लाख रुपए तक है, जबकि थर्मल वेपन साइट्स चार से पांच हजार डॉलर की हैं। कुल मिलाकर उनके सैन्य उपकरणों की कीमत बीस हजार डॉलर के करीब है।

पाक सेना बागी बलूचों के आगे पस्त

आसिफ ने माना कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूच विद्रोहियों के आगे पस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान बहुत बड़ा इलाका है और विद्रोहियों की तकनीक काफी एडवांस है। उन्होंने दावा किया कि ये राइफलें और नाइट विजन डिवाइस अमेरिकी हथियार है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि विद्रोहियों का नेतृत्व अफगानिस्तान में है और वहां से उन्हें मदद मिल रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के नेतृत्व में ये विद्रोही मुख्य रूप से पाकिस्तानी पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान बीएलए के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।

बलूचिस्तान में क्यों है ऐसी स्थिति?

पाकिस्तान बलूच अलगाववादी विद्रोह से दशकों से जूझ रहा है। यह प्रांत अफगानिस्तान और ईरान से सटा हुआ है और खनिजों से भरा है। यहां सुरक्षा बलों, विदेशियों और गैर-स्थानीय पाकिस्तानियों पर अक्सर हमले होते हैं। बीएलए को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इस संगठन ने हाल के वर्षों में अन्य प्रांतों से आए पाकिस्तानियों और विदेशी ऊर्जा कंपनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले साल इसी संगठन 450 यात्रियों से भरी ट्रेन पर हमला किया था।

आखिर कौन है आसिम मुनीर का दामाद? जानें पाकिस्तान आर्मी में किस पद पर करता है काम
पाकिस्तान। पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने ही सगे बड़े भाई के बेटे के साथ हाल ही में 26 दिसंबर 2025 को अपनी तीसरी बेटी महनूर की शादी शवलपिंडी के सैन्य मुख्यालय में की है। इस शादी समारोह का पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ समेत कई बड़ी हस्ती हिस्सा बनी।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस शादी में करीब 400 लोग खास मेहमान बनकर आए थे, लेकिन इस शादी को आसिम मुनीर ने काफी गुप चुप तरीके से कराया था। अब आपको बता दें कि आसिम मुनीर का दामाद अब्दुल रहमान भी पाकिस्तानी आर्मी में सेवाएं देता है और वो  कैप्टन के पद पर रह चुका है। बता दें कि इस समय आसिम मुनीर का दामाद पाकिस्तान की सिविल सेवा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत है।

पाकिस्तान धर्मगुरूओं ने कहा, भारत के हमलों पर आपत्ति, तो क्यों करते हैं अफगानिस्तान पर हमला
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कई धर्मगुरुओं और अलग-अलग पंथों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिये नहीं करना चाहिये और न ही पाकिस्तान को अफगानिस्तान में हमले करने चाहिये।

धर्मगुरुओं ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा, अफगानिस्तान को टीटीपी जैसे समूहों का सुरक्षित स्थान बनाना न सिर्फ दोनों देशों के की स्थिरता के लिये खतरा है, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को भी प्रभावित करता है। मौलाना फजलुर रहमान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान सेना के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि 'भारत भी आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के दावे' के साथ ही पाकिस्तान में हमला करता है।

मौलाना फक़ालुर रहमान ने कहा, अगर आप अफगानिस्तान में अपने हमलों को यह कहकर सही ठहराते हैं कि आप अपने दुश्मनों को निशाना बना रहे हैं, तो आप तब क्यों आपत्ति जताते हैं जब भारत बहावलपुर और मुरीदके में अपने दुश्मनों को निशाना बनाता है?

जमियत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने विशेष रूप से सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि अफगान सीमा पर पाकिस्तान की रणनीति के पीछे का कारण क्या है। उल्लेखनीय है कि, रहमान की जेयूआई-एफ के पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 10 सदस्य हैं, जो विपक्षी पार्टियों में सबसे बड़ी है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थन वाले 75 निर्दलीय सांसद असेंबली का सबसे बड़ा विपक्षी गुट हैं।

मौलाना फक़ालुर रहमान ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाकर नीति में निरंतरता के मुद्दे पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, अगर आप यह दावा करके काबुल पर हमलों को सही ठहराते हैं कि आपके दुश्मन वहां मौजूद हैं, तो जब भारत पाकिस्तान के अंदर अपने दुश्मनों को निशाना बनाता है तो आपका जवाब अलग क्यों होता है?

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तानी और अफगान सेनाओं के बीच दुश्मनी का दौर जारी है। हाल के महीनों में सीमा पार झड़पों और हवाई हमलों ने इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है। दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम उल्लंघन और हिंसा बढ़ाने की जिम्मेदारी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा नीति और सीमाओं के पार बल के इस्तेमाल को लेकर अंदरूनी बहस भी चल रही है। पाक-अफग़ान तनाव ने न सिर्फ काबुल-इस्लामाबाद संबंधों को खराब किया है, बल्कि आगे और अस्थिरता के जोखिम को लेकर क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चिंता भी बढ़ा दी है।

मौलाना रहमान ने संयम और बातचीत की भी अपील की, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के आतंकवादी अफग़ान इलाके से काम करते हैं, जबकि काबुल इन आरोपों से इनकार करता है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान दुश्मन गुटों को पनाह देता है और हवाई हमलों से अफग़ान संप्रभुता का उल्लंघन करता है। पाकिस्तानी उम्माह एकता कार्यक्रम में मौलाना फजलुर रहमान की टिप्पणियों ने एक सुसंगत और सैद्धांतिक विदेश नीति की जरूरत पर जोर दिया है।

पाकिस्तान से बड़ी खबर: इमरान खान के करीबी ISI के पूर्व चीफ जनरल फैज को 14 साल की सजा, जानें पूरा मामला
पाकिस्तान। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन और अन्य गंभीर आरोपों में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। यह पहली बार है जब ISI के किसी पूर्व प्रमुख को इतने लंबे समय के लिए सजा सुनाई गई है। बता दें कि फैज हमीद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं और वर्तमान समय में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के तंत्र से टकराव के चलते लंबे समय से विवादों में रहे हैं। वर्ष 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान कब्जे के दौरान काबुल के एक होटल में उनके दिखाई देने की तस्वीर ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था।

पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ISPR के अनुसार, फैज के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत अगस्त 2024 में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब 15 महीने तक चली। जांच और सुनवाई में उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन, सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और संबंधित व्यक्तियों को गैरकानूनी नुकसान पहुँचाना आदि चार गंभीर आरोपों में दोषी पाया गया, जिसके आधार पर गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें 14 साल की कठोर सजा सुनाई है।

दरअसल, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि मुकदमे के दौरान फैज हमीद को पूरी कानूनी सुविधा और अपनी पसंद की डिफेंस टीम रखने का अवसर मिला। हालांकि, इसके बावजूद उन पर सभी आरोप सिद्ध हुए। ISPR ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने के बावजूद फैज को संबंधित मंचों पर अपील का अधिकार प्राप्त है। पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि फैज की कथित राजनीतिक तत्वों से मिलीभगत और देश में उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता में उनकी भूमिका की अलग से जांच जारी है। असीम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार के रुख को देखते हुए उन पर आगे और कार्रवाई किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

आसिम मुनीर की भारत को एक और गीदड़भभकी, बोलें अगर फिर युद्ध हुआ तो....
पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा ​है कि, मुस्लमान के द्वारा फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल बन जाती है। इतना ही नहीं, मुनीर ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सामने पाकिस्तानी सेना को लेकर कसीदे पढ़े और जमकर तारीफें की। इसके साथ ही आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को अल्लाह की सेना बताया और कहा कि, ​अगर भारत इस बार पाकिस्तान से युद्व करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का हवाला देते हुए जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला को ये बात कही। इसके अलावा आसिम मुनीर ने मई में हुए भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत के बारे में बताया । मुनीर ने कहा कि, अल्लाह ने भारत के खिलाफ हुए उस युद्व में हमें जीत हासिल करवाई और हमें अपना सिर उंचा रखने में मदद की।

दरअसल, आसिम मुनीर ने जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधो को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्वता जाहिर की। इसके अलावा आसिम मुनीर ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, भारत ने दिया जोरदार जवाब
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कठोर निर्णयों से बौखलाए पाकिस्तान की सेना ने रात कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अनेक चौकियों से छोटे हथियारों से फायरिंग की ।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसके जवाब में जोरदार फायरिंग की। फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारत के पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तानी सेना की आतंकवादियों से संघर्ष में दो जवान की मौत, दो आतंकी ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में दो सैनिकों की मौत हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये हैं। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से रविवार की शाम जारी बयान के  मुताबिक शनिवार को सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसी दौरान दो सैनिकों की भी मौत हो गयी।

आईएसपीआर ने कहा कि मृत आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अभियान जारी है।"