education board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने SARAS 7.0 पोर्टल पर शुरू की 2027-28 सत्र के लिए स्कूल संबद्धता की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्कूलों को 26 फरवरी से 31 जुलाई तक मिलेगा मौका
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न श्रेणी के तहत संबद्धता लेने के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से संबद्धता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित यानि ऑटोमेटिक है। इसके लिए स्कूल एफिलेशन री-इंजीनियर्ड ऑटोमेशन सिस्टम यानि सरस लागू है।

इसके माध्यम से संबद्धता लेने के लिए स्कूल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें माध्यमिक कक्षा के पाठ्यक्रम की स्वीकृति, दसवीं या बारहवीं तक के लिए नई संबंद्धता, अन्य बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई से संबद्धता, माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत, संबद्धता का विस्तार, क्रमोन्नत, संबद्धता की बहाली, दो शिफ्टों की अनुमति, सेक्शन वृद्धि, अतिरिक्त विषय प्रस्तुत करने सहित 20 श्रेणी के आवेदन शामिल होंगे। बोर्ड ने स्कूलों से आवेदन के समय 'सरस' में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना के लिए कहा है।

नकल रहित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जल्द शुरू होगी 12वीं कक्षा की प​रीक्षाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से शुरु होने जा रहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की परीक्षाओं के पहले भिंड जिला कलेक्टर ने परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के कड़े इंतजाम किए हैं। कल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरु होंगी, इसके पहले नकल के लिए कुख्यात भिंड जिले के कलेक्टर ने परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिले के सभी 50 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि 46 केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश की अंतिम समय-सीमा 8.30 बजे तय की गई है। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा चाहे कारण कुछ भी हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों की सामग्री पहले ही संबंधित थानों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गई है। परीक्षा वाले दिन ही कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोला जाएगा। सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र बाहर निकाले जाएंगे और कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। सुबह 8.30 बजे से पहले सामग्री का केंद्र तक पहुंचना अनिवार्य किया गया है। केंद्र अध्यक्ष द्वारा 8.45 बजे तक पर्यवेक्षकों को प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट वितरित किए जाएंगे। 8.50 बजे उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी और परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले यानी 8.55 बजे परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे। किसी भी स्तर पर समय में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटीरिंग निर्धारित ऐप के माध्यम से की जाएगी। प्रश्न पत्र बॉक्स का छहों दिशाओं से वीडियो बनाकर बोर्ड के तय व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल फोन सील किए जाएंगे, जिसका घोषणा पत्र समय पर ऐप पर अपलोड करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष के अलावा किसी अन्य कक्ष में न खोले जाएं। सभी पैकेट सील्ड अवस्था में पर्यवेक्षकों को सौंपे जाएंगे और उनका विधिवत रजिस्टर में संधारण किया जाएगा।

जिले में 10वीं के 19 हजार 342 और 12वीं के 14 हजार 421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पांच परीक्षा केंद्रों पर एमपी बोर्ड की सीधी निगरानी रहेगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि नकल या अनुशासनहीनता पर की नीति अपनाई जाएगी।

शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया है। पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी, लेकिन अब बदलाव के बाद इसका समय दूसरी पारी में कर दिया गया है। इसमें तीन पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को अब दोपहर 2 से शाम सवा 5 बजे तक परीक्षा देनी होगी। जबकि पूर्व में इन पेपर का समय प्रात: 8 से सुबह पौने 12 बजे तक था।

शेष सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी का पूर्व में जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम यथावत रखा गया है। बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा के 17 फरवरी को दो पेपर होंगे। इनमें कम्प्यूटर विज्ञान (कोड संख्या 03) और इन्फोरमेक्टिस प्रेक्टिीसेस (कोड संख्या 04) तथा 24 फरवरी को एक पेपर चित्रकला का होगा। यह तीनों पेपर उसी तिथि को लिए जाएंगे, केवल परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। राठौड़ ने बताया कि इन तीनों पेपर के दिन कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो रही थी, इसी कारण इसमें बदलाव किया गया है।

शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, जानें बदलाव का समय
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया है। पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी, लेकिन अब बदलाव के बाद इसका समय दूसरी पारी में कर दिया गया है। इसमें तीन पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को अब दोपहर 2 से शाम सवा 5 बजे तक परीक्षा देनी होगी। जबकि पूर्व में इन पेपर का समय प्रात: 8 से सुबह पौने 12 बजे तक था। शेष सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी का पूर्व में जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम यथावत रखा गया है।

बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा के 17 फरवरी को दो पेपर होंगे। इनमें कम्प्यूटर विज्ञान (कोड संख्या 03) और इन्फोरमेक्टिस प्रेक्टिीसेस (कोड संख्या 04) तथा 24 फरवरी को एक पेपर चित्रकला का होगा। यह तीनों पेपर उसी तिथि को लिए जाएंगे, केवल परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। राठौड़ ने बताया कि इन तीनों पेपर के दिन कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो रही थी, इसी कारण इसमें बदलाव किया गया है।

असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-अजमेर ने प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कक्षा 10 व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाले शिक्षकों का मानदेय इजाफा करते हुए उनकी मेहनत का सम्मान दिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (कॉपी जांच) के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब बारहवी कक्षा की एक कॉपी जांचने पर उन्हें 20 रुपए मिलेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, यह नई दरें वर्ष 2027 की मुख्य परीक्षाओं से लागू होगी। इससे मूल्यांकन कार्य में और निखार आएगा। गौरतलब है कि शिक्षक लंबे समय से 10वीं व12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन ध्यान नहीं दिए जाने से शिक्षकों में असंतोष था। इस मामले को लेकर दैनिक नवज्योति ने गत 14 मई को समाचार प्रकाशित कर उच्च शिक्षाधिकारियों के समक्ष शिक्षकों की समस्या रखी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मानदेय बढ़ाकर शिक्षकों को राहत दी।

10वीं में 19 तो 12वीं की एक कॉपी चेक पर मिलेंगे 20 रुपए
शिक्षाविद् मोहर सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जांच का मानदेय में 5-5 रुपए की बढ़ोतरी की है। पहले 10वीं बोर्ड की एक उत्तर पुस्तिका जांच के लिए शिक्षकों को 14 रुपए मिलते थे, जो बढ़कर अब 19 रुपए हो गए हैं। इसी तरह 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए एक कॉपी पर 15 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 20 रुपए कर दिए गए हैं। सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

2017 के बाद अब बढ़ा उत्तर पुस्तिका जांच मानदेय
शिक्षकों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित पारिश्रमिक दरों में 2017 के बाद अब वृद्धि हुई है। शिक्षक संगठन पिछले 8 सालों से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। अब तक जो राशि मिल रही थी उससे एक अच्छा पेन भी नहीं खरीदा जा सकता था, क्योंकि इस कैटेगिरी का एक पैन ही 10 से 15 रुपए का आता है। ऐसे में एक पेन से करीब तीन उत्तरपुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो पाता है। इसलिए प्रति उत्तरपुस्तिका के लिए मिलने वाली इस राशि में से 50 प्रतिशत राशि तो अकेले पेन पर ही खर्च हो जाती थी। बोर्ड ने अब मानदेय बढ़ाकर शिक्षकों को राहत दी है।

राजस्थान स्टेट ओपन ने 12 साल बाद की बढ़ोतरी
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पारिश्रमिक में 12 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 6 रुपए बढ़ाए गए हैं। ओपन के निर्णय के अनुसार अब कक्षा 10वीं के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक 14 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए किया गया है, वहीं कक्षा 12वीं के लिए 15 रुपए से बढ़ाकर 21 रुपए किया गया है। इसके अतिरिक्त दो घंटे अवधि की परीक्षाएं जैसे डाटा एंट्री, चित्रकला सहित अन्य विषयों के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक 9 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए किया गया है।

इनका कहना है...
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का मानदेय बढ़ाया है, जो स्वागत योग्य है लेकिन बढ़ा हुआ मानदेय इसी सत्र से लागू होना चाहिए।
-मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए शिक्षक वर्ग को मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी से उनका मनोबल बढ़ेगा और मूल्यांकन कार्य में और निखार आएगा। लेकिन, 5वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा। वहीं, 8वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षकों को प्रति उत्तर पुस्तिका पर 5 रुपए मानदेय दिया जाता है, जो नाकाफी है। सरकार को इसमें भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
-नवल सिंह, प्रदेश महामंत्री शिक्षक संघ रेसटा

यह मानदेय नहीं प्रोत्साहन राशि है। शिक्षक लंबे समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे, इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संज्ञान लेते हुए उत्तर पुस्तिका जांचने की प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है। इससे मूल्यांकन कार्य और अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगा। वहीं, स्कूलों की व्यवस्थाओं व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-सतीश कुमार गुप्ता, विशेषाधिकारी शिक्षा मंत्री

शिक्षा बोर्ड की लेटलतीफी से कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया लेट
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की लेटलतीफी के कारण इस बार कॉलेज शिक्षा की प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जून माह का दूसरा सप्ताह प्रारम्भ होने के बाद भी कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं की। वजह यह है कि शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकण्डरी एवं समकक्ष परीक्षा के सभी नतीजे 25 मई तक घोषित कर चुका है लेकिन कॉलेज शिक्षा निदेशालय को उत्तीर्ण विद्यार्थियों का डाटा नहीं भेज सका है। जबकि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के परिणाम जारी करने के दो दिन बाद ही परिणाम का ऑनलाइन डाटा कॉलेज शिक्षा निदेशालय को भिजवा दिया था। चूंकि कॉलेज में सीबीएसई और आरबीएसई दोनों के विद्यार्थियों को एकसाथ प्रवेश दिया जाता है, इसलिए दोनों का डाटा प्राप्त नहीं होने तक प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकती।

नियमानुसार कॉलेज द्वारा बोर्ड की मूल अंकतालिका में देरी के कारण प्रोविजनल अंकतालिका को मान्यता देते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारम्भ किए जाते हैं। इन प्रोविजनल अंकतालिकाओं के वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड और कॉलेज उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा आपसी सामंजस्य बनाते हुए सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों का ऑनलाइन डाटा मंगवा लिया जाता है, ताकि उच्च शिक्षा विभाग इस डाटा से उन्हें प्रवेश दे सके। लेकिन बोर्ड ने इस बार अब तक भी ऑनलाइन डाटा नहीं भेजा।

ऑनलाइन डाटा से हो जाता है वेरिफाई:
आरबीएसई और सीबीएसई से प्राप्त ऑनलाइन डाटा में कॉलेज शिक्षा निदेशालय के पास सभी विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाता है, इससे आवेदन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की प्रोविजनल अंकतालिका का वेरिफिकेशन आसानी से किया जा सकता है।

बोर्ड के नतीजों को 14 दिन बीते:
राजस्थान बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम एकसाथ 18 मई को घोषित किए थे। इसके बाद कला व वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी 25 मई को जारी कर दिया। यानी सीनियर सैकण्डरी के परिणाम जारी किए हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने ऑनलाइन डाटा अब तक नहीं भेजा। कॉलेज शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रतिवर्ष 2 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी कर दी जाती है।

शैक्षिक सत्र में भी देरी संभव:
कॉलेज को प्रवेश प्रक्रिया अपनाने के लिए करीब एक माह का समय लगता है। प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद रिक्त रही सीटों पर आवेदन मांगना और फिर पुन: प्रवेश सूची जारी करने, फीस व फॉर्म की हार्डकॉपी जमा कराने के बाद शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ करने की तिथि भी जारी कर दी जाती है। लेकिन इस बार अब तक भी डाटा उपलब्ध नहीं होने से शैक्षिक सत्र प्रारम्भ करने में भी देरी होगी। इस संबंध में बोर्ड प्रशासन से सम्पर्क करने पर बताया कि शिक्षा निदेशालय को आॅनलाइन डाटा भिजवाने की प्रक्रिया जारी है, एक-दो दिन में डाटा भेज दिया जाएगा।