hindi news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विमान ईंधन से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक....,आज से इन चीजों के दामों में हुआ बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन के दाम करीब 5.5 प्रतिशत बढ़ा दिये हैं जबकि 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 5133.75 रुपये (5.43 प्रतिशत) बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है। इससे पहले नवंबर में कीमत 0.83 प्रतिशत बढ़कर 94,543.02 रुपये प्रति किलोलीटर रही थी। अक्टूबर में भी इसकी कीमत तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी थी।

कोलकाता में आज से विमान ईंधन 4.94 प्रतिशत महंगा होकर 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 5.46 फीसदी और चेन्नई में 5.31 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 93,281.04 रुपये और 1,03,301.80 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गयी है।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गयी है जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर आज से 10 रुपये सस्ता हो गया है। नवंबर में यह पांच रुपये सस्ता हुआ था। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,580.50 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती के साथ इसकी कीमत 1,684 रुपये कर दी गयी है।

मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतों में 10.50 रुपये की कटौती की गयी है और आज से यह क्रमश: 1,531.50 रुपये तथा।,739.50 रुपये का हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है।

तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में हुए बदलावों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर के आधार पर रसोई गैस और विमान ईंधन के दामों की हर महीने समीक्षा करती हैं और आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें लागू कर दी जाती हैं।

सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था
टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि, निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए समय बढ़ाने का जो निर्णय लिया है यह बहुत पहले ले लेना चाहिए था। सचिन पायलट ने रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि, अब सात दिन का समय दिया गया है। इससे थोड़ा राहत लोगों को मिलेगी। हम केंद्र सरकार के तमाम निर्णयों को देख रहे है। जब नोटबंदी की गई तब बार बार निर्णय बदल दिए। फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लेकर आए तब आठ साल बाद उसको बदल दिया गया।

उन्होंने कहा''पहले जब कांग्रेस मांग करती थी कि एक जातिगत जनगणना होनी चाहिए, तो भाजपा हमको अरबन नक्सली बोलती थी अब हमारी बात को मानते हुए जातिगत जनगणना भी हो रही हैं । हमने कहा एसआईआर का समय कम है अब उसको भी बढ़ा दिया। जब दबाव इतना पड़ा कि जो कर्मचारी बीएलओ दबाव में काम कर रहे है। जगह जगह से जानकारी मिल रही हैं कि लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जो एसआईआर का समय बढ़ा है यह बहुत पहले करना चाहिए था। अब समय बढ़ा है तो उम्मीद है कि लोग और जो अधिकारी है वो इस समय का लाभ उठायेंगे ।

उन्होंने कहा कि, एक भी मतदाता जो इस देश का नागरिक है वह अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए इसी प्रण के साथ निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए और पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर काम में पक्षपात होता है तो वह संविधान की मूलभावना के परे है।

पूर्वी चम्पारण में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या  27 पर दिपउ मोड़ के समीप सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुर्शिदाबाद में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार, जांच जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद पुलिस ने बिना वैध पहचान दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों को पनाह देने के आरोप में 12 बांग्लादेशी समेत 13 लोग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कल रात हुर्शी ग्राम पंचायत के चार गोपालपुर गांव में छापेमारी के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें बारह बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी मिलने के बाद कि चार गोपालपुर गांव में बिना किसी वैध दस्तावेजों के विदेशी नागरिकों को पनाह दी जा रही है, इलाके में एक अभियान शुरू किया।

पुलिस ने भारतीय नागरिक की पहचान साबिर अली (31) के रूप में की, जिसने कथित तौर पर 12 बांग्लादेशी नागरिकों को कुछ समय के लिए रहने की जगह दी थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि, यह समूह अली की मदद से गांव में चुपके से रह रहा था, हालांकि पश्चिम बंगाल में उनके गैर-कानूनी रहने का कारण अभी साफ नहीं है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि, किसी भी बांग्लादेशी नागरिक के पास वैध सफर या पहचान के दस्तावेज नहीं थे कि वे भारत में रह सकें। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एमडी अवल (25), अब्दुल खालिक (38), सुमन अली (30), सुकुद्दीन (26), खबीर (19), साहिदुल (35), एमडी सब्बीर (22), एमडी जियारुल हक (38), मजदर अली (36), एमडी खैरुल (27), एमडी रोनी (23), और रूहुल अमीन (34) के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान इन सभी को एक ही इलाके से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों के गैर-कानूनी तरीके से देश में घुसने और उन्हें पनाह देने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी 13 आरोपियों को आज एसीजेएम, लालबाग के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के लिए 10 दिन की हिरासत मांग सकती है, जबकि बाकी लोगों को जांच जारी रहने पर न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जांच का मकसद यह पता लगाना है कि बांग्लादेशी नागरिक भारत में कैसे आए, वे गांव में कितने समय से रह रहे थे और क्या उन्हें पनाह देना किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

एक अधिकारी ने कहा, आगे की जांच चल रही है और जानकारियां सत्यापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, अगर नए सबूत सामने आते हैं तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसमें और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

कर्नाटक सीएम विवाद: सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान, बोलें-हमारे बीच कोई मतभेद नहीं और ना ही भविष्य में होगा, सबकुछ ठीक
बेंगलुरू। कर्नाटक की सत्ता में जारी खींचतान अब सुलझती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को बेंगलुरु में एक दूसरे से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच नाश्ते पर अहम चर्चा हुई। इस दौरान खबरें सामने आ रही है कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच अब विवाद खत्म होने ही वाला है।

बैठक के बाद दोनों ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, हमारे बीच में कभी कोई मतभेद नहीं था और ना ही आगे कभी होगा, जो हाई कमान का फैसला होगा उसे मैं और पूरी पार्टी मन से मानेगी।  सीएम सिद्धारमैया ने बयान जारी करते हुए कहा कि, हमारा मकसद 2028 के चुनाव पर है और इस समय हमारे लिए स्थानिय निकाय चुनाव बहुत ही अहम है और हमने आज भी इस मुद्दे पर चर्चा की।

बता दें कि, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने नाश्ते की बैठक के बाद बेंगलुरू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, नाश्ता अच्छा था। हमने इस बैठक में सिर्फ नाश्ता किया और किसी भी मुद्दे पर बात नही हुई । "जहां तक ​​नेतृत्व की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं। वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फ़ैसला है। हम पार्टी के वफ़ादार सिपाही रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल दौर से गुज़र रही है। लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल के नेतृत्व में 2029 में भी आगे बढ़ेंगे..."

उन्होंने आगे कहा, "हमने मिलकर काम किया है। कर्नाटक के लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है। कर्नाटक के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करना हमारी ज़िम्मेदारी है... आज, हमने 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति और विपक्ष से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा की। वे कई मुद्दे उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हम जवाब देने के लिए तैयार हैं..."

पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण जारी, विशाल शिवलिंग की होगी स्थापना
पूर्वी चंपारण। इतिहास में पूर्वी चंपारण नाम दर्ज कराने की तैयारी में है। यहां विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसमें विशाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर में भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मंदिर में की जाएगी, जो कि निमार्णाधीन है। मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी। शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है। शिवलिंग वहां से पूर्वी चंपारण के कैथवलिया के लिए रवाना किया गया है। विराट रामायण मंदिर चकिया केसरिया पथ में चकिया से 12 किलोमीटर की दूरी पर और केसरिया से 9 किलोमीटर की दूरी पर कैथवलिया गांव में बन रहा है।

मंदिर का निर्माण वर्ष 2022 से जारी

विराट रामायण मंदिर का वर्ष 2022 में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ था और आधारशिला रखी गई थी। यह निर्माण इसके साथ ही शुरू हो गया था। विश्व में ऊंचे मंदिर में से कंबोडिया में 210 फीट ऊंचा मंदिर है। राजराजेश्वर में 216 फीट और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निर्मित मंदिर की ऊंचाई 252 फीट है।  जबकि विराट रामायण मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी और इसे 90 से 95 एकड़ क्षेत्र में स्थिपित किया जाएगा। मंदिर परिसर 120 एकड़ में फैला हुआ है। मंदिर की चौड़ाई 540 फीट और लंबाई 1080 फीट होगी।

पूरा होने में लगेंगे आठ साल

मंदिर के निर्माण में करीब आठ वर्ष लग जाएंगे। इस अनोखे और भव्य मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, लव कुश, महर्षि वाल्मीकि सहित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं होंगी। मंदिर का अभी तक करीब 25% निर्माण पूरा किया जा चुका है। कारीगर निर्माण में दिन रात लगे हुए हैं। स्फटिक शिवलिंग के स्थापित होने के बाद ही मंदिर परिसर में छत और ऊपरी हिसेसा का निर्माण संभव होगा। यदि छत का निर्माण पहले होता तो शिवलिंग स्थापित करने में परेशानी होती।

मंदिर का निर्माण संतोष झा के नेतृत्व में चल रहा है।  उन्होंने बताया कि मंदिर को अगले दो साल में भव्य और विशालकाय स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाबली मंदिर से 34 फीट ऊंचा और 34 फीट मोटा शिवलिंग, जिसका वजन 200 मीट्रिक टन की है, विगत 21 नवबंर को चल चुकी है। इसको विराट रामायण मंदिर में पहुंचने में करीब दो महीने लग जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बोलें-युवाओं को अधिकाधिक सरकारी नौकरी और रोजगार राजग सरकार की प्राथमिकता
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि, राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार की व्यवस्था राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार प्राथमिकता रही है। सीएम नीतीश कुमार ने आज एक्स पर लिखा, सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि, अगले पांच वर्षों (2025-30) में राजग ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई सरकार के गठन के बाद राज्य में अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजग सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि, सरकारी नौकरी की रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य के अधीन सभी प्रशासी विभाग, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस मुख्यालय के अधीन सभी कार्यालय एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्तियों से संबंधित अधियाचना 31 दिसंबर 2025 तक अवश्य उपलब्ध करा दें तथा सामान्य प्रशासन विभाग प्राप्त अधियाचनाओं को यथाशीघ्र जांच कर संबंधित विभिन्न नियुक्ति आयोगों को भेज दें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जनवरी 2026 में नियुक्ति के लिये पूरे साल का कैलेंडर प्रकाशित करें, जिसमें अन्य आवश्यक सूचनाओं के अतिरिक्त विज्ञापन प्रकाशन की तिथि, परीक्षा आयोजन की संभावित अवधि, अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि आदि का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो। उन्होंने कहा कि, परीक्षा के चाहे जितने भी चरण हों, लेकिन किसी भी परिस्थिति में विज्ञापन प्रकाशन से अंतिम परीक्षाफल में एक साल से अधिक समय नहीं लगना चाहिए। सभी परीक्षाओं को पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिये सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, परीक्षाओं में अनुचित साधन की रोकथाम के लिए सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिहार में ऑनलाइन परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिये परीक्षा केन्द्रों की संख्या को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है, जिससे परीक्षाओं का आयोजन ससमय एवं सुचारू रूप से किया जा सके।

इसके आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, राज्य के युवाओं के सुखद भविष्य के लिए राजग सरकार शुरू से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षाएं ससमय एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएंगी। बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए राजग सरकार संकल्पित है।

राममंदिर में ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा-अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र
अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा दी गई टिप्पणी गहरी आपत्तिजनक, अवांछनीय और भारत के आंतरिक धार्मिक-सांस्कृतिक मामलों में अनावश्यक दखल है। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके धार्मिक आयोजनों पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा टिप्पणी करना न केवल कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का भी अपमान है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से इस हस्तक्षेप का कड़े शब्दों में विरोध करती है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा, अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र है। पाकिस्तान को भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भारत की एकता, अखंडता एवं धार्मिक स्वतंत्रता के साथ खड़ी रही है और आगे भी दृढ़ता से खड़ी रहेगी। पाकिस्तान की यह टिप्पणी अनुचित है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, पाकिस्तान जैसे देश का भारत के आंतरिक धार्मिक समारोहों पर बयान देना उसकी आदतों के अनुरूप तो है, पर इस तरह की टिप्पणियाँ किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस पार्टी भारत की संप्रभुता और धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठाने वालों का डटकर विरोध करती है। पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे, भारत की आस्था में दखल देना बंद करें।

ताइवान ने चीन से जंग के लिए रक्षा पर 40 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च का किया ऐलान
ताइपे। चीन से साल 2027 तक हमले के खतरे का सामना कर रहे ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। ताइवान चीन के खतरे से निपटने के लिए 40 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि रक्षा पर खर्च करेगा। ताइवानी राष्ट्रपति लाई ने कहा कि इतिहास ने यह साबित किया है कि अगर आक्रामकता के खिलाफ आप समझौते का प्रयास करते हैं तो यह केवल गुलामी लाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी समझौते के लिए कोई जगह नहीं है। लाई ने राष्ट्रपति भवन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र के मुख्य मूल्य हमारे देश की नींव है। ताइवान ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब चीन बहुत बड़े पैमाने पर जंग की तैयारी कर चुका है।

अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध:

चीन की सेनाएं न केवल ताइवान बल्कि अमेरिका, जापान और फिलीपींस तक को धमका रही हैं। ताइवानी राष्ट्रपति ने इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे अपने लेख में कहा था कि उनका देश रक्षा पर 40 अरब डॉलर और खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि ताइवान यह दिखा रहा है कि वह अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक ताइवान की रक्षा करने और चीन का ताइवान बनने से इंकार करने के बीच संघर्ष है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वैचारिक संघर्ष या एकीकरण बनाम स्वतंत्रता का विवाद नहीं है।

ताइवान तबाही की ओर जा रहा: चीन

पिछले 5 साल से चीन ने अपने दबाव को बढ़ा दिया है और अपने दावे को दोहरा रहा है। चीन के इस दावे को ताइवान पूरी कड़ाई के साथ खारिज करता है। इससे पहले चीन के ताइवान मामलों के प्रवक्ता ने कहा था कि ताइपे बाहरी ताकतों को अनुमति दे रहा है ताकि वे उसके निर्णयों को निर्धारित कर सकें। चीनी प्रवक्ता ने कहा, यह ताइवान को केवल तबाही की ओर ले जाएगा।

ताइवान पर लगातार अमेरिका दबाव बना रहा है कि वह अपनी रक्षा पर और ज्यादा खर्च करे। यह ठीक उसी तरह से है जैसे अमेरिका यूरोप पर खर्च बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा है। ताइवान का इरादा है कि वह साल 2030 तक अपनी रक्षा पर जीडीपी का 5 प्रतिशत खर्च करे। साल 2026 तक ताइवान सरकार 30 अरब डॉलर खर्च करने की योजना रखती है जो जीडीपी का 3.32 प्रतिशत है। साल 2009 के बाद पहली बार ऐसा है जब ताइवान का रक्षा बजट जीडीपी के 3 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गया है। ताइवान के रक्षा की गारंटी अमेरिका की है लेकिन जब से ट्रंप सत्ता में आए हैं, उन्होंने केवल एक हथियार डील को मंजूरी दी है।

चीन में दर्दनाक हादसा: ट्रायल ट्रेन की टक्कर से 11 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
चीन। चीन में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां एक ट्रायल ट्रैक पर उतरी ट्रेन ने कर्मचारियों को टक्कर मारी जिससे करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है ये हादसा आज तड़के सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर हुआ। अधिकारियों ने बताया है कि, ये ट्रेन भूकंपीय उपकरणों का परीक्षण कर रही थी।

विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवानी का आशीर्वाद लिया
नई दिल्ली। विश्व सिन्धी हिन्दू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली प्रवास पर आए राजस्थान विधान‌स‌भा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी से शिष्टाचार भेट कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री देवनानी ने आडवानी जी को पुष्प गुच्छ भेट किया और उनकी पुत्री सुश्री प्रतिभा आडवानी और परिवारजनों से भेंट कर आडवानी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा सुदीर्घ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी कल जाएंगे अयोध्या: करेंगे श्री राम मंदिर में ध्वजारोहण, जानें पूरा कार्यक्रम शेड्यूल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि, देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल में यह एक अवसर होगा। पीएम मोदी मंगलवार सुबह सप्तमंदिर जाएंगे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं। इसके बाद वह शेषावतार मंदिर जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे और राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन तथा पूजा करेंगे। इसके बाद में वह राम लल्ला गर्भ गृह में दर्शन करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे, जो मंदिर के निर्माण के पूरा होने और सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी को होगा, जो श्री राम और माँ सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ मेल खाता है, यह दिन दिव्य मिलन का प्रतीक है। यह तारीख नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को भी दर्शाती है, जिन्होंने 17वीं सदी में अयोध्या में 48 घंटे बिना रुके ध्यान किया था, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

दस फुट ऊंचे और बीस फूट लंबे, समकोण तिकोनी झंडे पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है। इस पर कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ लिखा है। पवित्र भगवा झंडा राम राज्य के आदर्शों को दिखाते हुए, गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा। यह झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर वास्तुविद शैली में बने शिखर पर फहराएगा, जबकि मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा, जो दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिजाइन किया गया है, मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी 87 बारीकी से नक्काशी की गई है और घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी 79 कांस्य-ढाल वाली मूर्ति रखी गई हैं।