om raut - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की भूमिका के लिए धनुष से बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता था : ओम राउत
मुंबई। जाने-माने निर्देशक ओम राउत का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘कलाम : द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की भूमिका के लिए धनुष से बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता था।

ओम राउत ने हाल ही में ‘कान्स 2025’ में अपनी अगली फिल्म ‘कलाम : द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ की घोषणा की है। यह फिल्म भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा पर आधारित एक भव्य बायोपिक होगी।

ओम राउत ने कहा- जब आप डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारते हैं, तो यह जरूरी है कि उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक यात्रा और शिक्षाओं को भी दर्शाया जाए। यह किसी भी बायोपिक का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा होता है और मुझे नहीं लगता कि धनुष से बेहतर कोई अभिनेता इस गहराई को पर्दे पर उतार सकता था। वह इस भूमिका के लिए एकदम उपयुक्त हैं। मेरी पूरी टीम की ओर से, मैं उन्हें इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद देता हूं।

ओम राउत ने कहा- डॉ. कलाम की शिक्षाएं हर युवा के दिल में बसी हुई हैं। मैंने कॉलेज के समय उनकी किताब ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढ़ी थी और मैं यह पूरी ईमानदारी से कह सकता हूं कि आज जो कुछ भी मैं कर रहा हूं, जो भी बनने की ख्वाहिश रखता हूं, उसका आधार उसी किताब से मिला है। उस किताब ने मेरी जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल दिया और यही वजह है कि मैं आज यहां खड़ा हूं।

ओम राउत ने कहा- डॉ. कलाम की जीवन यात्रा हमेशा से मुझे प्रेरित करती रही है। मैंने महसूस किया कि उनके जीवन की तीन प्रमुख आधारशिलाएं थीं। पहला, शिक्षा। वे एक महान शिक्षक थे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बहुत महत्व देते थे। दूसरा, नवाचार, खासकर स्वदेशी नवाचार। उन्होंने हमेशा देश के अंदर विकसित होने पर जोर दिया। और तीसरा, द्दढ़ निश्चय। अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण। मैं हमेशा से ऐसी फिल्म बनाना चाहता था, जो इन तीन मूल्यों को दर्शाए। ईश्वर की कृपा से, निर्माता अभिषेक अग्रवाल मेरे पास इसी विषय पर प्रस्ताव लेकर आए। जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसमें रुचि रखता हूं, तो मैंने कहा कि मैं पहले से ही इसी पर काम कर रहा हूं। वे हैदराबाद से मुंबई आए, हमने विस्तृत चर्चा की और अंतत: टी-सीरीज और भूषण कुमार भी इस परियोजना से जुड़ गए, जिनके साथ मैंने पहले दो फिल्में की हैं। यह हमारी तीसरी साझेदारी है और हम पूरी ताकत से आगे बढ़ रहे हैं।

इस राज्य में फ्री में मिलेगी आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें
मुंबई। दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें तेलांगना में स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम फ्री में दी जायेगी।

आदिपुरुष के निर्माता कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की 10,000 से ज्यादा टिकटें तेलांगना में सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम में निशुल्क दी जाएंगी। पोस्ट में लिखा गया है।आदिपुरुष के सिनेमैटिक अनुभव में डूब जाइए। 10,000 से ज्यादा टिकटें सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्ध आश्रम के लोगों को तेलंगाना में अभिषेक अग्रवाल द्वारा निशुल्क दी जाएंगी। आपको टिकट पाने के लिए यह गूगल फॉर्म भरना होगा। आइए मिलकर जय श्री राम का नारा हर दिशा में गुंजायमान करें।

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी ङ्क्षसह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।