cpm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकसभा से निलंबित सभी आठ सदस्यों का निलंबन समाप्त, ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
नई दिल्ली। लोकसभा ने आठ सदस्यों के निलंबन के प्रस्ताव को मंगलवार को ध्वनिमत से पारित कर तत्काल प्रभाव से सभी सदस्यों के निलंबन को समाप्त कर दिया है। विपक्ष की तरफ से इस मामले में की गई जोरदार पहल के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस आशय का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

इन सभी सदस्यों को बजट सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण से पैदा हुई स्थिति के बाद भारी हंगामा करने और अध्यक्ष की ओर कागज फेंकने के आरोप में पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था। इस संबंध में सोमवार को सभी दलों के नेताओं की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ बैठक ही हुई थी। निलंबित सदस्यों में सात कांग्रेस सांसद और मदुरै से  माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सांसद शामिल है।

लोकसभा ने आज दिन सदस्यों का निलंबन वापस लिया है उनमें हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं।

माकपा का गंभीर आरोप, दो महानगरों में मौत का तांडव, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो महानगरों में हुई 27 मौतों को लेकर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार और मंत्री चाहे जितनी भी सफाई दें, लेकिन इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, पिछले सात वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए सफाई में नंबर एक का दावा करने वाली इंदौर नगर निगम की हकीकत जहरीला पानी पीने से हुई आठ मौतों से सामने आ गई है। वहीं, प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत का दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से आठ लोगों की मौत, 111 लोगों का अस्पताल में भर्ती होना और 1146 लोगों का उपचार के लिए मजबूर होना यह साबित करता है कि यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि लंबे समय से जहरीले पानी की सप्लाई हो रही होगी। वहीं जबलपुर में कच्ची शराब का कारोबार पुलिस संरक्षण और राजनेताओं के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। ग्वालियर में भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर नशे का धंधा पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

माकपा नेता जसविंदर सिंह ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भी इंदौर से हैं और वे इंदौर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। आंकड़ों का ढोल पीटने में उन्हें महारत हासिल है। उनके महापौर कार्यकाल में इंदौर नगर निगम का विधवा और वृद्धा पेंशन घोटाला देशभर में चर्चित हुआ था। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले की फाइल आज भी मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है।

जसविंदर सिंह ने मांग की, कि जबलपुर में शराब के अवैध कारोबार को चलाने और संरक्षण देने वाले राजनेताओं व नौकरशाहों के नाम उजागर किए जाएं। साथ ही इंदौर में जहरीला पानी सप्लाई होने के कारणों की जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। माकपा के दो प्रतिनिधिमंडल आज दोनों महानगरों के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ति परिवारों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावना, आरएलपी भी नागौर में तालमेल करने की इच्छुक
जयपुर। आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावनाएं तेज हुई हैं। सीपीएम के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी सीकर सीट सीपीएम को दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता मुकूल वासनिक की सीपीएम नेताओं से सीकर को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है।

तालमेल नहीं हुआ तो तीन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- सीपीएम ने कांग्रेस से तालमेल नहीं होने की स्थिति में सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर से चुनाव लड़ने का मानस बना रखा है। पार्टी की प्रादेशिक इकाई ने केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा रखा है कि यदि कांग्रेस से तालमेल नहीं होता है तो वे तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

आरएलपी की नागौर से चुनाव लड़ने की इच्छा- आरएलपी नागौर सीट कांग्रेस से चुनाव गठबंधन के तहत मांग रही है, लेकिन अभी कांग्रेस में सहमति पर असमंजस बना हुआ है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल नागौर सीट चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता सीट देने के लिए सहमत नहीं हैं। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की 19 मार्च को होने वाली बैठक में राजस्थान की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि कांग्रेस किस दल को कितनी सीटें छोड़ती हैं।

सीपीएम और कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। देखते हैं, क्या होता है?
-अमराराम, सचिव माकपा एवं पूर्व विधायक

फासीवादी ताकतें संवैधानिक अधिकारों को पलटने के लिए है तैयार : संजय
जयपुर। माकपा (माले) का 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि देश में फासीवादी ताकतें लंबे संघर्ष से जीते हुए सांविधानिक अधिकारों को पलटने को तैयार है। जन आंदोलन के बल पर ही अपने अधिकारों को बचाया जा सकता है। माकपा के राज्य सचिव नरेंद्र आचार्य ने कहा अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार हमला हो रहा है। आम नागरिकों को एकजुट होना होगा।

सीपीएम नेत्री सुमित्रा चौपड़ा ने कहा महिलाओं के साथ अत्याचार के हर मामले में खुलकर बोलने की जरूरत हैं। पीयूसीएल की कविता श्रीवास्तव ने कहा कि जो ताकतें हिंदू राष्ट्र की बातें उठा रही हैं, वे देशहित के लिए ठीक नहीं है। पोलित ब्यूरो सदस्य प्रभात चौधरी ने कहा जनता के आंदोलन के बल पर ही फासीवाद को हराया जा सकता। सत्र का संचालन शंकरलाल चौधरी ने किया।