Pakistan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता का आह्वान करते हुए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कठोर नकेल कसने की अपील की है। वाशिंगटन डी.सी. स्थित कैपिटल हिल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' के दौरान सांसदों ने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहलगाम हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में अमेरिकी कांग्रेस के 19 सदस्य और 60 से अधिक कांग्रेसी कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, थिंक टैंक और भारतीय समुदाय के बीच आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में निंदा की गई।

कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा माना जाता है, जिसे पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है। हमें पाकिस्तान सरकार से यह स्पष्ट मांग करनी चाहिए कि वह लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों को पूरी तरह खत्म करे।" संबोधन के दौरान राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के सामने कभी नहीं झुकेगा। उन्होंने जोर दिया कि मानवता की रक्षा के लिए दुनिया भर के देशों को आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष लिसा मैकक्लेन और सांसद रिचर्ड मैककॉर्मिक ने भी इस खतरे को एक 'साझा दुश्मन' बताया। मैकक्लेन ने खुफिया जानकारी साझा करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि मैककॉर्मिक ने इसे एक ऐसी "अनोखी बुराई" करार दिया जो स्वतंत्रता और एकता पर प्रहार करती है। डिजिटल और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से इस प्रदर्शनी में 1993 के मुंबई बम धमाकों से लेकर 2008 के मुंबई हमलों और पिछले साल हुए पहलगाम हमले के विनाशकारी परिणामों को दिखाया गया। यह आयोजन उन परिवारों और समुदायों को समर्पित था जिन्होंने आतंकी हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है।

कार्यक्रम में भारत की रक्षा नीति के उस कड़े संदेश को भी याद किया गया, जिसके तहत 7 मई, 2025 को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित लश्कर और जैश के नौ प्रमुख ठिकानों एवं ट्रेनिंग सेंटरों को ध्वस्त किया गया था। इस मिशन की विशेषता इसकी सटीक खुफिया जानकारी और नैतिक संयम रही, जिससे आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा। इस दौरान रिपब्लिकन सांसद माइकल बॉमगार्टनर, बिल हुइज़ेंगा और डेमोक्रेट नेता रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, जूली जॉनसन, और श्री थानेदार सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर पाकिस्तान को उसकी नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस देश को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ‘दलाल’ बता रहे थे, उसी को दूसरी बार अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की मेजबानी का मौका मिल रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को एक बयान में इसे केंद्र के नेतृत्व वाली सरकार की विदेश नीति के लिए झटका बताया और कहा कि अब कूटनीतिक तथा रणनीतिक स्तर पर बदलाव की सख्त जरूरत है।

उन्होंने विदेश मंत्री पर भी निशाना साधा और कहा, “बहुत जानकार और हमेशा सलीके से पेश आने वाले विदेश मंत्री ने जिस देश को ‘दलाल’ बताया था, वही आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर की मेजबानी कर रहा है। बारह अप्रैल को पहले दौर की वार्ता पूरी होने के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब और कतर से छह अरब डॉलर का कर्ज लिया, ताकि संयुक्त अरब अमीरात के 3.5 अरब डॉलर के कर्ज को चुका सके और 1.43 अरब डॉलर के यूरोबॉन्ड की एक किश्त का भुगतान कर सके।”

जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है और वह मित्र देशों की सहायता पर निर्भर है, इसके बावजूद वह एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन जैसे सभी आतंकवादियों को शरण दी, अफगानिस्तान में ड्रग पुनर्वास केंद्रों पर बमबारी की और हाल में पहलगाम आतंकवादी हमले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार की क्षेत्रीय और वैश्विक कूटनीति पाकिस्तान को अलग-थलग करने में विफल रही है, जबकि नवंबर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय भारत ने पाकिस्तान पर प्रभावी दबाव बनाया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भारत के लिए चिंता का विषय है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अब डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जा रहे हैं। उनके अनुसार, पाकिस्तान ने ट्रंप के परिवार और उनके करीबी नेटवर्क के साथ संबंध बनाने में भारत की तुलना में अधिक सफलता पायी है। उन्होंने कहा, “यह भी केंद्र सरकार की विदेश नीति के लिए बड़ा झटका है। भारत को अपनी कूटनीतिक रणनीति और तौर-तरीकों में व्यापक बदलाव की जरूरत है, जिसके लिए मौजूदा नेतृत्व सक्षम नहीं दिखता।”

काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
काबुल। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सेना पर राजधानी काबुल में नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मंगलवार को अल जजीरा ने दी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को झूठा और जनमत को गुमराह करने वाला बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि उसने सोमवार को केवल काबुल और नांगरहार प्रांत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार, काबुल के उमर व्यसन उपचार अस्पताल पर हमला स्थानीय समयानुसार सोमवार रात लगभग नौ बजे (16:30 जीएमटी) हुआ। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अस्पताल में 2,000 बिस्तरों की क्षमता है और इस हमले में इमारत के बड़े हिस्से नष्ट हो गए। उन्होंने आगे कहा, दुर्भाग्यवश, मृतकों की संख्या अब तक 400 तक पहुंच चुकी है और लगभग 250 अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल वर्तमान में घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने एवं पीड़ितों के शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

अफगान सरकार के एक अन्य प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने अस्पताल हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि अफगान सरकार ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिद्धांतों एवं मानवता के विरुद्ध अपराध मानती है।

वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। एक्स पर एक पोस्ट में, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि हमलों में काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान और अफगानिस्तान स्थित पाकिस्तानी लड़ाकों के सैन्य प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी समर्थन अवसंरचना को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का उपयोग निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ किया जा रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई लक्षित कार्रवाई सटीक एवं सावधानीपूर्वक थी ताकि कोई भी अप्रत्यक्ष नुकसान न हो। मंत्रालय ने कहा कि अफगान प्रवक्ता मुजाहिद का दावा पाकिस्तान विरोधी भावना भड़काने और तालिबान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के लिए अवैध समर्थन को छिपाने के उद्देश्य से किया गया है।

पाकिस्तान की ओर से ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से आतंकवाद से निपटने के प्रयासों को तुरंत तेज करने के आह्वान के कुछ घंटों बाद आईं। पाकिस्तान काबुल पर सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से पाकिस्तानी तालिबान को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है  जिसके बारे में उसका कहना है कि वह पाकिस्तान में हमले करता है।

इससे पहले, अफग़ान अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी अफग़ानिस्तान में हुई गोलीबारी में दो बच्चों सहित चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने कहा कि पाकिस्तान से दागे गए मोर्टार के गोले खोस्त प्रांत के गांवों में गिरे और कई घरों को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच पिछले महीने उस समय झड़प शुरू हुई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए जिसमें इस्लामाबाद ने सशस्त्र समूहों को निशाना बनाने की बात की। अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और जवाबी हमला किया।

भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत सोमवार की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा करता है। यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान चली गई। इस अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया गया यह घृणित आक्रमण अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए सीधा खतरा है। यह पाकिस्तान के लगातार लापरवाह व्यवहार और अपनी आंतरिक विफलताओं को सीमा पार हिंसा के बढ़ते हिंसक कृत्यों के माध्यम से छिपाने के बार-बार किए जाने वाले प्रयासों को दर्शाता है।

बयान में कहा गया है कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर के मुस्लिम समुदायों के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है, जो इसे और भी निंदनीय बनाता है। ऐसा कोई धर्म, कोई कानून या कोई नैतिकता नहीं है जो किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को उचित ठहरा सके।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा नागरिकों को निशाना बनाने का यह अंधाधुंध हमला तत्काल बंद हो। जायसवाल ने कहा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने कहा, हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को भी दोहराते हैं।

अफगानिस्तान में सीमा पार से हुए हमलों में दो स्थानिय लोगों की मौत: पांच अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों के कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दो हफ्ते पहले सीमा पर शुरू हुई झड़पों के बाद से अब तक कई लोग मारे गये और घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना
काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर ङ्क्षहसक मोड़ ले चुका है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार तड़के जानकारी दी कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में नागरिक ठिकानों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा है।

सरकारी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद  के अनुसार, पाकिस्तानी बलों ने अफगानिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों और शहरों को निशाना बनाया, जिनमें  राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी बमवर्षकों ने सीधे तौर पर रिहायशी घरों को निशाना बनाया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि, कुछ हमले खाली रेगिस्तानी और निर्जन क्षेत्रों में भी हुए हैं।

इस सैन्य कार्रवाई में एक बड़ा आर्थिक नुकसान कंधार में हुआ है। मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने कंधार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन कम एयर के एक ईंधन डिपो पर हमला किया, जिससे हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह ताजा हमला पिछले कुछ दिनों से जारी सीमा विवाद और हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है।

रूस-पाक में जमीनी ट्रेड, सैन्य अभ्यास और जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के इंजन की डील
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और रूस के बेहतर होते संबंधों ने हालिया समय में दुनिया के बड़े हिस्से, खासतौर से भारत का ध्यान खींचा है। दोनों देश बीते हफ्ते तुर्की में हुई एक बैठक में सीधे जमीनी और हवाई संपर्क बनाने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों में सहयोग सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है। रूस से पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के इंजन सप्लाई लगातार चर्चा में रही है। चीन की मदद से बने पाकिस्तान के इस विमान में रूस का इंजन लगा है। रूस के पाकिस्तान को आरडी-93एमए इंजन सप्लाई करने ने भारत में इस बहस को जन्म दिया है कि क्या उसका पारंपरिक सहयोगी मॉस्को इस्लामाबाद की तरफ जा रहा है। ओआरएफ की रिपोर्ट बताती है कि यह नया नहीं है क्योंकि रूसी मिलिट्री एक्सपर्ट लंबे समय से भारत के अलावा पाकिस्तान को भी हथियार सप्लाई करने पर जोर दे रहे हैं। इसी सोच का असर हालिया संबंधों पर दिखता है। हालांकि रूस को पाकिस्तान पर अभी भी बहुत भरोसा नहीं है।

एसयू-27 देने पर भी किया था विचार

पाकिस्तान और रूस का रक्षा सहयोग 1990 के दशक में भी बढ़ा था, जब मॉस्को ने इस्लामाबाद को एसयू-27 देने का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में भारत के एतराज पर यह डील रद्द कर दी गई। मिसाइलें, टैंक, स्टील्थ फ्रिगेट और आर्टिलरी गन खरीदने के पाकिस्तानी प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चले गए। हालिया वर्षों में दोनों में कई समझौते हो गए हैं। हालिया वर्षों में भारत ने रूस के मिलिट्री हार्डवेयर पर अपनी निर्भरता कम की है तो दूसरी ओर मॉस्को ने पाकिस्तान को डिफेंस सप्लाई की तरफ ध्यान दिया है। हालांकि, इसमें इस्लामाबाद की खरीदारी की सीमित क्षमता एक अड़चन है। वहीं पाकिस्तान की फॉरेन पॉलिसी की अनिश्चित्ता भी मॉस्को की हथियार डील पर चिंता को गहरा करती रही है।

रूसी इंजन पर निर्भरता

चीन और पाकिस्तान अपने जेट के लिए रूस में बने इंजनों पर निर्भर हैं। आरडी-93 रूसी मिग-29 फाइटर जेट में इस्तेमाल होने वाले आरडी-33 इंजन का एक्सपोर्ट वेरिएंट है। इन इंजन को चीन और पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर के लिए डिजाइन किया गया है। रूस ने 2007 से पाकिस्तान को आरडी-93 इंजन डिलीवर किए हैं। रूस-पाकिस्तान के बीच बातचीत का एक और पहलू जॉइंट मिलिट्री ड्रिल है, जो अब रेगुलर बन गई है। द्रुज्बा काउंटर-टेररिज्म एक्सरसाइज का लेटेस्ट एडिशन 15 से 27 सितंबर 2025 तक रूस के सदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट में हुआ था। ये एक्सरसाइज सितंबर 2016 से दो सालों को छोड़कर रेगुलर तरीके से चल रही है। रूस और पाकिस्तान ने फ्रेमवर्क में नेवी एक्सरसाइज को शामिल किया है। मार्च 2025 में रूस और पाकिस्तान की नेवी ने नॉर्थ अरब सागर में अरेबियन मानसून जॉइंट एक्सरसाइज की थी। इसका मकसद इंटर ऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और समुद्री सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए जॉइंट कमिटमेंट दिखाना था।

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
पाकिस्तान। पाकिस्तान के बाजौर इलाके में एक बड़ा आंतकवादी हमला हुआ है, जिसमेंं 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सेना ने की है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 7 लोग भी घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में बनी एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को अपना निशाना बनाते हुए हमलावरों ने विस्फोट से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसके कारण 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की भी मौत होने की खबर सामने आ रही है।

इस हादसे के बारे में आईएसपीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार को बाजौर जिले में सुरक्षाबल और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एक सरकारी मंत्री तारीक फजल चौधरी ने एक्स पर कहा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में शिफ़्ट करने का फ़ैसला किया गया है। यह फ़ैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है।

इमरान खान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाए। खबरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान की दाईं आंख की रोशनी का बड़ा हिस्सा चला गया है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है, जिसकी सही देखभाल न होने की वजह से उनकी देखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अकरम ने लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफ़ों के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। अकरम, इमरान को अपने करियर का सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार ने इसके तुरंत बाद लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने शनिवार को पहले कहा कि वह पिछले तीन महीनों से अमेरिका में शौकत खानम कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने में लगे थे। यह अस्पताल इमरान ने अपनी मां की स्मृति में बनवाया था। उन्होंने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

शाहिद अफऱीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है। मोहम्मद हफ़ीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है।

यह अपील केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की। इमरान को अगस्त 2023 में गिरफ़्तार किया गया था और कई मामलों में सजाएं सुनाई गई थी।

इस्लामाबाद बम धमाके को लेकर कश्मीर में शिया-समुदाय का विरोध प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे, नमाजियों पर हुए हमले की निंदा की
श्रीनगर। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में 31 लोगों की मौत के बाद कश्मीर के कई शिया-बहुल इलाकों में शुक्रवार रात विरोध प्रदर्शन भड़क उठे।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के चैनाबल पट्टन, श्रीनगर के इमामबाड़ा जादीबल एवं हरवान और बांदीपोरा के इंदरकोट-सुंबल में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए नमाजयिों पर हुए हमले की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने पीड़तिों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सांप्रदायिक हिंसा की निंदा की। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और देर रात प्रदर्शनकारी अपने-अपने घर लौट गए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुम्मे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद खदीजतुल कुबरा में विस्फोट से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 169 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों के अनुसार मरने वालों में इस्लामाबाद पुलिस महानिरीक्षक के एक चचेरे भाई भी शामिल हैं, जिनका नाम हसन है। यह धमाका तरलाई इलाके में इमामबाड़ा के द्वार पर हुआ, जब नमाजी नमाज के लिए अंदर जा रहे थे।  हमलावर ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे पर रोके जाने के बाद उसने अपने विस्फोटक जैकेट में धमाका कर खुद को उड़ा दिया। जांचकर्ताओं ने हमलावर को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जोड़ा है।

इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान।  पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक सुसाइड बॉम्बर ने ए​क शिया धार्मिक स्थल के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में करीब 10 लोगों के मौके पर मौत होने और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा शहर शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके पर कानून-प्रवर्तन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। संघीय राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर एक सुसाइड बॉम्बर ने शिया धार्मिक स्थल के अंदर जाकर खुद को उड़ा ​लिया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पीआईएमएस के एक प्रवक्ता ने डॉन से पुष्टि की है कि कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आपातकालीन विभाग, अस्थि रोग विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय किए गए हैं। घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह विस्फोट 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट के तीन महीने से भी कम समय में हुआ है। उस विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

अफगान तालिबान ने आतंकी समूहों की सहायता वाले आरोपों को किया खारिज, कहा पड़ोसी देशों से संचालित
काबुल। अफगान तालिबान ने अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादी समूहों को किसी भी प्रकार की सहायता देने के आरोपों को खारिज कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने पड़ोसी देशों में ठिकाने स्थापित किए हैं, जो पाकिस्तान की ओर एक अप्रत्यक्ष इशारा है। तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कई देशों द्वारा तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान से कथित आतंकवादी गतिविधियों के बारे में व्यक्त की गई चिंताओं का जवाब देते हुए गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान सुरक्षित है और इस्लामी अमीरात में कोई विदेशी या दुष्ट समूह मौजूद नहीं है।

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट की हार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश इस आतंकी समूह ने हमारे पड़ोसी देशों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। मुजाहिद ने देशों द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि ये चिंताएं संयुक्त राष्ट्र में तालिबान के प्रतिनिधित्व की कमी के कारण उत्पन्न हुई हैं।

हालांकि, उन्होंने किसी भी पड़ोसी देश का नाम नहीं लिया, जहां उनके अनुसार इस्लामिक स्टेट खोरासान ने कथित तौर पर शरण ली थी लेकिन तालिबान अधिकारियों ने एक से अधिक बार पाकिस्तान पर इस्लामिक स्टेट के गुर्गों को पनाह देने, सहायता करने, प्रशिक्षण देने एवं वित्तपोषण करने का आरोप लगाया है।

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र में, संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी, अलेक्जेंडर जुएव ने चेतावनी दी कि इस्लामिक अमीरात में आईएस-केपी क्षेत्र और उससे परे दोनों जगह सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है, जो तालिबान द्वारा बार-बार किए गए उन दावों के विपरीत है कि उसने देश के भीतर इसे हरा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का खतरा लगातार बना हुआ है और इसके लिए तत्काल समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह खतरा अफगानिस्तान से परे पश्चिम और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों तक फैल रहा है और यहां तक कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच रहा है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने तालिबान पर आतंकी समूहों की सहायता करने और उन्हें बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इस्लामी समूह काबुल में सत्ता में वापस लौटा है, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच अलगाववादियों जैसे आतंकवादी संगठनों को नई ताकत मिली है।

उन्होंने काबुल पर इन समूहों को सुरक्षित पनाह देने और अफगान क्षेत्र में परिचालन की स्वतंत्रता प्रदान करने का आरोप लगाया, जिसका उपयोग उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न हमले करने के लिए किया। अहमद ने इस्लामाबाद के बयान को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देशों में से एक रहा है और उसे कई नुकसान उठाने पड़े हैं, जिनमें 90,000 से अधिक लोगों की जान जाना और अवसंरचना एवं समग्र आर्थिक विनाश शामिल है।

चीन के प्रतिनिधि ने अफगानिस्तान में अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट और उइघुर आतंकवादियों जैसे आतंकी समूहों की मौजूदगी एवं गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और तालिबान से कार्रवाई करने का आग्रह किया। काबुल के शहर-ए-नाव जिले में एक चीनी रेस्तरां पर आईएसआईएस के हमले का उल्लेख करते हुए, चीन के राजदूत ने कहा कि अफगान धरती पर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।