India vs Pakistan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम
जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

आयरलैंड से मैच जीतने के बाद बोले कप्तान रोहित- हम पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे
न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित ने शर्मा ने कहा कि मैच में लगी चोट मामूली है और हम पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आयरलैंड पर आठ विकेट से जीत के बाद रोहित शर्मा अपनी चोट के बारे में कहा कि यह मामूली चोट है। यह एक नया मैदान है। हम यह देखना चाह रहे थे कि यह यह पिच कैसी है। मुझे नहीं लगता है कि दूसरी पारी में पिच आसान हो गई थी। पिच पर गेंदबाजो के लिए काफी मदद थी। अर्शदीप दाएं हाथ के बल्लेबाजो के लिए गेंद को अंदर ला सकते हैं। वहीं से हमें एक अच्छी लय मिल गई। ऐसी परिस्थितियों में आपको अपने बेसिक्स पर क़ायम रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हम इस मैदान पर कभी भी चार स्पिनर के साथ उतरेंगे। अगर पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी तो हम उन्हें टीम में शामिल करेंगे। यह टूर्नमेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, हमारे स्पिनर गेम में आएंगे। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ़ भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजे गये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि आज जब हम गेंदबाजी करने आए तो गेंद सीम कर रही थी और उसमें अच्छा उछाल भी देखने को मिल रहा था। अगर कंडीशन ऐसे हों तो मैं कभी भी शिकायत नहीं करूंगा। टी-20 क्रिकेट में आपको हमेशा से ही अच्छी तैयारी करनी होती है। आप विकेट को देखते हैं और फिर योजना बनाते हैं कि आपको कैसी गेंदबाजी करनी है। आपको किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज के प्रर्दर्शन से मैं काफी खुश हूं।

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में
नई दिल्ली। क्रिकेट का वन डे वर्ल्ड कप अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने विश्व कप के कार्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इसे आईसीसी को भेजा गया है। संभावित कार्यकरम के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद से होगी। उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद में एक लाख दर्शक क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान के मैच अहमदाबाद के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में होंगे। सूत्रों के अनुसार शेड्यूल ड्राफ्ट सभी टीमों को भेज दिया है। उनका फीड बैक लेने के बाद अगले हफ्ते फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि दो टीमें क्वालिफायर टूर्नामेंट से मेन ड्रॉ में शामिल होंगी।