nuclear bombs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Nuclear Bombs में भारत ने आखिरकार पाकिस्तान को पछाड़ा
स्टॉकहोम। भारत और पाकिस्तान में परमाणु बम की होड़ में आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को पीछे कर दिया है। भारत के परमाणु बमों की संख्या अब हमारे दुश्मन पाकिस्तान से ज्यादा हो गई है।

दुनियाभर के परमाणु बम पर नजर रखने वाली चर्चित संस्था सिप्री ने अपने ताजा आंकड़ों में खुलासा किया है कि भारत के पास अब 172 परमाणु बम बना लिया है, वहीं पाकिस्तान के पास अभी 170 परमाणु बम है। भारत ने पिछले एक साल में 8 नए परमाणु बम बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान ने गत एक साल में कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया है।

सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सभी 9 परमाणु बम से लैस देशों ने अपने हथियारों का तेजी से आधुनिकीकरण किया है। यही नहीं इन देशों ने नए परमाणु हथियारों की तैनाती भी की है। वहीं भारत के सबसे बड़े दुश्मन चीन की बात करें तो उसके परमाणु बमों की संख्या एक साल में 410 से बढ़कर 500 तक पहुंच गई है। सिप्री ने ताजा रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, नार्थ कोरिया और इजरायल ने साल 2023 में परमाणु हथियारों का जमकर आधुनिकीकरण किया है। साल 2024 में कुल परमाणु बमों की संख्या अब 12,121 तक पहुंच गई है। इनमें से 9,585 परमाणु बम सैन्य जखीरे में रखे गए हैं। ताकि उनका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। उसने बताया कि 3904 परमाणु बम मिसाइलों और लड़ाकू विमानों में रखे गए हैं जो साल 2023 की तुलना में 60 ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक 2100 परमाणु बम को मिसाइलों के अंदर बहुत ही ज्यादा अलर्ट पर रखा गया है।

भारत की परमाणु बम को लेकर क्या है रणनीति
सिप्री ने कहा कि यह ट्रेंड संभवत: जारी है और आने वाले वर्षों में ज्यादा बढ़ने जा रहा है जो बहुत ही चिंताजनक है। सिप्री ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया एक ही मिसाइल पर कई परमाणु बम तैनात करने की तकनीक पर काम कर रहे हैं। यह ठीक उसी तरह से है जैसे अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और हाल ही में चीन ने किया है। इससे अब मिसाइलों और फाइटर जेट में तैनात परमाणु बमों की संख्या में अब बढ़ोत्तरी होने जा रही है। ये देश अब और ज्यादा लक्ष्यों को तबाह करने की धमकी देने की दिशा में बढ़ सकते हैं। रूस और अमेरिका के पास अभी दुनिया का 90 फीसदी परमाणु बम है।

चीन ने पहली बार मिसाइलों में तैनात किए परमाणु बम
इन परमाणु बमों में सबसे ज्यादा अमेरिका और रूस ने हाई अलर्ट पर रखा है लेकिन अब ऐसा पहली बार हुआ है कि चीन ने भी अपने परमाणु बमों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रख दिया है। इनकी तादाद करीब 24 बताई जा रही है।  ताजा अनुमानों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर परमाणु बमों की संख्या में गिरावट आई है और पुराने बमों को नष्ट किया जा रहा है लेकिन हर साल बहुत तेजी से नए परमाणु बम बनाए जा रहे हैं।

चीन ने एक साल में बनाए 90 परमाणु बम
सिप्री का अनुमान है कि चीन ने पिछले एक साल में 90 नए परमाणु बम बनाए हैं और आगे के वर्षों में जारी रह सकता है। अमेरिका का अनुमान है कि चीन के परमाणु 1000 तक पहुंच सकते हैं। चीन ने शांतिकाल में भी पहली बार अपनी मिसाइलों के अंदर कम तादाद में परमाणु बम तैनात कर दिया है। चीन के पास कई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें हो गई हैं जो दुनिया के किसी भी हिस्से में हमला कर सकती हैं। चीन बड़े पैमाने पर साइलो बना रहा है जहां परमाणु मिसाइलों को छिपाया जा सकेगा। अमेरिका के चर्चित परमाणु वैज्ञानिक हांस एम क्रिस्टेंशन ने कहा कि चीन किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा तेजी से परमाणु बम बना रहा है। माना जा रहा है कि चीन के निशाने पर अमेरिका और ताइवान पर हमले से पहले वह परमाणु जखीरा बढ़ा रहा है।

बढ़ रहा परमाणु बमों का जखीरा, सबसे खतरनाक दौर में भारत भी तैयार
स्टॉकहोम। यूक्रेन युद्ध, ताइवान संकट और लद्दाख में चीन की दादागिरी के बीच मानवता अब इतिहास में अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। दुनिया में परमाणु हथियारों का जखीरा अब अपने सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। वहीं खराब होते अंतरराष्ट्रीय संबंधों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि सिप्री की ताजा रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है। सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनिया में इस समय 12,512 एटम बम हैं और पिछले साल की तुलना में इसमें 86 की बढ़ोत्तरी हुई है। इनमें से 60 एटम बम तो केवल चीन ने बढ़ाया है जो अमेरिका को भी परमाणु बम के मामले में टक्कर देने का इरादा रखता है।

वहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर आशंका तो पहले से ही जताई जा रही है। सिप्री ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन ने मात्र एक साल में 60 परमाणु बम बढ़ाए हैं जिससे उसके कुल परमाणु हथियारों की संख्या 350 से बढ़कर 410 तक पहुंच गई है। ताइवान के साथ तनाव के बीच चीन अपने एटमी हथियारों की संख्या को साल 2035 तक बढ़ाकर 900 तक पहुंचाना चाहता है। चीन की वर्तमान योजना साल 2027 तक परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाकर 550 तक करने की है। सिप्री के परमाणु वैज्ञानिक हांस एम क्रिस्टेंशन कहते हैं, चीन ने अपने परमाणु हथियारों का व्यापक विस्तार शुरू किया है।

30 साल बाद बढ़े परमाणु हथियार
चीन दावा करता है कि वह केवल न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करना चाहता है ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखा जाए लेकिन ताजा ट्रेंड उससे मेल नहीं खाते हैं। सिप्री ने कहा कि पिछले 30 साल से यह ट्रेंड चला आ रहा था कि परमाणु हथियारों की संख्या कम हो रही थी लेकिन इस साल यह प्रक्रिया खत्म हो गई है और ट्रेंड अब पलट गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद परमाणु युद्ध की कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मानवता इस समय ऐसे मोड़ पर है जब एक गलत कदम से परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है और धरती से पूरी नस्ल को नष्ट कर सकता है। इस वजह से यह जरूरी है कि वैश्विक परमाणु हथियारों के जखीरे को नियंत्रित किया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में 9,756 ऐसे परमाणु बम हैं जो बिल्कुल तैयार हालत में हैं और किसी भी समय इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सिप्री ने कहा कि दुनियाभर में तैनात किए गए परमाणु हथियारों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। यह पहले के 3,732 से एक साल में बढ़कर 3,844 तक पहुंच गया है। दुनिया में रूस और अमेरिका के पास 90 फीसदी परमाणु हथियार हैं। रूस के पास जहां 4,489 वारहेड हैं, वहीं अमेरिका उसके बाद दूसरे नंबर पर है और उसके पास 3,708 वारहेड हैं।

किस देश के पास कितने बम
इसके बाद चीन का नंबर आता है। चीन के पास 410, फ्रांस के पास 290, पाकिस्तान के पास 170, भारत 164, इजरायल 90, उत्तर कोरिया 30 परमाणु बम का अनुमान है। चीन ने भारत और दक्षिण चीन सागर में खतरों से निपटने के लिए डीएफ-26 मिसाइल से लेकर परमाणु पनडुब्बियों तक की तैनाती की है। वहीं भारत ने भी परमाणु प्रहार की मुकम्मल तैयारी कर ली है। भारत थोड़ा-थोड़ा करके लेकिन लगातार अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा है। भारत अब जमीन, हवा और पानी तीनों ही तरीकों से परमाणु हमला करने में सक्षम हो गया है। इस तरह से भारत ने न्यूक्लियर ट्रायड हासिल कर लिया है।

जमीन से लेकर समुद्र तक भारत परमाणु हमले को तैयार
भारत के पास जहां हवा से परमाणु बम गिराने के लिए मिराज फाइटर जेट और जगुआर बमवर्षक विमान हैं, वहीं राफेल भी अब परमाणु बम गिराने की ताकत रखता है।  भारत के पास जमीन से हमला करने के लिए पृथ्वी से लेकर अग्नि सीरिज की किलर परमाणु मिसाइलें हैं जो चीन के किसी भी शहर को निशाना बना सकती हैं। हाल ही में भारत ने नई अग्नि पी मिसाइल का सफल टेस्ट किया है। इसके अलावा समुद्र से परमाणु हमला करने के लिए धनुष, के-15 और के-4 मिसाइल है। इन मिसाइलों को परमाणु पनडुब्बी की मदद से दागा जा सकता है।