Islamabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अगले हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत शुरू कर सकते हैं अमेरिका और ईरान : रिपोर्ट
तेहरान। व्हाइट हाउस द्वारा ईरान से संघर्ष समाप्ति संबंधी प्रस्ताव पर जवाब की प्रतीक्षा के बीच खबरें सामने आई हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अगले सप्ताह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फिर शुरू हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों पक्ष मध्यस्थों के साथ मिलकर एक पृष्ठ के 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार कर रहे हैं। प्रस्तावित रूपरेखा के तहत एक महीने की वार्ता प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य जारी संघर्ष को समाप्त करना है।

रिपोर्ट के अनुसार मसौदे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम करने और ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी तीसरे देश में स्थानांतरित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। कई अहम मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बन सकी है। ईरान पर लगे प्रतिबंधों में राहत का मुद्दा सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है और माना जा रहा है कि यही वार्ता में देरी या विफलता का कारण बन सकता है। ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आए हैं जब 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किये गये हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया था। ईरान ने जवाबी हमले किए थे और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन प्रभावित हुआ था।

पाकिस्तान की मध्यस्थता में आठ अप्रैल को युद्धविराम हुआ था। इसके बाद 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई वार्ता का पहला दौर किसी स्थायी समझौते तक नहीं पहुंच सका था। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के आगे बढ़ा दिया था। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि प्रशासन को संघर्ष समाप्ति के प्रस्ताव पर ईरान के जवाब का इंतजार है। उन्होंने सीएनएन से कहा, "हमें आज रात तक जवाब मिलने की उम्मीद है", हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि तेहरान जानबूझकर जवाब में देरी कर रहा है या नहीं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि वॉशिंगटन को शुक्रवार तक ईरान के जवाब की उम्मीद है, हालांकि शनिवार सुबह तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि ईरान ने औपचारिक रूप से कोई जवाब दिया है या नहीं।

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को निधन हो गया।  पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 65 वर्षीय पूर्व जनरल ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। जनरल बाजवा को फरवरी 2026 में रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर फिसल कर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनकी बड़ी सर्जरी की थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। शनिवार को उनका निधन हो गया।

तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला विदेशी सरकार से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने से जुड़ा है। दोनों पर करोड़ों रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है।

क्या है मामला?

रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में स्थित विशेष अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। जज शाहरुख अरजुमंद ने इमरान खान और बुशरा बीबी को कुल 17 साल की सजा दी। अदालत ने उन्हें पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की अलग-अलग धाराओं में 7 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उम्र और महिला होने को देखते हुए सजा में कुछ नरमी बरतने की बात कही। यह मामला 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले महंगे तोहफों से जुड़ा है। आरोप है कि इनमें महंगी घड़ियां, हीरे और सोने के गहनों के सेट शामिल थे, जिन्हें नियमों के अनुसार तोशाखाना में जमा नहीं किया गया।

सरकार का कहना है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी, लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ 58-59 लाख रुपए दिखाया गया। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने इन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदने की कोशिश की। तोशाखाना कैबिनेट डिवीजन के तहत आने वाला विभाग है, जहां विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिले तोहफे जमा किए जाते हैं। तय नियमों के तहत इन्हें बाद में खरीदा जा सकता है।

कोर्ट की कार्यवाही

इस केस में कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दिए। फैसले के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे। इमरान खान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में बुशरा बीबी और नवंबर में इमरान खान को इस केस में जमानत मिली थी। हालांकि, दोनों पहले से ही अल-कादिर ट्रस्ट केस में सजा काट रहे हैं। दोनों दोषी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनसे मुलाकात पर पिछले एक महीने से रोक लगी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनकी जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है।

इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान।  पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक सुसाइड बॉम्बर ने ए​क शिया धार्मिक स्थल के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में करीब 10 लोगों के मौके पर मौत होने और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा शहर शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके पर कानून-प्रवर्तन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। संघीय राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर एक सुसाइड बॉम्बर ने शिया धार्मिक स्थल के अंदर जाकर खुद को उड़ा ​लिया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पीआईएमएस के एक प्रवक्ता ने डॉन से पुष्टि की है कि कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आपातकालीन विभाग, अस्थि रोग विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय किए गए हैं। घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह विस्फोट 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट के तीन महीने से भी कम समय में हुआ है। उस विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सिख नेताओं के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सिख नेताओं को अलग किया जा रहा है और उनकी निगरानी हो रही है। खासतौर से सिख एक्टिविस्ट पाकिस्तानी एजेंसियों के निशाने पर हैं। इन दावों के सामने आने की वजह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिख नेता गोपाल सिंह चावला हैं। खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला ना सिर्फ पाकिस्तानी एजेंसियों बल्कि आतंकी हाफिज सऊद के भी चहेते रहे हैं। अब उनको घर में ही नजरबंद रखा गया है।

टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिख नेताओं के साथ पाकिस्तान का बर्ताव ऐसा ही है, जैसा चीन उइगर मुस्लिमों के साथ करता है। इसमें लंबे समय तक कैद, निगरानी और आर्थिक रूप से कमजोर करने पर जोर दे रहा है। इस्लामाबाद अल्पसंख्यकों को खतरे के रूप में मैनेज करने की नीति अपना रहा है। इसके तहत सिख एक्टिविस्टों को बिना कानूनी प्रक्रिया के अलग-थलग किया जा रहा है।

गोपाल की चर्चा

पाकिस्तान ने सिख नेता नेता गोपाल सिंह चावला को बीते तीन साल कथित तौर पर नजरबंद रखा है। चावला पहले पंजाबी सिख संगत के चेयरमैन थे, अब ये संगत बंद हो गई है। चावला पर औपचारिक रूप से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत से खतरे का हवाला देते हुए चावला को नजरबंद रखा है। इंटेलिजेंस सूत्रों का तर्क है कि यह पाकिस्तानी अफसर चावला को भारत से खतरे बहाना बना रहे हैं। सिख नेता की गिरफ्तारी से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध के चलते ये तर्क दिए जा रहे हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी करक ने सीधी गिरफ्तारी के बजाय सिख नेताओं की आवाजाही पर रोक लगाने, रोजगार छीनने और परिवार से संपर्क तोड़ने जैसे तरीके अपनाए हैं।

चावला घर में कैद

गोपाल चावला के करीबियों आरोप है कि उन्हें अपने परिवार से नियमित रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनका कार शोरूम बंद हो गया। उन्हें अपनी होम्योपैथी मेडिकल प्रैक्टिस भी बंद करने के लिए मजबूर किया गया है। फिलहाल उनका परिवार कथित तौर पर 55,000 रुपए के वजीफे पर गुजारा कर रहा है। चावला के पिछले संबंधों से मामला और भी पेचीदा हो जाता है। वह हाफिज सईद के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं। चावला को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी करीबी माने जाता था। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ वह दिखे थे।

आईएसआई के लिए बने बोझ

शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, करक अब पाकिस्तान में सक्रिय खालिस्तानी समूहों से दूरी बना रहा है। खासकर लाहौर में खालिस्तानी नेता हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया पुंजवार की हत्या के बाद ये एहतियात बढ़ी है। पाकिस्तान में खालिस्तानी तत्वों को अब बोझ की तरह देखा जा रहा है। सूत्रों का तर्क है कि पाकिस्तान की यह रणनीति चीन की उइगर मुस्लिमों के खिलाफ नीति की तरह है। इसमें बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां नहीं की जाती। इसके बजाय अलगाव, आर्थिक नियंत्रण और परिवार से अलग करके लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का काम किया जाता है।

इस्लामाबाद में भीषण हादसा, गैस सिलेंडर फटने से अब तक 8 लोगों की मौत, अन्य 11 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। इस घटना में  11 अन्य घायल हुये हैं।

इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने रविवार को बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार आज तड़के करीब दो बजे एक रिहायशी इमारत में हुआ, जहां शादी की रस्म चल रही थी। विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गयी। इसके कारण आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया, अब तक मलबे के नीचे फंसे 19 लोगों को बचाया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाके से आसपास के कम से कम चार घर प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि धमाके की सही वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। पाकिस्तान सीनेट के चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी ने शादी के दौरान हुई इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया क्योंकि इसके कारण एक परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गयीं। उन्होंने पीड़ति परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बार-बार होने वाले गैस सिलेंडर धमाकों पर ङ्क्षचता जताई और संबंधित विभागों से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने, कानूनों का पालन सुनिश्चित करने और ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा, 24 घंटे का दिया समय
इस्लामाबाद। भारत के दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिये जाने के 24 घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने जवाबी कदम उठाते हुये यहां स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित घोषित कर पाकिस्तान छोड़ने को कहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार संबंधित कर्मचारी को विशेषाधिकार से विपरीत गतिविधियों में लिप्त पाया गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को विदेश मंत्रालय में बुलाकर उसे सरकार के इस निर्णय से अवगत करा दिया है। इस राजनयिक को 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोडऩे को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय उच्चायोग का कोई भी अधिकारी उसे प्राप्त विशेषाधिकार का किसी भी तरह दुरुपयोग नहीं कर सकता। भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित घोषित करते हुये उसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ देने को कहा था।

इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने तोशखाना मामले में नवाज की जमानत की मंजूर
इस्लामाबाद। इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को तोशाखाना मामले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जमानत मंजूर किए जाने की पुष्टि की।

जवाबदेही अदालत ने 19 अक्टूबर को तोशाखाना मामले में नवाज के लिए वर्ष 2020 में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट को निलंबित कर दिया था। सुनवाई की शुरुआत में अदालत ने नवाज शरीफ की हाजिरी लगाने का निर्देश दिया। हालांकि, सुनवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई जिसके बाद अदालत ने नवाज को अदालत कक्ष से बाहर जाने का निर्देश दिया।

जब सुनवाई दोबारा शुरू हुई तो राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) अभियोजक ने दलील दी कि नवाज ने आत्मसमर्पण कर दिया है, इसलिए उनका गिरफ्तारी वारंट रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,यदि वारंट रद्द कर दिया जाए तो मुकदमा आगे बढ़ सकता है।

इसके बाद अदालत ने 10 लाख रुपये के जमानत बांड भरने पर नवाज की जमानत मंजूर करने की पुष्टि की। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। अदालत ने नवाज की संपत्ति जब्त करने के खिलाफ उनकी याचिका पर एनएबी को भी नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई में इस संबंध में दलीलें पेश करने को कहा है।

इससे पहले आज पीएमएल-एन नेता नवाज तोशाखाना मामले की सुनवाई के लिए इस्लामाबाद में जवाबदेही कार्यालय पहुंचे। जवाबदेही अदालत में नवाज के आगमन के फुटेज में दिखाया गया है कि उनकी कार पर गुलाब की पंखुड़यिाँ बरसाई गई थीं। कार बड़ी संख्या में पीएमएल-एन समर्थकों के साथ गेट से गुजर रही थीं। सुनवाई के लिए पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ, अहसान इकबाल, ख्वाजा आसिफ, अयाज सादिक और साद रफीक भी मौजूद थे।

परमाणु कार्यक्रमों के जनक अब्दुल कादिर का निधन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें राष्ट्रीय परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है, अब्दुल कादिर खान का रविवार को फेफड़ों में खराबी के कारण निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। स्थानीय न्यूज चैनल ने कहा कि शनिवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद वैज्ञानिक को इस्लामाबाद के केआरएल अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य तब और खराब हो गया जब उनके फेफड़ों से खून बहने लगा। मई 1998 में पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद अब्दुल कादिर खान एक राष्ट्रीय नायक बन गए जबकि पाकिस्तान मुस्लिम दुनिया में एकमात्र परमाणु शक्ति और परमाणु हथियार रखने वाला सातवां देश बन गया है।

पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप : 20 लोगों की मौत : 300 से अधिक घायल
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरूवार तडके करीब 03.30 बजे आये भीषण भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय न्यूज के अनुसार बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्लाह, चमन, ज़ियारत और झोब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरनाई भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित रहा। भूकंपीय केन्द्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गयी है। भूकंप का केन्द्र हरनाई में 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार मृतक में अधिकांश बच्चे हैं तथा कुछ क्षेत्रों में अभी भी भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। सभी अस्पतालों में आपातस्थिति घोषित कर दी गई प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव जारी हैं। हरनाई के उपायुक्त सोहेल अनवर हाश्मी के अनुसार, कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि हरनाई में कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके मलबे में कई दब हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। कुछ सरकारी इमारते भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है।

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भी नजर आया ड्रोन, भारत ने सुरक्षा में चूक पर सख्त जताया ऐतराज
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की कोशिशों की रिपोर्टों के बीच सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जम्मू के वायुसैनिक अड्डे पर हमले के समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत के भीतर भी ड्रोन की घुसपैठ हुई थी। भारत ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है और ऐतराज जाहिर किया है।

सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार की रात को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के रिहायशी खंड में उसी वक्त एक ड्रोन देखा गया था, जब जम्मू स्थित वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ था। उस समय एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के सामने उठाया है और अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन में ड्रोन को देखा गया है।