Security Breach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही
जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल के पीछे की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक तरफ दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस-पास आसानी से जाया जा सकता है।

बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती है। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत; अन्य 12 घायल, पुलिस बल तैनात
कराची। पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह शहर कराची में भारी सुरक्षा वाले अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद छह प्रदर्शनकारी मारे गये हैं और 12 घायल हो गये हैं। स्थानीय आपातकालीन कर्मियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई है।

कराची के पुलिस प्रवक्ता रेहान अली ने कहा, सैकड़ों लोग अचानक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास जमा हो गये। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये कुछ वीडियो में सुनाई दे रही नारेबाजी से पता चलता है कि यह विरोध प्रदर्शन पड़ोसी देश ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों से प्रेरित था।

वीडियो में दर्जनों प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा घेरा तोड़ते और लाठियों से वाणिज्य दूतावास की खिड़कियों को पीटते दिखाया गया है। इसके बाद खिड़कियों में आग की लपटें दिखाई देने लगी। एक वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनायी दे रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई, लेकिन स्ट्रेचर पर पड़े खून से लथपथ शवों की तस्वीरें सामने आयी हैं।

कराची में अमेरिकी सरकार के कर्मियों की आवाजाही पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था और वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को वर्तमान क्षेत्रीय तनाव का हवाला देते हुए एक बयान जारी किया था।

रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मॉस्को। रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी (जीआरयू) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव शुक्रवार को मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजधानी के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत के पास घात लगाकर बैठे हमलावर ने जनरल अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। हमले के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। रूसी जांच समिति ने इस घटना को हत्या के प्रयास का मामला मानते हुए आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जनरल अलेक्सेयेव 2011 से जीआरयू में दूसरे सबसे शक्तिशाली अधिकारी के पद पर तैनात हैं और यूक्रेन युद्ध की रणनीतियों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय विवादों से उनका पुराना नाता भी रहा है। यूक्रेन उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराधी मानता है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ(ईयू) ने उन पर 2018 में सैलिसबरी (यूके) में रूसी डबल एजेंट सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर नोविचोक नर्व एजेंट से हमला कराने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था। इस कारण वे ईयू के प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान साइबर हमलों और हस्तक्षेप के आरोपों के चलते अमेरिका ने भी उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।

साल 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह के दौरान, अलेक्सेयेव उन प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने विद्रोहियों के साथ बातचीत की थी। रूस में पिछले कुछ समय में कई हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इस ताजा हमले ने मॉस्को की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चादर को बनाया रस्सी और फिर....कन्नौज जेल से 2 कैदी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, जानें पूरा मामला
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक चौकाने वाला और लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कैदियों ने जेल से निकलने का अनोखा ही तरीका अपनाया है। बताया जा रहा है कि यहां कैदियों ने चादर से रस्सी बनाई और ऊंची दीवारों को फांदकर जेल से फरार हो गए। इस मामले में जिला न्यायाधीश आशुतोष मोहन ​​अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि फरार कैदियों की पहचान अंकित और डिम्पी के रूप में हुई है और दोनों ही पास्को के मामले में जेल में बंद थे।

फिलहाल, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जेल से इस तरह कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर पथराव, कई खिड़कियां ​टूटी, आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका। अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रप​ति जेडी वेंस के ओहियो स्थित घर पर संदिग्ध व्यक्ति ने हमला कर ​दिया, जिससे उनके घर की कई खिड़कियां टूट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वेंस परिवार घर पर नहीं था। इस हमले के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर की टूटी खिड़कियों को साफ देखा जा सकता है, लेकिन अभी तक हमले के कारणाों का पता नहीं चला सका है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच चल रही है।

सुरक्षा में सेंध पर संसद में हंगामा, एक ही दिन में विपक्ष के 78 सांसद सत्र के लिए निलंबित
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्षी सांसद को निलंबित करने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। लोकसभा में हंगामे पर आसन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 33 सांसदों को निलंबित कर दिया जबकि राज्यसभा में सभापति ने 45 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस के जयराम रमेश को भी निलंबित कर दिया गया है। आसन ने सभी सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए कार्यदिवस के लिए निलंबित कर दिया है। विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि सदन में गृह मंत्री आएं और लोकसभा सुरक्षा चूक के संबंध में विस्तार से सरकार का पक्ष रखे।

इन सांसदों को किया गया निलंबित
लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के साथ कल्याण बनर्जी, ए राजा, दयानिधि मारन, अपरूप पोदार, प्रसून बनर्जी, ईटी मोहमद बशीर, जी सेल्वल्म अन्नादुरई, टी सुमति, केण्नावस्कमी, के रविरस्वामी, प्रेम चंद्रन, शताब्दी रॉय, सौगात रॉय, असीथ कुमार, कौशलेंद्र कुमार, एंटो एंटोनी, पल्ली मणिकम, प्रतिभा मंडल, काकोली घोष, सुनील मंडल, के मुरली धरन, अमर सिंह को निलंबित किया गया। वहीं राज्यसभा से प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, अमी याग्निक, नारायण भाई राठवा, शक्ति सिंह गोहिल, रजनी पाटिल, सैयद नासिर हुसैन, फूलो देवी नेताम, केसी, वेणुगोपाल, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी, रणदीप सिंह सुरजेवाला (सभी कांग्रेस) शामिल हैं। इसके अलावा सुखेन्दु शेखर रे, मोहम्मद नदीमुल हक, अबीर रंजन विश्वास, शांतनु सेन, मौसम नूर, प्रकाश चिक बड़ाइक, समीरुल इस्लाम (सभी तृणमूल कांग्रेस) एम. शनमुगम, एनआर एलानगो, कनिमोझी, एनवीएन सोमू आर गिरिराजन (द्रमुक) भी निलंबित किए गए हैं। निलंबित किए गए सदस्यों में मनोज कुमार झा और फैयाज अहमद (राजद) वी. शिवदासन (माकपा) रामनाथ ठाकुर एवं अनिल प्रसाद हेगड़े (जद यू), वंदना चव्हाण (राकांपा), रामगोपाल यादव, जावेद अली खान (सपा), महुआ माजी (झामुमो), जोस के. मणि एवं अजीत कुमार भुइयां शामिल हैं।

देश की सुरक्षा में सबसे बड़ी सेंध
जयपुर। नाम रविप्रकाश मीणा, उम्र 31 साल। काम सेना भवन में रिसीट और डिस्पैच कर्मचारी। पाकिस्तान की एक खूबसूरत हसीना जासूस ने इसे अंजलि तिवारी बनकर फंसाया और यह उसके जाल में ऐसा फंसा कि उसके अंग-प्रत्यंग को देखने के लिए देश के गोपनीय से गोपनीय दस्तावेज की फोटो खीचकर भेज देता। कई बार तो उसने रूस जैसे देश से खरीदे जाने वाले हथियारों से संबंधित दस्तावेजों के विवरणों के फोटो अपने मोबाइल से खींचकर भी इसने भेजे और मुल्क से गद्दारी की। पाक जासूस अंजली ने छह माह में 300 दस्तावेज खुद के पास मंगा लिए। इनमें वह दस्तावेज भी हैं जो भारत अन्य देशों से हथियार खरीदने के लिए डील करने वाला था। रूस से होने वाली हथियारों की डील के दस्तावेज को भी आरोपी रवि प्रकाश मीणा ने मोबाइल से फोटो खींचकर भेज दिया। पहली बार पाकिस्तान ने गोपनीय दस्तावेज हासिल करने के लिए दिल्ली में सबसे बड़ा जासूसी अटैक किया है। प्रदेश इंटेलीजेंस की गोपनीय सूचनाएं लीक करने वाले जासूसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। अब तक इंटेलीजेंस इस वर्ष में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नौ जनोें के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

रिसर्च एनालिसिस के नाम से भेजी रिक्वेस्ट

सूत्रों के अनुसार सीईडी इंटेलीजेंस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाक जासूस महिला अंजली तिवारी ने रवि प्रकाश को 2021 में फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी कि वह रिसर्च एनालिसिस के नाम पर डॉक्टरेट करना चाहती है। कुछ समय बाद ही दोनों में नम्बर भी एक्स्चेंज हो गए। रवि ने सेना में पद और काम भी बता दिया। अंजली ने मई 2022 से अश्लील विडियो चैट शुरू कर दी और सेना से संबंधित दस्तावेज मांगने शुरू कर दिए और रवि भेजने लगा। सूचनाओं के बदले उसे पेटीएम से सवा लाख रुपए भी मिले। महिला जासूस ने खुद को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) इंडिया का कर्मचारी बनकर फोन करना शुरू किया। इस दौरान वीडियो कॉल में उसने नर्स की ड्रेस पहनकर कई बार खुद का ऑफिस भी दिखाया।

छिपाकर ले जाता था मोबाइल

अंजली ने रवि को जाल में ऐसा फंसा लिया कि वह हर दस्तावेज का फोटो खींचकर उसे भेजता। रवि जहॉं पर तैनात था वहां मोबाइल ले जाने की परमीशन नहीं थी, लेकिन वह मोबाइल को छिपाकर ले जाता और हर अतिसंवदेनशील सूचना के पत्र को फोटो खींचकर भेज देता था। इसने विदेशी सेनाओं के बारे में जुटाई गई जानकारी, विदेशी कम्पनियों से देश की आर्मी की डील और हथियार खरीद समेत आर्मी की मजबूती के संबंधित दस्तावेजों को भेज दिया।

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भी नजर आया ड्रोन, भारत ने सुरक्षा में चूक पर सख्त जताया ऐतराज
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की कोशिशों की रिपोर्टों के बीच सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जम्मू के वायुसैनिक अड्डे पर हमले के समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत के भीतर भी ड्रोन की घुसपैठ हुई थी। भारत ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है और ऐतराज जाहिर किया है।

सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार की रात को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के रिहायशी खंड में उसी वक्त एक ड्रोन देखा गया था, जब जम्मू स्थित वायुसैनिक अड्डे पर हमला हुआ था। उस समय एक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों के सामने उठाया है और अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान में भारतीय मिशन में ड्रोन को देखा गया है।