reward - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की विशेष कार्य बल ने उत्तर प्रदेश के एक वांछित अपराधी रिज़वान (40) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने मंगलवार को बताया कि रिज़वान को आस्था कुंज पार्क के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई थी। रिज़वान पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खास सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में एक रणनीतिक जाल बिछाया। रिज़वान से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

आखिरकार, रिज़वान को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, "रिज़वान दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद का रहने वाला है। हमें पता चला है कि बुलंदशहर के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वह वांछित था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 17 फरवरी, को 15,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।" उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि रिज़वान एक आदतन और कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिनमें से 24 दिल्ली में और चार उत्तर प्रदेश में हैं।

उसके आपराधिक इतिहास में मुख्य रूप से झपटमारी और चोरी के मामले शामिल हैं, हालांकि गंभीर अपराधों में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी के 10 से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ में एएनटीएफ की हैट्रिक: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर कमल गिरफ्तार
जयपुर।ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ के तहत लगातार तीसरे दिन अपराधियों पर वज्रपात करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को एएनटीएफ टीम ने चितौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चितौड़गढ़ जिले के थाना नागाणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी कमल उर्फ कमलेश पुत्र श्री भैरूलाल गुर्जर (उम्र 29 वर्ष), निवासी लुहारिया, थाना पारसौली, जिला चितौड़गढ़ को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल 12वीं कक्षा तक शिक्षित है। पढ़ाई के बाद विवाह हो जाने और घरेलू खर्चों के दबाव के चलते वह रोजगार की तलाश में चितौड़गढ़ में लाइट फिटिंग का काम करने लगा। इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार देवीलाल, जो पहले से ही डोडा पोस्त और अफीम के अवैध धंधे में लिप्त था, उसके संपर्क में आया। देवीलाल ने अधिक कमाई का लालच देकर कमल को धीरे-धीरे नशा तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया।

कमल और देवीलाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चितौड़गढ़, बेगूं और मध्यप्रदेश के इलाकों से डोडा चूरा व अफीम सस्ते दामों में खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों को महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। इस अवैध कारोबार से दोनों भारी मुनाफा कमा रहे थे। वर्ष 2024 में थाना नागाणा क्षेत्र में कमल के पास से मादक पदार्थ पकड़ा गया, लेकिन वह एनडीपीएस प्रकरण में फरार हो गया। फरारी के दौरान भी आरोपी लगातार तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा।

नागाणा थाने के एनडीपीएस मामले में फरार कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर द्वारा घोषित किया गया था। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि आरोपी चितौड़गढ़ की मधुवन कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने अक्सर आता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से कॉलोनी में आया है। इसके बाद टीम ने मकान के आसपास पूरी रात घेराबंदी कर इंतजार किया। सुबह करीब 5 बजे, जैसे ही आरोपी मकान से बाहर निकलकर स्कार्पियो में बैठने वाला था, एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन न्यूनाल्प के तहत एएनटीएफ की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 26 हार्डकोर माओवादियों का आत्मसमर्पण, 7 महिला नक्सली शामिल, 64 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां 65 लाख रूपए के इनामी 26 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने खुद की है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में नक्सलियों के सीआरसी कंपनी नंबर में प्लाटून नंबर दो का डिप्टी कमांडर लाली उर्फ मुचाकी आयते भी शामिल है जिस पर 10 लाख रूपए का इनाम है।

छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन ताश की पत्तों की तरह बिखरने लगा है बुधवार को फिर सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें सात महिला नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों पर 64 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ के साथ ही आसपास के अन्य राज्यों में भी सक्रिय नक्सलियों ने तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट के जरिए, गोलीबारी करके और घात लगाकर हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों के 56 जवानों की जानें ली हैं।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अर्ध सैनिक बल के बहुत से बटालियन (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 02, 159, 212, 217, 226 और कोबरा 201) की आसूचना शाखा के जरिए नक्सलियों को आत्म समर्पण के मनाया जा रहा था, सीआरपीएफ , डीआरजी और अन्य बलों की मेहनत के कारण आज आखिरकार राज्य पुलिस को इस काम में सफलता हाथ लगी है।

लाली उर्फ मुचाकी आयते, मुरिया आदिवासी डिप्टी कमांडर रैंक की नक्सली है, इस  पर दस लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2005 से अब तक यानी कि बीस वर्षों में यह नक्सली आठ छोटे बड़े नक्सल घटनाओं में शामिल थी। यह नक्सली एके 47 लेकर चला करती थी, ग्राम सोनाबेड़ा से कोरापुट मार्ग में साल 2017 में सुरक्षा बल के एक वाहन को आईईडी लगाकर उड़ा दिया गया था, इस ब्लास्ट में 14 जवानों की शहादत हुई थी।

लाली की तरह दूसरे इनामी नक्सली हेमला (जगर गुंडा जिला सुकमा के बारे में पुलिस ने बताया कि इस नक्सली पर आठ लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। वर्ष 2011 से अब तक यह नक्सली पांच छोटी-बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2020 - मिनपा में हुए मुठभेड़ में पुलिस के 17 जवानों की शहादत हुई थी, यह नक्सली इस मुठभेड़ के दौरान वहां मौजूद था।

महिला नक्सली आसमीता उर्फ कमलू पर आठ लाख का ईनाम घोषित था। वह पीएलजीए कम्पनी नंबर 7 की सदस्य थी। मुचाकी संदीप उर्फ हिड़मा के ऊपर पांच लाख का ईनाम घोषित था, मुचाकी के बारे में पुलिस ने बताया कि यह नक्सली केंद्रीय समिति के सदस्य जंपन्ना (कंधमाल कालाहांडी बोध नयागढ़ डिविजन) की सुरक्षा टीम में रहा है। टेकलगुड़ा और जगरगुंडा इन दो घटनाओं में साथी नक्सलियों के साथ शामिल रहकर इस नक्सली ने कुल 25 जवानों की जान ली थी। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ में घात लगाकर नक्सलियों ने जवानों पर फायङ्क्षरग की थी इस गोलीबारी में 22 जवानों की शहादत हुई थी, इसी तरह साल 2023 में थाना जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने घात लगाकर गोलीबारी की थी इस गोलीबारी में तीन जवानों की शहादत हुई थी।

रिंकू-यशस्वी को मिल सकता है शानदार प्रदर्शन का इनाम
नई दिल्ली। आईपीएल के हाल ही में संपन्न सत्र में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे चेहरों को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज में मौका मिलने की पूरी संभावना है।

डब्ल्यूटीसी के फाइनल में मिली हार के बाद स्वदेश लौटी भारतीय टीम करीब एक महीने के विश्राम के बाद जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे की शुरूआत करेगी। कैरीबियन टीम के खिलाफ भारत दो टेस्ट मैच,तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगा। दौरे की शुरूआत 12 जुलाई से खेले जाने वाले टेस्ट मैच से होगी जबकि दौरे का समापन टी-20 मैचों की सीरीज से होगा। टी-20 मुकाबलों में यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह के अलावा कुछ और युवा खिलाड़ी शामिल है। बीसीसीआई अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तरजीह देना पसंद करेगा। भारत की भविष्य की टी-20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह लेने के लिए प्रतिभावान युवा खिलाड़ी कमर कस चुके हैं और इसमे आईपीएल में बेहतरीन परफारमेंस देने वाले खिलाडियों को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। आईपीएल में रिंकू ने गजब का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

वहीं राजस्थान रायल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल सत्र में बेहतरीन 625 रन बना कर भारतीय टीम में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ भी भारतीय टीम में वापसी को उत्सुक होंगे वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से गेंद से कमाल दिखाने वाले मोहित शर्मा भी आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टीम मे वापसी को तैयार हैं। मोहित ने 2015 में टीम इंडिया के लिए पिछला टी-20 मैच खेला था।