Pulkit Samrat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बिहाइंड-द-सीन्स ( बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

सामने आए बीटीएस क्लिप्स में पुलकित सम्राट को बो स्टाफ के साथ जबरदस्त कॉम्बैट मूव्स रिहर्स करते और एक्शन कोरियोग्राफी को परफेक्ट करते देखा जा सकता है। हालांकि, पुलकित ने इसे पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए सुबह की ट्रेनिंग से लेकर होटल के कमरों में देर रात तक काफी प्रैक्टिस की है।

पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर इन वीडियोज को शेयर करते हुए  लिखा है- जब पहली बार मुझे पता चला कि केतु बो स्टाफ के साथ फाइट करेगा, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इससे इतना गहराई से जुड़ जाऊंगा। जो चीज एक एक्शन जरूरत के तौर पर शुरू हुई थी, वो धीरे-धीरे एक जुनून बन गई। अपने एक्शन मूव्स को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने न सिर्फ कई रेफरेंस वीडियोज देखे, बल्कि जहां कहीं समय मिलता बो स्टाफ के साथ प्रैक्टिस करने में जुट जाता। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने इसके साथ इतनी प्रैक्टिस कर ली थी कि शूटिंग शुरू होते-होते मेरे लिए यह सिर्फ एक प्रॉप नहीं रहा, बल्कि केतु का ही एक भाग बन गया था। यकीन मानिए स्क्रीन पर दिखने वाले कुछ सेकंड्स के पीछे हफ्तों की मेहनत, चोटें और ढेर सारा पैशन छुपा होता है। यही एक एक्टर होने का जादू है, क्योंकि हर किरदार आपको कुछ नया सिखाता है।

गौरतलब है कि ‘राहु केतु’ प्राचीन पौराणिक कथाओं को एक नए और फ्रेश सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करती है, साथ ही उनकी आध्यात्मिक भावना को भी बनाए रखती है। दमदार अभिनय, बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीक्वेंस और भव्य मायथोलॉजिकल विजुअल्स के साथ यह फिल्म परंपरा और आधुनिक कहानी कहने की शैली के बीच एक प्रभावशाली सेतु बनाती है।

फिलहाल पुलकित सम्राट के इन बीटीएस वीडियोज को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस उनकी मेहनत, समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यही नहीं, बो स्टाफ के साथ उनकी ट्रेनिंग की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कृति खरबंदा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर की दिल की बात, कहा- वो चार से छह दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन थे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति ने अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपने जुड़ाव की बात की, जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को परिभाषित करता है। कृति खरबंदा का कहना है कि कि उनके लिए प्यार महज एक एहसास नहीं, बल्कि एक सच्चाई है, जिसे वह हर दिन जीती हैं।

कृति खरबंदा अपनी पीढ़ी की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने ‘राणा नायडू सीजन 2’ में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन उनके ऑन-स्क्रीन टैलेंट से परे, जो चीज कृति को और भी खास बनाती है, वह है उनका रिश्ता पुलकित सम्राट के साथ। अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपनी शादी को लेकर कृति ने दिल खोलकर उस जादू, खुशी और गहरे जुड़ाव की बात की जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को परिभाषित करता है।

कृति ने कहा- वो चार से छह दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन थे। मेरे पास उसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम बस पुलकित और कृति थे। कृति ने साझा किया कि उनकी शादी महज दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि एक ऐसी मोहब्बत का उत्सव थी, जो किस्मत जैसी लगती है। उन्होंने कहा- मुझे मेरे सपनों की शादी मिली। मुझे मेरे सपनों का परिवार मिला। मुझे यह पसंद है कि मैं घर लौटती हूं और वो मेरा घर है।

अभिनेत्री ने कहा- पुलकित और मैंने शादी से पहले एक-दूसरे की वेडिंग ड्रेस नहीं देखी थी। मैं एक बहुत पारंपरिक शादी चाहती थी और इस बारे में मेरी सोच बिल्कुल स्पष्ट थी। हर बार जब मैं उसे दूल्हे के रूप में देखती थी, वो पल कुछ और ही था। मैंने उसे उसी पल, उसी वरमाला में अपना बना लिया।

कृति ने कहा कि पुलकित के साथ उनका रिश्ता परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम है, जो प्रेम में जड़ें रखता है और आपसी सम्मान से बंधा है।

फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे, पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने आइकॉनिक किरदार को किया याद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की और अपने इस आइकॉनिक किरदार को याद किया। उन्होंने लिखा- सावधान : ये हनी 12 साल की मीठी यादों के साथ आता है। फुकरापंती जारी रहे। अपने फुकरे परिवार, पूरी कास्ट, क्रू और उन सब जुगाड़ू दिमागों को ढ़ेर सारा प्यार और सबसे बड़ा धन्यवाद हमारे दर्शकों को, जिन्होंने हमारी इस पागलपंती को इतना यादगार बना दिया। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। 12 इयर्स ऑफ फुकरे।

फिल्म में पुलकित का किरदार ‘हनी’, जो स्मार्ट भी है, जुगाड़ू भी और दिल का अच्छा भी, लोगों के दिलों में बस गया। उसकी दोस्ती, मस्ती और दिल से की गई जुगाड़बाजी ने पूरी एक जनरेशन को हंसी-खुशी से जोड़ दिया। फिल्म में हनी की जोड़ी चुचा, जफर, लाली और भोली पंजाबन के साथ मिलकर कहानी की जान बन गई और हिंदी फिल्मों में दोस्ती की कहानियों को नए सिरे से पेश किया। एक छोटी-सी मजेदार फिल्म से शुरू हुआ यह सफर अब एक पॉप-कल्चर बन चुका है, जिसके दो सुपरहिट सीक्वल आ चुके हैं और इस पूरी जर्नी में ‘हनी’ पुलकित का सबसे पसंदीदा और दिल से जुड़ा किरदार बना रहा  फनी, बिंदास और दिल से प्यारा।

पुलकित अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। ‘ग्लोरी’, जो एक बॉक्सिंग ड्रामा है, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’, एक क्रॉस-कल्चर रोमांस और ‘राहु केतु’, जिसकी शूटिंग वह इस वक्त कसोल में कर रहे हैं।

कृति खरबंदा के शॉर्ट हेयर लुक पर मोहित हुए पुलकित सम्राट, पोस्ट पर कमेंट कर जीता फैंस का दिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी पत्नी और अभिनेत्री कृति खरबंदा के शॉर्ट हेयर लुक पर मोहित हो गए हैं।‘राणा नायडू सीजन 2’ के टीजर में अपने दमदार नए अवतार के साथ कृति खरबंदा ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं और इसी पोस्ट पर पुलकित ने कमेंट किया- थोड़े और वक्त के लिए ये शॉर्ट हेयर रख सकते हैं क्या?? फैंस इस पर फिदा हो गए और इसे ‘क्यूटेस्ट बॉयफ्रेंड एनर्जी’ बता डाला। यह कपल हमेशा एक-दूसरे के लिए जिस तरह से स्टैंड करता है, चाहे रेड कारपेट हो या कोई पोस्ट।

‘राणा नायडू सीजन 2’ में कृति खरबंदा की राणा दग्गुबाती के साथ दूसरी बार जोड़ी बनी है और ये उनका पहला बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट है। वहीं, पुलकित जल्द ही ‘ग्लोरी’, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ और ‘राहु केतु’ में नजर आएंगे।

पुलकित सम्राट ने की ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत की है। पुलकित सम्राट लगातार सुर्खियों में हैं। काफ़ी अटकलों के बाद, अब खबर है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली थियेट्रिकल फिल्म साइन कर ली है।

कहा जा रहा है कि पुलकित इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं, जिसकी शूटिंग एक भव्य मुहूर्त समारोह के साथ शुरू हुई। फिल्म की शुरुआत के इस खास मौके पर कई अभिनेता भी मौजूद रहे, जिससे उनके नए सफर की शुरुआत हो गई। यह फिल्म एक फैंटेसी कॉमिक के उपर बताई जा रही है, जिसके 2025 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। इस नई फिल्म के साथ, पुलकित एक और रोमांचक सिनेमाई अनुभव लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने उल्लास सम्राट की पहली फिल्म 'टाप्स' का नया पोस्टर किया जारी
मुंबई। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने उल्लास सम्राट की पहली फिल्म 'टाप्स' का नया पोस्टर जारी किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता सुधांशु सरिया ने पिछले महीने अपना जन्मदिन अपनी नवीनतम लघु फिल्म टाप्स की रिलीज के साथ मनाया, जो अरविंद कौलगी द्वारा निर्देशित है। बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म प्यार को उसके शुद्धतम रूप में खूबसूरती से दर्शाती है और अब यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग कर रही है। रिलीज के बाद से ही 'टाप्स' को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। कई मशहूर हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की है और हाल ही में अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने फिल्म की बारीक कहानी के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। मुख्य भूमिका में उल्लास जो पुलकित सम्राट के छोटे भाई हैं, इस फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। पुलकित सम्राट ने अपने भाई के डेब्यू के बारे में बात करते हुए और उनकी सराहना करते हुए कहा, मेरे भाई ने अभी-अभी टाप्स में अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, और क्या डेब्यू है! फिल्म के निर्देशक अरविंद ने प्यार के सार को बेहद खूबसूरती से कैद किया है। इस कहानी पर विश्वास करने के लिए सुधांशु, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो लोटस विजुअल प्रो और कशिश फिल्म फेस्टिवल! इस फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए ऋचा और अली का धन्यवाद। मुझे किसी तरह लगता है कि आप लोगों के पास सिनेमा की कोई न कोई महाशक्ति है क्योंकि आप जो भी हाथ लगाते हैं वो वाकई शानदार होता है।

साथ ही, विनीत को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जो हमारे साथ नहीं हैं लेकिन प्यार के सार में मौजूद हैं। तो, टाप्स देखें! ओह हाँ, इसके अलावा, आज एक नया पोस्टर आ रहा है, इस जगह को देखें। टैप टैप! कृति खरबंदा ने  प्रशंसा पोस्ट में कहा, कभी-कभी, कोई ऐसा व्यक्ति जिसे हम प्यार करते हैं, कुछ ऐसा खास करता है कि हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया को इसके बारे में पता चले। यह मेरे लिए एक ऐसा ही पल है। उल्लास, मैंने तुम्हें सपने देखते देखा है, मैंने तुम्हें कड़ी मेहनत करते देखा है, मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है और मैंने तुम्हें धैर्य रखते देखा है। और देखो, यह सब रंग ला रहा है। टाप्स यहाँ है और हर कोई इसे पसंद कर रहा है। अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर का अनावरण करते हुए पुलकित ने कहा, हम आपके लिए विशेष रूप से अछ्वुत लघु फिल्म टाप्स का दूसरा पोस्टर प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे आप अभी यूट्यूब पर देख सकते हैं! कृति और मैं इस फिल्म और इस पर पूरी टीम के काम पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं-खासकर उल्लास। आप पर गर्व है भाई!

01 दिसंबर को रिलीज होगी ऋचा चड्ढा- पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे 3
मुंबई। ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट स्टारर फुकरे 3 एक दिसंबर को रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट,वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह की मुख्य भूमिका है। फुकरे 3 एक दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म फुकरे 3 का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। गौरतलब है कि फुकरे का पहला पार्ट 2013 और दूसरा पार्ट  2017 में रिलीज हुआ था।