crime against women - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सालों तक करता रहा शोषण, फिर शादी से किया इनकार; आरोपी ​गिरफ्तार
पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान कमलदीप पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव बीड़ बबरान, हिसार के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हिसार निवासी महिला की शिकायत पर सदर हिसार थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पूजा ने की।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी कमलदीप को जांच में शामिल कर उससे पूछताछ की गई और मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थान की निशानदेही की कार्रवाई भी कराई गई। इसके साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सामने आने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को हिसार पुलिस गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके।

हेल्पएज इंडिया की राष्ट्रीय रिपोर्ट 2023: बुजुर्ग महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार में 16 फीसदी की वृद्धि
नई दिल्ली। हेल्पएज इंडिया ने बुधवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस की पूर्व संध्या पर यहां अपनी राष्ट्रीय 2023 रिपोर्ट 'वीमेन एंड एजिंग: इनविजिबल ऑर एम्पावर्ड जारी की जिसमें वृद्ध महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार के संबंध में एक खतरनाक प्रवृत्ति का पता चला।

रिपोर्ट में बुजुर्ग महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार में 16 प्रतिशत की वृद्धि का खुलासा हुआ। दुर्व्यवहार में पहली बार सबसे अधिक शारीरिक हिंसा का पता चला और दुर्व्यवहार की शिकार 50 फीसदी महिलाओं ने इसका अनुभव किया। इसके बाद उनके प्रति अनादर (46 प्रतिशत) और भावनात्मक/मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार (40 फीसदी) रहा।

रिपोर्ट के अनुसार दुर्व्यवहार के मुख्य अपराधी महिलाओं के पुत्र (40 प्रतिशत) थे, उसके बाद अन्य रिश्तेदार (31 फीसदी) रहे, जिससे पता चलता है कि दुर्व्यवहार करने वालों में करीबी परिजनों के अलावा दूसरे भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके बाद बहू की ओर की जाने वाली प्रताड़ना (27 फीसदी) रही।

अपने साथ दुर्व्यवहार होने के बावजूद 18 प्रतिशत वृद्ध महिलाओं ने प्रतिशोध या आगे दुर्व्यवहार के डर के मुख्य कारण के चलते इसकी रिपोर्ट नहीं की, इसके बाद 16 फीसदी को ऐसा लगा कि उन्हें उपलब्ध संसाधनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जबकि 13 प्रतिशत को लगता है कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा 56 प्रतिशत वृद्ध महिलाओं में दुर्व्यवहार के लिए उपलब्ध निवारण तंत्र के बारे में जागरुकता की कमी है, केवल 15 फीसदी माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के बारे में जागरुक हैं और 78 प्रतिशत वृद्ध महिलाओं को किसी भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है।

इस रिपोर्ट में देश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों को समेटते हुए भारत के 20 राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों और पांच महानगरों को शामिल किया गया है। इसमें 7911 उत्तरदाताओं की प्रतिक्रियाओं को खंड बी, सी और डी श्रेणियों में प्रस्तुत किया गया है।