fdi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एफडीआई में कमी के बावजूद वैश्विक गंतव्यों की सूची में भारत 15वें स्थान पर
नई दिल्ली। भारत 2024 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में शीर्ष वैश्विक गंतव्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि एफडीआई प्रवाह मामूली गिरावट लेकर 27.6 अरब डॉलर रही। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) द्वारा गुरूवार को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि भारत 2023 में 16वें स्थान पर था, जब उसने 28.1 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया था। प्रवाह में गिरावट ग्रीनफील्ड परियोजना घोषणाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के विपरीत है। भारत 2024 में घोषित 1,080 ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के साथ शीर्ष पांच प्राप्तकर्ताओं में शामिल है। भारत अंतरराष्ट्रीय परियोजना वित्त सौदों के मामले में भी शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

कारोबारी विश्वास को कम किया :

अंकटाड ने कहा कि अमेरिका, भारत और कई यूरोपीय देशों में नई बैटरी और ईवी असेंबली सुविधाओं की घोषणा की गई। वैश्विक निवेश प्रवाह दूसरे वर्ष कमजोर हुआ क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों ने कारोबारी विश्वास को कम कर दिया, एशिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं, जबकि दक्षिण पूर्व एशिया इस प्रवृत्ति के विपरीत था। वैश्विक स्तर पर एफडीआई वर्ष 2024 में 11 प्रतिशत घटकर 1.5 लाख करोड़ डॉलर हो गया।

एफडीआई में 29% की गिरावट :

रिपोर्ट के अनुसार चीन में एफडीआई प्रवाह में 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर आ गया, जो 2023 में दूसरे स्थान पर था। इसमें कहा गया है कि विकासशील एशिया जो एफडीआई आकर्षित करने के मामले में अब तक का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता क्षेत्र रहा है, में वर्ष 2024 में एफडीआई प्रवाह में 3 प्रतिशत की कमी आयी। चीन में एफडीआई में दूसरे वर्ष 29 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एफडीआई प्रवाह ने रिकॉर्ड बनाया :

आसियान में एफडीआई प्रवाह (10 प्रतिशत तक) बढ़कर 225 अरब डॉलर हो गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। घोषित ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद भारत में एफडीआई दो प्रतिशत कम हो गया। मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात में मजबूत प्रवाह के कारण पश्चिम एशिया में प्रवाह उच्च स्तर पर रहा।

ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में वृद्धि :

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और सऊदी अरब पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में ऊपर उठे। भारतीय निवेशकों द्वारा घोषित ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे भारत दुनिया के शीर्ष 10 निवेशक देशों में शामिल हो गया जबकि सेमीकंडक्टर और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में अमेरिका के नेतृत्व वाली ग्रीनफील्ड गतिविधि, भारत के आउटबाउंड निवेश सेमीकंडक्टर और मूल धातुओं पर केंद्रित थे।

विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर
मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 09 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 5.92 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की कमी के साथ 525.1 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 18.3 करोड़ डॉलर घटकर 45.4 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.12 अरब डॉलर रह गई।