bilateral meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुंबई दौरे पर होंगे पीएम मोदी, भारत-फ्रांस नवाचार 2026 का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रो इस दौरान भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। दोनों नेता इस दौरान भारत-फ्रांस नवाचार 2026 का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत के औपचारिक दौरे पर रहेंगे। वह भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों 17 फरवरी को अपराह्न सवा तीन बजे मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे और दोनों देशों के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और इसे नये तथा उभरते क्षेत्रों में और विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। पीएम मोदी और श्री मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार दोनों नेता मंगलवार शाम 5.15 बजे भारत-फ्रांस नवाचार 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यावसायिक नेताओं, स्टार्ट-अप, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ की द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अमेरिका के न्यूयार्क में मुलाकात की तथा ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित द्विपक्षीय बैठक की।

मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-नेपाल मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और भी गति देने के लिए तत्पर हैं। हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।

उन्होंने नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 101वां देश बनने पर बधाई दी और जलवायु परिवर्तन की चुनौती के लिए क्षेत्रीय प्रतिक्रिया के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत उसका एक प्राथमिकता वाला भागीदार है। यह बैठक हमारी पड़ोसी प्रथम नीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है।

एक भारतीय रीडआउट में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा विकास साझेदारी, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आपसी संबंध तथा भौतिक, डिजिटल और ऊर्जा के क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने सहित विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बैठक फलदायी रही। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान उनके साथ सकारात्मक बैठक हुई। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।

काठमांडू पोस्ट ने बैठक में उपस्थित नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के हवाले से कहा कि मोदी ने शीघ्र ही नेपाल की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा कि वह शीघ्र ही नेपाल की यात्रा करेंगे। दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए द्विपक्षीय तंत्र को सक्रिय करने पर सहमति व्यक्त की है।

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल में प्रधानमंत्री ओली, विदेश मंत्री राणा, प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिष्णु रिमल, विदेश सचिव सेवा लामसाल, संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के स्थायी प्रतिनिधि लोक बहादुर थापा और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत कुमार राय शामिल थे। भारत की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी थे।

लोक सभा अध्यक्ष ने मॉरीशस की नेशनल एसेंबली के स्पीकर के साथ की द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आए, मॉरीशस के नेशनल एसेंबली के स्पीकर, महामहिम डुवाल एड्रिएन चार्ल्स ने आज संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर, महामहिम डुवाल को स्पीकर के पद पर नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए बिरला ने  इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मॉरीशस नेशनल असेंबली के स्पीकर के रूप में नियुक्त होने के पश्चात वह सबसे पहले राजकीय दौरे पर भारत आए।

बिरला ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का परिचायक है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि महामहिम डुवाल के नेतृत्व में आईपीयू जैसे अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत और मॉरीशस के बीच सहयोग और अधिक बढ़ेगा ।

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के बारे में बात करते हुए, अध्यक्ष महोदय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ के अंतर्गत देश के करोड़ों परिवारों ने अपने घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति करोड़ों भारतीयों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।भारत में संसदीय लोकतंत्र की सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होने कहा कि संविधान देश की ताकत, और इसकी प्राणशक्ति है। इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज भारत विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में देश में व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हुए हैं। इस सन्दर्भ में, उन्होंने यह भी कहा कि चर्चा एवं संवाद के माध्यम से न केवल अनेक समस्याओं का समाधान हुआ है, बल्कि देश की विकास यात्रा भी निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।

भारत और मॉरीशस के सदियों पुराने सम्बन्धों का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच अध्यात्म, भाषा और संस्कृति से जुड़ी अनेक समानताएं हैं जिससे दोनों देशों के लोग एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज भी मारीशस के लोगों का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव  दोनों देशों की एकजुटता और सामूहिक शक्ति को दर्शाता है। बिरला ने यह भी कहा कि भारत से मॉरीशस जाने वाले हज़ारों पर्यटकों को दोनों देशों के लोगों के घनिष्ठ संबंधों का मज़बूत स्तम्भ है ।

बिरला ने इस बात पर  हर्ष व्यक्त किया कि भारत और मॉरीशस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सहयोग और बढ़ेगा । भारतीय संसद के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के बारे में बिरला ने कहा कि प्राइड, संसदीय प्रशिक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इसके प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अब तक 100 से अधिक देशों के संसद सदस्य और अधिकारी लाभान्वित हुए हैं ।

भारत और मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बिरला ने दोनों देशों के बीच संसदीय शिष्टमंडलों के आदान-प्रदान पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा कि संसदीय राजनय के माध्यम से भारत और मॉरीशस के नागरिकों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। साझे लोकतान्त्रिक मूल्यों और आदर्शों पर आधारित भारत और मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों की घनिष्ठता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इन साझे मूल्यों के आधार पर दोनों संसदों को भी आपस में सहयोग बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, महामहिम डुवाल ने कहा कि वह भारत यात्रा के दौरान हुए स्वागत-सत्कार के लिए आभारी हैं। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन पर बधाई दी। उन्होंने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉरीशस के लोगों और संसद की ओर से बधाई दी। भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए महामहिम डुवाल ने निर्वाचन आयोग के निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यकरण की सराहना की।

भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहद खास बताते हुए महामहिम डुवाल ने संसद टीवी द्वारा मॉरीशस संसद को दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। मॉरीशस संसद के डिजिटलाइजेशन  कार्यक्रम के बारे में बताते हुए, महामहिम डुवाल ने कहा कि भारतीय संसद की डिजिटल संसद पहल से मॉरीशस में भी इसी तरह की पहल का मार्ग प्रशस्त हुआ  है। महामहिम डुवाल ने डिजिटल प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में दोनों संसदों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया।

वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वहां के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ सोमवार को यहां  द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जनरल फान दो दिन दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचेंगे। दोनों  रक्षा मंत्री सोमवार को दिवपक्षीय बैठक में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर  विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वियतनाम के  रक्षा मंत्री बाद में आगरा भी जायेंगे।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी  हैं और द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई स्तर पर साझेदारी हैं जिनमें सेनाओं के बीच आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, नौसैनिक पोतों की यात्रा और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

पिछले वर्ष जून में सिंह की वियतनाम यात्रा के दौरान भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर महत्वपूर्ण व्यापक मार्गदर्शक दस्तावेजों, संयुक्त दृष्टिकोण वक्तव्य और एक समझौता ज्ञापन म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट पर हस्ताक्षर किए गए जिसके कारण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने में काफी वृद्धि हुई है।