Delhi University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अभियान को जबरदस्त समर्थन, नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता : सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तभी वे समाज, परिवार और अपनी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव ला सकेंगी। दिल्ली में चलने वाली 'लखपति बिटिया' और 'अनमोल' जैसी योजनाएं इसी संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम हैं, जो महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक की यात्रा को साकार करेगा। महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग दशकों पुरानी है। वर्ष 1931 से शुरू हुई यह पहल कई चरणों से गुजरी और वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का कानून बनना इस लंबे संघर्ष का परिणाम है और अब इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और महिला सशक्तीकरण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बराबरी से भाग लेंगी, तभी लोकतंत्र वास्तव में मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का नया अध्याय लिखेगा और भारत को एक अधिक सशक्त, संतुलित और प्रगतिशील लोकतंत्र के रूप में स्थापित करेगा। हस्ताक्षर अभियान के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित चाय स्टॉल पर छात्राओं और महिला शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद जितना सरल और सहज होगा, नीतियां उतनी ही प्रभावी और जनोन्मुखी बनेंगी।

Delhi University Student Union Election: कन्हैया कुमार बोलेे- एबीवीपी हिंसा, गुंडागर्दी फैला रही
नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कहा है कि प्रतिष्ठित संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्र चुनाव में हिंसा और गुंडागर्दी फैला रही है जो कि शर्मनाक है और शासन तथा प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी चिंता नहीं है।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेश के छात्र भी पढ़ने आते हैं। ऐसे में हिंसक घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों के अभिभावकों के लिए यह चिंता का विषय बन रहा है, लेकिन जिस तरह से शासन-प्रशासन द्वारा एक खास संगठन, एक विशेष विचारधारा के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, इससे उनकी गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को बल मिल रहा है।

कन्हैया ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का एक-एक छात्र यह जानता है कि एबीवीपी की पिछले चार सालों की अराजकता पर केवल एनएसयूआई ही पूर्ण विराम लगा सकती है। चुनाव के नाम पर एबीवीपी की गुंडागर्दी जारी है। वे गर्ल्स हॉस्टल के फेस्ट में जबरदस्ती घुस रहे हैं, गेट तोड़े जा रहे हैं, गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया को भ्रमित करते हैं कि ये सब एनएसयूआई कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का एक भी कार्यकर्ता लेकर आइए, जिसने हिंसा और गड़बड़ी की हो, हम उस पर कार्रवाई करेंगे। हम छात्रों के अभिभावकों के मन में भय का माहौल नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन इन्होंने हमारी इंसानियत को हमारी कमजोरी समझ लिया है। हम एबीवीपी के लोगों से कहना चाहते हैं- हम कमजोर नहीं है, हम डरने वाले नहीं हैं। एबीवीपी की गुंडागर्दी का जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय का हर छात्र 22 तारीख को देने वाला है। पिछले एक महीने में एबीवीपी ने जो गुंडागर्दी और हिंसा की है, यह बहुत ही शर्मनाक है। सरकार और प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

एनएसयूई के अध्यक्ष नीरज पंकज ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है। कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सरेराह गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस चुनाव में जिस तरीके से गुंडागर्दी की जा रही है, उससे दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। एबीवीपी छात्रों को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। हम डरेंगे नहीं।

दिल्ली विश्वविद्यालय को दुनिया में शीर्ष पर ले जाने में जुटें छात्र तथा शिक्षक : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से अगले 25 वर्षों में विश्वविद्यालय को विश्व की शीर्ष रैंकिंग में पहुंचाने के लिए दिन रात एक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि सभी को इस संकल्प को पूरा करने में भागीदारी करनी होगी।    उन्होंने कहा कि देश के युवा सफलता की नयी कहानी लिखने में सक्षम हैं और वे अपने विश्वविद्यालयों को श्रेष्ठ बनाकर अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।

मोदी ने शुक्रवार को यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह बात कही। दिल्ली मेट्रो में सफर कर विश्वविद्यालय पहुंचे मोदी ने विद्यार्थियों के साथ खुली और बेबाक बातचीत करने हुए विश्वविद्यालय जीवन के हर पहलू का उल्लेख किया और कहा कि युवाओं को कॉलेज जीवन को जी भर कर जीते हुए अपनी तथा देश की भलाई की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की सॉफ्ट पावर भारतीय युवाओं की सफलता की कहानी बन सकती है। इस सबके लिए हमारी यूनिवर्सिटीज को, हमारे संस्थानों को तैयार होना है, अपने माइंडसेट को तैयार करना है। हर यूनिवर्सिटी को अपने लिए एक रोडमैप बनाना होगा, अपने लक्ष्यों को तय करना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि जब अगले 25 वर्षों में इस संस्थान की स्थापना के 125 वर्ष पूरे हों तो  इसकी गिनती दुनिया की शीर्ष रैकिंग वाले विश्वविद्यालयों  में हो, इसके लिए सभी को प्रयास बढाना होगा। उन्होंने कहा कि आपके यहां भविष्य का निर्माण करने वाले नवाचार हों, दुनिया के श्रेष्ठ और लीडर्स आपके यहाँ से निकलें, इसके लिए आपको लगातार काम करना होगा।

मोदी इस मौके पर विश्वविद्यालय में लगी प्रदर्शनी भी देखने गये और वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की।

दिल्ली विवि के छात्र की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। महिला मित्र को छेड़ने के विवाद में आपस में भिड़े दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने निखिल चौहान नामक छात्र की रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी।  दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में हुई इस चाकूबाजी में मारा गया 19 वर्षीय निखिल आर्यभट्ट महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान प्रतिष में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सात दिन पहले निखिल की एक दोस्त के साथ एक छात्र ने अभद्रता की थी। इस घटना को लेकर निखिल की कुछ छात्रों से कहा सुनी हुई थी, जिसके कारण रविवारअपराह्न 12.30 बजे निखिल के सीने में चाकू मार दिया।