awards - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डेम्बेले और बोनमाटी को मिला फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार, पीएसजी की ऐतिहासिक जीत और बार्सिलोना की स्टार चमकी
दोहा। स्पेन की आइताना बोनमाटी और फ्रांस के उस्मान डेम्बेले को क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। एक विशेष समारोह में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 28 वर्षीय डेम्बेले पीएसजी की ऐतिहासिक पहली चैंपियंस लीग जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में पीएसजी ने इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

डेम्बेले ने पिछले सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए जिनमें से 21 गोल लीग-वन में थे और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। वहीं, बार्सिलोना की मिडफील्डर को क्लब और देश के लिए एक और शानदार साल के बाद द बेस्ट फीफा महिला खिलाड़ी चुना गया और वह लगातार तीन खिताब जीतने वाली पहली महिला फुटबॉलर बन गईं। बोनमाटी ने चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने लगातार तीसरी बार विमेंस बैलन डी‘ओर पुरस्कार भी हासिल किया। बोनमाटी की अगुवाई में बार्सिलोना ने घरेलू स्तर पर ट्रेबल जीता, जबकि स्पेन के साथ उन्होंने चैंपियंस लीग फाइनल और यूरो 2025 फाइनल तक का सफर तय किया। पुरस्कार के बाद बोनमाटी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपना तीसरा फीफा द बेस्ट अवॉर्ड जीतने के लिए बहुत आभारी और गर्व महसूस कर रही हूं। मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो खिलाड़ी मेरी तरह फुटबॉल खेलते हैं या जिन कोचों के खिलाफ मैं खेलती हूं, उन्होंने मुझे फीफा द बेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। वहीं उस्मान डेम्बेले ने अपने सभी टीम साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत रंग लाती है। यह मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से और एक टीम के रूप में, एक शानदार साल रहा है। इंग्लैंड को लगातार दूसरा यूइइए विमेंस यूरो खिताब दिलाने के बाद सरीना विगमैन को 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच चुना गया। लुइस एनरिक को 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच चुना गया।

धर्मेंद्र को मिले कई अवॉर्ड : फिल्म जगत में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी हुए सम्मानित, चुने गए थे दुनिया के सुंदर पुरुषों में से एक
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 89 साल की उम्र में मुंबई में जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। धर्मेंद्र को अपनी फिल्मों के लिए कई अवार्ड मिले है। फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

अभिनेता के अवॉर्ड की सूची :

सत्तर के दशक में धर्मेंद्र को दुनिया के सबसे सुंदर पुरुषों में से एक चुना गया था।

उन्हें विश्व लौह पुरुष पुरस्कार मिला है।

उन्हें कलाकर पुरस्कारों में "भारतीय सिनेमा में योगदान" के लिए एक विशेष पुरस्कार मिला।

वह भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा "लिविंग लीजेंड अवार्ड" के प्राप्तकर्ता हैं।

उन्हें सैनसुई व्यूअर्स च्वाइस मूवी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने अवार्ड मिला।

उन्हें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्हें IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें भारतीय राष्ट्र के लिए मानवीय सेवाओं के लिए एक पुरस्कार मिला।

उन्हें डीबीआर एंटरटेनमेंट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पंजाबी अखबार कौमी एकता ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

मैक्स स्टारडस्ट अवार्ड्स में उन्हें "अभिनेता पार उत्कृष्टता" नामित किया गया था।

उन्हें 10वें मुंबई अकादमी ऑफ़ द मूविंग इमेज (MAMI) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (NIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में उनकी अर्धशतकीय उत्कृष्टता के लिए बिग स्टार एंटरटेनर के रूप में सम्मानित किया गया।

उन्हें अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड में अवार्ड मिला।

उन्हें फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे करने के लिए "सलाम महाराष्ट्र पुरस्कार" मिला।

उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में "द आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया।

यूनिवर्सिटी ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस : एक करोड़ के पुरस्कार किए वितरीत, कर्मचारियों को किया सम्मानित
जयपुर। नेशनल यूनिवर्सिटी ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस और दिवाली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर 1.5 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पुरस्कार शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों को वितरित किए गए, जिससे खुशी और उत्सव की भावना दोगुनी हो गई। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फू लों से से सजाया गया, जो उज्ज्वलता और सकारात्मकता की भावना को दर्शाता है। चांसलर डॉ. संदीप बक्शी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में कोर टीम, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

स्थापना दिवस और दिवाली जैसे त्योहार ज्ञान के प्रकाश और एकता की ताकत की बात करते हैं। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में ना केवल परंपराओं का उत्सव नहीं मनाते, बल्कि जेएनयू परिवार के हर सदस्य कि प्रतिबद्धता और उपलब्धियों का भी सम्मान करते हैं। जेएनयूआईएमएसआरसी के वरिष्ठ डॉक्टरों और जेएनयू में दस वर्ष और 5 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौकेपर प्रो.चांसलर प्रो. एचएन वर्मा, प्रो.चांसलर मेडिकल प्रो.सुधीर भंडारी, वाइस.चांसलर प्रो. आरएल रैना, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रीति बक्षी ने बढ़ाई।

7 साल बाद फिर जगी उम्मीद : महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड का ऐलान आज या कल, समारोह के लिए करना होगा और इंतजार, मंगलवार को ही बनीं दोनों पुरस्कारों की कमेटियां
जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ी और प्रशिक्षक लंबे इंतजार के बाद अब महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ अवार्ड की घोषणा सुनने को तैयार हैं। सात साल से अटके इन दोनों प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा संभवत: गुरुवार या शुक्रवार को की जा सकती है। राजस्थान खेल परिषद ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरस्कार वितरण की संभावना जताई थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि गुरुवार या शुक्रवार को सिर्फ पुरस्कार विजेताओं का ऐलान ही हो सकेगा। वास्तविक समारोह के लिए खिलाड़ियों और कोचों को अभी और इंतजार करना होगा।

481 दावेदारों में होगा चयन :

इस बार कुल 481 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए 334 खिलाड़ी और गुरु वशिष्ठ अवार्ड के लिए 147 प्रशिक्षक दावेदार हैं।

चयन प्रक्रिया के लिए चली मैराथन बैठक :

मंगलवार को ही गठित चयन समितियों ने बुधवार को दिनभर चली मैराथन बैठक में दावेदारों की फाइलें खंगालीं। बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। हालांकि खेल परिषद के स्तर पर दोनों पुरस्कारों के लिए बनी कमेटियों ने पुरस्कारों के लिए नम्बरिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया था।

अब एक साथ 70 को सम्मान :

नियमों में बदलाव के बाद अब हर साल पांच खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और पांच प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार दिए जाएंगे। 7 वर्ष के पुरस्कारों को अब एक साथ घोषित किया जाएगा। यानी कुल 35 खिलाड़ियों और 35 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि भी एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है।

यह बनीं चयन समितियां :

गुरु वशिष्ठ अवार्ड : अध्यक्ष- शासन सचिव (युवा मामले व खेल विभाग) नीरज कुमार पवन, सदस्य- उप शासन सचिव अनिता मीणा, अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी, द्रोणाचार्य अवार्डी सागरमल धायल, सदस्य सचिव- खेल परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया।

महाराणा प्रताप पुरस्कार : अध्यक्ष- खेल परिषद अध्यक्ष नीरज कुमार पवन, सदस्य- उप शासन सचिव अनिता मीणा, अर्जुन अवार्डी श्रीराम सिंह शेखावत, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सैनी, सदस्य सचिव- राजेन्द्र सिंह सिसोदिया।

महिपाल को दूसरी बार मिला मथुरादास माथुर अवार्ड, जूनियर वर्ग में कार्तिक शर्मा और सब जूनियर में यथार्थ भारद्वाज होंगे सम्मानित
जयपुर। राजस्थान के रणजी ट्रॉफी स्टार महिपाल लोमरोर को सीनियर वर्ग में प्रतिष्ठित मथुरादास माथुर क्रिकेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जूनियर वर्ग में कार्तिक शर्मा और सब जूनियर वर्ग में यथार्थ भारद्वाज को पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूर्व रणजी खिलाड़ी वेद आहूजा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सोमवार को हुई बैठक में खिलाड़ियों के वर्षभर के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।
चयन समिति में पूर्व कप्तान संजय व्यास, शरद जोशी, रोहित झालानी और गौरव शर्मा शामिल हैं। ये पुरस्कार स्व. मथुरादास माथुर के पुत्र और राजस्थान के पूर्व रणजी ट्रॉफी कप्तान विनोद माथुर द्वारा दिए जाते हैं।

लोमरोर को 2017 में भी मिला था पुरस्कार :

नागौर के महिपाल लोमरोर को दूसरी बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्हें इससे पहले 2017 में भी सीनियर वर्ग में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। पुरस्कार के 32 साल के इतिहास में लोमरोर से पहले पंकज सिंह, अनिकेत चौधरी और अशोक मेनारिया भी इसे दो- दो बार हासिल कर चुके हैं। महिपाल ने पिछले वर्ष मुश्ताक अली टी-20 में 7 मैचों में 146 रन और 2 विकेट, विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 438 रन और रणजी ट्रॉफी में 7 मैचों में 616 रन बनाए। रणजी में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 300 रन रहा।

सत्र में 1665 रन बनाए कार्तिक ने :

भरतपुर के पिछले सत्र कार्तिक शर्मा का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल 1665 रन बनाए। कार्तिक नी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 5 मैचों में 492, कूच बिहार ट्रॉफी में 3 मैचों में 379, मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में 201, विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैचों में 445 और रणजी ट्रॉफी में 148 रन बनाए।

6 सितम्बर को दिए जाएंगे पुरस्कार :

राजस्थान ब्लूज क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस पुरस्कार में सीनियर वर्ग में 15 हजार तथा जूनियर और सब जूनियर वर्ग में साढ़े सात हजार रुपए नगद, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस, स्मृति चिन्ह तथा सम्पूर्ण किट बैग प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार 6 सितम्बर को स्व. मथुरादास माथुर के जन्म दिन के मौके पर दिए जाएंगे।

विजय मर्चेन्ट में यथार्थ के 613 रन :

जयपुर के यथार्थ भारद्वाज ने विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के 6 मैचों की 10 पारियों में कुल 613 रन बनाए। उन्होंने तीन शतक लगाए और अधिकतम स्कोर 209 रन रहा।

खिलाड़ियों और कोचों को 29 अगस्त को खेल दिवस पर मिलेगा 7 साल से रुका सम्मान, खेल परिषद ने मांगे महाराणा प्रताप और वशिष्ठ अवार्ड के लिए आवेदन
जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ियों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनका हक मिलने जा रहा है। सात वर्षों से राजस्थान खेल परिषद की फाइलों में अटके राज्य स्तरीय सम्मान अब 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदान किए जा सकते हैं। इसके लिए खेल परिषद ने बदले नियमों के साथ महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिले से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग्य खिलाड़ियों और कोचों के आवेदन शीघ्र परिषद को भेजें। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

अब तक 260 खिलाड़ी और 105 कोच कर चुके हैं आवेदन : 2018 के बाद से अब तक 260 खिलाड़ी और 105 प्रशिक्षक इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर चुके हैं। पिछले दो साल से आवेदन नहीं मांगे गए थे।

नियमों में किए गए प्रमुख संशोधन :

पुरस्कारों का चयन पिछले चार वर्षों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।

पात्रता में केवल वही खिलाड़ी मान्य होंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता हो, उसमें भाग लिया हो, या राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त किया हो।

किसी खेल की सामान्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता को अब पात्रता सूची से बाहर कर दिया है।

खिलाड़ी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

वशिष्ठ पुरस्कार के लिए खिलाड़ी केवल एक ही कोच को नामांकित कर सकेगा। एक से अधिक कोच के नामांकन की स्थिति में दोनों ही अयोग्य माने जाएंगे।

एक बार नामांकन के बाद कोच के नाम में कोई परिवर्तन मान्य नहीं होगा।

हर वर्ष 5 खिलाड़ी (3 सामान्य, 2 पैरा) और 5 कोच को ही यह पुरस्कार दिया जाएगा।

चयन समितियों में भी हुए बदलाव :

महाराणा प्रताप पुरस्कार की चयन समिति में अब खेल प्रशासक के स्थान पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता को शामिल किया गया है।

समिति की अध्यक्षता खेल परिषद अध्यक्ष करेंगे, अन्य सदस्यों में शासन उप सचिव (खेल), एक अर्जुन अवार्डी, एक द्रोणाचार्य अवार्डी और परिषद सचिव होंगे।

गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए समिति का नेतृत्व खेलमंत्री करेंगे। अन्य सदस्य होंगे खेल सचिव, एक अर्जुन अवार्डी, एक द्रोणाचार्य अवार्डी और खेल परिषद सचिव।

खेलमंत्री की पहल से मिली रफ्तार :

खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल से दो महीनों में संशोधित नियम तैयार कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। परिषद सूत्रों के अनुसार खेलमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए ताकि 29 अगस्त को पुरस्कार प्रदान किए जा सकें।

आईपीएल-2025 : खिताब जीता आरसीबी ने, सबसे ज्यादा अवॉर्ड गुजरात के नाम
अहमदाबाद। आईपीएल-2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन पुरस्कार वितरण समारोह में गुजरात टीम का दबदबा रहा। व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें से छह अवॉर्ड गुजरात टाइटंस (जीटी) टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को  व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले।

साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए :

आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार पुरस्कार। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट रहे।  सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.92 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए।

इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण और पुरस्कार 2025 : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के द्वारा राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने के किए जा रहें प्रयास रंग लाए, राजस्थान पर्यटन विभाग को तीन श्रेणी में मिले पुरस्कार
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की ओर से राजस्थान पर्यटन को दुनिया का सिरमौर बनाए जाने के लिए किए जा रहें प्रयास रंग ला रहें हैं। इसी का सुपरिणाम है कि इंडिया टुडे समूह द्वारा राजस्थान पर्यटन विभाग को तीन श्रेणीयों में इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स 2025 शुक्रवार को प्रदान किए गए। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में राजस्थान के आमेर किले को सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी में, कुंभलगढ़ को सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी में तथा बीकानेर को सर्वश्रेष्ठ पाक-कला गंतव्य श्रेणी में विजेता घोषित कर, इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स 2025 प्रदान किए गए। राजस्थान पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किए।

उल्लेखनीय है कि इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें देश भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर गहन सत्रों के आयोजन के अलावा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इंडिया टुडे समूह द्वारा पर्यटन सर्वेक्षण के विजेताओं की घोषणा करने के लिए आयोजित वार्षिक कार्यक्रम एक ऐसी प्रक्रिया है जो भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन निकायों के प्रयासों पर केंद्रित होता है।

द इंडियन पोलो अवार्ड्स : 22 श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार, शिवांगी को लेडी और विश्वरूप को यंग प्लेयर का अवॉर्ड
जयपुर। द इंडियन पोलो अवार्ड्स (टीआईपीए) का चौथा सीजन सिटी पैलेस में आयोजित किया गया। ला पोलो द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 22 पुरस्कार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला पोलो खिलाड़ी डॉ. शिवांगी जय सिंह को लेडी पोलो प्लेयर और युवा खिलाड़ी विश्वरूप बजाज को यंग प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा बड़ौदा के गुलाम मुस्तफा को ट्रेडिशनल पोलो प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। जयपुर रॉयल फेमिली को ला पोलो के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।  पुरस्कार समारोह में जाने-माने पोलो खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान रहे पद्मनाभ सिंह ने कहा कि पोलो खेल और उसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देने वालों को मान्यता देने के लिए द इंडियन पोलो अवार्ड्स एक सराहनीय पहल है। मैं इसमें सहयोग करने पर गौरवान्वित हूं। मेरा मानना है कि यह पोलो कम्यूनिटी को इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं ला पोलो के एडिटर इन चीफ मनिंदर एस. सेठी ने कहा कि मॉर्डन पोलो की जन्मस्थली के रूप में भारत लंबे समय से समृद्ध पोलो विरासत का घर रहा है, लेकिन इस खेल के संवर्धन और बनाए रखने वाले व्यापक इकोसिस्टम को वह मान्यता नहीं मिली है जिसके वे वास्तव में हकदार हैं।

इन्हें भी मिले अवार्ड :

बेस्ट पोलो ट्रेनर (सिविल)- मुकेश सिंह
बेस्ट पोलो ट्रेनर (सेना)- एचवी बिट्टू और रिसालदार अब्बास अली
द पोलो ग्रूम- आरिफ खान
बेस्ट पोलो पोनी-  सापो (ग्वालियर)
बेस्ट पोलो ग्राउण्ड- राजस्थान पोलो क्लब
पोलो क्लब ऑफ द सीजन- जिंदल पोलो और इक्वेस्ट्रियन फाउंडेशन
एरिना पोलो क्लब ऑफ द सीजन- हैदराबाद पोलो एंड राईडिंग क्लब
द आर्मी प्लेयर- लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान
द प्रोमिसिंग पोलो प्लेयर- साविर मेहराज गोदारा
एमर्जिंग पेटरन- जयपुर पोलो टीम
बेस्ट पोलो कमेंट्रेटर- शरद सक्सैना
कंट्रीब्यूशन टू पोलो- 61वीं कैवेलरी
बेस्ट जूनियर टीम- उदार पोलो
ला पोलो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जयपुर रॉयल फैमिली
द पोलो पेटरन- अचीवर्स (जयपुर)
बेस्ट लो गोल टीम- आर्मी सर्विस कॉर्प्स
बेस्ट हाई गोल टीम- अचीवर्स
द इंटरनेशनल प्लेयर- सैंटियागो मारम्बियो
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- अभिमन्यु पाठक

समाज के प्रतिभाशाली 390 छात्रों को दिए पुरस्कार
जयपुर। खंडेलवाल वैश्य एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से प्रदेश के समाज के 390 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। इसमें यूपीएससी से सिविल सर्विसेज में चयनित अभिनव खंडेलवाल, आरजेएस में चयनित अक्षय ताम्बी, नीट के पार्थ खंडेलवाल, पुरु खंडेलवाल, सीबीएसई दसवीं में राजस्थान टॉपर सिद्धि गुप्ता और सीबीएसई व राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सोहन लाल ताम्बी और सांस्कृतिक मंत्री पंकज कट्टा ने बताया कि आजीवन मुख्य संरक्षक आरसी गुप्ता, अपर जिला एवं सेशन जज सुमन गुप्ता और प्रमुख टेक्नोक्रेट थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज के एमडी तरुण रावत कार्यक्रम के अतिथि रहे।

वैशाली नगर में स्थित खंडेलवाल वैश्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुए समारोह में पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष एसएन गुप्ता, हरिमोहन डंगायच, ओम प्रकाश डंगायच, आत्माराम गुप्ता, गोविन्द धामानी, लल्लू लाल मोदी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।