traffic jams - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा। नगर निगम के नए परिसीमन के बाद शहर के वार्डों की तस्वीर बदल गई है। वार्डों की सीमाएं बदलने के साथ लोगों को उम्मीद है कि व्यवस्थाएं भी बेहतर होंगी, लेकिन जमीनी हकीकत में समस्याएं अब भी जस की तस नजर आ रही हैं। कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं बिना मानक के बनाए गए ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। कई कॉलोनियों में पानी की समस्या है, जबकि जगह-जगह झूलते बिजली के तार हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्टेशन क्षेत्र की मस्जिद गली में लगने वाली मंडी के कारण लंबे समय तक जाम लगा रहता है। वहीं भीमगंज मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि समस्याओं को लेकर शिकायतें तो होती हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता और फिलहाल वार्ड पार्षद भी नहीं हैं। ऐसे में लोग अपनी समस्या लेकर नगर निगम पहुंचें भी तो आखिर सुनवाई और जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, रात में घर से निकलना मुश्किल
वार्ड में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से वार्डवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों में दिनभर कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में डर बना रहता है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालकों पर आवारा कुत्ते हमला कर चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने निगम से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

मस्जिद गली में जाम से राहगीरों होती परेशानी
स्टेशन क्षेत्र में मस्जिद गली में लगने वाली मंडी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मंडी के दौरान सड़क पर भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे कई बार लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी के लिए व्यवस्थित व्यवस्था और यातायात प्रबंधन किया जाए तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

पार्षद नहीं, अब शिकायत लेकर जाएं कहां?
परिसीमन के बाद वार्ड तो नए बन गए, लेकिन फिलहाल पार्षद नहीं हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के सामने अपनी समस्याएं रखने को लेकर असमंजस की स्थिति है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं रहता कि समस्या के समाधान की जिम्मेदारी किसकी है। लोगों की मांग है कि चुनाव और नई व्यवस्था तक निगम को प्रत्येक वार्ड में शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए।

झूलते तार दे रहे हादसे को न्योता
वार्डों के कई क्षेत्रों में बिजली के झूलते तार भी बड़ी समस्या हैं। तार कई जगह नीचे तक लटक रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली निगम से ऐसे तारों को व्यवस्थित करने और जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

नए वार्ड और वार्ड नंबर के क्षेत्र
वार्ड नंबर 11: नया भदाना, बेरवा का मोहल्ला, रिद्धि-सिद्धि नगर, समस्त सरस्वती कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, अंबेडकर नगर, जगदंबा कॉलोनी, पुराना भदाना, भदाना की टापरियां, आरके कॉलोनी, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, बाबा कॉलोनी।

वार्ड नंबर 12: बापू कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, बोहरा की बगीची, कैलाशपुरी, गणेशपुरा, राजीव नगर, कच्ची बस्ती, पार्वती कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, मिल वाले बाबा, गोपाल मिल, महावीर कॉलोनी।

वार्ड नंबर 13: मस्जिद गली, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, नेहरू नगर, हरिजन बस्ती, तेलघर, इमामबाड़ा, संजय नगर, हुसैनी नगर।

वार्ड नंबर 14: संपूर्ण चोपड़ा फार्म, मानसिंह बिल्डिंग, राधा-कृष्ण मंदिर, शंकर भवन, लालबाई माता मंदिर, विजयवर्गीय मेडिकल, दानमलजी का आहता क्षेत्र।

वार्ड नंबर 15: मॉडल टाउन, आदर्श कॉलोनी, तिलक कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, सुरपीन होटल, मिलिट्री क्षेत्र, भीमगंज मंडी थाना, अजय आहूजा स्कूल, नगर निगम सेक्टर कार्यालय, जवाहरलाल नेहरू स्कूल, आर्य समाज, चर्च, निर्मला स्कूल, इनामी भवन, राजेंद्र होटल, आनंद विहार, मुर्गी फार्म हाउस, शांति नगर, सॉयल कंजर्वेशन क्षेत्र।

जब उन्होंने चुनाव लड़ा था, तब वार्ड में महज 10 से 20 प्रतिशत तक ही विकास कार्य हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब 90 प्रतिशत विकास कार्य करवाए। वार्डवासियों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने से लेकर हर गली में सड़क निर्माण तक, उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाए।
- संदीप नायक, पूर्व पार्षद

पार्षद बनने के बाद शुरुआती ढाई साल में वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवाए गए। इसके बाद सरकार बदलने के साथ ही विकास कार्य लगभग ठप हो गए। उनका आरोप है कि अधिकारी आम पार्षदों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते थे और उन्हीं कार्यों को प्राथमिकता मिलती थी, जिनके लिए कैंप कार्यालय से फोन आता था।
- हेमलता गौतम, पूर्व पार्षद

पूर्व पार्षद के कार्यकाल में वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए। सफाई व्यवस्था को लेकर समय-समय पर समस्या जरूर रही, लेकिन शिकायतों के बाद इसमें भी सुधार करवाया गया।
-प्रदीप राठौर, वार्डवासी

वार्ड नंबर 15 में आने वाले भीमगंज मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी दिखाई देती है। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में गंदगी जमा नहीं हो।
-गोपाल लाल, वार्डवासी

नए वार्डों में शामिल कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से परेशानी होती है। वहीं कई इलाकों की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। कई स्थानों पर बिना मानक के बने ब्रेकर भी वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं।
-जेडी सिकरवार, वार्डवासी

असर खबर का... अब न कमानी टूटेगी और न ही बिगड़ेगा वाहनों का संतुलन
कोटा। टिपटा स्थित गढ़ पैलेस के पास अब न तो वाहनों का संतुलन बिगड़ेगा और न ही किसी वाहन की कमानी टूटेगी। अब वाहन आसानी से निकल रहे हैं। यह संभव हुआ है नगर निगम की ओर से उन गड्ढ़ों को भरने से। किशोरपुरा स्थित एलिवेटेड पुुलिया से टिपटा गढ़ पैलेस की तरफ जाते समय सड़क के मोड पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे थे। पिछले काफी समय से हो रहे इन गड्ढ़ों से रोजाना भारी भरकम वाहनों के साथ ही दो पहिया व ई रिक् शा जैसे वाहन भी निकल रहे हैं। जिससे गड्ढ़ों का साइज बढ़ता ही गया। हालत यह हो गई कि कई वाहन रोजाना इन गड्ढ़ों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। साथ ही गड्ढ़ों के कारण वाहनों की गति धीमी होने से वहां दिन के समय कई बार ट्रैफिक जाम तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहन चालक परेशान हो रहे थे।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि लोगों की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 9 अगस्त को पेज 8 पर' किसी की कमानी टूट रही तो किसी वाहन का बिगड़ रहा संतुलन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के साथ ही नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने इन गड्ढ़ों को भरने व सड़क को सही करने का निर्णय किया।

नगर निगम के अधिषाषी अभियंता ए.क्यू कुरैशी ने बताया कि इन गड्ढ़ों में रेडी मिक्स बिटुमिन कॉफ्रींट डाली गई है। एलिवेटेड पुलिया से लेकर बैराज के समानांतर पुल व शक्ति नगर के आस-पास तक के सभी गड्ढ़ों को इससे भरा गया है। करीब 35 कट्टे मैटेरियल का उपयोग किया गया है। इससे ये बरसात में नहीं उखड़ेंगा और लम्बे समय तक टिका रहेगा।

नाला व इंटर लोकिंग होगी
एक्सईएन कुरैशी ने बताया कि इस सड़क पर इनटरलोकिग की जाएगी। साथ ही किशोरपुरा दवराजे तक आरसीसी का नाला भी बनाया जाएगा। जिससे यहां पानी नहीं भरेगा और सड़क भी क्षतिग्रस्त नहीं होगी। इसके लिए टेंडर जारी कर बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा।

तालाब किनारे रास्ता चालू हुआ : नहीं हटी बाधा, बरसात में दुर्घटना का खतरा
कोटा। जयपुर गोल्डन रोड स्थित सरोवर टॉकीज के सामने मंदिर के पास बदहाल हो चुकी सड़क को तो कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सही कर दिया गया। जिससे वहां से रास्ता तो चालू हो गया लेकिन अभी तक भी दोनों तरफ की बाधाएं नहीं हटी हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात में वाहनों के फिसलने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। तालाब किनारे मंदिर के पास की सड़क का एक बड़ा हिस्सा पिछले काफी समय से खस्ताहाल हो रहा था। जिससे वाहन चालकों को उन गड्ढ़ों से हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ रहा था। उससे भी वाहनों का संतुलन बिगड़कर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।आमजन की इस समस्या को देखते हुए कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क की मरम्मत तो करवा दी गई। मरम्मत के दौरान जयपुर गोल्डन के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग से ही वाहनों को डायवर्ट कर वनवे रास्ते से निकाला गया था। जिससे गीता भवन से नयापुरा की तरफ और नयापुरा से गीता भवन की तरफ जाने का एक ही सड़क से रास्ता था। जिससे वाहनों के जाम की समस्या बनी हुई थी।

एक तरफ बोर्ड तो दूसरी तरफ मिट्टी के ढेर
वहीं सड़क मरम्मत के बाद भी संवेदक की ओर से सड़क के दोनों तरफ रास्ता बंद करने के लिए लगाई गई बेरीकेडिंग व लगाए मिट्टी के ढेर को नहीं हटाया गया। जिससे वाहन चालकों ने परेशान होकर खुद ही सड़क मरम्मत के बाद वहां से वाहनों को निकालना शुरु कर दिया। जबकि अभी भी सड़क के दोनों तरफ की बाधाओं को नहीं हटाया गया है। ऐसे में हालत यह है कि मल्टी स्टोरी पाकिंग के सामने तो कार्य प्रगति पर होने का बोर्ड लगा हुआ है। जहां साइड से थोड़ी सी जगह से वाहन निकल रहे हैं। वहीं आगे मंदिर के पास व उसके आगे दो जगह पर मिट्टी के ढेर से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात होने पर अधिक खतरा
वाहन चालकों ने बताया कि जैसे-तैसे दो पहिया वाहन तो निकल रहे हैं। जबकि चार पहिया वाहनों को मिट्टी के ढेर से निकलने में परेशानी हो रही है। कई बार वाहन का पिछला हिस्सा तो कभी बोनट का हिस्सा मिट्टी के ढेर से अडऩे पर वाहनों को नुकसान हो रहा है। वहीं दो पहिया वाहनों का भी संतुलन बिगडऩे का खतरा बना हुआ है। बरसात के समय में यह खतरा अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में वाहनों के फिसलने पर लोगों के चोटिल होने तक का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को भी दिनभर वाहन तो निकले लेकिन लोग परेशान होते रहे।

वनवे वाले रास्ते पर जाम
वहीं जो वाहन इस रास्ते से नहीं निकले तो दूसरी तरफ वनवे वाली साइड पर लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इस रास्ते से निकलने वाले वाहन चालक प्रशासन को कोसते रहे।

मिट्टी का ढेर जल्दी हटवा देंगे
सीसी रोड बनने के बाद उसे सैट होने में समय लगता है। इस कारण से रास्ता बंद रखना पड़ता है। लेकिन अब रास्ता चालू हो गया है तो मिट्टी के ढेर व बोर्ड को भी जल्दी ही हटवा देंगे।
-मुकेश कुमार चौधरी, सचिव, कोटा विकास प्राधिकरण

खस्ताहाल सड़क बनी हादसे का सबब, राहगीर परेशान
चौमहला। राज्य सरकार के गड्डा मुक्त सड़क अभियान के दावों की पोल चौमहला कस्बे की मुख्य बाजार सड़क खोल रही है। झंडा चौक से डॉ. रमेश खटीक तक जाने वाला प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की एक ओर की पूरी परत उखड़ जाने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जबकि दूसरी ओर सड़क ऊंची-नीची होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

यह मार्ग कस्बे का सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र होने केकारण दिनभर भारी यातायात रहता है। बरसात के दौरान गड्डों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क की बदहाली से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों में भारी नाराजगी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की मरम्मतको लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि गड्डा मुक्त सड़क अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर हैं।

बड़े हादसे की आशंका, शीघ्र मरम्मत की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्डों को भरकर सड़क दुरुस्त नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

सड़क दिखवाकर शीघ्र मरम्मत करवाई जाएगी।
- शंकर सिंह कनिष्ठ अभियंता सार्वजिनक निर्माण विभाग

सीसी के लिए खोदी सड़क, जाम व हादसों का खतरा
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से छावनी मेन रोड पर डामर की जगह सीसी रोड बनायी जा रही है। लेकिन उसके लिए खोदी गई सड़क वहां से गुजरने वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दिनभर जाम व हादसों का खतरा बना हुआ है। केडीए की ओर से छावनी में डॉ. रामकुमार चौराहे से मुख्य बाजार में होते हुए रामचंद्रपुरा तक सीसी रोड काफी समय पहले बनाई जा चुकी है। ऐसे में जहां डामर रोड बरसात के समय बार-बार गड्ढ़ो में तब्दील होने से लोगों के लिए हादसों कारण बन रही थी। उससे काफी राहत मिली है। वहीं अब मेन रोड पर चौराहे के आस-पास की सड़क पर जहां हर बार बरसात में पानी भरने से गड्ढ़े हो रहे थे। उसे भी सीसी किया जा रहा है। इसके लिए संवेदक द्वारा पिछले कई दिन से सड़क को खोदकर छोड़ा हुआ है। डामर सड़क को खोदने से वहां डाली गई सीवरेज लाइन के चैम्बर काफी बाहर तक निकल गए हैं। ऐसे में यह मार्ग काफी व्यस्त होने से यहां वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां दिनभर वाहनों का जाम व छोटे वाहनों विशेष रूप से ई रिक् शा के पलटने व दो पहिया वाहनों के संतुलन बिगडऩे से गिरने का खतरा बना हुआ है।

चौराहा है तो चार तरफ से आ रहा ट्रैफिक
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह चौराहा है इस कारण से यहां चार तरफ से वाहन निकल रहे हैं। छावनी अंदर की कॉलोनियों से चौराहे की तरफ जाने वाले, चौराहे से अंदर कॉलोनी में जाने वाले, बंगाली कॉलोनी की तरफ से आने व उधर की तरफ जाने वाले वाहनों के एक साथ आने से वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं सुबह के समय तो थोक फल सब्जीमंडी के लोडिंग वाहन तक निकल रहे हैं। जिससे उनका कई बार संतुलन बिगड़ चुका है। वहीं सोमवार को बरसात होने से वहां खुदी सड़क में पानी भरने से कीचड़ हो गया। जिससे हादसों का खतरा अधिक बना रहा।

काम होना अच्छा है लेकिन जल्दी हो
छावनी निवासी देवेश तिवारी ने बताया कि केडीए की ओर से चौराहे की सड़क को सीसी किया जा रहा है। यह अच्छा काम होगा लेकिन उसे कई दिन तक खोदकर खुला छोड़ा हुआ है। जिससे मेन रोड होने से वहां से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छावनी निवासी राकेश जैन व मोहम्मद इसरार ने बताया कि केडीए द्वारा संवेदक से काम कराया जा रहा है तो उसकी मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए। जिससे संवेदक काम को समय पर और बेहतर ढ़ंग से करे। जैन ने बताया कि सड़क खुदी होने से वहां रास्ता उबड़ खाबड़ हो रहा है। जिससे दो पहिया वाहन असंतुति होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह काम जितना जल्दी पूरा होगा उतना अच्छा रहेगा।

बरसात के कारण देरी हुई, काम जल्दी पूरा होगा
इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि चौराहे का कुछ हिस्सा डामर का है। जिससे वहा बरसात में पानी भरने पर बार-बार सड़क खराब हो रही है। उसे सही करने के लिए यहां सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसका काम शुरु होना था लेकिन बरसात आने से काम अटक गया। मंगलवार को काम शुरु कर जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा। संवेदक का कहना है कि पहले एक तरफ की सड़क सीसी करने के बाद दूसरी तरफ की की जाएगी। जिससे आवागमन सुचारू रह सके।

इन्द्रगढ़-मोहनपुरा लिंक रोड की टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, बारिश में क्षतिग्रस्त पुलिया महीनों से बंद
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ से मोहनपुरा जाने वाले लिंक रोड पर इंद्राणी नदी पर बनी पुलिया बारिश के दौरान तेज बहाव में टूट गई थी, जिसका सुधार कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पुलिया बंद होने से मोहनपुरा के ग्रामीणों और इन्द्रगढ़ नगरवासियों को  असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भट्टे से होते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय को जोड़ता हुआ आगे मोहनपुरा ग्राम तक जाता है। इसी रास्ते से ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन्द्रगढ़ में उपचार के लिए जाते हैं और कई सब्जी विक्रेता अपनी उपज इन्द्रगढ़ और सुमेरगंजमंडी ले जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया टूटने के कारण उन्हें दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर श्रीराम चौराहा होकर इन्द्रगढ़ पहुंचना पड़ता है, जिससे चौराहे पर अनावश्यक भीड़भाड़ बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई और अगस्त की भारी बारिश में पुलिया टूटने के बाद से स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई विभागीय कार्यालयों जैसे तहसील, विद्युत, जलदाय तक पहुँचने के लिए भी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बबार्दीहो रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि जब तक स्थायी पुलिया का निर्माण नहीं होता, तब तक मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से मार्ग चालू किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टूटी हुई रपट के स्थान पर स्थायी पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अस्थायी समाधान उपलब्ध होने पर रोजमर्रा का आवागमन कुछ हद तक सहज हो सकेगा।

संबंधित अधिकारी तुरंत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव लें
तेज बारिश होने से इंद्राणी नदी मे आए तेज बहाव से रपट पुलिया टूट गई है संबंधित अधिकारियों से मिलकर जल्द ही बड़ी पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार करवाने की मांग करेंगे ताकि इसका स्थाई समाधान हो सकें एवं आमजन को राहत मिले
-गिरिराज जैन, अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल, इन्द्रगढ़

दो किमी चक्कर, मुश्किल सफर
मोहनपुरा लिंक रोड की पुलिया टूटने से मोहनपुरा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को 2 किमी. अतिरिक्त चक्कर लगा कर सरकारी कार्यालयों में पहुंचना पड़ता है ।
-लोकेश कुमार सैनी, भाजपा नेता व निवासी ग्राम मोहनपुरा

आवागमन बंद , आमजन परेशान
मोहनपुरा लिंक रोड पुलिया पर आवागमन बंद होने से इन्द्रगढ़ सब्जी मंडी व कटला बाजार में आने वाले व्यापारी व ग्राहक को परेशानी हो रही है। इसका समस्या का जल्द ही समाधान होना चाहिए, जिससे व्यापारी, ग्राहक व आमजन को राहत मिले
-नवीन कुमार राठौर, भाजपा नेता व व्यापारी इन्द्रगढ़।

आखिर जाम से कब मिलेगी निजात
पुलिया टूटने से भारी परेशानी हो रही अतिरिक्त चक्कर के साथ-साथ कई बार चौराहा के जाम लगने से कई समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे अतिरिक्त समय लगता है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए ।
-सत्यनारायण बंसल, स्थानीय व्यापारी इन्द्रगढ़।

इनका कहना है
तेज बारिश के कारण मोहनपुरा रोड की रपट पुलिया टूट गई थी। इसके स्थान पर नई कॉलम वाली पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, ताकि समस्या का स्थाई हल हो सके एवं कुछ दिनों में अस्थाई रूप से आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा ।
-बृज भूषण शर्मा,अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका इन्द्रगढ़

रपट पुलिया टूट जाने से मोहनपुरा से इन्द्रगढ़ में व्यापार करने आने वाले व्यापारियों के साथ सब्जी विक्रेताओ और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जल्द ही नई पुलिया का निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा ।
-नीलम भारती, चेयरमैन, नगर पालिका, इन्द्रगढ़।

इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड की कमी, यात्री, राहगीर और व्यापारी होते हैं प्रतिदिन परेशान
इन्द्रगढ़। जिले का महत्वपूर्ण कस्बा इन्द्रगढ़ आज भी स्थाई बस स्टैंड के अभाव से जूझ रहा है। यहां से प्रतिदिन कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर, धौलपुर सहित कई जिलों के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसों का निरंतर आवागमन होता है। इसके अलावा श्री बिजासन माता, कमलेश्वर महादेव और सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थ होने से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां से होकर गुजरते हैं। बढ़ती बसों की आवाजाही के बीच निर्धारित बस स्टैंड न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थाई व्यवस्था न होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बसें खड़ी होती हैं। कोटा जाने वाली बसें चुंगी नाका पर पेट्रोल पंप के सामने, बूंदी जाने वाली बसें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल के पास, जबकि जयपुर, टोंक, अलवर, दिल्ली व धौलपुर मार्ग की बसें श्रीराम चौराहे पर नहर किनारे मुख्य सड़क पर खड़ी रहती हैं।

इसी प्रकार सवाई माधोपुर, नैनवा, देई, उनियारा मार्ग की प्राइवेट बसें गौण मंडी स्थित अस्थाई बस स्टैंड और मुक्ति धाम तिराहे पर रुकती हैं। कई बसें सीधे मुख्य सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बसों के पास ही रिक्शा, आॅटो और टेम्पो चालक यात्रियों की प्रतीक्षा में वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। इसका सीधा असर राहगीरों, आमजन और व्यापारियों पर पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड का निर्माण हो जाए तो न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी बल्कि यात्रियों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित सुविधा भी मिल सकेगी। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई जा रही है।

बस स्टैंड एक आधारभूत सुविधा है इन्द्रगढ़ मे स्थाई बस स्टैंड नहीं होना गंभीर समस्या है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं साथ ही बार बार ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है व दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है
- बृज भूषण शर्मा,अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका इन्द्रगढ़।

अगर स्थाई बस स्टैंड बने तो यात्रियों के साथ साथ व्यापारियों को भी राहत मिलेगी क्योंकि विभिन्न स्थानों पर दुकानों के आगे बसे खड़ी होने से व्यापार भी प्रभावित होता है जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है
- तनिष्क गर्ग, अध्यक्ष किराना व्यापार संघ इन्द्रगढ़

स्थाई बस स्टैंड के लिए पूर्व में भी प्रयास किया गया था परन्तु अब बस स्टैंड के लिए सभी को एक साथ सामूहिक प्रयास करना चाहिए बस स्टैंड बनने से यात्रियों को भी सुविधा होगी साथ ही व्यापार मे भी बढ़ोतरी होगी
- सन्मति जैन हरकारा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, इन्द्रगढ़।

इन्द्रगढ़ मे स्थाई बस के लिए प्रस्ताव बना कर जल्द ही भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री से मिलेगा एवं क्षेत्रीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला को भी इससे अवगत कराया जाएगा एवं स्थाई बस बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
- गिरिराज जैन (गिरु), अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल इन्द्रगढ़

इन्द्रगढ़ मे बस स्टैंड की मांग काफी पुरानी है नगर पालिका स्तर पर भी स्थाई बस स्टैंड बनाने की मांग की जाएगी इन्द्रगढ़ मे बस स्टैंड बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से पूरी मदद की जाएगी
- नीलम भारती, चेयरमैन नगर पालिका इन्द्रगढ़

कोटा उत्तर वार्ड 17- विकास के वादों के बीच जमीनी हकीकत बदहाल, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की तस्वीर विकास के वादों से एकदम उलट नजर आती है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना रखी है। क्षेत्र के कई हिस्सों में सफाई, रोशनी और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं अब तक अधूरी हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

रायपुरा चौराहे पर रोजाना जाम से त्रस्त लोग
वार्ड की सबसे बड़ी समस्या रायपुरा चौराहे पर रोजाना लगने वाला जाम है। सुबह से शाम तक इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। खासकर स्कूल टाइम और दफ्तर के समय में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। राहगीर और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। न तो ट्रैफिक सिग्नल ठीक से काम कर रहे हैं और न ही पुलिस की नियमित मौजूदगी रहती है।

निवासियों की मांग, जल्द मिले राहत
वार्ड 17 के निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं पर कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं दिखता। वार्ड की यह तस्वीर साफ बताती है कि विकास का दावा करने वाली व्यवस्थाएं हकीकत में कितनी कमजोर हैं। नगर निगम प्रशासन कब तक इन शिकायतों को अनसुना करता रहेगा और कब इन क्षेत्रों के रहवासी राहत की सांस ले पाएंगे।

वार्ड का एरिया : रायपुरा, राजनगर, गायत्री विहार, मानसरोवर कॉलोनी, कंवरपुरा, धाकडखेडी व उम्मेदगंज ग्राम का क्षेत्र शामिल है।

मानसरोवर कॉलोनी में अंधेरे का साम्राज्य
मानसरोवर कॉलोनी क्षेत्र में सड़कों पर रोड लाइटें नहीं होने से लोग रात में अंधेरे में चलने को मजबूर हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद असुरक्षित बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार निगम अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी गई, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं।
- महावीर पारेता, वार्डवासी

गायत्री विहार बना उपेक्षा का प्रतीक
गायत्री विहार क्षेत्र तो मानो नगर निगम की उपेक्षा का केंद्र बन गया है। यहां न तो सड़कें बनी हैं, न ही पानी की पाइपलाइन डाली गई है। लोगों को मजबूरन अपने घरों में बोरिंग लगवाना मजबूरी हो गई है। सफाई व्यवस्था भी नाममात्र की है, जिससे गंदगी और बदबू से माहौल दूषित रहता है। रहवासी बताते हैं कि क्षेत्र की स्थिति गांव जैसी हो गई है, जबकि यह क्षेत्र निगम सीमा के अंदर आता है। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव से हालात और भी खराब हो जाते हैं।
- सुशीला, वार्डवासी

वार्ड की समस्याओं के संबंध में उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया है। वार्ड में अब तक अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न कराए जा चुके हैं, और शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कुछ न कुछ चुनौतियां अवश्य होती हैं, परंतु हमारे वार्ड की अधिकांश समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जो कुछ कार्य शेष हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
- ईना मीणा, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 3 - तंग गलियों, जाम और गंदगी से त्रस्त वार्डवासी, सफाई व्यवस्था ठप
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 3 की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यह वार्ड आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड क्षेत्र में तंग गलियां और असुविधाजनक मार्ग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। गलियां इतनी संकरी हैं कि दो वाहन आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार एंबुलेंस या जरूरी वाहनों को निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
मथुराधीश जी का मन्दिर, भटजी महाराज का चौक, आईसी आईसीआई बैंक, मैन रोड पाटनपोल, छोटे मथुराधीश जी, राबामावि टिपटा, काजीपाड़ा, भूरिया गणेश जी मन्दिर, सराय का स्थान, नारायण बाल निकेतन, मथुरेश भवन, लालबुर्ज, काली ककांली मन्दिर का क्षेत्र शामिल है।

स्थानीय निवासियों की मांग
- तंग गलियों का पुनर्निर्माण और सड़क चौड़ीकरण
- पाटन पोल क्षेत्र में यातायात नियंत्रण व्यवस्था
- नियमित सफाई और नालियों की सफाई
- आवारा पशुओं और कुत्तों पर नियंत्रण

वार्ड 3 के निवासियों की यही उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन जागे और उनके वार्ड की तस्वीर बदले, ताकि स्मार्ट सिटी का सपना सच्चाई में बदल सके।

जाम की स्थिति अब यहां आम बात हो गई है। सुबह और शाम के समय तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि घर से निकलने में भी परेशानी होती है। खासतौर पर पाटन पोल क्षेत्र में  वाहनों का जाम हर दिन की समस्या बन गया है। दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग और सड़कों पर कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
- अशोक खंडेलवाल, वार्डवासी

सफाई व्यवस्था की बदहाली ने भी हालात बिगाड़ रखे हैं। नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। आसपास बदबू और मच्छरों का प्रकोप फैल रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी कभी-कभार ही नजर आते हैं, और शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होती।
- डिम्पी शर्मा, वार्डवासी

आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शाम के समय गलियों में कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। कई बार ये कुत्ते राहगीरों पर हमला भी कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। चुनाव के समय वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
- आशा देवी, वार्डवासी

वार्ड में अनेक विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। अब जबकि हमारा कार्यकाल समाप्त हो गया है, आगे के कार्यों की जिम्मेदारी प्रशासन के पास है। रही बात वार्ड की तंग गलियों और जाम की समस्या की — यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी स्थिति है, जिस पर स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता है।
- जमना बाई, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 79 - अनदेखी: जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे वार्ड की सुध
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 79 में वार्डवासी कॉलोनियों में बेतरतीब खड़े वाहनों से आए दिन लग रहे जाम से परेशान है। रहवासियों ने बताया कि वार्ड की 04 बी की गली में प्रवेश करने से सड़कों के दोनों ओर स्थित दुकानों में आने ग्राहक वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं जिससे यहां जाम की स्थिति बन जाती है तथा तेज हॉर्न व प्रदूषण के कारण सभी परेशान होते हैं। वहीं राहगीर जाम में फंसे जाते है। वार्ड की वृंदावन वाटिका में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। लोगों ने पार्क को ही कचरा पात्र बना दिया। रहवासी सभी यहीं कचरा डालते है। वाटिका में ठंडे पानी के लगाए गए वाटर कूलर ही गायब हो गए तथा पानी के नाम पर टंकी लगी हुई हैं। वाटिका में घूमने वाले बुजुर्ग घनेश्याम व दिनेश ने बताया कि बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए खिलौने भी टूटे हुए हैं। वाटिका की चारदीवारी भी गंदी हो रखी है तथा मुख्य गेट पर मलबा पड़ा हुआ है।वहीं वार्ड की दूसरी गली 5 बी में मुख्य रोड पर सफाई हो रही हैं। गली के पीछे स्थित अम्बेडकर बस्ती के निवासी सोहनलाल, रामलाल व गृहिणी कौशल्या बाई ने कहा कि गली में ना तो कचरा गाड़ी आती हैं और ना ही रोजाना सफाई  होती हैं। बस्ती की नालियां जगह-जगह कचरे से अटी पड़ी थी।

वृंदावन वाटिका बदहाली की शिकार
वार्ड में स्थित वृंदावन वाटिका में जगह-जगह पेड़ों की टूटी पतियां बिखरी हुई थी। वाटिका में लगी लाइटें भी खराब है। बच्चों  के लिए लगाए गए झूले भी टूटे हुए है। पार्क में घूमने वाले छात्र ने बताया कि टंकी में से ठंडा पानी भी नहीं आता हैं।

अंबेडकर बस्ती की रोजाना नहीं हो रही सफाई
वार्ड 5 बी के पीछे वाली गली में  अंबेडकर बस्ती के रहवासियों ने बताया कि गली में साफ-सफाई का अभाव है। कचरा संग्रहण गाड़ी भी रोजाना नहीं आ रही है। बस्ती की नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी  हैं। वहीं गली में प्रवेश करने करते ही बिजली के पैनल बॉक्स खुले हुए हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

वार्ड का एरिया
तलवंडी सेक्टर 04 व 05, तलवंडी सेक्टर बी, (सम्पूर्ण) अंबेडकर बस्ती का क्षेत्र।
वार्ड की अंबेडकर बस्ती में नालियों की निकासी व्यवस्था सही नहीं है। वार्ड में साफ-सफाई का भी अभाव है। कचरा संग्रहण गाड़ी भी रोजाना नहीं आती है।
- रामदेव

वाटिका में घूमने आने वाले लोग यहां पड़े कचरे से परेशान है। बारिश होने से वहां कचरे से दुर्गन्ध आ रही है। वहीं मुख्य गेट पर कचरा का ढेर लगा हुआ।
- सोहन लाल

अंबेडकर बस्ती की नालियों की सफाई नहीं होने से इनमें बदबू आती हैं। बारिश में नालियां ओवरफ्लो हो जाती है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।
- ललित कुमार

वाटिका की सफाई प्रतिदिन होती हैं, वहीं अंबेडकर बस्ती में कचरा गाड़ी गली के दोनों तरफ खड़ी होती हैं। जिसमें बस्ती के रहने वाले निवासी कचरा डालते हैं।
- संजीव विजय, पार्षद बीजेपी 79

कोटा दक्षिण वार्ड 21 - मेन रोड पर फुटकर व्यवसाय से लगता है जाम
कोटा। शहर के व्यस्तम मार्केट में स्थित कोटा दक्षिण वार्ड 21 के हालात साफ-सफाई में ठीक नहीं है। मुख्य रोड व मुख्य मार्केट में तो सफाई प्रतिदिन होती है पर वार्ड की कुछ गालियों में प्रतिदिन झाडू नहीं निकला पाता है और वहीं वार्ड की कुछ गालियो में सफाई नहीं होने  से नालियों का पानी रोड पर ही बहता रहता हैं। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में बिजली के पैनल बॉक्स खुले पडेÞ हुए हैं और सीसी के बने बड़े डिवाइडर लोगों को दर्द दे रहे हैं।

पार्क की बदहाल स्थिति
न्यू कॉलोनी में स्थित वेलफेयर सोसायटी के पार्क में बिजली का पैनल खुला हुआ है। पार्क में घूमने वाले राधेश्याम, मनोहर ने बताया कि पार्क में दिनभर बच्चे खेलते है। बारिश में कभी भी कोई हादसा हो सकता हैं। पार्क में आने वाली गृहिणी राधा, बरखा सहित अन्य ने बताया कि हम शाम को पार्क में घूमने आते है, पर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था नहीं होने पर हमें रात्रि में घूमने में डर लगता है। कभी-कभी कोई वारदात नहीं हो जावे। वहीं घास भी बड़ी-बड़ी हो रही थी जिसे पार्क में बारिश के समय पर जहरीलें जीव जंतुओं के आने का डर लगा रहता हैं। वहीं टीचर्स कॉलोनी में स्थित पार्क में बैठने की बैंच टूटी हुई व जगह-जगह पर गंदगी पड़ी हुई है। पार्क में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं और ना ही कोई प्रकार की सुविधा उसमें विकसित हैं।  वहीं योग भवन में भी जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई हैं। वहीं कोने में पेड़ों की टूटी पत्तियां व लकड़ी रखी हुई जिनसे बदबू आ रह थी।

सड़कें क्षतिग्रस्त
वार्ड में अधिकतर रोड में जगह-जगह पर गड्डे हो रहे जिनसे बारिश में पानी भर जाता है जिससे इन गड्डों से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

सड़क पर वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या
अधिकतर गलियों में वार्ड वासियों ने नाली पर ढकान करके उसके ऊपर गाड़िया खड़ी करना शुरू कर दी। जिससे बीस फीट का रोड ऐसा लगता है कि मानों आठ फीट ही रह गया हो। रोड की चौड़ाई कम होने से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर फुटकर व्यापारी से परेशानी- व्यापारियों ने बताया कि मेन रोड पर ठैलों की वजह से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जिससे बार - बार जाम लगता हैं।

वार्ड का इलाका
गुमानपुरा, न्यू कॉलोनी गुमानपुरा, चौपाटी, शोपिंग सेंटर, मोटर मार्केट शोपिंग सेंटर, मल्टीपरपज स्कूल, टीचर कॉलोनी गुमानपुरा का क्षेत्र आता हैं।

हमारी गली में कचरा गाड़ी रोज आती है पर रोड की सफाई नहीं होती। साथ ही बारिश में रात में  कुत्ते परेशान करते है। रविवार को कचरा उठाने वाला कोई नहीं आया जिससे कचरा रोड पर ही पड़ा हुआ हैं।
- विनोद कौशल, वार्डवासी

कला कुंज वाली गली में दुकानदारों ने नाली के ऊपर पट्टियों से ढकान कर लिया जिससे नाली का पानी रोड पर बहता रहता है। आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है सड़क भी पूरी खराब हो रही हैं।
- मनोज कुमार वार्डवासी

पार्क में ही झाड़िया कट के डाल दी साथ ही बिजली के पैनल बॉक्स खुले है जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। शाम के समय पर चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए।
- राधेश्याम, वार्डवासी

मैं योग भवन में व्यायाम करने आया था पर यहां पर गंदगी होने से व्यायाम करने में परेशानी आती है। भवन की सफाई प्रतिििदन होनी चाहिए।
- ब्रजेश, वार्डवासी

पार्षद का कहना
शोपिंग सेंटर व टीचर्स कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण करवाया था। न्यू कॉलोनी में रोड का काम चल रहा हैं। जो बाकी रोड हैं उनकों शीघ्र ही बना दिया जाएगा। टीचर्स कॉलोनी में पार्क की समस्या का समाधान करता हूं। वहीं वार्ड में एक पिंक टॉयलेट का निर्माण भी करवाया गया है।
- नरेश शर्मा, पार्षद, बीजेपी

कोटा दक्षिण वार्ड 15 - मेन रोड पर ही बड़े-बड़े गड्ढे, बार-बार हो रहा जाम
कोटा। शहर के बीचों-बीच स्थित वार्ड 15 के हाल कुछ अलग ही बयां कर रहे है जिसमें मेन रोड में गड्ढे हो रहे है साथ ही रोड तंग होने के कारण इसमें बार-बार जाम लगता है। व्यापारी दिनेश, आदिल, महावीर सुमन सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान से आगे जहां पर पशुओं की घास बेचने वाले बैठते हैं वहां तक बार-बार जाम लगता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर स्थित टॉयलेट से बदबू आ रही थी।  वार्ड में जगह- जगह पर कचरा पड़ा हुआ था। रामचंद्रपुरा स्थित राजपूत कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी में पार्क बनाना चाहिए क्योकि यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं है। गृहिणी प्रेमलता, सुमन ने बताया कि हमारी गली में रात को आने - जाने वालें राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं।

वार्ड में एक ही पार्क
वार्डवासियों ने बताया शहर के करीब हर वार्ड में बच्चों के खेलने व मॉर्निंग वॉक के लिए  करीब दो या तीन पार्क है पर हमारे वार्ड में एक भी पार्क नहीं है जिससे बच्चों को खेलने में परेशानी होती है।

गलियों में कचरा पात्र नहीं रखे
वार्ड की गलियों में कचरा गाड़ी तो प्रतिदिन आती है पर कुछ लोगों का कहना है कि गली के बाहर एक कचरा पात्र रखा होना चाहिए यदि कभी गाड़ी में कचरा नहीं डाल सकें तो कचरा पात्र में डाल दें।

बार-बार लगता हैं जाम
वार्ड में दुकान चलाने वाले हरीश कुमार, दिनेश, आसिफ  खान सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान के सामने बार-बार जाम लगता है। जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं यातायात पुलिस द्वारा व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जावें तो इस समस्या से निजात मिल सकती हैं।

सीवरेज के गड्ढे दे रहे दर्द
वार्ड की गली में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की सही ढ़ंग से मरम्मत नहीं करने से उसमें से जगह- जगह से गिट्टी निकल रही है साथ ही गड्डे भी हो रहे हैं जिससे बारिश के समय बाइक सवारों के साथ हादसे होने की आशंका रहती है।

यह इलाका आता है वार्ड में
छावनी रामचंद्रपुरा की गली नं.1,2,3,4,5, स्मॉल एंड मिडियम स्केल इण्डस्ट्रीयल एरिया, प्लाइवुड मार्केट, सेक्टर कार्यालय के पीछे का एरिया, भैरू बस्ती, दुर्गा बस्ती, भिस्ती मोहल्ला, घेर वाले बाबा का एरिया

इनका कहना
रात में आने-जाने वाले राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं साथ ही कभी-कभार तो कुत्ते बाइक सवार का पीछा कर उसको भी नुकसान पहुंचने की कोशिश करते हैं।
- इरशाद, वार्डवासी

जुझार के मंदिर वाली गली में जलदाय विभाग की पुरानी लाइन डाली हुई है। जिससे इस गली में कम दबाव से पानी आता है। बाकी की गलियों में पानी का प्रेशर तेजी से आता है।
- राजू साहू, वार्डवासी

बारिश के समय नालियों व रोड का पानी हमारी दुकान के सामने आकर इकट्टा हो जाता  है जिससे हमें ही सफाई करनी पड़ती है। कई बार बारिश से माल खराब हो जाता है।
- असद हुसैन, वार्डवासी

बारिश के समय अचानक रात को कभी-कभी रोड लाइट खराब हो जाती है । जिससे पूरी रात गली में अंधेरे रहता है। रात में जहरीलें जंतु नालियों से घर में आ जाते हैें।
- गिरिराज सुमन, वार्डवासी

सीवरेज के गड्डे भरने के लिए हमने अधिकरियों को लिखित में सूचना दे रखी है। पार्क में बोरिंग की मोटर जो खराब हो रही  है उसको ठीक करने के लिए अधिकारियों को सूचना दे रखी है।
- पिंकी कुमारी, वार्ड पार्षद कांग्रेस