Omar abdullah - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युद्धविराम की विफलता के लिए ईरान नहीं होगा दोषी, इजरायल पर लगाम लगाए अमेरिका : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि युद्धविराम की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका को इजरायल पर लगाम लगानी चाहिये। उन्होंने चेतावनी दी कि निरंतर होते हमले पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों को पटरी से उतार सकते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आचरण की भी आलोचना की और उनके बयानों में "असंगति तथा अनुचित भाषा" का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि ईरान ने संघर्ष की शुरुआत नहीं की थी और युद्ध उस पर "थोपा" गया था। उन्होंने युद्धविराम के बाद अमेरिका के जीत के दावों पर भी सवाल उठाये।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने वाशिंगटन से "इजरायल को नियंत्रित करने" का आह्वान किया और लेबनान में जारी हमलों तथा नागरिक हताहतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि युद्धविराम विफल होता है, तो इसकी जिम्मेदारी ईरान पर नहीं बल्कि इजरायल पर डाली जानी चाहिये। उमर अब्दुल्ला ने भारत की विदेश नीति पर कांग्रेस की आलोचना के संबंध में कहा कि वह इसे विफलता या सफलता का नाम नहीं देंगे, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान "वह करने में सफल रहा जो दूसरे नहीं कर सके।"

उन्होंने कहा कि इजरायल के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों ने शायद उसके राजनयिक दायरे को सीमित कर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि ऐसा न होता, तो अमेरिका और ईरान दोनों के साथ बेहतर संबंधों के कारण नई दिल्ली अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती थी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने इसमें योगदान दिया है, तो "इसकी सराहना की जानी चाहिए और हमें आगे बढ़ना चाहिए।" सीएम ने महिला आरक्षण विधेयक की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद पहले ही इस मुद्दे पर कानून पारित कर चुकी है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अब क्या बदल गया है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया है। उन्होंने पूछा, "अब क्या बदल गया है?" उन्होंने ध्यान दिलाया कि यह कानून भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ही लाई और उसी के नेतृत्व में इसे पारित किया गया था, न कि यह किसी पिछली सरकार से विरासत में मिला था।

उमर अब्दुल्ला ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया लेकिन कहा कि "कुछ तो सही नहीं है।" उन्होंने भारत सरकार, विशेष रूप से भाजपा से इस पर "सच्चाई सामने रखने" का आग्रह किया कि मौजूदा कानून होने के बावजूद नये विधेयक पर विचार क्यों किया जा रहा है। श्री उमर ने जम्मू-कश्मीर में जल निकायों के सिकुड़ने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में - श्रीनगर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में - झीलें और जल निकाय या तो काफी सिकुड़ गये हैं या पूरी तरह लुप्त हो गये हैं। उमर अब्दुल्ला ने सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करते हुये कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सवाल किया कि क्या लोग आने वाली पीढ़ियों को एक खराब पर्यावरण सौंपना चाहते हैं। दैनिक आदतों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आग्रह किया और पूछा कि व्यक्ति प्लास्टिक पर निर्भर रहने के बजाय अपना थैला खुद क्यों नहीं ले जा सकते।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये एक संदेश में सीएम अब्दुल्ला को शुभकामनाएं भेजीं। पीएम मोदी ने लिखा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला पिछले दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह इससे पहले 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने सांसद के रूप में लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

सीएम अब्दुल्ला परिवार ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास में एक बहुत अहम भूमिका निभाई है। उमर अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे और दिवंगत शेख अब्दुल्ला के पोते हैं। शेख अब्दुल्ला इस क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य की एक महत्वपूर्ण हस्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे।

उमर अब्दुल्ला ने नियमों में संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उपराज्यपाल की शक्तियों का बढ़ाया दायरा
जम्मू।कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने यहां की सरकार के कामकाज के नियम, 2019 में संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अब्दुल्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा किए गए संशोधनों ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की प्रशासनिक शक्तियों का दायरा बढ़ा दिया है। यह एक और संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव पास हैं। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण, अविभाजित राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए समय सीमा निर्धारित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता इन चुनावों के लिए एक शर्त है।

अब्दुला ने गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर व्यापार नियमों में संशोधन की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोग एक शक्तिहीन, रबर स्टैम्प मुख्यमंत्री से बेहतर के हकदार हैं, जिसे अपने चपरासी की नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल से भीख मांगनी पड़ेगी। गृह मंत्रालय द्वारा किए गए संशोधनों के अनुसार प्रशासनिक सचिवों और अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों के कैडर पदों के स्थानांतरण से संबंधित प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वारा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को प्रस्तुत किए जाएंगे।

BJP को केवल उन्हीं परिवारों से दिक्कत है जो विरोधी है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केवल उन्हीं परिवारों से समस्या है, जो उसके विरोधी हैं।

भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से कांग्रेस सहित कई दलों पर 'परिवारवाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाली हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने यह पहले भी कहा है। भाजपा को परिवारवादी दलों से कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें केवल उन्हीं दलों से दिक्कत है जो उनका विरोध करते हैं। उन्होंने बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और भाजपा के बीच हालिया गठबंधन का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या यह गठबंधन परिवारवाद नहीं है?

अब्दुल्ला ने कहा कि हाल ही में अमित शाह साहब ने राज ठाकरे से मुलाकात की। क्या वह परिवारवाद नहीं है। एक मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा करते हुए) ग्वालियर गुना से उम्मीदवार बन रहे हैं। क्या वह परिवारवाद नहीं है। भाजपा को परिवारवाद से कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें केवल उन परिवारों से दिक्कत है जो उनका विरोध कर रहे हैं और मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं भाजपा का विरोध करता हूं और मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी उचित समय पर तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा, ''हमारी तीन सीटें (कश्मीर में) तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में आती हैं। हमारे पास बहुत समय है. आइए पहले ईद मनायें, फिर हम उसके बारे में देखेंगे।"

जम्मू कश्मीर में केंद्रीय शासन जारी रखने पर उमर का तंज
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय शासन जारी रहने पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है।

उमर ने ट्वीट किया,''लोकतंत्र हमारी रगों में है, यह हमारी संस्कृति में है। भारत लोकतंत्र की जननी है व भारत लोकतंत्र का मंदिर है।"

नेकां नेता ने कहा,''इस बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को आज केंद्रीय शासन के पांच साल पूरे हो गए। लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है, जहां जम्मू-कश्मीर शुरू होता है।"

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार को पांच साल हो गए हैं। आखिरी बार राज्य विधानमंडल के चुनाव 2014 में हुए थे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराने को लेकर राजनीतिक आक्रोश पनप रहा है। सभी राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।