UEFA Nations League - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्पेन को हरा पुर्तगाल ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब : फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की, रोनाल्डो ने 938वां गोल बनाया
म्यूनिख। पुर्तगाल ने स्पेन को शूटआउट में हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ वह दो बार यह कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है। म्यूनिख फुटबॉल एरिना में रविवार रात खेले गये फाइनल में दोनों टीमों के बीच अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी रहने के बाद हुए शूटआउट में पुर्तगाल ने स्पेन पर 5-3 से जीत दर्ज कर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

जुबिमेंडी ने गोल कर बढ़त बनाई :

स्पेन के लिए पहले हाफ में मार्टिन जुबिमेंडी ने 21वें मिनट में गोलकर अपनी टीम बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद पुर्तगाल के नूनो मेंडेस अपने पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मिकेल ओयार्जाबल ने पेड्री के पास को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में रोनाल्डो मैच के 61वें मिनट मे गोलकर पुर्तगाल को 2-2 बराबरी पर ला दिया। यह रोनाल्डा का 938वां गोल था। अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।

रोनाल्डो गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने :

40 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट का अपना आठवां गोल किया और नेशंस लीग फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

स्पेन ने जीता यूईएफए नेशंस लीग का खिताब
बार्सिलोना। राइट बैक दानी कार्वाजल की निर्णायक स्पॉट किक की बदौलत स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया को 5-4 से हराकर रॉटरडैम में रविवार को यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीत लिया। फेयेनोर्ड स्टेडियम में फाइनल अतिरिक्त समय के बाद बिना गोल के समाप्त हुआ और पेनल्टी पर हार क्रोएशिया के लिए दिल दहला देने वाली थी, जो 2018 विश्व कप में दूसरे स्थान पर और पिछले साल कतर में तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। स्पेन ने 11 साल बाद कोई अन्तरराष्टÑीय ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 2012 में उसने यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

स्पेन ने गंवाए मौके
स्पेन दो साल पहले नेशंस लीग में फ्रांस से हार दूसरे स्थान पर रहा था और कतर में विश्व कप में भी स्पेन का अभियान मोरक्को से हार के साथ अंतिम 16 में ही समाप्त हो गया। इसके बाद स्पेन की यह एक बड़ी उपलब्धि है। स्पेन को 12वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका मिला, जब गावी ने क्रोएशियाई कब्जे से गेंद लेते हुए प्रयास किया लेकिन उनका शाट गोल पोस्ट के करीब से निकल गया। 23वें मिनट में क्रोएशिया के हाफ में डीप से एक लंबी गेंद स्पेन की हाई डिफेंसिव लाइन को मिली, जिससे क्रेमरिक को मौका मिला, लेकिन लापोर्टे ने शानदार टैकल करते हुए खतरा टाल दिया।

इटली रहा तीसरे स्थान पर
तीसरे स्थान के मुकाबले में इटली ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फेडरिको दिमार्को (छठा मिनट), डेविड फाटेसी (20वां मिनट) और फेडेरिको चिएसा (72वां मिनट) ने इटली के लिए गोल किए। वहीं नीदरलैंड के लिए स्टीवन बर्गाविन (68वां मिनट) और जॉजीनियो वायनालाडम (89वां मिनट) ने गोल दागे, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे।