anasagar lake - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आनासागर में सड़ती मछलियों से उठी दुर्गंध, बदबू से राहगीर और स्थानीय लोग बेहाल
अजमेर। नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बढ़ा खतरा शहर की शान और पर्यटन की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील इन दिनों बदहाल स्थिति में है। झील में बड़ी संख्या में मरी मछलियों के सड़ने से उठ रही तीखी दुर्गंध ने आसपास के पूरे इलाके का वातावरण दूषित कर दिया है। हालत यह है कि झील किनारे से गुजरने वाले राहगीर नाक पर रूमाल रखकर निकलने को मजबूर हैं, जबकि आसपास रहने वाले लोगों के लिए अपने घरों में रहना भी कठिन होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और झील के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि झील में मरी मछलियां कई-कई घंटों, बल्कि कई बार दिनों तक पड़ी रहती हैं। समय पर उनका निस्तारण नहीं होने से सड़ांध पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। शाम और सुबह के समय, जब बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए पहुंचते हैं, तब दुर्गंध के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ता है। पर्यटक भी इस स्थिति को देखकर निराश हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि इस दुर्गंध और प्रदूषित वातावरण का असर सीधे आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

ममता हुई कलंकित : लालन-पालन में लाचार मां ने 3 वर्षीय बेटी को आनासागर झील में फेंका
अजमेर। एक कलियुगी मां ने बुधवार तड़के ममता को शर्मसार कर 3 वर्षीय बेटी को आनासागर झील में फेंक कर हत्या कर दी। उसने हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया। लेकिन क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने चंद घंटे में ही मामले का खुलासा कर मां को गिरफ्तार कर लिया। उसने लालन-पालन करने में असक्षम होने के कारण हत्या करना बताया है। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक (अजमेर उत्तर) रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि क्रिश्चियनगंज हैडकांस्टेबल गोविन्द शर्मा सुबह 4 बजे गश्त करते हुए वैशाली नगर से बजरंगगढ़ की ओर जा रहे थे।

स्कैचर शौरूम के पास सामने एक पुरुष व महिला पैदल आ रहे थे। उनसे रात के समय में यूं सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो युवक ने अपना नाम अल्केश गुप्ता व महिला ने अंजलि सिंह उर्फ प्रिया निवासी बनारस हाल किराएदार जटिया हिल्स बताया। उसने बताया कि अल्केश के साथ लिव-इन में रहती है। अल्केश सिटी हॉस्पिटल के सामने ललित किचन पर काम करता है। उसने बताया कि मैं रोजाना की तरह मेरी 3 वर्षीय बेटी काव्या सिंह उर्फ आरू के साथ पैदल घर से अल्केश के पास आ रही थी। लगभग रात 10 बजे के आसपास हॉस्पिटल के पीछे नाले की पुलिया के पास से मेरी बेटी अचानक गायब हो गई। जिसकी रातभर तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आप उसे तलाश कराने का प्रयास करें।

पालने के लिए पैसा नहीं तो मार दिया
पुलिस पूछताछ में अंजलि ने बताया कि पति राजू से कुछ समय से पारिवारिक विवाद होने के कारण वह उसे छोड़कर अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई। इससे बच्ची का लालन-पालन करने में उसे बहुत ज्यादा परेशानी होने लगी। इससे वह मानसिक रूप से अवसाद में रहने लगी। इसलिए उसने बच्ची को मारने की साजिश रच डाली। आनासागर चौपाटी के आगे नई रैलिंग के यहां पहले बेटी को सुलाया। जब वह गहरी नींद में सो गई तो उसे झील में धकेल दिया। बटी की हत्या के आधा घंटे बाद उसने अल्केश को बुलाकर बेटी के गुम हो जाने की जानकारी दी।

आनासागर झील के पास 22 हेक्टेयर में दो वेटलैंड विकसित करने की योजना मंजूर
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आनासागर झील के आसपास लगभग 22 हेक्टेयर क्षेत्र में दो वेटलैंड विकसित करने की योजना पेश की गई थी। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए ये मंजूरी दी। सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राज्य सरकार ने कहा कि आनासागर झील की परिधि में पैदल मार्ग बनाए जाने की जरुरत है। राज्य सरकार ने कहा कि झील के आसपास अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके पहले 7 अप्रैल को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वो आनासागर झील के पास बने सेवन वंडर को एक महीने में तोड़े या कहीं और शिफ्ट करे।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था यह
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से पूछा था कि क्या अजमेर में अधिक वेटलैंड विकसित किए जा सकते हैं। दरअसल 2023 में एनजीटी ने आनासागर झील के आसपास अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था। इसी आदेश को राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

आनासागर झील में चला देश का पहला डबल डेकर इलेक्ट्रिक क्रूज, वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन
अजमेेर। शहरवासी आज से देश के पहले इलेक्ट्रिक डबल डेकर कूज में बैठकर आनासागर झील की सैर का आनंद ले सकेंगे। आनासागर पुरानी चौपाटी पर सुबह साढ़े 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी क्रूज का उद्‌घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत व मेयर बुजलता हाड़ा भी शामिल हुई।

आनासागर झील में ओएसिस फूज का संचालन गीता मार्बल फर्म की ओर से किया जा रहा है। फार्म के जीएम सुरेंद्र राव और क्रूज बनाने वाली फर्म बोट क्राफ्ट के संचालक जॉन फर्नांडिस ने बताया कि यह देश का पहला इलेक्ट्रिक डबल डेकर कुन है। यह आनासागर में 45 मिनट तक 6 किलोमीटर चलेगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपए की दर निर्धारित की गई हैं। इसमें एक साथ 150 यात्री सफर कर सकेंगे। क्रूज में यात्री स्नेक्स इत्यादि का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

इसके संचालकों का यह दावा है कि चूंकि यह इलेक्ट्रिक क्रूज है, इसलिए इसके संचालन से झील प्रदूषित नहीं होगी और न ही झील के जीवों पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। कूज झील का पूरा चक्कर लगाने में 45 मिनट का समय लेगा। इस अवधि में यात्री क्रूज के रेस्टारेंट में खाने पीने की चीजों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। रूफ टॉप पर छत होगी और चारों ओर खुला होगा। जहां यात्री खुली हवा का आनंद ले सकेंगे।

यह है ओएसिस क्रूज की खूबियां

इसका शेप कैटामेरान यानी आयताकार है। इसमें दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं।

कूज का पहला फ्लोर पूरी तरह एयर कंडीशंड है। इसकी लम्बाई 22 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है।

कूज में 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। प्रथम फ्लोर पर 75 और दूसरे फ्लोर पर 75 लोग बैठ सकेंगे।

क्रूज में डिस्को फ्लोर भी होगे। कूज को पार्टी के लिए भी बुक कराया जा सकेगा।

दोनों फ्लोर पर मेल और और फिमेल के दो-दो बायो टॉयलेट होंगे। इसका वेस्ट डिस्वार्ज झील में नहीं किया जाएगा।

डबल डेकर क्रूज के रूफ टॉप पर कैप्टन की केबिन होगी। कैप्टन इसी केबिन से क्रूज का संचालन करेंगे।

दोनों फ्लोर पर किचन और रेस्टोरेंट्स होगे। जहां यात्रियों को वेज स्नेक्स और सॉफ्ट ड्रिंक सर्व की जाएगी।

ओएसिस क्रूज पर सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम रहेंगे।

क्रूज में हमेशा एक रेस्क्यू बोट रहेगी।

इसके अलावा लाइव लाइफ जैकेट्स व अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरण भी रहेंगे। क्रूज में फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। पूरे क्रूज में कुल 16 सीसीटीवी कैमरे होंगे। जिसकी कमांड एंड कन्ट्रोलिंग काम पर ही रहेगी। यह कूज पूरी तरह फाइबर से तैयार किया गया है।

आनासागर झील किनारे जमा काई और कचरे की सफाई शुरू
अजमेर। आनासागर झील किनारे जमा काई और कचरे की नगर निगम ने सफाई शुरू करा दी है। काई और कचरे से आ रही दुर्गंध के कारण कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यहां रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आनासागर झील किनारे जमा मिट्टी पर झील का पानी उतरने के साथ ही काई जमना शुरू हो गई। झील का कचरा भी बहकर किनारे पर आ गया। इस कारण पिछले चार-पांच दिन से यहां भयंकर बदबू आ रही है।

आनासागर झील पर 2.9 फीट की चादर चली
अजमेर। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान की बारिश के चलते शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील की चादर सोमवार को 2 फीट 9 इंच पर चल रही है। बारिश से झील में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। शाम झील में पानी का गेज 15.9 फीट पर पहुंच गया। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसलिए अतिरिक्त आया 2.9 फीट पानी चैनल गेट के ऊपर से निकल रहा है। जिससे शहर की निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त है और उनकी रात की नींद उड़ गई है। वहीं झील से लगातार पानी की निकासी के चलते खानपुरा तालाब भी लबालब भर चुका है। शाम को उसका गेज 10.6 इंच नापा गया है। उसकी भी चादर चल पड़ी है।

फिलहाल नहीं खोले जाएंगे गेट
जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी के अनुसार भले ही आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई है, लेकिन निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इसके चैनल गेट खोलकर पानी की निकासी नहीं की जाएगी। बारिश रुकने तक इंतजार किया जाएगा, ताकि निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के मकानों में पानी नहीं भरे। वैसे भी मौजूदा समय में झील का एस्कैप चैनल (नाला) भी अभी पूरी तरह से भरा हुआ है। झील में भराव क्षमता 13 फीट के स्थान पर इस समय 15.9 फीट पानी है। यानि 2.9 फीट अधिक जो कि खुद ही चैनल गेट के ऊपर से निकल रहा है। यही पानी खानपुरा तालाब में पहुंच रहा है। लगातार चल रही बारिश के चलते झील से रविवार को पानी ओवरफ्लो होकर इस तालाब में पहुंचने लगा था और सोमवार की शाम तक यह तालाब भी ओवरफ्लो हो गया। इसका गेज 10.6 इंच पहुंच गया है और 6 इंच पानी की चादर चल पड़ी है।

फॉयसागर का गेज 21.2 फीट पहुंचा
बारिश से फॉयसागर झील में पानी का गेज सोमवार को 21.2 फीट पर पहुंच गया है। सोमवार को यह 18 फीट था।