Palestinians - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिणी गाजा में इजरायली हवाई हमले में 14 फिलस्तीनी मरे : मृतकों में महिलाएं, बच्चे शामिल, घायलों का उपचार जारी
गाजा। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के लिए लगाए गए एक तंबू पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं, इजरायली सेना ने कहा है कि उसके बलों ने पिछले 24 घंटों में पट्टी भर में अभियान जारी रखा है और इस दौरान आतंकवादियों, सैन्य भवनों, निगरानी और स्नाइपर ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ये वो ठिकाने हैं जो इजरायली बलों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

एक किलोमीटर लम्बी भूमिगत सुरंग नष्ट
एक अलग बयान में सेना ने कहा कि खान यूनिस क्षेत्र में काम कर रहे उसके बलों ने हमास के भूमिगत बुनियादी ढांचे की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक किलोमीटर लंबी एक भूमिगत सुरंग का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया कि सुरंग के मार्ग का उपयोग आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए किया गया था। आतंकवादियों ने क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे का खुलेआम फायदा उठाया था। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इजरायल की ओर से 18 मार्च को दोबारा तीव्र सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद कम से कम 4,058 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। और 11,729 घायल हुए हैं। इसके बाद अक्टूबर 2023 से इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में कुल 54,321 लोगों की मौत हुई है और कुल 123,770 लोग घायल हुए हैं।

वेस्ट बैंक में 80 लोगों को किया गिरफ्तार
इजरायली सेना ने कहा है कि पिछले सप्ताह में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि गाजा में हमास के साथ इजरायल के चल रहे युद्ध के बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है।  इजरायल रक्षा बलों  ने शुक्रवार को कहा कि अभियान में सात हथियार और 70 लाख से अधिक शेकेल (लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर) जब्त किए गए हैं।  इजरायल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री इजरायल कैट््ज ने उत्तरी वेस्ट बैंक में इजरायली बस्ती सा-नूर के स्थल का दौरा किया। ज्ञातव्य है कि सा नूर इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित 22 बस्तियों में से एक है, जिसे इजरायल दशकों में वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों का सबसे बड़ा विस्तार बताता है। कैट्ज और वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने कहा है कि कई साइटें पहले से ही अनधिकृत चौकियों के रूप में मौजूद हैं और अब उन्हें इजरायली कानून के तहत कानूनी दर्जा दिया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान : फिलिस्तीनियों को नहीं मिलेगा वापसी का अधिकार, कई देशों के नेताओं ने किया इस बयान का विरोध
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक विवादित बयान में कहा कि फिलिस्तीनी लोगों को गाजा से विस्थापित किए जाने के बाद उन्हें वहां वापस लौटने का अधिकार नहीं होगा। ट्रम्प ने कहा कि गाजा के पुनर्निर्माण के बाद फिलिस्तीनी लोगों को वहां वापस नहीं आने दिया जाएगा। ट्रम्प के इस बयान का विरोध फिलिस्तीनी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं ने किया है। जॉर्डन और मिस्र के नेताओं ने ट्रम्प के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अपने देश में शरण देने के लिए तैयार नहीं हैं।

ट्रम्प से जब पूछा गया कि गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी, जिन्हें उनके प्रस्ताव के तहत जबरन विस्थापित किया जाएगा ताकि एन्क्लेव के पुनर्निर्माण के लिए जगह बनाई जा सके, क्या उन्हें वापसी का अधिकार मिलेगा, तो उन्होंने कहा कि नहीं, वे ऐसा नहीं करेंगे। राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उनके सहयोगियों के बयानों के विपरीत है, जिनमें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन लेविट भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि गाजा के लोगों को केवल अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा।

इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनियों की हुई मौत: संरा
यरूशलम। फिलिस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि संघर्ष की शुरूआत से अब तक इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनी कैदियों की मौत हो चुकी है। संगठन ने मंगलवार को 'एक्स' पर लिखा, ''हम उन रिपोर्टों से चिंतित हैं कि इजरायली हिरासत में 31 और 35 वर्ष की आयु के दो और फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिससे सात अक्टूबर 2023 से इजरायली हिरासत में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी इजरायली जेलों में व्यापक यातना और दुव्र्यवहार की रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें चिकित्सा देखभाल से इनकार और यौन हिंसा शामिल है।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर गाजा पट्टी से कई रॉकेट हमले किये गये। इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की और कई नागरिकों को बंधक बना लिया। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमले के दौरान करीब 1,200 लोग मारे गए। जवाब में, इजरायली रक्षा बलों ने जागा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉड्र्स शुरू किया। वहीं, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 44,400 को पार कर गई है।

गाजा में इजरायली हमले में कई फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी के गाजा शहर के पूर्वी इलाकों में इजरायली हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए।

चिकित्सा सूत्रों ने सिन्हुआ से कहा कि बमबारी के कारण बच्चों सहित कई घायलों को उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह गोलाबारी तब हुई जब इजरायली सेना ने तुफ़ा, दाराज और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को तुरंत गाजा शहर के पश्चिमी भाग में आश्रयों में जाने का निर्देश दिया।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने एक बयान में कहा कि तुफ़ा, ओल्ड टाउन, दाराज और अन्य क्षेत्रों के सभी निवासियों और विस्थापित व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत पश्चिमी गाजा शहर में स्थापित आश्रयों में चले जाएं।

उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल के निदेशक मारवान सुल्तान ने गाजा शहर में बैपटिस्ट अस्पताल को खाली कराने के बाद अस्पताल के विभागों में आपातकाल की स्थिति घोषित की। इससे पहले 28 जून को, इजरायली सेना ने तुफ्फा और दाराज से सटे शेजैया इलाके में जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के उत्पात का बदला लेने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है, जिसके दौरान, लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया।

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,356 हुआ
गाजा । गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,356 हो गयी है।

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली हमलों में 51 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और 75 अन्य घायल हुए है। सात अक्टूबर 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,356 और घायलों की तादाद 77,368 हो गयी है। इस बीच, इजरायली अधिकारियों ने चिंता व्यक्त कि गाजा के राफा में संभावित जमीनी कार्रवाई से इजरायल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई हो सकती है।इजरायली सार्वजनिक कान रेडियो ने बताया कि इजरायली हेग में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से एक और खतरे की तैयारी कर रहा है, जिसमें वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की आशंका है।इजरायली मीडिया के अनुसार, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफ़ा में जमीनी ऑपरेशन की योजना को मंजूरी दे दी है,लेकिन अभी तक सेना को आगे बढऩे की अनुमति नहीं मिली है।इजरायली युद्धकालीन कैबिनेट की बैठक के बाद इजरायल के दक्षिणी गाजा शहर पर योजनाबद्ध हमले से पहले जल्द ही राफा से नागरिकों को निकालने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि छह महीने से अधिक समय से हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच गाजा के उत्तरी और मध्य भागों से विस्थापित होने के बाद 10.4 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों के लिये रफ़ा अंतिम शरणस्थल बन गया है।

Israel Palestine Conflict: आठ लाख फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा पट्टी से निकाला गया
गाजा। फिलिस्तीनी और इजरायल संघर्ष के बढऩे के बीच उत्तरी गाजा पट्टी से आठ लाख से अधिक फिलिस्तीनियों को निकाला गया है।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने इस आशय का दावा किया। उन्होंने एक्स पर प्रकाशित एक वीडियो संबोधन में कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि आठ लाख से अधिक फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा पट्टी से यानी मुख्य युद्ध क्षेत्र से निकाला गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल गाजा पट्टी के दक्षिण में मानवीय सहायता पहुंचाने की सुविधा के लिए प्रयास तेज करेगा।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को कहा कि लड़ाई शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में 14 लाख से अधिक नागरिकों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़ी संख्या में रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। उस दौरान हमास ने पड़ोसी इजरायली समुदायों के लोगों की बड़े पैमाने पर हत्या की और अपहरण कर लिया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों की आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकेबंदी का आदेश दिया। साथ ही गाजा को पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकेबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढ़ने से हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।

इजराइली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 1,569 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
गाजा। गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या कुल 1,569 हो गई है, जबकि 7,212 अन्य घायल हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या 1,537 तक पहुंच गई है, जिनमें 500 बच्चे और 276 महिलाएं भी शामिल हैं।

फ़िलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर किए गए अचानक हमले के जवाब में इजराइली हमास गाजा पट्टी पर हमले की और गुरुवार को भी गाजा के विभिन्न क्षेत्रों पर इजरायली हवाई हमले जारी रखे।

इजराइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने बताया कि हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले में अब तक मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक हो गई है।

फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष के दौरान गाजा में 1,23,000 फिलिस्तीनी विस्थापित हुए
गाजा। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण 1,23,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी में अपने घरों को छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा है।

यह जानकारी  मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) ने दी। ओसीएचए ने एक बयान में कहा कि रविवार रात 9 बजे तक, गाजा में 1,23,538 फिलिस्तीनी विस्थापित हो चुके थे।

उल्लेखनीय है कि हमास ने इजरायल पर शनिवार सुबह गाजा पट्टी से एक अभूतपूर्व रॉकेट हमला किया। इजरायली सेना के अनुसार हमास ने इजरायल पर 3,000 से ज्यादा रॉकेट दागे और हमास के दर्जनों लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की।

इजरायली सेना ने उसके बाद फिलिस्तीनी बलों से उन्हें फिर से जीतने के लिए दक्षिणी क्षेत्रों में अपने सैनिकों को भेजा और गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया।

इजरायली सरकार ने रविवार को घोषणा किया कि उसने बुनियादी कानून के अनुच्छेद 40 को लागू किया है, जिसका मतलब है कि देश आधिकारिक रूप से युद्ध में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों ने सैकड़ों मौत और हजारों घायल होने की रिपोर्टें हैं।

लीबिया में बाढ़ के कारण 64 फिलिस्तीनियों की मौत
रामल्लाह। पूर्वी लीबिया में विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 64 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य अभी भी लापता हैं।

फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के राजनीतिक सलाहकार अहमद अल-दीक ने कहा कि हम लीबिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिलिस्तीनी समुदाय की स्थितियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि इससे होने वाले बड़े नुकसान का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा, ''हम उनके (पीड़ितों के) परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उम्मीद है कि लापता लोग जीवित पाए जाएंगे।"

उल्लेखीय है कि विनाशकारी भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल ने 10 सितंबर को पूर्वी लीबिया में तबाही मचाई थी, जिससे भीषण बाढ़ आई। इसके कारण हजारों लोगों की जान चली गई और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति हुई।

इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में छह फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत
रामल्ला। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर की सड़कों पर चरमपंथियों के साथ भीषण संघर्ष में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में छह फिलस्तीनियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। चिकित्सा एवं सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बेथलहम के वेस्ट बैंक शहर के पश्चिम में हुसैन गांव में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 20 वर्षीय जकारेया अल-जौल की मौत हो गई।

फ़िलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों ने कहा कि गाँव में प्रदर्शनकारियों और इज़राइली सैनिकों के बीच हुई झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन सैनिकों पर पथराव किया जिन्होंने 20 वर्षीय अल-ज़ौल को गोली मारी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तरी पश्चिमी तट के जेनिन शहर में बुलडोजर और एक हेलीकॉप्टर द्वारा समर्थित एक इजरायली सेना बल ने सोमवार को पांच फिलिस्तीनियों को मार दिया और अन्य 91 घायल हो गए, जिनमें से 23 की हालत गंभीर है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस बयान में कहा कि जेनिन में ऑपरेशन के दौरान उसके सात सैनिक घायल हो गए और घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है। हथियारबंद लोगों को देखे जाने के बाद हेलीकॉप्टरों से गोलियां चलाईं। ऐसी घटना 20 साल में अपनी तरह की पहली घटना थी।