Shivpal Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भगवान कृष्ण का वंशज होने का दावा करने वाले सपा नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि सपा नेता मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण धार्मिक स्थलों पर जाने से बचते हैं। शाही ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत मे सपा महासचिव शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भगवान कृष्ण का वंशज होने के दावों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि जो अपने पूर्वजों का सम्मान और दर्शन नहीं कर सके, वे खुद को उनका वंशज कैसे बता सकते हैं।

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं को डर है कि अगर वे सनातन धार्मिक स्थलों पर जाएंगे तो उनके मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। शाही ने विपक्षी नेताओं पर छुआछूत की मानसिकता रखने का आरोप भी लगाया। शाही ने कहा कि विपक्षी नेता धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को लेकर समाज में बहस खड़ी की जाती है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीलीभीत में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किसानों के लिए अहम बताया गया। यह केंद्र सात एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। यहां किसानों को बासमती की उन्नत खेती, बीज उत्पादन और जैविक खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा: शिवपाल यादव
औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की सभी सेकुलर पार्टियां और पूरा विपक्ष एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केन्द्र की सत्ता से हटाने का काम करेगा।

औरैया शहर में जिला सहकारी बैंक की शाखा भवन के जीर्णोद्धार के शुभारम्भ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा ''नाीतीश, अखिलेश, तेजस्वी आदि सब एक हो रहे हैं। पटना में सब लोग बैठकर बातचीत करेंगे और 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए आगे की रणनीति बनायेंगे।"

उन्होंने कहा कि सभी सेकुलर व विपक्षी पार्टियां एक होकर भाजपा को सत्ता से हटायेंगे। भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था तो कुछ है ही नहीं। पुलिस के संरक्षण में हत्याएं हो रहीं हैं। वकील व पत्रकार के भेष में लोग हत्याएं कर रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर हम समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनायेंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को निशाना बनाते हुए उन्होने कहा कि वह ऐसे मंत्री है जो विभाग नहीं चला पा रहे हैं। विभाग में कोई सुन नहीं रहा है। काम कोई है नहीं। इसके अलावा 2022 के चुनाव में अपनी सीट से चुनाव हार गये फिर भी उपमुख्यमंत्री बने है।

बिजली के मुद्दे पर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने छह साल में बिजली के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बलिया में हो रहीं मौतों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक इटावा/औरैया के सभापति आदित्य यादव, उपसभापति नितेन्द्र सेंगर, पूर्व उपसभापति विश्वनाथ ङ्क्षसह सेंगर, नगर पालिक परिषद औरैया के चेयरमैन अनूप गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम आदि मौजूद थे।