loksabha election 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Sonia Gandhi फिर से चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की चेयरमैन
नई दिल्ली। सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का का चेयरमैन चुना गया है। संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका पार्टी सांसदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

मोदी पर साधा निशाना
सीपीपी चेयरमैन चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव- 2024 में उनकी ‘राजनीतिक और नैतिक हार’ हुई है। ऐसे में उन्होंने देश का नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है। इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा रखे गए प्रस्ताव का पार्टी के तीन सांसदों गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के. सुधाकरन ने समर्थन किया। फिर से सीपीपी प्रमुख चुने जाने पर सोनिया ने पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी दृढ़ता का परिचय दिया है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित
राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने का आग्रह
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार को यहां संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह 18वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालें। सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस बारे में बकायदा एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद पार्टी की ओर से कहा गया कि जल्द ही वह इस बारे में अपना निर्णय लेंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक के जरिए कांग्रेस की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में वह सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा की गई दो देशव्यापी यात्राओं से पार्टी संगठन में काफी मजबूती आई है। जो चुनाव परिणाम से भी झलकता है। एक प्रस्ताव के जरिए कहा गया कि भले ही कांग्रेस चुनाव हारी है। लेकिन जिस तरह से सांसदों का संख्या बल सामने आया है। वह पीएम नरेन्द्र मोदी की नैतिक एवं व्यक्तिगत हार है और इससे पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

चुनाव परिणाम की होगी समीक्षा
बैठक के बाद पार्टी महासचिव जयराम रेमश ने बताया कि आम चुनाव के परिणाम में पार्टी जिन प्रदेशों में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन राज्यों के बूथ स्तर तक की समीक्षा की जाएगा। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष जल्द ही एक समिति का गठन करेंगे। जो उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी इस बात की समीक्षा करेगी कि आखिर तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस का इन रा’यों में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं रहा।

यह नेता रहे मौजूद
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं विधानसभाओं में पार्टी के नेता प्रतिपक्षए सभी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के अलावा अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में मौजूद रहे। वहीं, राजस्थान से प्रदेश प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह आदि शामिल हुए।

बाड़मेर में भाजपा की लहर पर लू का कहर
जयपुर। वैसे तो पूरा राजस्थान ही पिछले दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में रहा था, लेकिन उसका सबसे ज्यादा असर बाड़मेर में भाजपा के वोट बैंक पर दिखाई दिया। यहां भाजपा के वोटों में सबसे ज्यादा 42.48 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई। इस गिरावट को लेकर भाजपा के नेता सदमे में है और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इतने इंतजाम करने के बाद भी पार्टी का वोट बैंक कैसे गर्मी और लू की चपेट में आ गया। वैसे तो इसका असर पूरे राजस्थान में रहा और भाजपा के 9.83 प्रतिशत मतों को प्रभावित कर गया। भाजपा ने जिन 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें से केवल जयपुर को छोड़ कर अन्य 13 क्षेत्रों में भी वर्ष 2019 के मुकाबले उसके वोट बैंक में कमी आई है। जयपुर शहर में भाजपा को लगभग 2.84 फीसदी का फायदा हुआ है।

लोकसभा के चुनावी नतीजों के अनुसार भाजपा को राजस्थान में करीब 49.24 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 37.91 प्रतिशत वोट आए हैं। राष्टÑीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने इन चुनाव में 1.80 प्रतिशत और माकपा ने 1.97 फीसदी वोट प्राप्त किया है। वर्ष 2019 में भाजपा को राजस्थान की सभी 25 सीटों पर 59.07 फीसदी मत मिले थे। उस समय कांग्रेस को 34.24 प्रतिशत वोट मिले थे।

भाजपा के नेताओं ने चुनाव प्रचार में सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी और लू का भी अपने भाषणों में उपयोग किया था। ताकि इन जिलों के मतदाता प्रभावित हो और भाजपा की लहर कायम रह सके। बाड़मेर की बात करें तो वहां कांगे्रस के उम्मेदाराम बेनीवाल को 41.7 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशाी रविन्द्र सिंह भाटी को 34.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी को मात्र 17 फीसदी वोट मिले है।

यहां भी गर्मी का असर
प्रदेश की लोकसभा की दस सीटें बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, चूरू, दौसा, नागौर, उदयपुर और पाली ऐसी है, जिनमें गर्मी और लू का सबसे ज्यादा असर भाजपा के वोट बैंक पर पड़ा है। इन दस सीटों पर भाजपा को दस फीसदी से ज्यादा वोट बैंक घटा है। उदयपुर और पाली में जीत के बावजूद वोट प्रतिशत घटा है। सीकर में भाजपा जीत नहीं सकी और यहां 7.53 प्रतिशत का वोट प्रतिशत वोट 2019 के चुनाव के मुकाबले कम हुए हैं। इसी तरह करौली-धौलपुर में 9.3 फीसदी वोट कम हुए हैं और यहां भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है।

इन सीटों पर घटा भाजपा वोट बैंक
लोकसभा सीट    घटा वोट बैंक
बाड़मेर              42.48
श्रीगंगानगर         16.64
जयपुर ग्रामीण    15.28
भरतपुर             15.25
बांसवाड़ा           14.39
झुंझुनूं                13.74
चूरू                 13.68
दौसा                13.51
नागौर               10.66
उदयपुर            10.65
पाली                10.19
भीलवाडा          9.67
अलवर             9.62
बीकानेर           9.14
करौली             9.13
कोटा               8.19
चित्तौडगढ़        8.12
सीकर              7.53
टोंक                6.98
जोधपुर            5.84
राजसंमद         5.31
झालावाड़         3.90
अजमेर            2.35
जालौर             1.85

Loksabha Election में फिल्मी सितारों ने बिखेरा जलवा
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 में कई फिल्मी सितारों ने जलवा बिखेरा और जीत का परचम लहराया।

लोकसभा चुनाव 2024 में कई सेलेब्स चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे। इनमें बॉलीवुड से लेकर बंगला और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के नाम शामिल हैं। इनमें से बहुत से ऐसे सितारे हैं, सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। और इस बार भी चुनावी मैदान में उतरे, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत, अरूण गोविल समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) , कांग्रेस , तृणमूल कांग्रेस के अलावा कई दलों ने इस बार के चुनाव में फिल्मी सितारों को चुनावी संग्राम में उतारा, इनमें से कई सितारों ने फिल्मी दुनिया के बाद राजनीति में भी शानदार शुरूआत की।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फिल्मी गलियारों में काफी हलचल रही। कई शोबिज सितारे चुनावी मैदान में उतरे। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, शत्रुध्न सिन्हा, कंगना रनौत, स्मृति इरानी, रवि किशन, मनोज तिवारी, राज बब्बर, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिह, अरूण गोविल, सायोनी घोष, जून मोलिया, दीपक अधिकारी, शताब्दी रॉय, रचना बनजी, लॉकेट चटर्जी, महुआ मोइत्रा, मलयालम गायक सुरेश गोपी, गुंजन सिंह समेत कई प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। हेमा मालिनी, शत्रुध्न सिन्हा, कंगना रनौत, अरुण गोविल , रवि किशन, मनोज तिवारी ने चुनाव जीता जबकि स्मृति इरानी, राज बब्बर, निरहुआ, पवन सिह, गुंजन सिंह को हार का सामना करना पड़ा। हेमा मालिनी ने मथुरा, शत्रुध्न सिन्हा ने आसनसोल, कंगना रनौत ने मंडी, अरूण गोविल ने मेरठ, रवि किशन ने गोरखपुर, मनोज तिवारी ने (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) से जीत हासिल की। स्मृति इरानी अमेठी, राज बब्बर गुरूग्राम, निरहुआ आजमगढ़, पवन सिंह काराकाट और गुंजन सिंह नवादा से हार गये।

इन सबके साथ अभिनेता और प्लेबैक सिंगर सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर सीट, अभिनेत्री सायोनी घोष ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर, बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने पश्चिम बंगाल की बीरभूम से जीत हासिल की। बांग्ला एक्ट्रेस रचना बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट जीती है। वह तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरी थीं। उनके सामने एक्ट्रेस और राजनेता लॉकेट चटर्जी थीं। बंगाली सिनेमा में देव नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर अधिकारी दीपक ने भी पश्चिम बंगाल की घाटाल सीट जीती है। टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर सीट और अभिनेत्री जून मोलिया ने मेदनीपुर सीट जीत ली है।

BJP के हाथ से निकला जाट और एससी वोट बैंक
जयपुर। लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार राजस्थान में जाट और अनुसूचित जाति (एससी) वोट बैंक भाजपा के हाथ से निकल गया है। लोकसभा के पिछले दो चुनावों में इस वोट बैंक ने भाजपा पर भरोसा जताया था। इसी वजह से दोनों बार पूरी 25 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर इन वर्गों के वोट बैंक ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, जिसका असर सबके सामने है। इसी वजह से कांग्रेस दस साल बाद खाता खोलने में सफल हो गई। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के साथ शेखावाटी और नहरी क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार कम हुआ है। केन्द्रीय मंत्रियों अर्जुन मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ओम बिरला के क्षेत्रों में भी भाजपा के वोट बैंक में कमी आई है। इसके चलते वहां जीत का मार्जिन कम रहा है।

चुनावी नतीजों अनुसार राजस्थान में जाट और एसटी बेल्ट में भाजपा बुरी तरह हार गई। जाट सीटों में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर और बाड़मेर में कांग्रेस और इसके सहयोगी जीत गए। वहीं, तीन एसटी सीटों में से भाजपा दो दौसा और बांसवाड़ा में भी हार गई। पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने चूरू तीन लाख 34 हजार, झुंझुनूं तीन लाख 25 हजार, सीकर दो लाख 97 हजार, बाड़मेर तीन लाख 23 हजार और नागौर एक लाख 81 हजार के बड़े अंतर से जीती थीं। इसी प्रकार एसटी सीट दौसा 78 हजार और बांसवाड़ा करीब तीन लाख  से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती थी।चुनावों के नतीजों से एक बात और साफ  नजर आ रही है कि कांग्रेस ने सीकर, बांसवाड़ा और नागौर के लिए जो गठबंधन किया था, वो पूरी तरह से सफल रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि इसे कांग्रेस की सबसे बड़ी सफलता कह सकते हैं कि एलायंस सीट पर कांग्रेस का वोट एलायंस पार्टनर को पूरी तरह से हुआ है। वहीं, भाजपा इस मामले में फेल साबित हुई। भाजपा ने बांसवाड़ा में कांग्रेस के महेंद्रजीत मालवीय को तोड़कर अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे हार गए। इसी तरह नागौर में भी ज्योति मिर्धा को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया। वे विधानसभा चुनाव भी हारीं और अब लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ गई।

आरक्षण का मुद रहा फायदेमंद
राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों के नतीजों यह साफ हो गया कि आरक्षण से छेड़छाड़ का मुद्दा कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। यहां चार एससी और तीन एसटी सीटों में से भाजपा के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं।

जनता ने सिखाया सबक : गहलोत
जयपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने प्रायश्चित के तौर पर भाजपा को सबक सिखाया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के पहले चरण के मतदान से ही एक मैसेज गया कि सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति के विरूद्ध लड़ा जा सकता है। राजस्थान से पहले चरण में जो लहर शुरू हुई वो पूरे देश में पहुंची। राजस्थान में इंडिया गठबंधन की डबल डिजिट में सीटें आना दिखाता है कि जनता के अंदर ये अहसास था कि अच्छी योजनाओं और सुशासन के बावजूद भाजपा ने भ्रमित कर वोट लिए और सरकार बनाई।

मोदी को अब अपना नाम पीएम दावेदारी से हटा लेना चाहिए: गहलोत
जयपुर। लोकसभा चुनाव परिणामों के रुझानों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी को नसीहत दी है कि उन्हें अब अपना नाम पीएम पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा - भावुक हूं, अभिभूत हूं, नतमस्तक हूं...
जयपुर। लोकसभा चुनाव नतीजों के आने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि बीते आम चुनावों के दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देवतुल्य जनता जनार्दन द्वारा बरसाये आशीष, स्नेह व अपनत्व को शब्दों से परिभाषित नहीं किया जा सकता!

सीएम ने एक्स पर लिखा कि प्रत्येक रोड शो, जनसभा एवं संवाद कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन का श्रेय देवतुल्य कार्यकर्ताओं, सम्मानित पदाधिकारियों एवं लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के अथक परिश्रम को जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान जन-जन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के प्रति दिखे अटूट विश्वास से स्पष्ट होता है कि भारत का प्रत्येक नागरिक 'विरासत' को 'विकास' के साथ जोड़ने वाली 'मोदी सरकार' के साथ है व देवतुल्य जनता जनार्दन माननीय प्रधानमंत्री को तीसरी बार माँ भारती की सेवा का पुण्य अवसर प्रदान करने का मन बना चुकी है।

जय भाजपा, विजयी भाजपा!

जनता ने किया मोदी पर भरोसा, हताश-निराश विपक्ष में दम नहीं : CM
जयपुर। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल अनुमानों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि देश की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है,क्योंकि मोदी जो कहते हैं, वही करते हैं। शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी तरह हताश और निराश विपक्ष में कोई दम नहीं है। उनके गठबंधन को देखें तो दिल्ली में आप और कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं और हरियाणा-पंजाब में अलग अलग चुनाव लड़ा।

बिजली संकट से जुड़े सवाल पर शर्मा ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे काम किए, जो जनता के हित में नहीं थे। जब बिजली दर साढ़े तीन रुपए के आसपास थी तो उन्होंने सितम्बर 2023 में बिजली उधार ली। उधार लौटाने का समय बिजली खपत का पीक सीजन मई, जून और जुलाई रखा। उनके एमओयू के हिसाब से हमें रोजाना 1.67 लाख यूनिट बिजली लौटानी पड़ रही है। इस बीच प्रदेश में भी बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। बिजली संकट के बीच भी हम जनता को बिजली आपूर्ति निश्चित करने में जुटे हुए हैं, चाहे बिजली महंगी मिल रही हो। हमने थर्मल प्लांट भी चालू किए हैं।

अंधकार युग से मिल रही मुक्ति
सीएम ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में राजस्थान को अंधकार युग से मुक्ति मिल रही है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि आज श्रीगंगानगर के टिब्बा क्षेत्र स्थित प्रभात नगर में हमारी सरकार ने 20 करोड़ रुपए से बनाए 132 केवी जीएसएस को चार्ज किया, जिससे भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश की सभी 25 सीटें जीतेंगे
राजस्थान में लोकसभा सीटें जीतने के सवाल पर कहा कि हमने 2014 और 2019 में सभी 25 सीटें जीतीं और 2024 में भी हम सभी 25 सीटें जीतेंगे। शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता को भी पता है कि मोदी ने 2014 के बाद से देश में हर तरफ विकास किया है। वे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे के साथ चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, गोविंद डोटासरा ने खड़गे को दिया फीडबैक
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी प्रदेशों के अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशियों की वर्चुअल मीटिंग ली। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के समक्ष पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान प्रदेश का फीडबैक दिया।

डोटासरा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस एक दर्जन सीटों पर चुनाव जीत रही है और 6 सीटों पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। राजस्थान में मोदी लहर नजर नहीं आई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ा और इसी वजह से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस 3 सीटों बांसवाडा, नागौर और सीकर पर भी जीत रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस कमजोर रह सकती है, जिसकी समीक्षा चुनाव बाद की जाएगी।

राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने छोड़ी देश में अमिट छाप : भजनलाल शर्मा
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं की प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल मंच पर उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय तथा प्रशंसनीय है। पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में अच्छा मतदान करवाया और फिर देशभर में चुनाव की कमान संभाली। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान देशभर में राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ कार्य करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम किया है ये ही हमारी पूंजी है।

भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हर राजस्थानी मतदाता से संपर्क कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
विजया राहटकर, सह प्रभारी राजस्थान

भाजपा ने पंजाब में हिन्दू-सिख सामांजस्य बना रहे इस का ध्यान रखते हुए बूथ स्तर पर काम किया।
गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा प्रत्याशी भाजपा

चुनाव में प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ता जहां-जहां गए वहां से अब यह सुनने को मिल रहा है कि उन्होंने ने माहौल बना दिया।
कैलाश चौधरी, प्रत्याशी

Rajasthan Exit Poll Result : बीजेपी को 21 से 24 सीटें मिलने का अनुमान
जयपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद 4 जून को परिणाम जारी होने है। जिसमें 25 लोकसभा सीटों पर परिणाम जारी होने है। परिणाम से पहले विभिन्न एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाते है। इन एजेंसियों द्वारा जारी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 21 से 23 सीटें का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस सहित गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

INDIA Alliance Meeting : आज शाम होगी गठबंधन के नेताओं की बैठक, 4 जून के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव के बीच इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गठबंधन के सूत्रों ने बताया कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है। बैठक में गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी पहले ही राज्य में चक्रवाती तूफान की स्थिति तथा आज हो रहे चुनाव के मद्देनजर बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

बैठक के एजेंडे को लेकर खड़गे तथा कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि इसमें सिर्फ चार जून को परिणाम घोषित होने के बिन्दुओं को लेकर मंत्रणा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को फार्म 17 सी तथा मतगणना से संबंधित अन्य मुद्दों पर कैसे सतर्क रहना है, सिर्फ इन्ही मुद्दों पर बैठक में विचार किया जाएगा।