Yoga day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से फिटनेस पर ध्यान देने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। श्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस नामक व्यक्ति अपने 'अरविंद योग सेंटर' के माध्यम से योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग सिखा रहे हैं।

पीएम मोदी ने लोगों से खान-पान में सुधार लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ के पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि युवराज दुआ ने उनसे अपने पिता को चीनी कम करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

पीएम मोदी ने देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने की अपील की और खाने के तेल में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। उन्होंने दोहराया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की बड़ी जरूरत है और योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग दिवस पर हर शिक्षक को अनिवार्यता लागू : नजदीकी स्कूल में भी दे सकेंगे हाजिरी, विभाग ने इसके लिए उपस्थिति प्रमाण पत्र भी किया जारी
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर शिक्षक को अपने स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की अनिवार्यता रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस सम्बंध में सभी डीईओ को सर्कुलर जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी शिक्षकों को योग दिवस 21 जून को अपने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना होगा।

ग्रीष्मावकाश के कारण जो शिक्षक पदस्थापन मुख्यालय से दूर स्थान पर हैं या स्कूल नहीं पहुंच पाने के अपरिहार्य कारण है तो उनको अपने नजदीकी स्कूल में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग ने इसके लिए उपस्थिति प्रमाण पत्र भी जारी किया है, जिसे उस स्कूल प्रशासन से भरवाकर जमा कराना होगा।

BSNL जयपुर में उत्साहपूर्वक मनाया योग दिवस
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर बी.ए. में जीवन उपयोगी योग सेशन का आयोजन किया गया। योग गुरु की भूमिका में सुनील कुमार चंदोलिया, उप मंडल अभियंता (परिमंडल कार्यालय) ने योग के आठ अंगों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में बताते हुए योग के विभिन्न चरणों का सुरुचिपूर्ण अभ्यास करवाया। उन्होंने जीवनशैली और आहार को संयमित करने का महत्व बताया।

इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यस्तता भरे इस जीवन में हम अपना कुछ समय योग को देकर स्वस्थ रह सकते हैं और अपनी कार्यक्षमता भी बढ़ा सकते हैं।

मोहन परमार, सहायक महाप्रबंधक (प्रशा.) ने सभी का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। सेशन में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल प्रधान महाप्रबंधक, निधि माथुर महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा, महाप्रबंधक (नेटवर्क), एवं ओ.पी. जांगिड़, उप महाप्रबंधक (सिटी) की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत ही उत्साह से योग सेशन में भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष - योग से लोगों के हुए असाध्य रोग भी ठीक
कोटा। हर साल 21 जून को देश-दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक और प्रेरित करना है। क्योंकि,जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है। जिसके चलते हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में अपने शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में  लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। कोटा में कई लोगों ने योग से असाध्य रोगों से राहत पायी है। ऐसे कुछ लोगों की योग से ठीक होने की कहानी उन्हीं की जुबानी। कोटा में लोग अब अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना रहे है और अपने तन मन को स्वस्थ्य रख रहे है। कोटावासी इस कविता को अपने जीवन में आत्मसात कर रहे है।
सवेरे उठ, देख उगता सूरज,
ले योग का अनमोल सन्देश।
तन-मन को कर लो स्वस्थ,
हर दिन पाओ नया प्रकाश।
आसन से मिलती शक्ति निराली,
प्राणायाम से पाओ शांति की लहर।
ध्यान से भर जाती मन की गागर,
योग से संवरता जीवन का हर पल।

मधुमेह व थायरायड को किया कंट्रोल
पिछले 22 साल से अनवरत योग कर रही हूं। योग से मेरा थायरायड, शुगर कंट्रोल हो गया। सुबह 5 बजे से उठती हूं और योग करती हूं। शाम तक ऊर्जावान रहती हूं। 60 साल की उम्र में अब कोई शारीरिक परेशानी नहीं। योग से पहले कई शारीरिक व्याघियों से ग्रसित थी अब बिल्कुल फिट हूं। स्वयं योग कर रही और महिलाओं को भी सुबह योग का अभ्यास करा रही हूं। शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए योग जरूरी है।
-उषा शर्मा, कोटा

मानसिक और सामाजिक फायदा मिलता है योग से
योग से तो बचपन से जुड़ा हुआ हूं। बैक कार्य करने के दौरान लंबे समय तक बैठक होने पेट बढ़ गया। बैंक अधिकारी से सेवानिवृत होने के बाद से नियमित योग कर रहा हूं। अभी मेरी उम्र 72 साल है। योग से मेरा फेफड़ो का संक्रमण ठीक हो गया। मोटापा कम हो गया। बिना गोली दवा के बेहतर जीवन चल रहा हूं। योग से किसी भी समस्या से लड़ने की शक्ति मिलती है। योग से मानसिक, सामाजिक फायदा हो रहा है।
-आरसी गोयल, सेवानिवृत बैंक अधिकारी कोटा

योग ने बदली जीवन की दिनचर्या
पिछले दस साल से योग कर रहा हूं। योग तन और मन को ठीक कर देता है। कोविड के दौरान अचानक लकवा हो गया। लगातर योग करने से तीन दिन में रिकवर हो गया। अभी गाडी चलाता हूं। सभी कार्य करता हूं। मानसिक थकान तनाव चिंता डिप्रेशन इन सभी रोगों में योग करने से आराम हुआ है। सरकार स्कूलों में नियमित योग शुरू करें जिससे बच्चे अवसाद मुक्त शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। योग से ऊर्जा मिलती है। जो दिन भर सकारात्मक रहने में मदद करती है।
-देवेंद्र गुप्ता मोटर पार्ट्स विक्रेता

चिंता और अवसाद से मिली मुक्ति
पहले मैं चिंता अवसाद और कई शारीरिक समस्याओं से परेशान थी। पिछले एक साल से धारा योग संस्थान से जुड़कर नियमित योग कर रही हूं। वसुदा राजावत के निर्देशन योग सिखा पहले में चिंता अवसाद में इतनी परेशान हो गई की पूरा घर अस्तव्यस्त हो गया था। एक बार गर्भपात का भी सामना करना पड़ा। अब सब नार्मल है। मेरा एक बेटा भी है। योग से मन शांत है। सारा काम अब ठीक से चल रहा है। किसी प्रकार कोई चिंता नहीं है।
-शिप्रा खंडेलवाल, कोटा

सैकड़ों बच्चों को अवसाद से दिलाई मुक्ति
अर्हं ध्यान योग बच्चों पढाई में एकाग्रता बढ़ती है। कोटा के कई स्कूलों में नि:शुल्क क्लॉस लगाकर बच्चों को ऊर्जावान बनाने का कार्य पिछले कई सालों से कर रही हूं। बच्चों के साथ बडो को नियमित अर्हं ध्यान से जोड रहा है। जैन समाज के सभी कार्यक्रमों योग की अलग अभ्यास अनवरत करा रही हूं। लोगों को योग की तरफ प्रेरित कर रही है।
-मेघना शर्मा, योग शिक्षक

हार्ट की परेशानी में मिली राहत
पिछले एक साल से  रेगुलर योगा प्राणायाम करती हूं। 67 साल की उम्र है। मैं हर्ट पेशेन्ट हूं।मेरा एक हार्ट का वाल्व लीक करता है। वर्ष भर से मैं पति के साथ योगा प्राणायाम कर रही हूं। सबसे बड़ा फायदा तो मुझे यह हुआ है कि मुझे पहले हर तीन महीने में चैकअप करवाना पड़ता था,लेकिन साल भर से डाक्टर से चैकअप भी करवाना नहीं पड़ा है। मैं काफी खुश हूं और इस अभ्यास को नमन करती हूं।
-मंजु जैन, आरकेपुरम,

योग करने से कमर दर्द में मिली राहत
पिछले 30 साल  सुबह मॉर्निंग वॉक करता हूं। नियमित, जिम, स्विमिंग करता रहा हूं पर फिर भी शरीर में बहुत थकावट, अकड़न, कमरदर्द रहता था । पिछले 6 महीने से योग से जुड़ा हुआ हूं। निरंतर योग अभ्यास कर रहा हूं । पहले से ज्यादा ऊर्जा रहती है, शरीर पहले ज्यादा लचीला व कमर दर्द भी ठीक हुआ है। मन भी शांत रहता है ।
-विजय दासवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर रानपुर

मन प्रसन्न रहता है
पिछले एक साल से नियमित योग कर रहा हूं। 74 साल की उम्र में पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। प्राणायम और ध्यान योग से मन प्रसन्न रहता है नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो गई है। शरीर के दर्द से राहत मिली है। मन की स्थिति अब अनुकूल हुई है। प्रतिदिन सुबह आधा घंटा योग व ध्यान का अभ्यास कर रहा हूं। जिससे शरीर में अब कोई व्याधि नहीं है।
-पीसी जैन, आरकेपुरम

जीवन शैली का हिस्सा योग
पिछले दस साल से योग का अभ्यास कर रही हूं। कोराना काल के दौरान अचानक वजटन बढ़ने लगा और घुटने जवाब देने लगे तो आॅनलाइन योग क्लास से जुडी उसके बाद नियमित अभ्यास किया।  बढ़ते वजन और घुटनों के दर्द अब पूरी तरह निजात पा चुकी हूं। दस किलो वजन कम किया। योग जीवन शैली का हिस्सा है। इससे भोजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके अभ्यास ये यूरिक एसिड, यूरिया कंट्रोल हुआ। मानसिक व शरीर शिथिल अब शत प्रतिशत राहत है।
-राजरानी जैन, कोटा

योग करने से शरीर हुआ निरोगी
पिछले बीस साल से योग कर रही हूं। अभी 72 साल की उम्र है लेकिन किसी प्रकार कोई बीमारी नहीं है। पहले में सीवर अस्थमा की समस्या से परेशान थी । अब बिल्कुल ठीक है। योग जीवन में बहुत जरूरी है। यह इंसान को आत्मबल देता है। बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। योग करने से मेरा लो बीपी ठीक हो गया है। इस उम्र में भी दिनभर ऊर्जावान रहती हूं सारा काम करती हूं। योग से आहार विहार सभी में परिवर्तन आ गया है।
-छाया गोयल, कोटा

पैर का दर्द हुआ ठीक
पिछले एक साल से नियमित योग का अभ्यास कर रही हूं। पहले मुझे मोटापे के कारण चलने फिरने में परेशानी होती थी। पैरो में काफी दर्द रहता था।  मेघना शर्मा के सानिध्य में अर्ह ध्यान का अभ्यास किया अब वजन कम हुआ पैरों का दर्द बिल्कुल ठीक है।
-रोमा गुप्ता, कोटा

एक साल से थाइयराइड दवा बंद हो गई
पिछले एक साल नियमित अर्हं ध्यान योग का अभ्यास कर रही हूं। थायरायड से लगातर शरीर में सुस्ती रहती थी हर समय थकान और शरीर में आलस रहता था। दवा चल रही थी। एक साल लगातार योग का अभ्यास करने से वचन नियंत्रण हुआ थायरायड की दवा बंद हो गई।
- मंजु जैन, महावीर नगर कोटा

इन योगासन से बढ़ाएं बच्चों की मेमोरी पॉवर
किसी भी उम्र के बच्चे अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए योग की मदद ले सकते हैं। बचपन में ही बच्चे अपने सोचने की शक्ति, एकाग्रता और ध्यान में बढ़ोत्तरी कर सकते है जो भविष्य में उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। बच्चों में यह ब्लड फ्लो को बढ़ाकर और दिमाग के कार्य करने की गति को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

बच्चों के लिए योगासन
ताड़ासन: इस आसन को पर्वत मुद्रा भी कहा जाता है। यह मुद्रा बच्चे के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जो मेंटल हेल्थ और बच्चे का कॉन्संट्रेशन पावर बढ़ाने में मदद करता है।

वृक्षासन : ट्री पोज बच्चे की स्थिरता और एकाग्रता को बढ़ावा देने में मददगार है। यह बच्चों को अपना संतुलन सुधारने और एक बिंदु पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

बालासन : बाल मुद्रा बच्चे के मन और शरीर को आराम देने, तनाव को कम करने और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।