jaipur nagar nigam heritage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निगम हेरिटेज मुख्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला : जीएसटी रिफार्म से व्यापारी और आमजन को लंबे समय तक मिलेगा फायदा- महापौर
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने कहा कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स में कमी कर केन्द्र सरकार ने व्यापारी एवं आमजन को राहत प्रदान की है जिसका लंबे समय तक फायदा मिलेगा। निगम हेरिटेज मुख्यालय में बुधवार को जीएसटी रिफार्म पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महापौर यादव ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान को भी गति मिलेगी। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक आएगी।

उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफार्म सुधारों से आम जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, सीमेंट, सरिया, टाइल्स और कुछ दवाओं सहित आवश्यक वस्तुएं पहले से कहीं अधिक सस्ती मिल रही हैं। वहीं आवश्यक दवाओं पर भी अब शून्य शुल्क लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिल रही है।

आमेर जोन में नगर हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई : 16 जर्जर इमारतों को किया सीज, दो भवन ध्वस्त
जयपुर। मानसून के दौरान परकोटे की जर्जर इमारतों के गिरने के हुए हादसों के बाद नगर निगम जयपुर हेरिटेज फिर से जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करने में लगा हुआ है। हवामहल आमेर जोन में बुधवार को 16 जर्जर भवनों पर की कार्रवाई करते हुए दो भवनों के जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि इनमें दो भवनों के जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा भवनों को खाली कर अस्थाई सीज किया है और शेष नौ भवन मालिक को 24 घंटे में मरम्मत कार्य कराने के लिए पांबद किया गया है। उन्होंने भवन मालिकों से भवन को खाली करा तुरंत मरम्मत करने के लिए शपथ पत्र लिया है। इसके लिए निगम की ओर से 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए भवन निर्माण शाखा के कर्मियों को लगाया गया है। बारिश के कारण जर्जर भवनों में कोई अनहोनी नहीं हों, इसके लिए आमेर, ब्रह्मपुरी, गंगापोल इलाके में कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी जर्जर भवनों की मरम्मत नहीं कराने पर निगम स्तर पर कार्रवाई की जएगी।

इन भवनों पर की कार्रवाई
1140 गलता वालों की बगीची गंगापोल को किय अस्थाई सीज
ओझा जी की हवेली गांधी चौक आमेर के जर्जर हिस्से को किया ध्वस्त
मीनाओं का मोहल्ला, आमेर भवन को किया ध्वस्त
समोद की हवेली के पास मुंशी रामदास जी का रास्ता को मरम्मत के लिए पाबंद
15 विजय स्कूल के सामने पुराना आमेर रोड मरम्मत के लिए पाबंद
334 गुरुद्वारा वाली गली पुराना आमेर रोड को किया अस्थाई सीज
330/9 शोभाग महल पुराना आमेर रोड मरम्मत के लिए पाबंद
1374 कालूराम मावे के सामने गंगापोल मरम्मत के लिए पाबंद
रैगरों का मोहल्ला हंदीपुरा आमेर मरम्मत के लिए पाबंद
विजय स्कूल के पास आमेर रोड स्थित जर्जर भ्वन की मरम्मत के लिए भवन स्वामी को किया पाबंद
20 बाबा दास वाली बगीची के पास गली पुराना आमेर रोड को पाबंद
ज्योति ज्वेलर्स के सामने सीताराम बाजार को किया सीज
झूलेलाल मार्ग कंवर नगर कॉलोनी को पाबंद
कंवर नगर गेट नंबर एक के पास, चौकड़ी सरहद को पाबंद
हवेली सीताराम बाजार मंदिर जागेश्वर के पास को पाबंद
रैगरों का मोहल्ला आमेर भवन के जर्जर हिस्से को किया ध्वस्त

ग्रेटर और हैरिटेज समाप्त, अब जयपुर में होगा एक ही नगर निगम, 150 वार्डों की सीमा तय
जयपुर। जयपुर में अब दो निगमों की जगह एक ही निगम बनने जा रहा है। आगामी निगम चुनाव में शहरी इलाके का हेरिटेज (100 वार्ड) और बाहरी इलाके का ग्रेटर नगर निगम (150 वार्ड) समाप्त हो जाएंगे। केवल एक ही जयपुर नगर निगम बनेगा। इसके लिए वार्डों का परिसीमन कर दिया गया है। जहां पहले दोनों निगमों के मिलाकर कुल 250 वार्ड थे। अब फिर से एक हुए निगम में 150 वार्ड ही होंगे। इन वार्डों की सीमाएं तय कर दी गई है। सरकार ने इस साल की शुरुआत में दोनों निगमों को समाप्त कर एक निगम बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। अब परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। पांच माह पहले जब वार्डों की ड्राफ्ट प्लानिंग की गई थी। इसके बाद परिसीमन का काम शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम में वार्ड 135 (जोरावर सिंह गेट से आमेर रोड पर उत्तर की ओर पूर्वी भाग, आबादी करीब 32,272) सबसे बड़ा और वार्ड 31 सबसे छोटा (खातीपुरा रोड से सिरसी रोड तक, आबादी करीब 13499) वार्ड होगा। दोनों निगमों का कार्यकाल नवम्बर-दिसम्बर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रस्तावित हैं।

वार्डों में आरक्षण श्रेणी का प्रावधान होगा
वार्डों के निर्धारण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब निर्वाचन विभाग को इसकी फैक्ट फाइल भेजी जाएगी। यहां वार्डों में आरक्षण श्रेणी का प्रावधान होगा। जहां आरक्षित जातियों की संख्या ज्यादा होगी, उन वार्डों को आरक्षित किए जाने की योजना है। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग और निर्वाचन विभाग वार्डों की लॉटरी के माध्यम से ओबीसी और महिला वार्डों का निर्धारण करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 : स्वच्छ वार्डों की रैकिंग का होगा निर्धारण, कमेटी गठित
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर नगर निगम हेरिटेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए निगम हेरिटेज के सभी 100 वार्डों में से स्वच्छ वार्डों की रैकिंग निर्धारण किया जाएगा। निगम हेरिटेज के स्वास्थ्य उपायुक्त युगांतर शर्मा ने बताया कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी वार्डों में कम्पटीशन कराया जाएगा और जो वार्ड सबसे अधिक साफ एवं स्वच्छ होगा उसके लिए रैकिंग का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में ओपन डिपो, गीला-सूखा कचरे का सेग्रीगेशन, दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन की स्थिति, कर्मचारियों की उपस्थिति, उनका ड्रेस कोड के साथ ही उनके कार्यों की जांच कर अंकों का निर्धारण किया जाएगा।

इसके लिए उपायुक्त पशु प्रबंधन सीमा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा, उपायुक्त स्वच्छता सर्वेक्षण देवानंद शर्मा, उपायुक्त कार्मिक कविता चौधरी, उपायुक्त स्टोर अनीता मित्तल एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनिया अग्रवाल को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी वार्डों में स्वास्थ्य निरीक्षकों के साथ वार्डों में कार्यों का मुल्यांकन कर उनको निर्धारित अंकों के आधार पर अंक प्रदान कर उसकी रैक का निर्धारण किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि कमेटी वार्डों में जाकर आमजन से भी सफाई के संबंध में संवाद करेगी और आमजन का फीडबैक भी लिया जाएगा। इसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के बारे में हूपरों के समय पर आने उसमें आने वाले कार्मिकों एवं कचरा संग्रहण के बारे में लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।

कचरा डिपो हटाकर किया सौन्दर्यीकरण स्वच्छता के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मुहिम
शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से ओपन कचरा डिपो समाप्त करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसमें ओपन कचरा डिपो को समाप्त कर वहां सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे आमजन दोबारा से वहां कचरा नहीं डालें। उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है। इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में ओपन कचरा डिपो को समाप्त करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही मौके पर ओपन कचरा डिपो को समाप्त कर सजावट का कार्य भी किया जा रहा है।

अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई
अस्थाई अतिक्रमण यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नगर निगम हेरिटेज के सिविल लाइन जोन की टीम ने वार्ड 36 रेलवे स्टेशन क्षेत्र, वार्ड 41 के हरिपुरा और वार्ड 39 के एनबीसी के सामने अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया। इस दौरान जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा के नेतृत्व में दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश : गणेश चतुर्थी पर विशेष सफाई, शहर के मंदिरों के बाहर बनाई रंगोली
जयपुर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं निगम ग्रेटर की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था की गई और मंदिरों के बाहर रंगाली बनाई गई। इसके साथ ही निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज आयुक्तों ने अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मंगलवार को झालाना डूंगरी रोड, जनपथ, मोती डूंगरी मंदिर के आस-पास की रोड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने झालाना स्थित अन्नपूर्णा रसोई का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त मालवीय नगर जोन प्रियवृत सिंह चारण मौजूद रहे। डॉ. सैनी ने गणेश चतुर्थी पर्व के उपलक्ष्य में मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए धर्मसिंह सर्किल, मोती डूंगरी स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यह कंट्रोल बुधवार एवं गुरूवार को राउंड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा।

इसी प्रकार निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा ने श्री गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ने गढ़ गणेश मंदिर से गणगौरी बाजार तक मार्ग में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और बाजार में अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान हवा महल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी भी निरीक्षण में साथ मौजूद रही।

निगम हेरिटेज की ओपन कचरा डिपो खत्म करने की मुहिम : पुराने पेड़ की जगह बना कचरा डिपो, सफाई कर लगाया पौधा
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से ओपन कचरा डिपो समाप्त करने की मुहिम चला रखी है। चौड़ा रास्ता में लाल जी सांड के रास्ते के नुक्कड़ पर वर्षो पुराना पीपल का वृक्ष जो जर्जर अवस्था में होने से गिर गया और स्थानीय लोगों खाली जगह पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया था और जिससे वहां पर ओपन कचरा डिपो बन गया। निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर उपायुक्त स्वास्थ्य ने मौके पर ओपन कचरा डिपो को साफ करा कर पौधारोपण कराया है। आयुक्त डॉ. पटेल ने बताया कि निगम के हूपर वार्डाें में घरों से कचरा ले रहे हैं, फिर भी लोगों में जागरूकता के अभाव से कचरा सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। ऐसे में निगम प्रशासन ने ओपन कचरा डिपो को खत्म करने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा को प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।  '

जनसहयोग से जयपुर को बनाएंगे स्वच्छ : नाठा
निगम हेरिटेज स्वच्छता समिति चेयरमैन गिर्राज नाठा ने कहा कि अब शहर के लोगों को भी इस अभियान में आगे आना चाहिए, जिससे कि जयपुर की स्वच्छ बनाया जाएं। अभी कई कचरा डिपो को खत्म कर वहां पौधरोपण जैसे कार्य कराएं जाएंगे। लाल जी सांड बाजार निवासी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि पहले यहां 100 साल पुराना पीपल का वृक्ष हुआ करता था। बारिश में करीब दो साल पहले उसका एक भाग गिर गया था। लोगों ने उसे हटा कचरा डालना शुरू कर दिया। अब निगम हेरिटेज ने फिर से यहां पेड़ लगाया जिससे लोगों को बदबू की जगह छांव मिलेगी।

निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण : स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, कुसुम यादव ने कहा- टॉप 3 में जयपुर को लाने की हम सभी की जिम्मेदारी
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण हुआ। कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव, आयुक्त निधि पटेल और अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया। इस मौके पर महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतरीन काम करने वाले स्वच्छता सैनिकों का सम्मान किया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पप्पू गोयर, कुलदीप चांवरिया, भगवान दास, स्वास्थ्य निरीक्षक लेखराज, नरेंद्र टूंडलायत, दिलीप बरेसा, सफाई कर्मचारी, महावीर, मुन्ना, आजाद और मोहन को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि अभी हमें रुकना नहीं है। टॉप 3 में जयपुर को लाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे वर्ष काम करना है, तभी हम देश के टॉप 3 शहरों में जगह बना पाएंगे। उपमहापौर असलम फारूकी सहित विभिन्न समितियां के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने शुरू होगी बीट प्रणाली : गंदगी होने पर जिम्मेदारी के लिए नाम होंगे तय
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए अब सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वार्डाे में बीट प्रणाली शुरू की जाएगी जिसमें प्रत्येक 500 मीटर पर सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे और गंदगी पाए जाने पर बीट में नियुक्त कार्मिक पर कार्रवाई भी की जाएगी। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने कहा कि वर्तमान में कचरा संग्रहण व्यवस्था 80 प्रतिशत तक है, लेकिन ये शत प्रतिशत हों, इसके लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी।  पटेल ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में लगी कंपनी के प्रतिनिधियों से सख्त लहजे में बात करते हुए कहा कि हूपर में हेल्पर की अनुपस्थिति की समस्या का ठीक निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसका समाधान जल्द किया जाएं, वहीं वार्डाे से समय पर कचरा उठाया जाएं।

सफाई कर्मचारी लगाएंगे
उन्होंने कहा कि वार्डाे में सभी जगह से कचरा उठाया जाएं। इसके लिए  हर 500 मीटर के दायरे में सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही सड़क पर ओपन कचरा डिपो हटाने के लिए भी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर ओपन कचरा डिपो को हटवाएं।

बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी : अवैध निर्माणों पर दिखाएं सख्ती, सीज किए हुए भवनों की हो सतत् निगरानी- डॉ. निधि
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने शहर मे अवैध निर्माणों को लेकर सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएं। इसके साथ ही निगम की ओर से सीज किए गए अवैध निर्माणों की निगरानी भी की जाए, जिससे मौके पर काम नहीं चल सके। डॉ. निधि ने मंगलवार को किशनपोल जोन का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोन में लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई और तुरंत निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया, जहां तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के रिस्पॉन्स टाइम पर फीडबैक लिया। बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। रिस्पॉन्स टाइम बिगड़ना नहीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर भी सख्त रुख अपनाया गया। सीज की गई साइट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण होता पाया गया तो जोन उपायुक्त की जिम्मेदारी होगी।

जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर
जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर दिखीं और उन्होंने भवन मालिकों को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जो इमारतें पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए। छोटी चौपड़ स्थित ड्राईफूड मार्केट में एक जर्जर भवन मालिक को उन्होंने नोटिस देकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि जोन की टीम ने क्षेत्र में दौरा कर जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का दौरा करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा की पुरानी किताबें और वस्तुएं किसी की जि़ंदगी का सहारा हो सकती हैं।

कई वार्डाे में चलाया विशेष सफाई अभियान आमजन को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वचछ बनाए रखने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत वार्डवाइज विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाएगा। अभियान के दौरान शुक्रवार को निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर आदर्श नगर जोन, किशनपोल जोन, सिविल लाइन जोन और हवामहल जोन उपायुक्त ने आमजन के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई और जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के तहत आदर्श नगर जोन के वार्ड 90 स्थित जनता कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा के नेतृत्व में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। किशनपोल जोन के वार्ड संख्या 55 में स्थित चांदपोल मोक्षधाम में, सिविल लाइन जोन के वार्ड 34 में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही स्थानीय पार्षदों ने भी भाग लिया।

निगम हेरिटेज आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक : बारिश में आमजन की शिकायतों का शीघ्र करें निस्तारण- डॉ. निधि
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल आमजन की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। निगम हेरिटेज मुख्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त डॉ. निधि ने सभी निगमअधिकारी और कर्मचारियों से ऑनलाइन सम्पर्क पोर्टल पर आ रही शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतें कई दिनों से लम्बित चली आ रही हैं। ऐसे में निगम के कर्मचारी काम में ढिलाई नहीं बरतें और आमजन को तुरन्त राहत प्रदान करें।

संपर्क पोर्टल पर लगातार शिकायतों के बढ़ रहे आंकड़े को आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए सख्त लहजे में कहा कि जो भी कर्मचारी अब कामकाज में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी मानसून के दौरान सीवर ओवर फ्लो होने, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने, कटाव होने की शिकायतों में बढ़ोतरी हो जाती है, ऐसे में अधिकारी तत्परता से कार्य करें। इसके साथ ही हर सप्ताह निगम कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और वह स्वयं एवं अतिरिक्त आयुक्त इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज की साधारण सभा की बैठक में हंगामा, 3 बार स्थगित
जयपुर। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर के पास स्थित चौगान स्टेडियम का नाम बदलकर पंडित भवरलाल शर्मा स्टेडियम किया जाएगा। इसके साथ ही खासा कोठी पुलिया का नाम भी बदल कर अमरपुरा कर दिया गया है। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार को आयोजित निगम हेरिटेज की साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर कुसुम यादव ने बताया कि जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने चौगान स्टेडियम का नाम बदलकर अब पंडित भंवरलाल शर्मा स्टेडियम रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी प्रकार सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने भी बैठक में खासा कोठी पुलिया का नाम बदल कर अमरपुरा करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सभी सदस्यों ने पारित कर दिया।

यह प्रस्ताव भी हुए पारित
बैठक में एजेंडे में शामिल छह प्रस्तावों पर हंगामे के चलते बिना चर्चा के ही पारित किया गया। इसमें पहला प्रस्ताव एक राष्ट्र एक चुनाव, मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत स्वीकृत कार्य के लिए ब्याज मुक्त ऋण, गलता पीठ मंदिर, सामुदायिक केन्द्र व दिल्ली रोड स्थित नागतलाई नाले के जीर्णोद्धार और विकास कार्य, निगम हेरिटेज में 14 मैनेजर सॉलिड वेस्ट से सीनियर मैनेजर सॉलिड वेस्ट के पद पर पदोन्नति का अनुमोदन, निगम हेरिटेज में कार्यरत कर्मचारियों के नियमित वेतन शृंखला एवं स्थायीकरण की स्वीकृति, निगम हेरिटेज क्षेत्र में महापौर द्वारा जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन और विज्ञापन उप विधि 2004 में संशोधन के प्रस्तावों को पारित किया गया। इसके साथ ही पार्षद  पूनम शर्मा ने पार्षदों को रियायती दर पर आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा जिसे पास किया गया।

वहीं धीरज शर्मा ने परकोटे से सटे अतिक्रमण और चारदीवारी में हो रहे अतिक्रमणों को हटाने का प्रस्ताव दिया जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया। इस दौरान पार्षदों ने सतर्कता शाखा के साथ ही निगम हैरिटेज के अधिकारियों पर मनमानी के भी आरोप लगाए। बैठक में पार्षद अंशु शर्मा ने हेरिटेज निगम क्षेत्र में अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर उनकी मूर्ति स्थापना करने का प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन पार्षद पवन शर्मा नटराज ने राजस्व बढ़ाने और स्वच्छता में अग्रणी रहे इसके लिए देश के खूबसूरत शहरों में पार्षद और निगम अधिकारियों का एक दल ट्रेनिंग भ्रमण पर भेजने के प्रस्ताव दिया, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई।

दोनों पक्षों के पार्षदों में हुई नोकझोंक
बैठक शुरू होने पर शोकाभिव्यक्ति के बाद पहली बार 15 मिनट के लिए स्थगित बैठक के बाद जैसे ही बैठक शुरू हुई और महापौर ने पहले एजेंडे पर चर्चा करनी चाही तो कांग्रेस पार्षद उमरदराज ने कहा कि एजेंडों पर चर्चा से पहले सदस्यों को यह जानकारी दी जाए कि पिछली बैठक में पारित किए गए एजेंडों पर कितना काम हुआ है और नहीं हुआ तो क्यों नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के पार्षदों में आपस में नोकझोंक होने के बाद कांग्रेसी पार्षद बेल में आ गए। बाद में सत्ता पक्ष के पार्षद भी सीटों से खड़े होकर आ गए और एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे और कांग्रेस के पार्षद वैल में ही धरने पर बैठ गए। जिससे बैठक  स्थगित हो गई। इसके बाद विधायक बालमुकुन्दाचार्य एवं गोपाल शर्मा के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।