UP Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज
मथुरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अल्पसंख्यक सभा के नेता राजन रिजवी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने और परिजनों की जासूसी कराने के मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की शिकायत में सपा नेता पर आईएएस बनाने का झांसा देने से लेकर प्राइवेट एजेंसी के जरिए पूरे परिवार की गोपनीय जानकारी जुटाने जैसे कई संगीन आरोप सामने आए हैं।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी सपा नेता राजन रिजवी ने उन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए 'सपा सरकार आने पर आईएएस बनवाने' तक का झूठा दावा किया था। इसके बाद आरोपी लगातार उनके वॉट्सऐप पर अवांछित और गंदे मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी की हरकतें और बढ़ गईं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजन रिजवी ने पीड़िता का पर्सनल मोबाइल नंबर, गाड़ियों के नंबर, घर का पता और दैनिक गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई। पीड़िता के पति वन विभाग में रेंजर (क्षेत्रीय वन अधिकारी) के पद पर तैनात हैं। पीड़िता को अंदेशा है कि आरोपी ने किसी प्राइवेट सिक्योरिटी या जासूसी एजेंसी को लगाकर उनके और उनके रेंजर पति की निजी जानकारियां जुटाई हैं और इन जानकारियों को बाहरी लोगों के साथ साझा भी किया है।

पहले भी विवादों से जुड़े रहे राजन रिजवी की इन हरकतों से पीड़िता और उनका परिवार बेहद खौफजदा है। महिला ने अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सर्विलांस, वॉट्सऐप चैट, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Rahul Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला: महिलाओं के लिए असुरक्षित Delhi-NCR, पूछा- निर्भया के बाद भी बसों की क्यों नहीं होती जांच?
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ 45 किमी तक चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म होता है लेकिन बेरोकटोक चल रही बस की कहीं कोई जांच नहीं होती।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह घटना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक हुई। हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली के रिंग रोड और सीमा से गुजर गयी लेकिन उसे एक भी जांच चौकी पर नहीं रोका गया। उन्होंने लिखा कि बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है, कोई देख न सके और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं था। सवाल है कि निर्भया कांड के बाद इतने वर्षों और इतनी घटनाओं के बावजूद ऐसी बसों की जांच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पर्दे सिर्फ उस बस में नहीं डाले गये थे, बल्कि साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गये पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। सवाल किया कि और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं होने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी। उन्होंने पूछा कि क्या गृह मंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी या इस अपराध पर भी पर्दा डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी वह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि नोएडा से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में नाबालिग से किया गया दुष्कर्म।

Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर बताया तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हुई हत्या अत्यंत दुखद और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां का शव उनके घर में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर से आभूषण गायब थे और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट के पहलू से जांच शुरू की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मायावती ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने के साथ चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 15/16 अगस्त की देर रात रबूपुरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कार्गों टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बंटी उर्फ मलिंगा (34) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंटी के साथी बबलू (32) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू के कब्जे से भी एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रबूपुरा थाना से दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: लखनऊ में 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवार की उन 14 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

रविवार को वामा सारथी कार्यालय, लखनऊ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मान के लिए प्रदेश के सभी जनपदों से ऑनलाइन नामांकन मांगे गए थे, जिनमें कुल 530 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। वामा सारथी की स्क्रीनिंग समिति द्वारा 14 महिलाओं और बालिकाओं का चयन किया गया था।

समारोह में मीनाक्षी सिंह ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन असाधारण महिलाओं को सम्मानित करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि समाज की हर बेटी, माँ और महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम ‘Give To Gain’ यानी ‘देने में ही पाना है’ से प्रेरित है। इस थीम का संदेश है कि जब महिलाओं को ज्ञान, अवसर, सहयोग और सम्मान दिया जाता है तो उससे न केवल वे स्वयं सशक्त होती हैं बल्कि पूरा समाज समृद्ध होता है।

समारोह में शामली की मोटर व्लॉगर एवं डिजिटल क्रिएटर स्वाति रोझा, महराजगंज की उद्यमी खुशबू सिंह, बुलंदशहर की संस्कृत प्रचारक बहनें अपूर्वा और अपूर्वी, बीएसएफ एयर विंग की अधिकारी भावना चौधरी, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी श्रेया सिंह, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. नेहा सिंह, वैज्ञानिक डॉ. पद्मिनी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता साधना, चिकित्सक डॉ. निरिमा गौतम, साहित्यकार आकांक्षा प्रजापति, विज्ञान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निगहत, तथा अंगदान के लिए साहसिक निर्णय लेने वाली हेमलता यादव और दीप्ति यादव को सम्मानित किया गया।

मेरठ में भीषण हादसा: तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी निगल ली। मरने वालों में पांच मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के मकान में लगी एक चिंगारी ने पूरे परिवार का चिराग बुझा दिया और किदवई नगर की वह रात हमेशा के लिए सन्नाटे में बदल गई। हादसे के समय इकबाल और उनके दोनों बेटे, आसिम व फारूक, तरावीह की नमाज के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर के भीतर मौजूद महिलाएं और बच्चे अचानक भड़की आग और घने धुएं में घिर गए।

देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार से गूंज उठी गली नंबर-3 की तंग बस्ती। पड़ोसी दौड़े, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरी गलियों ने दमकल की गाड़यिों की रफ्तार रोक दी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने छतों के रास्ते घर में घुसकर राहत कार्य शुरू किया और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार मृतकों में आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत, तथा फारूक के बच्चे, मेहविश और हम्माद शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण झुलसना और दम घुटना बताया गया है।

हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो और शहजाद नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना चलता था जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार निवास करता था। रात करीब दस बजे अचानक आग भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं से भर गई।

घटना की सूचना मिलते ही मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी और पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

चलती ट्रेन से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, देवरिया में जमीन धोखाधड़ी मामले में हुई कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात एक नाटकीय पुलिस कार्रवाई में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। ठाकुर की यह गिरफ्तारी पुलिस ने उनकी लोकेशन सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर की है। अमिताभ ठाकुर लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और रात करीब 1:15 बजे उन्हें ट्रेन से उतारा गया। सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर ट्रेन में अपने बर्थ पर सो रहे थे। जैसे ही ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर करीब 01:52 बजे पहुंची, पुलिस टीम दोनों दिशाओं से उनके कोच में चढ़ गई और उन्हें जगाकर ट्रेन से नीचे ले आई। अचानक हुई इस गिरफ्तारी को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ देवरिया में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है। बताया जाता है कि यह मामला तब का है जब वह देवरिया में एसपी के पद पर तैनात थे। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले लखनऊ लाया गया और बाद में पूछताछ के लिए देवरिया भेज दिया गया। पूर्व आईपीएस के खिलाफ लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना बुधवार सुबह तालकटोरा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार दुबे ने फोन कर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की खबर तेजी से फैल गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया वाले मामले में जांच आगे बढऩे पर गिरफ्तारी की गई है। वहीं तालकटोरा थाने में दर्ज मुकदमे के चलते भी पुलिस की नजर उन पर थी। मंगलवार देर रात उनके दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर एसआईटी और तालकटोरा पुलिस सक्रिय हुई और लोकेशन के आधार पर सीतापुर-शाहजहांपुर बॉर्डर पर उन्हें दबोच लिया गया।

बलात्कारियों के लिए कब्रगाह बना यूपी,13 को मृत्युदंड, 291 को उम्रकैद
लखनऊ। माफियाराज पर नकेल कसने के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 में महिला अपराधों के प्रति भी गंभीर रुख अपनाया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते बलात्कार की घटनाओं में संलिप्त 13 मुल्जिमों को अदालत ने मौत की सजा सुनायी जबकि 291 को ताउम्र जेल में बिताने का आदेश दिया।

पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार अधिनस्थ न्यायालयों में कुल एक लाख 52 हजार 594 मामलों में तथा सत्र न्यायालयों में सात हजार 285 मामलों में अपराधियों को सजा कराई गई है जबकि पॉक्सो एक्ट में 13 मामलों में मृत्युदंड, 291 मामलों आजीवन कारावास, 1101 मामलों में 10 साल की सजा, और 1334 मामलों में 10 साल से कम की सजा दिलाई गई है।

पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल होने के एक माह के अंदर 34 मामलों में और दो माह से भी कम समय में 74 मामलों में सजा कराई गई है। महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराधों में 4312 मामलों में सजा कराई गई है। जिलों के टॉप 10 अपराधियों में 77 मामलों में 83 अपराधियों को प्रभावी पैरवी के जरिए दोषी सिद्ध कराया जा चुका है। यूपी के 32 जिलों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 5775 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

दशकों तक आतंक का पर्याय रहे यूपी के सबसे कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी को इस साल सबसे बड़ी चोट मिली है। बड़े माफिया के अलावा इलाकाई गुंडे-बदमाश और शोहदों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाइयां हुई हैं। मुख्तार को 2023 में एक के बाद एक चार मामलों में सजा सुनाई गई है, जिसमें आजीवन कारावास जैसी अधिकतम सजा भी शामिल है। माफिया के आर्थिक 604 करोड़ से अधिक के साम्राज्य को भी पूरी तरह से मिट्टी में मिलाया जा चुका है। इसके अलावा प्रयागराज के अतीक गैंग का भी समूल विनाश हो चुका है। वहीं विजय मिश्रा, अनुपम दूबे, सऊद अख्तर, धर्मेन्द्र व संजय ङ्क्षसघला जैसे बड़े माफिया को योगी राज में कानून के जरिए उनके गुनाहों की सजा मिल चुकी है।

प्रदेश में व्यापारियों से रंगदारी ओर महिलाओं से छेडख़ानी करने वाले तत्व या तो सलाखों के पीछे पहुंचा दिये गये या पुलिस मुठभेड़ में ढेर किये जा चुके हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस को मजबूत बनाने के लिए इस साल 60 हजार से अधिक कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के क्राइम रेट 258.1 प्रतिशत के सापेक्ष यूपी में अपराध की दर 171.6 प्रतिशत है। दर्ज मुकदमों के आधार पर देश के अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी 20वें स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। जो यह दर्शाता है कि कई राज्यों की तुलना में यूपी में अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है।

सेफ सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए योगी सरकार की ओर से युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। सेफ सिटी परियोजना के पहले चरण के तहत 17 नगर निगमों व गौतमबुद्ध नगर में इन्टीग्रेशन के लिए 21,968 कैमरों लगाए जा रहे हैं। इसमें से 15,732 को कण्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेट किया जा चुका है। शहरों को पूरी तरह से सीसीटीवी सर्विलांस से ना सिर्फ अपराधों में कमी आ रही है बल्कि आपराधिक घटनाओं का खुलासा भी त्वरित गति से हो रहा है। इसके अलावा साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए प्रदेश में 57 साइबर थानों की स्थापना भी एक नजीर बन गया है। यही नहीं प्रदेश में पुलिस के इकबाल को मजबूत करते हुए ना सिर्फ नई बैरकों का निर्माण हो रहा है बल्कि साल का अंत होते होते अबतक की सबसे बड़ी 60 हजार से अधिक कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

मुख्तार अंसारी के सहयोगी की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह 191 के सदस्य जाकीर हुसैन उर्फ विक्की की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में स्थित डेढ़ करोड़ की भूमि भवन को प्रशासन ने कुर्क कर दिया।

तहसीलदार सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल के साथ मुनादी करा कर भूमि भवन को कुर्क किया गया। इस संदर्भ में सीओ सिटी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगेस्टर के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

जाकीर हुसैन उर्फ विक्की मुख्तार अंसारी का सहयोगी था और उनके गैंग में शामिल होकर अनेक अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। इस भूमि भवन में मदरसा का भी संचालन करता था। इस भूमि भवन की कीमत 41 लाख 29 हजार है जिसकी बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपया है।

यूपी पुलिस में 52000 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड 52,699 कांस्टेबल पदों के लिए सीधी भर्ती करने जा रहा है। जो राज्य पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा भर्ती अभियान है। इसके लिए लिखित परीक्षा एवं अन्य भर्ती संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार एक्जीक्यूटिव संस्था द्वारा चयन से संबंधित नोटिफिकेशन 15 जुलाई तक प्रकाशित की जा सकती है। संस्था का चयन होते ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इससे पहले शुरुआत में 33,757 पदों पर भर्ती की योजना थी, लेकिन कार्रवाई में 10 महीने की देरी के चलते अब पदों की संख्या बढ़कर 52,699 हो गई है।

चयन प्रक्रिया
ऑफलाइन लिखित परीक्षा आधारित  उम्मीदवारों को एक ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा विभिन्न विषयों में उम्मीदवार के ज्ञान और योग्यता का आंकलन करेगी।

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें अपनी एलिजिबिलिटी को सत्यापित करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट  जैसे एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एज सर्टिफिकेट और कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट प्रदान करने की आवश्यकता होगी।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट से गुजरना होगा, जिसमें ऊंचाई, छाती माप और फिजिकल एंड्योरेंस शामिल है।