Actor Aamir Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गई और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘यादो की बारात’ से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ‘मदहोश’ में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘होली’ से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं, लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किए गए।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘बाजी’ में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। रोचक बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया। वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। फिल्म में शराबी के किरदार को पहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिए आमिर खान ने अपनी जिंदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय किया।

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ‘गुलाम’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक द्दश्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के द्दश्य को चैलेंज के रूप में लेते हुए मौत की परवाह किए बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म ‘लगान’ का निर्माण किया। इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे, जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है, साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही प्रतिष्ठित ऑस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नहीं प्राप्त हुआ।

आमिर खान बने ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ पाने वाले पहले अभिनेता, मिस्टर परफेक्शनिस्ट को मिला ऐतिहासिक सम्मान
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। आमिर खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने कई कल्ट फिल्में दी हैं और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है, जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। यह सम्मान मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को समर्पित है, जिसे उनके परिवार ने शुरू किया है। इस खास सम्मान को आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों हासिल किया। ऐसे में इस ग्रैंड अवॉर्ड नाइट की झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- एक दिग्गज को सबसे यादगार तरीके से सम्मानित करते हुए, आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों पहला ‘आर.के. लक्ष्मण एक्सिलेंस अवॉर्ड हासिल किया और हजारों लोगों ने इस खास पल को देखा।

अवॉर्ड के साथ एक लाइव कॉन्सर्ट भी हुआ, जिसे ऑस्कर विनिंग कंपोजर ए.आर. रहमान ने पेश किया। यह समारोह एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहाँ संगीत और यादें उस कार्टूनिस्ट को समर्पित थीं, जिन्होंने भारत के सबसे प्यारे किरदारों में से एक द कॉमन मैन को बनाया।

एक्शन फिल्म में काम करेंगे आमिर खान!
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गयी। इसके बाद से खबरें आने लगी कि आमिर ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है। बताया जा रहा है कि आमिर जल्द ही किसी एक्शन फिल्म में काम करने नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने धूम 3, गजनी, सरफरोश और गुलाम जैसी एक्शन पर आधारित फिल्मों में काम किया है।

बताया जा रहा है कि आमिर कई एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने यश राज फिल्म्स से भी बात की है। यदि सबकुछ सही रहा तो आमिर बहुत जल्द एक्शन फिल्म में नजर आयेंगे।

अब स्पैनिश फिल्म चैंपियन के हिंदी रीमेक में काम करेंगे आमिर खान!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान स्पैनिश फिल्म चैंपियन के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हाल ही में प्रदर्शित हुई है। हालांकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आमिर की अगली फिल्म स्पोर्टस ड्रामा जॉनर की फिल्म होगी। यह फिल्म साल 2018 में प्रदर्शित फिल्म चैंपियन की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ओरिजनल स्पैनिश फिल्म की कहानी कॉमेडी-ड्रामा जॉनर की है। इसमें एक दारूबाज बॉस्केट बॉल कोच को एक टीम को बनाने का काम मिलता है। इस फिल्म को आर एस प्रसन्ना निर्देशित करेंगे। बताया जा रहा है कि आमिर अपने नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के पहले करीब दो महीने के लिए यूएस जा रहे हैं। वह कुछ हफ्ते विदेश में रहकर छुट्टियों के साथ अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के इंटरनेशनल रिलीज के बारे में भी बातचीत करेंगे।

आमिर खान ने 'अंदाज अपना अपना' के फेमस सीन को किया रिक्रिएट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म अंदाज अपना अपना के फेमस सीन को सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख के साथ रिक्रिएट किया है। आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन कर रहे हैं। आमिर वीडियो में फैसल के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, वे उस सीन को फिर से क्रिएट करते दिख रहे हैं। यह सीन अंदाज अपना अपना में आमिर और सलमान पर फिल्माया गया था। सीन में आमिर खान और सलमान खान दोनों स्टार एक-दूसरे से उनकी ड्रेस के बारे में पूछते हैं और बार-बार विदेश घूमने का दावा करते हैं। वीडियो में आमिर अपने डायलॉग खुद बोलते हैं, जबकि फैसल वीडियो में सलमान के डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए फैसल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तो बात ऐसी है, अमर-प्रेम जैसी है। अभी भी नहीं पता कि इस एहसास को शब्दों में कैसे बयां करूं क्या दिन है, क्या अहसास है। आमिर खान सर, आप वाकई में प्रेरणादायक हैं।

गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

क्यों पिट रही है बॉलीवुड की फिल्में? आमिर खान ने बताई वजह
मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। जिसे लेकर जाने-माने अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बताई है। 'जर्सी','सम्राट पृथ्वीराज','धाकड़','अटैक','जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्में जमकर कमाई कर रही है। सलमान खान से लेकर कई बड़े स्टार्स बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे के कारण को बता चुके है। अब इसी कड़ी नें आमिर खान ने भी इसको लेकर अपनी बात रखी है। आमिर खान ने बताया कि हमारे फिल्ममेकर्स ऐसी स्टोरी ले रहे है, जिसे देखने में इंडिया के लोग इंटरेस्टेड नहीं है। इन स्टोरी से लोग अपने आप को जोड़ नहीं पा रहे है। वही दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों से दर्शक अपने आप को जोड़ पा रहे है, जिसके चलते उनकी फिल्में काफी दमदार परफॉर्मेंस दे रही है।

आमिर खान और किरण राव का रिश्ता 15 साल बाद टूटा, संयुक्त बयान जारी कर किया तलाक का ऐलान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने फैसला लिया है। आमिर और किरण ने एक संयुक्त बयान में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं। दोनों अब अपनी जिंदगी को पति-पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और एक-दूसरे के लिए परिवार के रूप में।

दोनों ने बयान में लिखा कि इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवनभर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है। हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ सिर्फ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि सह माता-पिता और एक-दूसरे के लिए परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले ही एक सुनियोजित अलगाव शुरू किया था और अब इसे औपचारिक रूप देने में सहज महसूस करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिसका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं में सहयोगी के रूप में भी काम करेंगे, जिनके बारे में हमारी रूचि होगी।

आमिर और किरण ने बयान में लिखा कि हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया, जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया। उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे। धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर। बता दें कि आमिर खान और किरण राव की मुलाकात फिल्म लगान के सेट्स पर हुई थी। किरण फिल्म लगान में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम कर रही थीं। दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली थी। किरण और आमिर का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है।