football match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़यिों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उप मुख्यमंत्री ने किया सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
जयपुर। प्रियंका फुटान के शानदार तीन गोलों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप ई मुकाबले में मेजबान राजस्थान को 5-0 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से दो अन्य गोल हिना निर्मालकर ने किए।

प्रियंका ने पांचवें मिनट में खाता खोला
प्रियंका ने खेल के पांचवें मिनट में ही शानदार गोल कर छत्तीसगढ़ को बढ़त दिला दी। हालांकि पहला हाफ समाप्त होने तक राजस्थान की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ को इसी स्कोर पर रोके रखा। लेकिन दूसरे हाफ के खेल में राजस्थान की खिलाड़ियों का खेल बिखरा हुआ नजर आया और छत्तीसगढ़ ने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए दनादन चार गोल ठोक दिए।

हिना ने छह मिनट में ठोके दो गोल
हिना ने दूसरे हाफ के 49वें और 55वें मिनट में दो गोल करते हुए छत्तीसगढ़ की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। राजस्थान की टीम फिर इस दबाव से उबर नहीं पाई। प्रियंका ने 70वें और फिर 81वें मिनट में दो और गोल ठोक छत्तीसगढ़ की 5-0 से जीत पक्की कर दी।

पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया
इससे पूर्व दिन के पहले मुकाबले में पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से पराजित कर तीन अंक हासिल कर लिए। पंजाब ने शानदार शुरूआत की और लालाम हाओकिप के बेहतरीन गोल की बदौलत 14वें  मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। हाफ टाइम तक पंजाब की टीम एक गोल से बढ़त लिए हुए थी।

अचला पुरी ने किया आत्मघाती गोल
उत्तराखंड को बराबरी के लिए कडी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर 53वें मिनट में उत्तराखंड को सफलता मिली, जब मिताली मेलवाल ने टीम का खाता खोला और मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पंजाब को एक गोल तोहफे में मिल गया जब 69वें मिनट में उत्तराखंड की अचला पुरी अपनी टीम पर आत्मघाती गोल कर बैठी। इसके साथ ही पंजाब को 2-1 की बढ़त मिल गई। इसके बाद निशा ने 73वें मिनट में गोल दागकर पंजाब को 3-1 से आगे कर दिया जो बाद में विजयी स्कोर रहा।

उप मुख्यमंत्री ने किया एस्टो टर्फ मैदान का उद्घाटन
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर स्टेडियम में नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल मैदान का उद्घाटन किया और 29वीं सीनियर महिला फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आगाज किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फीता काटकर टूनार्मेंट की शुरूआत की और मैच शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान की टीमों से परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने फुटबॉल पर किक मारकर टूनार्मेंट की आधिकारिक शुरूआत की। इस मौके पर खेल सचिव नीरज पवन, राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष केके टाक और फुटबॉल संघ की महिला विंग की चेयरपर्सन रोशनी टाक भी मौजूद थे।

विद्याधर नगर स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने का लक्ष्य
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने कहा कि उनका लक्ष्य विद्याधर नगर स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाना है। उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम के बाद अब विद्याधर नगर स्टेडियम राजधानी में खेल-हब के रूप विकसित हो रहा है।

जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल का आगाज, पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से हरा हासिल किए तीन अंक
जयपुर। पंजाब ने सीनियर नेशनल महिला फुटबॉल के ग्रुप ई के मुकाबले में उत्तराखंड को 3-1 से पराजित कर तीन अंक हासिल कर लिए। विद्याधर नगर स्टेडियम के नए फुटबॉल ग्राउंड में पंजाब ने शानदार शुरुआत की और लालाम हाओकिप के बेहतरीन गोल की बदौलत 14वें  मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। हाफ टाइम तक पंजाब की टीम एक गोल से बढ़त लिए हुए थी।

उत्तराखंड को बराबरी के लिए कडी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर 53वें मिनट में उत्तराखंड को सफलता मिली, जब मिताली मेलवाल ने टीम का खाता खोला और मुक़ाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पंजाब को एक गोल तोहफे में मिल गया जब 69वें मिनट में उत्तराखंड की अचला पुरी अपनी टीम पर आत्मघाती गोल कर बैठी। इसके साथ ही पंजाब को 2-1 की बढ़त मिल गई। इसके बाद निशा ने 73वें मिनट में गोल दागकर पंजाब को 3-1 से आगे कर दिया जो बाद में विजयी स्कोर रहा।

मैच के दौरान राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत,  संगठन की महिला विंग की चेयरपर्सन रोशनी टाकीज और राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के चेयरमैन केके टाक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला आज ही सायं 4:00 बजे मेजबान राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच खेला जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस मैच के साथ ही प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।

गोविन्द डोटासरा ने फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, युवा करें देश का नाम रोशन
जयपुर: पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सीकर जिले के दौरे पर रहे। डोटासरा शहीद सुरेंद्र कुमार की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलथाना में फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घघाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीकर सांसद अमराराम और अन्य स्थानीय नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने शेखावाटी की धरती पर शहीदों को याद करते हुए लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। डोटासरा ने फुटबॉल मैच में युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। युवा खेल भावना से खेलते हुए देश का नाम रोशन करें। राजनीति में भी युवा आगे आने लगे हैं और आगामी समय युवाओं का है। डोटासरा ने वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। पेपरलीक पर लोगों को गुमराह कर सरकार बना ली और 7 महीने में युवाओं को कोई नौकरी नहीं दी। कांग्रेस युवाओं की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएगी।

भारत-चीन सीमा पर पूर्वी सिक्किम के सीमावर्ती गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन
त्रिशक्ति कोर ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारत-चीन सीमा पर पूर्वी सिक्किम के सीमावर्ती गांव में 12600 फीट की ऊंचाई पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया।

ऑपरेशन सद्भावना के हिस्से के रूप में, त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना ने एमएसएल से 12600 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत-चीन सीमा पर पूर्वी सिक्किम के ग्नथांग और कुपुप के सीमावर्ती गांवों के बीच एक रोमांचक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रवाद, एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते हुए सेना और स्थानीय आबादी के बीच संबंधों को मजबूत करना था। पूर्वी सिक्किम के सुरम्य परिदृश्य के बीच आयोजित फुटबॉल मैच ने सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रवादी उत्साह, सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। मैच में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उत्साह, एकता और आपसी सम्मान का माहौल बना। गांवों से आए दर्शकों ने पूरे मैच में व्याप्त खेल भावना की साझा भावना को उजागर करते हुए अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाया। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा उपायों से परे ऐसे आयोजनों के आयोजन में भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की। ये पहल भारत-चीन सीमा के साथ दूरदराज के इलाकों में सेना और नागरिकों के बीच विश्वास बनाने और राष्ट्रवादी भावनाओं और सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

ऑपरेशन सद्भावना, सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, सीमावर्ती गांवों के निवासियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करने में महत्वपूर्ण रहा है। मैच का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों को उनके कौशल, भावना, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। भारतीय सेना ने सिक्किम के सीमावर्ती गांवों में सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देने, भविष्य में ऐसी समुदाय-संचालित गतिविधियों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

छेत्री की हैट्रिक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके
बेंगलुरु। कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक के दम पर भारत ने सैफ चैंपियनशिप के पहले मैच में बुधवार को पाकिस्तान को 4-0 से मात दी। श्री कांतीरवा स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मुकाबले में छेत्री ने 10वें, 16वें और 74वें मिनट में गोल किए। भारत का चौथा गोल उदंत सिंह कुमम ने 81वें मिनट में जमाया।  तीन दिन पहले इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध भी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की। संदेश झींगन ने दूसरे मिनट में पाकिस्तान के बॉक्स में क्रॉस भेजा, जिसे छेत्री गोल में नहीं बदल सके। मैच के आठवें मिनट में पाकिस्तान के गोलकीपर हनीफ ने बॉल सीधा छेत्री को पास की, हालांकि भारत के कप्तान उनकी इस बड़ी भूल का फायदा नहीं उठा सके। 10वें मिनट में छेत्री ने पाकिस्तानी गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 1-0 कर दिया।

पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला
पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन उसके लिये एक बार फिर तब भारी पड़ा जब 15वें मिनट में अनिरुद्ध थापा का गोल रोकने की कोशिश में पाकिस्तानी डिफेंडर का हाथ बॉल से लग गया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और छेत्री ने इसे गोल में बदलने में कोई चूक नहीं की। पाकिस्तान के लिये मैच का पहला प्रहार 20वें मिनट में ओटिस जान ने किया। अगले ही मिनट झींगन और इकबाल के बीच द्वंद देखने को मिला, जिसे पाकिस्तानी डिफेंडर ने जीतकर गेंद पर कब्जा किया।

स्टिमाच-शहजाद के बीच हुई झड़प
भारत 2-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ का समापन कर ही रहा था कि तभी भारतीय कोच इगोर स्टिमाच और पाक कोच शहजाद अनवर के बीच झड़प हो गई। रेफरी ने स्टिमाच को रेड व शहजाद को येलो कार्ड दिखाया। यह लड़ाई कुछ खिलाड़ियों तक भी बढ़ गई। झींगन और पाक खिलाड़ी नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।   74वें मिनट में मिली पेनल्टी पर गोल करके छेत्री ने भारत की बढ़त 3-0 की, जबकि आधिकारिक समय के अंतिम 10 मिनटों में पहुंचते ही उदंत ने भारत का चौथा गोल कर भारत की 4-0 की जीत सुनिश्चित की।