opposition meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद की कार्रवाई से पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तेयारी, जानें कौन कौन रहा मौजूद?
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में बैठक हुई।

खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसद में अपनी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में खड़गे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, द्रमुक के टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा रामगोपाल यादव, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत सहित कई दलों के नेता उपस्थित थे।

बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक की सफलता कांग्रेस के त्याग पर निर्भर
बेंगलुरु। सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हैं और इसी कड़ी में विपक्ष दलों ने महागठबंधन बनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसको लेकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक होने वाली है।

विपक्षी दलों के सामने एक महागठबंधन बनाने में सबसे बड़ी बाधा यह है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी उनकी कितनी बात मानती है। क्या सबसे पुरानी पार्टी अन्य दलों को अधिक सीटें देने को तैयार होगी और विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए खुद कम सीटें लेगी? अगर ऐसा होता है, तो क्षेत्रीय क्षत्रप चुपचाप कांग्रेस पार्टी की रियायत ले लेंगे क्योंकि इससे उनके राज्यों में उनके राजनीतिक अस्तित्व पर असर पड़ेगा।

इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की एकता इस बात पर निर्भर करती है कि कांग्रेस पार्टी इन चुनौतियों से कैसे निपटती है। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती उन राज्यों में है जहां क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी काफी मजबूत है।

वहीं आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी औरचंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग)  के खेमे में आने की होड़ में हैं। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब आने की खबरें मीडिया में आ रही हैं।

केरल में कांग्रेस और पिनाराई विजयन की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की दुश्मनी पुरानी है,  लेकिन पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी से लड़ रही हैं।

पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति शत्रुतापूर्ण रही है, हालांकि केंद्र सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश में नौकरशाहों को नियुक्त करने की शक्ति खुद के पास रखने वाले अध्यादेश पर कांग्रेस ने आप को समर्थन देने का फैसला लिया है, लेकिन इसमें पार्टी ने इसमें काफी देर कर दी है।

इस मुद्दे पर स्पष्ट तस्वीर बेंगलुरु में महागठबंधन की बैठक के दौरान या उसके बाद ही सामने आएगी। देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकता एक भ्रम है, जहां समाजवादी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था।

दूसरी ओर, उन राज्यों में विपक्षी एकता सकारात्मक दिखती है, जहां कांग्रेस प्रमुख खिलाड़ी नहीं है। सबसे पुरानी पार्टी महाराष्ट्र, तमिलनाडु और बिहार में जीत हासिल कर सकती है। कुछ राज्यों में यह भाजपा के खिलाफ अकेली दावेदार है और इन राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़  जैसे राज्य है, जहां नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषक बेंगलुरु में महागठबंधन की बैठक में भाग लेने वाले शीर्ष विपक्षी नेताओं की उपस्थिति और अनुपस्थिति पर बारीकी से नजर रखेंगे और आने वाले दिनों में उसी के अनुसार अपनी राजनीतिक टिप्पणी करेंगे।

विपक्ष की 15 पार्टियों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, शिमला में होगी अगली बैठक
पटना। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी दलों ने पटना में बैठक की। विपक्षी दलों की पहली बड़ी बैठक आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई। सभी ने एक साथ चुनाव लड़ने की बात कही। बैठक के बाद विपक्ष की 15 पार्टियों ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। ये सभी दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार कर चुनाव लड़ेेंगे। विपक्ष की अगली बैठक 12 जुलाई को शिमला में होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हुई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुन्नेत्र कडग़म (डीएमके) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती,  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी,  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल हुए।