Wagner Group - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मॉस्को। रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी (जीआरयू) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव शुक्रवार को मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजधानी के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत के पास घात लगाकर बैठे हमलावर ने जनरल अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। हमले के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। रूसी जांच समिति ने इस घटना को हत्या के प्रयास का मामला मानते हुए आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जनरल अलेक्सेयेव 2011 से जीआरयू में दूसरे सबसे शक्तिशाली अधिकारी के पद पर तैनात हैं और यूक्रेन युद्ध की रणनीतियों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय विवादों से उनका पुराना नाता भी रहा है। यूक्रेन उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराधी मानता है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ(ईयू) ने उन पर 2018 में सैलिसबरी (यूके) में रूसी डबल एजेंट सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर नोविचोक नर्व एजेंट से हमला कराने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था। इस कारण वे ईयू के प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान साइबर हमलों और हस्तक्षेप के आरोपों के चलते अमेरिका ने भी उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।

साल 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह के दौरान, अलेक्सेयेव उन प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने विद्रोहियों के साथ बातचीत की थी। रूस में पिछले कुछ समय में कई हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इस ताजा हमले ने मॉस्को की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैगनर के सैनिक घर लौटे या बेलारूस जाएं : पुतिन
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर निजी सैन्य समूह के सदस्यों से देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और घर लौटने या बेलारूस जाने का आग्रह किया है।

पुतिन ने सोमवार की रात देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके रूस के देशभक्त हैं और उनका बस इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा, ''हम जानते है कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके और कमांडर भी रूसी देशभक्त हैं, जो अपने लोगों और राज्य के प्रति समर्पित हैं।" उन्होंने जोर दिया कि सशस्त्र विद्रोह के दौरान उनकी जानकारी के बिना उनका इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि रूस में विद्रोह के आयोजकों ने देश और उनका अनुसरण करने वालों को धोखा दिया। उन्होंने वैगनर समूह के सैनिकों को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने, घर लौटने या बेलारूस जाने का प्रस्ताव दिया।

पुतिन ने विद्रोह को रोकने वाले सभी रूसी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और विशेष सेवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, विशेष सेवाओं को धन्यवाद देता हूं जो विद्रोहियों के रास्ते में खड़े रहे। आप अपने कर्तव्य और लोगों के प्रति वफादार रहे हैं।"

उन्होंने विद्रोह के प्रयास को सुलझाने में मध्यस्थता की भूमिका के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को भी धन्यवाद दिया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने शनिवार को घोषणा की कि संभावित आतंकवाद को रोकने के लिए मास्को शहर, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शासन शुरू किया गया है। वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र विद्रोह आयोजित करने का प्रयास करने का आरोप लगने के बाद कार्रवाई की गई।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार रूस की सरकार और वैगनर निजी सैन्य समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बाद में लुकाशेंको की मध्यस्थता के जरिए समझौता किया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सोमवार को घोषणा की कि स्थिति सामान्य होने के कारण मास्को, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की कानूनी व्यवस्था रद्द कर दी गई है।

पुतिन के खिलाफ बगावत, वैगनर ग्रुप ने किया विद्रोह
मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के खिलाफ बगावत कर दी है। पुतिन ने शनिवार को रूसी सशस्त्र बलों को वैगनर निजी सैन्य समूह के सशस्त्र विद्रोह करने वालों को बेअसर करने का आदेश दिया। पुतिन ने टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए वैगनर निजी सैन्य समूह को बेअसर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह रूस और हमारे लोगों के लिए एक झटका है और मातृभूमि को ऐसे खतरे से बचाने के लिए हमारे कार्य बल माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो में वैगनर ग्रुप के मुखिया प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री को पद से हटाने का एलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने रूसी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा करने के लिए अपने लड़ाकों को भी रवाना कर दिया है।पुतिन ने कहा कि वे सभी जो जानबूझकर विश्वासघात के रास्ते पर चल रहे हैॅ, जो सशस्त्र विद्रोह की तैयारी में लगे है तथा ब्लैकमेल करने और आतंकवादी रास्ते पर चल रहे है। उन्हें अपरिहार्य सजा भुगतनी होगी और कानून के सामने तथा हमारे लोगों के सामने जवाब देना होगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जिन्हें इस अपराध में घसीटा जा रहा है, वे सभी इस तरह की गलती न करें, बल्कि एकमात्र सही विकल्प चुनें - आपराधिक कृत्यों में भाग लेना बंद करें। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने आज घोषणा की कि वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र संगठित करने की कोशिश करने का आरोप लगने के बाद संभावित आतंकवादी कृत्यों को रोकने के लिए मॉस्को शहर, मॉस्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वैगनर निजी सैन्य ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन और सैन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध चरम पर पहुंच गया। रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू कर दिया है। क्रेमलिन द्वारा प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने का आरोप लगाने के कुछ ही समय बाद यह कदम उठाया गया।