Kamal Haasan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Kalki 2898 AD की सफलता का जश्न मना रहे हैं कमल हासन
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार कमल हासन ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

नाग अश्विन निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभायी, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

कमल हासन ने एक विशेष वीडियो जारी किया है और कल्कि की बड़ी सफलता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, कल्कि एक बड़ी हिट है। संख्याएं बढ़ रही हैं। यह एक खुशी का क्षण है। मैंने लगभग 250 फिल्में की हैं, लेकिन सभी को इतना ध्यान नहीं मिलता। जब हमें यह ध्यान मिलता है तो हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। यह बस एक अस्पष्ट स्थिति है। हम नहीं जानते कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन हम इसमें इतने डूबे हुए हैं। हमने इस यास्किन को साथ मिलकर बनाया है। नाग अश्विन इसे गढ़ा। वे छेनी लेकर आए और मैं हथौड़ा लेकर आया। हमने आकृति को हथौड़े से बनाया और फिर हमने शूटिंग की। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस फिल्म में थोड़े समय के लिए ही आ रहा हूं। मैंने यास्किन का गेटअप देखा। यदि मुझे तब भी असहज महसूस होता तो मैं इससे बाहर निकल सकता था, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, मैं और अधिक उत्साहित होता गया।भारत के कुछ बड़े सितारे इस फिल्म को बनाने के लिए एक साथ आए हैं। नाग अश्विन में गुरु की तरह ही एक बच्चे जैसा गुण है और इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आप भाग 2 में यास्किन की और भी गतिविधियां देखेंगे। हम सभी कल्कि से बहुत खुश हैं और हम इसका जश्न मना रहे हैं। कृपया हमारे साथ इसका जश्न मनाएं।

कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली!
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली, कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

वर्ष 2023 में एटली ने शाहरूख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बनाई थी। एटली ने अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा था कि एटली यह फिल्म सलमान खान और रजनीकांत को लेकर बना सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि सलमान के साथ इस फिल्म में कमल हासन होंगे। एटली अपनी अगली फिल्म भी कुछ इसी तरह प्लान कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर और बड़ी साबित हो।

कहा जा रहा है कि एटली पिछले कुछ महीनों से सलमान खान और कमल हासन दोनों ही सुपरस्टार्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। सलमान खान और कमल हासन दोनों को ही फिल्म का आइडिया पसंद आया है। बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर में नैरेशन है, जैसे ही नैरेशन पूरा हो जाएगा, यानी दोनों ही सुपरस्टार्स कहानी सुन लेंगे उसके बाद पेपरवर्क होगा।

Kalki 2898 AD: 39 साल बाद नजर आयी अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन की जोड़ी 39 साल बाद साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आयी।

वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने भी अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म गिरफ्तार सुपरहिट साबित हुयी थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आयी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।

कमल हासन की फिल्म 'Indian 2' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'इंडियन' में कमल हासन ने सेनापति नाम के स्वतंत्रता सेनानी का रोल किया था, जो भ्रष्टाचार से लड़ता है और फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 में उन्होंने इसी रोल में दमदार वापसी की है।

'इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है, जिसमें देश के हालात के बारे में बताया जाता है। कहा जाता है- कैसा देश है ये। पढ़े-लिखे लोगों के लिए काम नहीं, और काम है तो पगार नहीं। चोर चोरी करता रहेगा और अपराधी भी अपराध करता रहेगा। ऐसे में देश फिर से 'इंडियन' को बुलाना चाहता है, जो उसके लोगों को बचा सके। कुछ युवा कहते नजर आते हैं कि इस भष्टाचार को खत्म करने एक हंटिंग डॉग आना चाहिए, तभी सवाल उठते हैं कि क्या ऐसा कोई था? इस पर आवाज आती है 'हिंदुस्तानी'। इसके बाद सेनापति की एंट्री होती है। इस दौरान वो बोलते हैं कि- यह दूसरा स्वतंत्रता का जंग है, गांधी जी के रास्ते में तुम और नेताजी के रास्ते में मैं

एस शंकर द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन द्वारा निर्मित इंडियन 2 कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस जे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला, और अश्विनी थंगराज भी हैं। इंडियन 2, 12 जुलाई 2024 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज होगी।

कल्कि 2898 एडी में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे कमल हसन
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में, खलनायकों ने अक्सर अपने नायक समकक्षों को प्रतिष्ठित संवादों, दुष्ट मुस्कान और स्क्रीन पर हावी होने वाली उपस्थिति के साथ पीछे छोड़ दिया है। दशकों बाद, इन खलनायकों को अभी भी बुराई के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। शान में गंजे, दुष्ट शाकाल के रूप में कुलभूषण खरबंदा, संघर्ष में एक भयानक धार्मिक कट्टरपंथी लज्जा शंकर पांडे के रूप में आशुतोष राणा, ओमकारा में षड्यंत्रकारी और दुष्ट लंगड़ा त्यागी के रूप में सैफ अली खान और अग्निपथ में क्रूर कांचा चीना के रूप में संजय दत्त अविस्मरणीय हैं। लेकिन एक किरदार जो सबसे अलग है और प्रतिष्ठित बन गया है, वह है मिस्टर इंडिया का मोगैम्बो, जिसे दिवंगत अमरीश पुरी ने निभाया था। एक और होनहार किरदार जो प्रतिष्ठित बनने के लिए तैयार है, वह है गिरगिट जैसा दिखने वाला यास्किन, जिसे भारत की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कल्कि 2898 एडी में जीवित किंवदंती कमल हासन ने निभाया है।

फिल्म कल्कि 2898 एडी में, कमल हासन खलनायक की भूमिका यास्किन के किरदार में नजर आयेंगे, जिसने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है। अपनी भूमिकाओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से रूपांतरित होने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाने वाले कमल हासन एक वृद्ध, बनावटी रंग और मुंडा सिर के साथ एक खतरनाक अवतार में दिखाई देते हैं। उनके लुक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दुनिया को नष्ट करने के उद्देश्य से उनके चरित्र को एक प्रतिष्ठित खलनायक के रूप में अत्यधिक प्रत्याशित किया जा रहा है।जहां मोगैम्बो दुनिया पर राज करना चाहता था, वहीं कमल हासन का चरित्र मानवता के लिए खतरा बन गया है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित कल्कि 2898 एडी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

कमल हसन ने कल्कि 2898एडी में अपने लुक के बारे में बताया
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन ने अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी में अपने लुक के बारे में बताया।

कमल हसन अपनी फिल्मों में अपने लुक को लेकर प्रयोग करते रहते हैं। कल्कि 2898 एडी में कमल हसन ने यास्कीन की भूमिका निभायी है। कमल हसन का लुक रौंगटे खड़े करने वाला है। कमल हासन ने बताया कि वह पुराने लुक्स को रिपीट करने से बचते हैं। उन्होंने बताया कि वह कल्कि 2898 एडी के लिये कुछ अपना सोच रहे थे. लेकिन फिर उन्हें अहसास हुआ कि वह लुक अमिताभ  के लुक में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कवच पहने का सोचा, लेकिन प्रभास को वह मिल गया था। कमल हासन ने  बताया कि टीम कल्कि 2898 एडी में उनके परफेक्ट लुक के लिए लॉस एंजिल्स कई बार गई और वह उम्मीद करते हैं कि दर्शकों से उनके नए अपीयरेंस की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

इंडियन 2 के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के सीन देखकर खुश हो गये और उन्होंने निर्देशक शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी।

कमल हासन इन दिनों शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म इंडियन 2 में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

कमल हसन ने हाल ही में अपनी फिल्म इंडियन 2 के कुछ सीन देखे, जिसे देखकर वह बेहद खुश हुये। कमल हसन ने निर्देशक शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी।

कमल हासन ने ट्वीट कर लिखा, मैंने इंडियन 2 के मुख्य दृश्य देखे। शंकर को मेरी शुभकामनाएं। मेरी सलाह है कि यह आपका पीक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आपके कलात्मक जीवन का उच्चतम स्टेज है। इसे शीर्ष पर न ले जाएं और गर्व करें। और भी नई ऊंचाइयों की तलाश करें।

कमल हसन ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह शंकर को अपने हाथ से घड़ी पहनाते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म इंडियन 2 में कमल हासल के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और प्रिया भवानी शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

प्रोजेक्ट के में काम करेंगे कमल हसन
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन फिल्म प्रोजेक्ट के में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नजर आयेंगे।

फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट के में कमल हासन की भी एंट्री हो गयी है।

कमल हासन ने कहा, ''50 साल पहले जब मैं डांस असिस्टेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर था, तब प्रोडक्शन सेक्टर में अश्विनी दत्त का नाम छाया हुआ था। हम दोनों 50 साल बाद एक साथ आ रहे हैं।" हमारी अगली पीढ़ी का एक शानदार निर्देशक इस पद पर है। मेरे सह कलाकार प्रभास और दीपिका भी उसी पीढ़ी में से हैं। मैं अमित जी के साथ पहले भी काम कर चुका हूं। फिर भी हर बार यह पहली बार जैसा ही लगता है। अमित जी अपने आप को नया रूप देते रहते हैं। मैं भी उस आविष्कारी प्रक्रिया का अनुकरण कर रहा हूं। मैं प्रोजेक्ट के का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। दर्शक मुझे चाहे किसी भी स्थान पर रखें, मेरा प्राथमिक गुण यह है कि मैं फिल्मों का शौकीन हूं। वह गुणवत्ता मेरे इंडस्ट्री में किसी भी नए प्रयास की सराहना करती रहेगी। प्रोजेक्ट के के लिए मेरी पहली तालियाँ हों। हमारे निर्देशक नाग अश्विन के दृष्टिकोण से मुझे यकीन है कि तालियां हमारे देश और सिनेमा जगत में गूंजेंगी।

निर्माता अस्वनी दत्त ने कहा, ''मेरे करियर के सबसे लंबे समय तक कमल हासन के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक सपना था।'प्रोजेक्ट के' के साथ अब यह एक सपना सच होने जैसा है। किसी भी निर्माता के लिए दो दिग्गज अभिनेताओं कमल हासन और अमिताभ बच्चन - के साथ काम करना एक महान क्षण है। यह वास्तव में मेरे करियर के 50वें वर्ष में मेरे लिए एक आशीर्वाद है।''

निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, कमल सर जैसे अभिनेता के लिए, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित भूमिकाएँ निभाई हैं, कुछ नया करने का प्रयास करना बहुत बड़े सम्मान की बात है।हम सभी बेहद उत्साहित और गौरवान्वित हैं कि वह हमसे जुडऩे पर और हमारी दुनिया को पूरा करने के लिए सहमत हुए।''

प्रोजेक्ट के एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।